05:58 PM, 02-May-2024
मधेपुरा में सीएम नीतीश कुमार की चुनावी सभा
मधेपुरा लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी दिनेशचंद्र यादव के समर्थन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मधेपुरा से हमारा पुराना रिश्ता है। यहां हम आते रहते हैं। मधेपुरा के लिए हमने हमने बहुत काम किया है। बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज, जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण करवाया। उदाकिशुनगंज में पारा मेडिकल संस्थान, एएनएम प्रशिक्षण संस्थान, आईटीआई की स्थापना, मुरलीगंज में अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय का निर्माण करवाया गया।