फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Live : नवादा में सीएम नीतीश की चुनावी सभा, पटना और कैमूर में बारिश का येलो अलर्ट जारी

Fri, 12 Apr 2024 09:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

सीएम निश्चय रथ में बैठकर नवादा जा रहे हैं। वह भाजपा के प्रत्याशी विवेक ठाकुर के लिए वोट मांगेंगे। चुनावी रैली करने के लिए सीएम नीतीश कुमार पटना से रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
निश्चय रथ से नवादा रवाना हुए सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:32 PM, 12-Apr-2024

बांका में बम फटने से चार मासूम घायल, तीन की हालत गंभीर 
बांका में बम फटने से चार मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आननफानन में सभी घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उन घायलों का प्राथमिक उपचार कर भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

07:25 PM, 12-Apr-2024

जेल में बंद IPS आदित्य कुमार का निलंबन अवधि 180 दिनों के लिए विस्तारित
भ्रष्टाचार पर फर्जीवाड़ा करने के मामले में बेउर जेल में बंद गया के पूर्व एसपी आदित्य कुमार का निलंबन अगले 6 माह के लिए बढ़ गया है। अब आदित्य कुमार अगले छह अक्टूबर तक निलंबित ही रहेंगे।

04:11 PM, 12-Apr-2024

पटना में बारिश का अलर्ट
पटना और कैमूर समेत कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अगले एक से तीन घंटे में पटना और कैमूर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश और वज्रपात के आसार हैं। 

विज्ञापन
03:05 PM, 12-Apr-2024

चिराग ने बोला- लालू परिवार पर हमला
 चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष के नेता किस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं, यह निंदनीय है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। हमारे देश के गौरव हैं। इस तरह की भाषा का प्रयोग कर दुनिया में क्या संदेश देना चाहते हैं। यह कौन लोग बोल रहा है जिन पर भ्रष्टाचार का आरोप हैं। इनके परिवार के सदस्य लालू यादव, तेजस्वी यादव समेत परिवार के कई लोगों के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हुए हैं। ऐसे में मुझे लगता है इस तरह की भाषा सिर्फ  व सिर्फ बदले की भावना दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कई लोग हैं, जो भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। कई ऐसे लोग भी हैं, जातपात और मजहब के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।

02:22 PM, 12-Apr-2024

वाहन जांच के दौरान साढ़े 10 लाश कैश बरामद
लोकसभा चुनाव को लेकर खगड़िया जिले में जगह-जगह चेकप्वाइंट बनाकर सघन जांच किया जा रहा है। इसी दौरान शुक्रवार दोपहर जिला प्रशासन ने चौथम थाना क्षेत्र के करुआमोड़ चेक पॉइंट के पास एक बोलेरो वाहन से 10 लाख 30 हजार रुपए कैश बरामद किया है। प्रशासन की तरफ से रुपए को कोषागार खगड़िया में जमा कराया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक में कैश से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखाया, जिसके बाद रुपए को जप्त कर लिया गया। 

विज्ञापन
01:40 PM, 12-Apr-2024

बोरिंग रोड के एक फ्लैट में लगी भीषण आग
पटना के बोरिंग रोड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट के एक फ्लैट में भीषण आग लगी है। आग लगने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्नि दस्ते को दी। बताया जा रहा है कि लगभग एक दर्जन अग्नि दस्ते की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग को काबू पाने में जुट गई है।

12:38 PM, 12-Apr-2024

भाजपा एमएलसी ने बोला लालू परिवार पर हमला
भाजपा एमएलसी अनामिका सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के बारे में तेजस्वी कुछ बोल नहीं सकते हैं। वह केवल बेतुका बात करते रहते हैं। बिहार में लालू प्रसाद के समय अपराह्न का दौर शुरू हुआ था। उनके शासनकाल में दलित IAS की पत्नी का शारीरिक शोषण हुआ' शिल्पी गौतम हत्याकांड भी बिहार के लोगों को याद होगा। लालू प्रसाद के समय में गौतम शिल्पी हत्याकांड हुआ था। बिहार आज पिछड़ा हुआ है तो वह लालू प्रसाद के कारण। उन्होंने बिहार को बर्बाद कर दिया।

11:45 AM, 12-Apr-2024
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

पटना के खुसरूपुर में एनएच 30 पर ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक ई-रिक्शा तीन पैसेंजर को लेकर खुसरूपुर की तरफ जा रही थी। इसी क्रम में विपरीत गति से तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रैक्टर ने केलरिया गांव के नजदीक ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। 

10:58 AM, 12-Apr-2024

Bihar News Live : नवादा में सीएम नीतीश की चुनावी सभा, पटना और कैमूर में बारिश का येलो अलर्ट जारी

सीएम नीतीश कुमार नवादा के लिए रवाना हो चुके हैं। सीएम निश्चय रथ में बैठकर नवादा जा रहे हैं। वह भाजपा के प्रत्याशी विवेक ठाकुर के लिए वोट मांगेंगे। चुनावी रैली करने के लिए सीएम नीतीश कुमार निकले हैं। नालंदा में भी सीएम का कार्यक्रम है। बिहारशरीफ के देवी सराय चौक पर भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर इन इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।  
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें