फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Lok Sabha Election : राजद को एक और झटका, सीएम नीतीश ने पूर्व सांसद बुलो मंडल को दिलाई जदयू की सदस्यता

Thu, 18 Apr 2024 03:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

पहले चरण में 92602 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। पहले चरण के चुनाव के लिए अर्ध्द सैनिक बलों की 153 कंपनियां तैनात की गई है।
विज्ञापन
बुलो मंडल के साथ सीएम नीतीश कुमार व अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:04 PM, 18-Apr-2024
वोटिंग की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

गर्मी से परेशान पर वोटिंग कराने को ले दिख रहा उत्साह 
भयंकर गर्मी से निर्वाचन कार्य में लगाए गए चुनाव कर्मी हलकान हैं। एक तो निर्वाचन और मतदान कराने का काम जोखिम भरा है। वही भयंकर गर्मी और लू निर्वाचन कर्मियों पर कहर बनकर टूट रही है। चुनाव कर्मी बेहद हलकान और परेशान है। मौसम का तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा है। ऐसे में यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि चुनाव कर्मियों को किस हद तक परेशानी झेलनी पड़ रही होगी। औरंगाबाद शहर के सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज स्थित इवीएम डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को ईवीएम और अन्य चुनाव सामग्रियों के साथ बारी-बारी से बूथवार कलस्टर सेंटर्स के लिए रवाना किया जा रहा है। पहले सुदूरवर्ती मतदान केंद्रों के कर्मियों को रवाना किया जा रहे है।

02:02 PM, 18-Apr-2024

प्रधानमंत्री मुद्दे की बात ना करके परिवारवाद पर बात करते हैं
बेगूसराय में तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी के पास कोई मुद्दा नहीं है। ये लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं, क्योंकि देश के प्रधानमंत्री ने लोगों को ठगने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री मुद्दे की बात ना करके परिवारवाद पर बात करते हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर मेरी सरकार बनेगी तो रोजगार की भरमार लगेगी और युवाओं को नौकरी दी जाएगी। वहीं तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को चाइनीज माल करार दिया है।

12:54 PM, 18-Apr-2024

बुलो मंडल ने जदयू ज्वाइन कर लिया
टिकट नहीं मिलने से नाराज राष्ट्रीय जनता दल के नेता बुलो मंडल ने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी ज्वाइन कर ली। गुरुवार को सीएम नीतीश ने ही उन्हें जदयू की सदस्यता दिलाई। लालू प्रसाद वाला राजद अब नहीं रहा। मेरी जरूरत अब राजद को नहीं रही। पार्टी के अंदर आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 18 सालों से मुख्यमंत्री हैं। मैं विपक्ष में था और कटाव विरोधी कार्य के लिए मैंने मुख्यमंत्री से अपील की, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 500 करोड़ की योजना दे दी। 

विज्ञापन
10:48 AM, 18-Apr-2024

चुनाव आयोग पहुंचे एनडीए के नेता
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सभा में लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान की मां को गाली देने के मामले में सियासत तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन चुनाव आयोग से इस मामले की शिकायत कर दी है। एनडीए के के नेताओं ने कार्रवाई की मांग की है। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता उषा विद्यार्थी के नेतृत्व में एक टीम निर्वाचन विभाग पहुंचकर तेजस्वी यादव और उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।

08:58 AM, 18-Apr-2024

इन 14 जिलों में मौसम का अलर्ट जारी
बिहार के 14 जिलों में मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 18 से 21 अप्रैल तक जमुई, नवादा, औरंगाबाद, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, बक्सर, कैमूर, रोहतास, शेखपुरा, खगड़िया, मुंगेर और बांका में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। शेखपुरा, सीवान, नवादा, शेखपुरा और बांका जिले का तापमान पिछले 24 घंटे में 40 डिग्री के पार चला गया। इधर, मौसम विभाग ने गर्मी को देखते हुए लोग घर से बाहर निकलने से पानी पीएं और शरीर को सूती कपड़े से ढककर निकलें। 

विज्ञापन
08:40 AM, 18-Apr-2024

Bihar Lok Sabha Election : राजद को एक और झटका, सीएम नीतीश ने पूर्व सांसद बुलो मंडल को दिलाई जदयू की सदस्यता

गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई लोकसभा सीटों पर कल पहले चरण का चुनाव होगा। शुक्रवार सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होगी। इस चरण पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती, समेत 38 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में 92602 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। पहले चरण के चुनाव के लिए अर्ध्द सैनिक बलों की 153 कंपनियां तैनात की गई है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें