फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News LIVE : तेजस्वी यादव के पहुंचने से पहले सीतामढ़ी में टूटा मंच, अफरातफरी मची; जानिए, चल क्या रहा

Tue, 20 Feb 2024 05:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Bihar News : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपनी जन विश्वास यात्रा शुरू कर रहे हैं। अपराध को लेकर सत्ता पक्ष में भी गतिरोध है। साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार की भी सुगबुगाहट है।
विज्ञापन
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:11 PM, 20-Feb-2024

बेतिया में सड़क हादसा, युवक की मौत
बेतिया में पत्नी को बुलाने जा रहा एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर है। घटना जिले के बेतिया मैनाटाड़  मुख्य पथ स्थिति लौकरिया मंदिर के समीप की है। दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोघा महछी सुगर गांव निवासी बिजली मिस्त्री उदय कुमार महतो (30) के रूप में की गई है। 

04:36 PM, 20-Feb-2024

औरंगाबाद में हादसा, महिला की मौत
औरंगाबाद में महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने बाजार जा रही थी। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बेल-पौथु रोड में औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र में चपरी गांव के पास मंगलवार को दोपहर बाद की है। मृतका की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के करसांव निवासी अमोद शर्मा की पत्नी किरण देवी के रुप में की गई है। 

03:47 PM, 20-Feb-2024

राजद विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया
विधानसभा में राजद और भाजपा विधायकों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद राजद विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। कुछ देर बाद सदन के वॉकआउट कर बाहर निकल गए। दरअसल, राजद विधायक बोलने के बाद भाजपा विधायक बोलने के लिए खड़े हुए। उन्होंने महागठबंधन के विधायकों पर टिप्पणी की। इसके बाद विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे। विपक्ष के विधायकों ने आरोप लगाया कि भाजपा ने दलितों का अपमान किया है उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
03:03 PM, 20-Feb-2024
मंच टूटने के बाद अफरातफरी मची। - फोटो : अमर उजाला

तेजस्वी के पहुंचने से पहले टूटा मंच
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा को लेकर आयोजित कार्यक्रम के लिए बनाया गया मंच अचानक टूट गया। मंच टूटते ही अपराध अपनी मच गई। मंच पर मौजूद कुछ राजद कार्यकर्ता चोटिल हो गए। तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में पहुंचने से थोड़ी देर पहले ही हादसा हुआ। 

02:01 PM, 20-Feb-2024

पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में सड़क हादसे में एक इंटर के छात्र की मौत हो गई है। ठोकर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया है। इधर, इलाज के दौरान छात्र कि मौत हो गई। घटना जिले के बैरिया प्रखंड के बगही बुलिया गांव की है। मृतक की पहचान बगही बुलिया टोला गांव निवासी गोविंद कुमार 17 वर्षीय के रूप मे की गई है।

विज्ञापन
01:06 PM, 20-Feb-2024

समस्तीपुर में तेज गति से मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही कार पीछे से मालढोवा टेंपो को टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलट गई। घटनास्थल पर टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। यह घटना बंगरा थाना क्षेत्र के रजबा लाईन होटल के पास की है।


 

12:17 PM, 20-Feb-2024
तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा - फोटो : अमर उजाला

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुज्जफरपुर से जन विश्वास यात्रा की शुरुआत की। जैसे ही तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर पहुंचे राजद समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुजफ्फरपुर में राजद के विधायक पूर्व विधायक समेत कई वरीय नेता मौजूद हैं। सभी लोग तेजस्वी यादव के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं।

11:07 AM, 20-Feb-2024

नियोजित शिक्षकों पर सदन में सवाल
नियोजित शिक्षकों को मातृत्व अवकाश देने की मांग विपक्ष के विधायकों ने की। इस पर जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि ने कहा कि 730 दिन का मातृत्व से लेकर शिशु पालन अवकाश सरकारी कर्मियों को देय होता है। जो सरकारी शिक्षक हैं उन्हें यह लाभ मिलता है। नियोजित शिक्षक जैसे ही सरकारी शिक्षक हो जाएंगे, उनको भी यह लाभ मिल जाएगा। 

10:16 AM, 20-Feb-2024

विश्वास यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव
पूर्व उपमुख्यमंत्री जन विश्ववा यात्रा के लिए मुजफ्फरपुर रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने अपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया। मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जनमत को अपने पैर की जूती समझते हैं। उनका कोई विजन नहीं है। जनता उन्हें इस बार जवाब देगी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पिछले 25 वर्षों से हमारे खिलाफ जांच चल रही है। ईडी, सीबीआई, कुछ भी नया नहीं है। नीतीश कुमार की सच्चाई जनता जान चुकी है। आगामी चुनाव में जरूर जवाब देगी। 

09:15 AM, 20-Feb-2024

इम्तियाज अहमद करीमी बने बीपीएससी के अध्यक्ष
बिहार सरकार की ओर से इम्तियाज अहमद करीमी को बिहार लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया है। उनकी नियुक्ति अस्थाई तौर पर की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। 26 फरवरी को वह सेवानिवृत हो जाएंगे। इसके बाद प्रोफेसर दीप्ति कुमारी जो कि बिहार लोक सेवा आयोग की सदस्य हैं, उनके अध्यक्ष पद सौंपा जा सकता है। बता दें कि 12 फरवरी को सीनियर आईएएस अधिकारी अतुल प्रसाद सेवानिवृत हो गए थे। तब से अध्यक्ष पद खाली हो गया था। 

08:59 AM, 20-Feb-2024

पीएम मोदी करेंगे आईआईएम बोधगया का शुभारंभ
बोधगया में 73 एकड़ में बने आईआईएम संस्थान के भवन का उद्घाटन मंगलवार को वर्चुअल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। इसकी जानकारी आईआईएम के पीआरओ सेल की ओर से बताया गया कि 20 फरवरी को आईआईएम के नए परिसर का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।  पीआरओ ने बताया कि 2015 में भारत के शिक्षा मंत्रालय के तहत स्थापित, आईआईएम बोधगया 30 छात्रों के अपने उद्घाटन बैच से 293 शहरों और 26 राज्यों के 1,110 से अधिक छात्रों के नामांकन तक विकसित हुआ है। संस्थान ने शैक्षणिक उत्कृष्टता और समावेशी शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखी है, जिसमें छात्र समूह में 31.7 प्रतिशत से अधिक छात्राएं शामिल हैं।

08:13 AM, 20-Feb-2024

Bihar News LIVE : तेजस्वी यादव के पहुंचने से पहले सीतामढ़ी में टूटा मंच, अफरातफरी मची; जानिए, चल क्या रहा

बिहार विधानसभा सत्र के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जनविश्वास यात्रा ने सियासी गलियारे में हलचल बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर लाइव आकर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। 17 महीने की सरकार में हम अपनी क्षमता का 10 प्रतिशत ही काम किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कामकाज का कोई विजन नहीं है। वह पुराने ख्याल के हैं। उनसे बिहार चलने वाला नहीं है। इसलिए उन्हें पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ देना चाहिए। वहीं सत्ता पक्ष का कहना है कि बजट पर चर्चा करने के बजाए तेजस्वी क्षेत्र में घूम रहे हैं। इधर, बिहार के मौसम की बात करें तो राज्य में 21 और 22 फरवरी को बारिश के आसार हैं। आज पटना समेत कई इलाके में मौसम सामान्य बना रहेगा। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें