फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Live : मीसा भारती ने कहा- पीएम मोदी के पास कोई मुद्दा नहीं, तेजस्वी बोले- देश को बचाना और बनाना है

Sun, 07 Apr 2024 04:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

तीन दिन के अंदर पीएम मोदी की दूसरी जनसभा है। वह भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर के लिए वोट मांगेंगे। बिहार भाजपा ने इसके लिए सारी तैयारी पहले ही पूरी कर ली है।
विज्ञापन
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:07 PM, 07-Apr-2024

तेजस्वी ने बोला- पीएम पर हमला 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमुई के बाद आज नवादा पहुंचे और इंडी गठबंधन पर जमकर बोले। उन्होंने भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होने की बात भी कही। लेकिन उनके वापस जाते ही तेजस्वी यादव सोशल मीडिया पर चुनावी चर्चा के नाम पर लोगों से अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश आज एक खतरनाक मोड़ पर और एक निर्णायक मोड पर है। यह देश को बचाने और बनाने की लड़ाई है। यह सरकार बचाने और गिराने की बात नहीं है, बल्कि देश को बचाना और बनाना है।

03:15 PM, 07-Apr-2024

उपराष्ट्रपति बोले-  दुनिया में चीन को भी भारत ने पीछे छोड़ दिया
 उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आईआईएम बोधगया के विकास और बेहतर शिक्षा पर बोलें। उन्होंने कहा की दुनिया भर में बिजनेस करने वाले कंपनी युवाओं की तलाश कर रही हैं। आज टेक्नोलॉजी की दुनिया में चीन को भी भारत ने पीछे छोड़ दिया है। भारत शिव शक्ति चन्द्रमा पर अपना झंडा गाड़ दिया। भ्रष्टाचार की बात खूब हो रही है। अपने कैरियर और संघर्ष की बातें विद्यार्थियों को उपराष्टपति ने बतायी। टेक्नोलॉजी से पूरा विश्व काम कर आगे बढ़ रहा हैं, लेकिन भारत सबको पीछे कर दिया हैं। यहां स्वतंत्रता है। भारत की आबादी के लिए अर्थव्यवस्था पर सरकार काम कर रही है। 

02:18 PM, 07-Apr-2024

मजदूर ने मालिक की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी
गया में मालिक ने मजदूरी नहीं दिया तो मजदूर ने मालिक की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। पूरा मामला गुरारु थाना क्षेत्र के बारा गांव के समीप का है। हालांकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक की पहचान गुरारु बाजार के रहने वाले सोनू अग्रवाल के रुप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। 

विज्ञापन
01:06 PM, 07-Apr-2024

भोजपुर में आहर में डूबने से किशोर की मौत
भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तार गांव में आहर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृत किशोर शाहपुर थाना क्षेत्र के मानसिंहपुर गांव निवासी राकेश कुमार राम का 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार है। वह बचपन से ही अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तार गांव अपने नाना के घर रहता था और पांचवी कक्षा में पढ़ता था।

12:13 PM, 07-Apr-2024

सड़क हादसे में महिला की मौत
समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाने के एनएच 28 के ढेपुरा पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान इसी थाने के सरदारगंज वार्ड 11 निवासी स्व. महेश पासवान कि पत्नी ललिता देवी (35) के रूप में की गई है।

विज्ञापन
11:31 AM, 07-Apr-2024
पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करतीं भाजपा नेत्री। - फोटो : अमर उजाला

मीसा बोलीं- पीएम के पास कोई मुद्दा नहीं
राष्ट्रीय सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदाई तय है। पीएम मोदी नवादा पहुंचे तो हैं लेकिन उनके पास कोई मुद्दा ही नहीं है। महंगाई बेरोजगारी पर कोई बात नहीं बोल रहे। इन लोगों को जनता देख और समझ चुकी है। जमुई में उन्होंने परिवारवाद के लिए ही सभा की थी। आज नवादा में भी परिवारवाद के लिए सभा कर रहे हैं। 
 

10:14 AM, 07-Apr-2024

चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर बेची जमीन
तीन बार राज्य के विधानसभा चुनाव और दो बार अब तक लोकसभा का चुनाव लड़ चुके इस उम्मीदवार का नाम है नागेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ नागेश्वर यादव। वर्ष 2014 की लोकसभा चुनाव में अपनी मवेशियों को बेचने के बाद चुनाव लड़ने के बाद मिली हार के बाद भी हार नहीं मानी और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी मैदान में कूद पड़े। हर बार निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले इस उम्मीदवार को जनता ने करीब 10 हजार वोट दिया। हालांकि इसके बाद जमानत जब्त हुई और हार नहीं माना। अब एक बार फिर से 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी कर रहे हैं।

09:21 AM, 07-Apr-2024

Bihar News Live : मीसा भारती ने कहा- पीएम मोदी के पास कोई मुद्दा नहीं, तेजस्वी बोले- देश को बचाना और बनाना है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नवादा में जनसभा है। सीएम नीतीश कुमार भी मंच पर होंगे। तीन दिन के अंदर पीएम मोदी की दूसरी जनसभा है। वह भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर के लिए वोट मांगेंगे। बिहार भाजपा ने इसके लिए सारी तैयारी पहले ही पूरी कर ली है। आरा में भाजपा नेता अजय सिंह के बड़े भाई की गोली लगने से मौत हो गई। घर के बाहर दरवाजे पर दोनाली बंदूक के साथ शव पड़ा था। कुछ लोग हत्या या आत्महत्या की बात कह रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें