शाम छह बजे तक 50.56 प्रतिशत मतदान
शाम पांच बजे तक बिहार में 48.86 प्रतिशत मतदान
दोपहर तीन बजे तक 42.95 प्रतिशत मतदान
बिहार के आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। जिला निर्वाचन आयोग ने दोपहर तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक मतदान पाटलीपुत्र लोकसभा सीट पर 49.89 प्रतिशत, सबसे कम पटनासहिब पर 36.22 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं काराकाट में 45.04 प्रतिशत, आरा में 40.98 प्रतिशत, नालंदा में 38.49 प्रतिशत, सासाराम में 44.80 प्रतिशत, बक्सर में 45.90 प्रतिशत, जहानाबाद में 43.46 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 42.95 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं एक सीट पर उपचुनाव हो रहा है। आगिआंव विधानसभा में 38.30 प्रतिशत मतदान हुआ।
भाजपा ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के खिलाफ की शिकायत
भाजपा ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत की है। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्य मंत्री लालू प्रसाद यादव अपनी पार्टी राजद का चुनाव चिन्ह लालटेन वाला गमछा (पट्टा) गले में लपेट कर अपनी पार्टी राजद के चुनाव चिन्ह लालटेन छाप को प्रदर्शित करते हुए मतदान केन्द्र के अंदर मतदान करने के लिए गये, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि वे मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर राजद के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे। इस वजह से मतदान प्रभावित हो रहा है। इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और कार्रवाई किया जाए।
बिहार में दोपहर एक बजे 35.65 प्रतिशत मतदान
बिहार के आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। जिला निर्वाचन आयोग ने दोपहर एक बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक मतदान पाटलीपुत्र लोकसभा सीट पर 40.78 प्रतिशत, सबसे कम पटनासहिब पर 29.22 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं काराकाट में 39.53 प्रतिशत, आरा में 33.07 प्रतिशत, नालंदा में 32.94 प्रतिशत, सासाराम में 37.12 प्रतिशत, बक्सर में 37.79 प्रतिशत, जहानाबाद में 36.66 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 35.65 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं एक सीट पर उपचुनाव हो रहा है। आगिआंव विधानसभा में 33.10 प्रतिशत मतदान हुआ।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया मतदान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदान किया। सुबह वह बख्तियारपुर पहुंचे। आम लोगों की तरह पंक्ति में खड़े होकर उन्होंने मतदान किया। इसके बाद सभी लोगों से मतदान करने की अपील की।
पटनासाहिब में सबसे कम मतदान
बिहार के आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। जिला निर्वाचन आयोग ने सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक मतदान काराकाट लोकसभा सीट पर 27.92 प्रतिशत, सबसे कम पटनासहिब पर 19.33 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं पाटलिपुत्र में 27.68 प्रतिशत, आरा में 21.19 प्रतिशत, नालंदा में 24.30 प्रतिशत, सासाराम में 22.09 प्रतिशत, बक्सर में 25.89 प्रतिशत, जहानाबाद में 27.09 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 24.25 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं एक सीट पर उपचुनाव हो रहा है। आगिआंव विधानसभा में 19 प्रतिशत मतदान हुआ।
आठ सीटों पर 10.58% वोटिंग
20 साल तक किया मतदान, इस बार मतदाता सूची में नाम ही नहीं
पटना के बांकीपुर स्थित बूथ नंबर 95 पर मतदान करने पहुंचीं पिंकी सिंह और कुमारी सविता ने कहा कि पिछले 20 साल से इस बूथ पर मतदान कर रही हूं। यहां आने के बाद पता चला कि मतदाता सूची में नाम ही नहीं है। शिकायत के बावजूद भी कोई समाधान नहीं निकला। पिंकी सिंह ने कहा कि मतदान सूची में नाम नहीं होने की शिकायत पिछले तीन दिनों से जिला प्रशासन से कर रही हूं लेकिन समस्या का समाधान नहीं मिला।
जदयू प्रत्याशी ने किया मतदान
नालंदा के इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के मध्य विद्यालय हैदर चक के बूथ संख्या 159 पर एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ने अपना मतदान किया। कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि मैं नालंदा वाशियों से अपील करना चाहता हूं की ज्यादा से ज्यादा आप लोग घरों से निकले एवं अपने और अपने परिवार के साथ मिलकर मतदान करें। अपना बहुमूल्य वोट जरूर दे और देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाएं
मतदान करने पहुंचे राजद सुप्रीमो
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, अपनी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी रोहिणी आचार्य के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने जनता से लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने की अपील की।
आरा में मतदान जारी, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की साख दांव पर
अपने घरों से निकल कर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं मतदाता
बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र नगर निगम कार्यालय में आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां कुल 6 मतदान केंद्र है। 231,232,233,234,235 और 236 है। यहां मतदाताओं के लिए प्रतीक्षालय, हेल्प डेस्क, सेल्फी पॉइंट, पेयजल और शौचालय,कूलर की व्यवस्था की गई है। 80 वर्षीय प्रो.सरयुग प्रसाद मताधिकार का प्रयोग करने नगर निगम में बनाए गए मतदान केंद्र पहुँचे। जिन्हें मतदान कर्मियों की मदद से बूथ तक पहुंचाया गया। मतदाता धीरे धीरे अपने अपने घरों से निकल कर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं।