फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Lok Sabha Election: दरभंगा, मुंगेर समेत इन बूथों पर जमकर बवाल; बाहुबली की पत्नी ने लगाया यह आरोप

Mon, 13 May 2024 06:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर/ दरभंगा/ बेगूसराय/ समस्तीपुर

खास बातें

Bihar Lok Sabha Election 2024 : इस बार चुनावी मैदान दो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय, जनता दल यूनाईटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी, मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सनी हजारी समेत 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 
विज्ञापन
मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में वोट डालने के बाद उत्साहित दिखीं महिला मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:53 PM, 13-May-2024

सबसे कम मुंगेर में 56.85 प्रतिशत मतदान हुआ

बिहार में चौथे चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने पांचों लोकसभा सीट पर शाम छह बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक बेगूसराय में 58.40 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम मुंगेर में 55.00 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं दरभंगा में 56.63 प्रतिशत, समस्तीपुर में 58.10 प्रतिशत और उजियारपुर में 56.00 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुछ 56.85 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछले यानी 2019 के लोकसभा में कुल मतदान का प्रतिशत 59.20 था। 

05:50 PM, 13-May-2024

सबसे कम मुंगेर में 51.44 प्रतिशत मतदान हुआ
बिहार में चौथे चरण की वोटिंग जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने पांचों लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक समस्तीपुर में 56.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम मुंगेर में 51.44 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं दरभंगा में 54.28 प्रतिशत, बेगूसराय में 54.08 प्रतिशत और उजियारपुर में 54.93 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुछ 54.14 प्रतिशत मतदान हुआ। 

05:16 PM, 13-May-2024

दरभंगा में बूथ संख्या 200 और 201 पर हंगामा 
मतदान के दौरान ग्रामीण विधानसभा के ब्रह्मपुर के भटपुरा मध्य विद्यालय स्थित बूथ संख्या 200 और 201 पर राजद कार्यक्रताओं ने बूथ पर जमकर हंगामा किया है। इतना ही नहीं उनपर मतदान बाधित करने का भी आरोप लगा है। इसकी सूचना किसी ने जिला नियंत्रण कक्ष को दे दी। बूथ पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को भेजा गया है। हालांकि जिला प्रशासन घटना की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
05:15 PM, 13-May-2024

शांभवी चौधरी ने कहा-  मुझे खुशी है कि लोग वोट डाल रहे हैं
समस्तीपुर लोकसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार शांभवी चौधरी ने कहा कि चुनाव प्रचार अच्छा था और मुझे बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। जब मैं छोटी थी तब से लोगों के साथ मेरा स्वाभाविक जुड़ाव रहा है। लोगों के साथ एक अटूट बंधन है। मुझे खुशी है कि लोग वोट डाल रहे हैं। 

03:50 PM, 13-May-2024
दोपहर तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत। - फोटो : अमर उजाला

सबसे कम बेगूसराय में 42.57 प्रतिशत मतदान हुआ
बिहार में चौथे चरण की वोटिंग जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने पांचों लोकसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक समस्तीपुर में 47.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम बेगूसराय में 42.57 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं दरभंगा में 47.61 प्रतिशत, मुंगेर में 43.55 प्रतिशत और उजियारपुर में 46 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुछ 45.23 प्रतिशत मतदान हुआ। 

विज्ञापन
03:12 PM, 13-May-2024
आईजी बाबूराम ने दरभंगा में किया मतदान। - फोटो : अमर उजाला

मतदान करने पहुंचे आईजी
दरभंगा के लहेरियासराय के आदर्श मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 308 पर आईजी बाबू राम ने मतदान किया। उन्होंने सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीर भी खिंचवाईं। साथ ही लोगों से मतदान करने की अपील की। 

02:24 PM, 13-May-2024
दिव्यांग वोटर को बूथ तक ले जाए सुरक्षाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन, पटना द्वारा मुंगेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ और मोकामा के मतदान केंद्रों पर सभी एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटीज उपलब्ध करायी गयी है। इसकी जानकारी जिला प्रशासन की ओर से दी गई। बता दें कि पटना जिले का कुछ हिस्सा मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है। 

01:45 PM, 13-May-2024

बिहार में दोपहर एक बजे तक कुल 34.44 प्रतिशत वोटिंग
बिहार में चौथे चरण की वोटिंग जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने पांचों लोकसभा सीट पर दोपहर एक बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक समस्तीपुर में 36.28 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम बेगूसराय में 33.02 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं दरभंगा में 33.13 प्रतिशत, मुंगेर में 35.02 प्रतिशत और उजियारपुर में 34.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल 34.44 प्रतिशत मतदान हुआ। 

01:19 PM, 13-May-2024

मतदान करने पहुंचे कन्हैया कुमार
जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार आज बिहट स्थित अपने घर मक़सदपुर पहुंचे। उन्होंने बूथ संख्या 228 बिहट मकसकदपुर पर अपना मतदान किया। इस मौके पर कहा कि लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा महापर्व चुनाव होता है। किसी भी मतदाता और नागरिक के लिए यह महापर्व है। अगर आप लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं तो एक मतदाता होने के नाते यह यह आपकी प्रथम जिम्मेदारी है कि आप मतदान जरूर करें। 

12:44 PM, 13-May-2024

हमारे कार्यकर्ताओं को डराया और धमकाया जा रहा है
मुंगेर लोकसभा से राजद प्रत्याशी कुमारी अनिता ने कहा कि चुनाव में प्रसाशन द्वारा सभी जगह हमारे कार्यकर्ताओं को डराया और धमकाया जा रहा है। साथ ही पुलिस पकड़कर-पकड़कर गिरफ्तार कर रही है। इसके कारण चुनाव प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा करने दिया जा रहा। उनका मोबाइल छीना जा रहा है। प्रशासन किसी बड़े प्रेशर में काम कर रही है। यह अन्याय है। अल्पसंख्यक महिलाओ को वोट नहीं

11:55 AM, 13-May-2024
स्ट्रेचर पर लेकर मतदान करने पहुंचीं कैंसर पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला

स्ट्रेचर पर लेटकर मतदान करने पहुंचीं कैंसर पीड़ित महिला
दरभंगा के विशनपुर थाना क्षेत्र के चौगमा गांव कैंसर रोग से पीड़ित महिला शुभद्रा देवी को उनके पुत्र विजय कुमार मिश्रा ने स्ट्रेचर पर उन्हें लादकर विष्णुयर चौगमा मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 116 पर मतदान के लाया और उनका मतदान करवाया। बताया जाता है कि महिला के पुत्र विजय कुमार मिश्रा ने कहा, माँ ने अपने जीवन के अंतिम क्षणों में नागरिक दायित्व को पूरा करते हुए आज मतदान किया। माँ लंबे समय से अत्यधिक बीमार हैं और पिछले चार दिनों से केवल कुछ बूंद जल के सहारे हैं। पूछे जाने पर उन्होंने वोट गिराने की इक्षा जताई थी।

11:20 AM, 13-May-2024

सबसे कम बेगूसराय में 20.93 प्रतिशत मतदान हुआ
बिहार में चौथे चरण की वोटिंग जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने पांचों लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक समस्तीपुर में 22.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम बेगूसराय में 20.93 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं दरभंगा में 22.72 प्रतिशत, मुंगेर में 22.85 प्रतिशत और उजियारपुर में 22.79 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुछ 22.54प्रतिशत मतदान हुआ। 

 

10:30 AM, 13-May-2024
इलाके में शांति मार्च करते सुरक्षाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

लाठीचार्ज के बाद लोगों ने किया पथराव
मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 145 एवं 146 पर असामाजिक तत्वों ने जमकर पथराव किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया गया कि मतदान केंद्र संख्या 145 और 146 पर बीएलओ द्वारा पर्ची नहीं दिया गया था। कुछ स्थानीय युवक इंटरनेट के जरिए से मतदाताओं को मतदाता पर्ची उपलब्ध करवा रहे थे। इसी दौरान भ्रमण कर रहे हैं पुलिस पदाधिकारी द्वारा युवकों पर लाठी चार्ज किया गया। इसके बाद लोग उग्र हो गए और बूथ पर पथराव कर दिया। इसमें छह लोग चोटिल हो गए। घटना के बाद सौ से अधिक सुरक्षाकर्मी बूथ पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। सुरक्षा कर्मियों ने शांति मार्च भी निकाला। पुलिस ने उपद्रव कर रहे दो युवकों को हिरासत में लिया है। 

10:00 AM, 13-May-2024

वोटर को बरगलाने के आरोप में राजद के प्रदेश महासचिव गिरफ्तार
मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के मध्य विद्यालय नौलकखा मतदान केंद्र पर वोटर को बरगलाने पहुंचे राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पंकज यादव को क़ासिम बाजार थाना में रखा गया है। चुनाव को लेकर भारी संख्या में अर्धसैनिक बल एवं पारामिलिट्री फोर्स की तैनाती मतदान केन्द्र पर की गई है।

09:40 AM, 13-May-2024
सुबह नौ बजे तक का मतदान प्रतिशत। - फोटो : सोशल मीडिया।

सुबह नौ बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी
बिहार में चौथे चरण की वोटिंग जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने पांचों लोकसभा सीट पर सुबह नौ बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक दरभंगा में 11.61 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम बेगूसराय में 8.85 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं समस्तीपुर में 11.11 प्रतिशत, मुंगेर में 10.26 प्रतिशत और उजियारपुर में 9.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुछ 10.18 प्रतिशत मतदान हुआ। 

09:14 AM, 13-May-2024

दरभंगा के इस बूथ पर ईवीएम में आई खराबी
दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के कुशोथर गांव उच्च  विद्यालय स्थित बूथ संख्या 231 पर ईवीएम में खराबी आ गई है। इस कारण मतदान कार्य रूक गया है। जिला प्रशासन ईवीएम को दुरुस्त करने में लगा हुआ। दरभंगा लोकसभा चुनाव में सुबह के 8.53 बजे तक  दरभंगा संसदीय क्षेत्र में हुआ 12.54 प्रतिशत मतदान हुआ।

08:31 AM, 13-May-2024
मतदान के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

मुंगेर जिले में 693 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 55 को नक्सल प्रभावित तथा 386 को संवेदनशील एवं 251 मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी में रखा गया है। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि नक्सल प्रभावित मतदान केंद्र पर पल-पल की मूवमेंट की जानकारी के लिए चार ड्रोन कैमरे की सहायता से बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी के जवान को लगाया गया है। संवेदनशील बूथ के अलावा अधिकांश सामान्य बूथ पर पारा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। वहीं शहरी क्षेत्र के कुछ सामान्य मतदान केंद्र पर सामान्य पुलिस बल को मतदान में लगाया गया है। गंगा पार दियारा इलाके में घुड़सवार दस्ता को सुरक्षा के मदेनजर तैनात किया गया है। 

07:58 AM, 13-May-2024

सूर्यगढ़ा में शाम चार बजे तक ही वोटिंग
सूर्यगढ़ा विधानसभा के चिन्हित 119 बूथों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे के बीच ही वोट डाले जा सकेंगे। इधर, सुरक्षा कारणों से जमालपुर विस क्षेत्र के दो तथा सूर्यगढ़ा विधानसभा के पांच बूथों को अन्यत्र स्थानांतरित किया गया है। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण चुनाव हो, इसको लेकर हर बूथ पुलिस बल की तैनाती की गयी है। वही नगर भवन में  बूथ संख्या 60 एवं 61 में सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो चुका है। बूथ संख्या 61 को पिंक बूथ बनाया गया। इसमें महिला कर्मी हैं।

07:30 AM, 13-May-2024
पीठासीन पदाधिकारी की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

मुंगेर में पीठासीन पदाधिकारी की मौत
मुंगेर के मध्य विद्यालय चकासिम इब्राहिम शंकरपुर स्थित बूथ संख्या 210 ड्यूटी कर रहे पीठासीन पदाधिकारी ओंकार चौधरी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी गई। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।  परिजन द्वारा बताया गया कि लगातार अस्वस्थ रहने के कारण ओंकार चौधरी ने चुनाव में ड्यूटी नहीं लगाने के लिए आवेदन भी दिया था। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। 

07:27 AM, 13-May-2024

दरभंगा में बूथ संख्या 120 पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान रूका
दरभंगा के होली क्रॉस स्कूल में आदर्श मतदान केंद्र संख्या 133,134,135 बूथ संख्या पर मतदान जारी है। सबसे पहले दो बुजुर्ग ने वोट डाल कर संदेश दिया कि पहले मतदान फिर जलपान करें। उन्होंने युवाओं से अपील किया की बाहर निकल कर अपना वोट जरूर करें। यहां सुबह से ही काफी संख्या में मतदाता पहुंच गए हैं। अपना मतदान करने के लिए लाइन में लग हुए हैं। इस बीच जिला मुख्यालय से सटे बहादुरपुर प्रखंड के बहादुरपुर मतदान संख्या 120 पर ईवीएम में खराबी आ गई है। इसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मतदान कुछ देर के लिए रुका हुआ है।

07:00 AM, 13-May-2024
मतदान करने पहुंचे गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

9447 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही
चौथे चरण के लिए बिहार की पांच सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है।  9447 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। कई जगह सुबह छह बजे से मतदाता बूथ पर पहुंच गए थे। वह लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने गृहजिला बड़हिया में बूथ संख्या 34 पर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की। 

06:30 AM, 13-May-2024

मतदान केंद्रों पर मॉकपोल कर चेक किया गया ईवीएम
दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के 17 लाख 81 हजार 356 मतदाता आज अपना मतदान करेंगे 1786 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं मॉक पोल भी सफलता पूर्वक कर लिया गया है। ईवीएम की जांच भी कर ली गई है। दरभंगा लोकसभा में जिला प्रशासन की तैयारी पूर्ण है। मतदान के लिए मतदाता बूथ पर पहुंच चुके हैं। वह कतार में खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं। 

06:11 AM, 13-May-2024

Bihar Lok Sabha Election: दरभंगा, मुंगेर समेत इन बूथों पर जमकर बवाल; बाहुबली की पत्नी ने लगाया यह आरोप

बिहार के बेगूसराय, मुंगेर, दरभंगा, उजियारपुर और समस्तीपुर समेत पांच लोकसभा सीटों पर चौथे चरण का मतदान कुछ ही देर में शुरू होगा। इस बार चुनावी मैदान दो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय, जनता दल यूनाईटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी, मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सनी हजारी समेत 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें चार महिलाएं हैं। 9447 मतदान केंद्रों पर 95 लाख 83 हजार 662 मतदाता वोट देंगे।मुंगेर के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में 119 मतदान केंद्रों पर सुबह 7:00 से शाम 4:00 बजे तक की वोट होगा। बाकी सभी बूथों पर शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें