10:43 AM, 11-Apr-2024
Bihar News Live : सदर अस्पताल में नगर निगम के स्टाफ की हत्या, भोजपुर में मां-बेटे की मौत पर बवाल
बिहार के सहरसा सदर अस्पाल में नगर निगम कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने ओपीडी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया गांव में एक युवक की चाकू से गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मृतक का शव उसके घर से कुछ दूरी पर मिला है। मृत युवक की पहचान दिवंगत बृजकिशोर पांडेय के 32 वर्षीय पुत्र राकेश पांडेय के रूप में हुई है। हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।