फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Bihar Visit Live : पूर्णिया पहुंचे पीएम मोदी, कहा- सीमांचल और बिहार को हम पीछे नहीं रहने देंगे

Tue, 16 Apr 2024 01:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया / पूर्णिया

खास बातें

PM Modi in Gaya and Purnea Live News in Hindi :पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह गया पहुंचे। उसके बाद पूर्णिया जाएंगे। गया में कार्यक्रम स्थल पर उनके पहुंचने के पहले ही भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की नारेबाजी हुई। पीएम ने यहां विपक्ष को घेरा।
विज्ञापन
पूर्णिया में प्रधानमंत्री मोदी। मंच पर जदयू के भी दिग्गज दिखे। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:56 PM, 16-Apr-2024

संतोष कुमार और दुलाल चंद्र के लिए वोट मांगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा अपील की कि पोलिंग बूथ जीतना है। हर पोलिंग बूथ जीतना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनका एक काम कर दें कि यहां से जाने के बाद घर-घर जाकर कहिए- हमारे मोदी जी आए थे, अपना प्रणाम पहुंचाने के लिए भेजा है। पीएम मोदी ने पूर्णिया से एनडीए उम्मीदवार संतोष कुमार और कटिहार से दुलाल चंद्र गोस्वामी को रिकॉर्ड मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने भारत माता के जयघोष के साथ अपनी बात खत्म की।

01:21 PM, 16-Apr-2024

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ और बड़ी कार्रवाई होगी
प्रधानमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाला सरकार की नजर में है। यही लोग राजनीति के लिए सीएए का विरोध कर रहे। आगे उन्होंने भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए बिहार की बात की। उन्होंने कहा कि आपने उस दौर को देखा होगा, जब बिहार में जंगलराज था। नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार बदला। महागठबंधन वाले लोग बिहार में महाजंगलराज की वापसी चाहते हैं। मोदी के रहते यह मुमकिन नहीं हैं। मैं कहता हूं कि भष्टाचार हटाओ तो ये कहते हैं भष्टाचार बढ़ाओ। प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी। बोले- बिहार में भष्टाचार के विरोध में और बड़ी कर्रवाई होगी।

01:18 PM, 16-Apr-2024

पाकिस्तान और विपक्ष की हालत बताई
प्रधानमंत्री ने उत्साहित भीड़ को अपने समर्थन में नारेबाजी से रोकते हुए कहा कि मेरी आवाज आपतक नहीं पहुंची तो सब बेकार हो जाएगा। उन्होंने विपक्ष से लेकर पाकिस्तान तक की हालत पर बात की। उन्होंने कहा कि पड़ोस के लोग हमला करने आ जाते थे। हमलोगो को गुस्सा आता था। कभी जो देश हमें आंखें दिखाता था, आज वह कटोरा लेकर घूम रहा है। उन्होंने इंडी एलांयस पर भी बात की। कहा कि भारत में रहकर यह लोग कहते है थे कि राम मंदिर बना तो देश में यह हो जाएगा, वह हो जाएगा। क्या कुछ हुआ? उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन ने सनातन को मिटाने की कसम खाकर रखी है, लेकिन हमें कोई मिटा नहीं सकता।

विज्ञापन
01:13 PM, 16-Apr-2024

प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। यह उसी संकल्प का परिणाम है कि 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। उन्होंने पीएम आवास और जनधन बैंक खातों के फायदे बताए और कहा कि जो काम हुआ है, वह सब ट्रेलर है। पूर्णिया, बिहार और पूरे हिंदुस्तान को बहुत आगे लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि मोदी गरीबी से निकलकर ही आपके बीच आया है। मोदी के ऊपर बाबा साहेब और उनके संविधान का बहुत बड़ा कर्ज है।

01:10 PM, 16-Apr-2024

प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने सीमाचंल के भाग्य को बदलने के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाईं। उन्होंने कहा- बिहार और पूर्णिया के पास सामर्थ्य की कभी कमी नहीं थी और न है। बिहार का 30 प्रतिशत मखाना अकेले पूर्णिया में पैदा करते हैं। एनडीए सरकार ने मखाना को सुपर फूड के रूप में पहचान दिलाई। मोटा अनाज गरीब का खाना नहीं, अमीरों का खाना बन रहा है। मक्के की भी एमएसपी पर खरीद हो रही हैं। भारत का पहला इथनॉल यूनिट पूर्णिया में लगाया गया है। हमारी सरकार ने सीमांचल में अच्छी सड़कों का निर्माण कराया। अब वह दिन दूर नहीं जब पूर्णिया में हवाई जहाज उतरेगा।

विज्ञापन
12:58 PM, 16-Apr-2024

विषहरी माई की जय, भक्त प्रह्लाद और मेंही बाबा की धरती को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करना शुरू किया। उन्होंने लोगों के उत्साह की चर्चा करते हुए पूछा- विकासित भारत के लिए चार जून? जवाब मिला- 400 पार। उन्होंने कहा कि वंचितों को किसी ने नहीं पूछा, हम पूज रहे हैं। एक समय केंद्र की सरकारें बिहार को पिछड़ा कहकर पीछा छुड़ा लेती थी। सीमांचल को पिछड़ा कहकर पल्ला झाड़ लेती थी। हमने सीमांचल और पूर्णिया के पूर्ण विकास को मिशन बनाया है।

12:56 PM, 16-Apr-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा अब पूर्णिया में शुरू हो रही है। प्रधानमंत्री मंच पर पहुंच गए हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने उन्हें सम्मानित किया। मंच पर जदयू के राज्यसभा सांसद संजय झा समेत एनडीए के दर्जनभर नेता उनके साथ दिख रहे हैं।

12:43 PM, 16-Apr-2024
हेलीकॉप्टर लैंड करते ही समर्थक नारेबाजी करने लगे। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

हेलीकॉप्टर से पूर्णिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया पहुंच चुके हैं। पूर्णिया में सभा स्थल के पास हेलीकॉप्टर उतरते ही वहां पहुंची भीड़ का उत्साह दिखने लगा। भीषण गर्मी के बीच प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहे लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।

12:17 PM, 16-Apr-2024
सिर पर कमल और सीने पर मोदी की तस्वीर लिए पहुंचा समर्थक। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पूर्णिया में पीएम मोदी के लिए उत्साह
गया में जनसभा के बाद प्रधानमंत्री मोदी के लिए पूर्णिया में भी लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। भीड़ में कुछ लोग प्रधानमंत्री के लिए अलग-अलग रूप धरे हुए भी पहुंचे हैं।

11:41 AM, 16-Apr-2024

गया से पूर्णिया के लिए निकले मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने शुरुआत में ही बता दिया था कि आज  देशभर में उनकी कितनी सभाएं हैं। गया की सभा के बाद वह पूर्णिया के लिए रवाना हो गए।

11:11 AM, 16-Apr-2024

19 अप्रैल को गर्मी कितनी भी हो, सुबह-सुबह मतदान करना होगा। हर पोलिंग बूथ जीतना है, जीतोगे? यह जीतन राम मांझी का काम नहीं है, मेरा है। घर-घर जाकर कहना कि मोदीजी आए थे, मेरा प्रणाम पहुंचा देना। 

11:01 AM, 16-Apr-2024

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय में पहले पुरातनपंथी कहते थे तो हमने चंद्रयान के जरिए इनकी सोच को गलत साबित कर दिया। पीएम मोदी ने संविधान बदलने के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि स्वयं बाबा साहब अंबेडकर भी इस संविधान को नहीं बदल सकते तो भाजपा इसकी हिम्मत कैसे कर सकती। इन्हें पता होना चाहिए कि यह जो संविधान सभा थी, देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद उसका नेतृत्व करते थे। बाबा साहब का दिल, दिमाग और कलम इस संविधान को शब्दों में ढाल रहा था। देश के गणमान्य लोग विचार-विमर्श करते हुए भावनाओं को समझते हुए इसका निर्माण किया। 

10:58 AM, 16-Apr-2024

लालटेन का राज रहता तो मोबाइल की बैट्री भी चार्ज नहीं होती

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को मजबूत फैसला लेने वाली सरकार की जरूरत है। उन्होंने गया से जीतन राम मांझी और औरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह को जिताने की अपील की। उन्होंने मांझी को राजनीति का बड़ा दलित चेहरा बताया और सिंह को भाजपा का वरिष्ठ सांसद बताते हुए दोनों की जीत की अपील की। उन्होंने कहा कि लालटेन का राज रहता तो मोबाइल की बैट्री भी आज चार्ज नहीं होती।

10:51 AM, 16-Apr-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा में अपनी बातों की शुरुआत रामनवमी, राम मंदिर और नवरात्र से की। उन्होंने कहा- सूर्य की किरणें कल अयोध्या में रामलला के मस्तक का विशेष अभिषेक करेंगी। घमंडिया गठबंधन के लोगों को राम मंदिर से भी परेशानी है। जो भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वह आज अजीब बातें कर रहे हैं। एक समुदाय के तुष्टीकरण के लिए राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। यह हमारे देश का संस्कार नहीं है। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। इस घमंडिया के एक नेता तो खुलेआम कहते है कि वह हिंदू धर्म की शक्ति का विनाश कर देंगे। आज नवरात्र का पावन पर्व है। इस शक्ति का विनाश कोई कर सकता है? इस शक्ति का विनाश सोचने वालों का क्या होगा? सनातन को डेंगू-मलेरिया कहना सनातन धर्म का अपमान है या नहीं?

10:49 AM, 16-Apr-2024

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और गया से एनडीए के प्रत्याशी जीतनराम मांझी ने मंच से संबाेधित करते हुए कहा कि अंत:सलिला फल्गु नदी में सोन नदी से पानी लाकर सतत सलिला बना दिया जाए। भगवान बुद्ध व भगवान विष्णु की धरती पर विष्णु कॉरिडोर का निर्माण कराया जाए। इससे क्षेत्र का समेकित विकास होगा। गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से कारगो सेवा शुरू की जाए।

10:36 AM, 16-Apr-2024

पीएम नरेंद्र मोदी ने गया के गांधी मैदान में मंच पर पहुंचते ही सबसे पहले लोक जनशक्ति पार्टी (राष्ट्रीय) के प्रमुख व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और बक्सर से बेटिकट हुए भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को बुलाकर बातचीत की।

10:19 AM, 16-Apr-2024

PM Modi Bihar Visit Live : पूर्णिया पहुंचे पीएम मोदी, कहा- सीमांचल और बिहार को हम पीछे नहीं रहने देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया पहुंच गए हैं। गया के गांधी मैदान में उनकी सभा है। सभास्थल पर उनके पहुंचने से पहले सभा में पहुंचे हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि पीएम ने धारा 370 हटाने सहित कई ऐसे ऐसे कार्य किए हैं, इसलिए वह कर सकते हैं। देश में हिंदू की संख्या बहुसंख्यक है, ऐसे में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग भाजपा कार्यकर्ताओं ने की। प्रधानमंत्री गया एयरपोर्ट उतरने के बाद सड़क मार्ग से गांधी मैदान के लिए निकले।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें