03:08 PM, 12-May-2024
PM Modi Bihar Visit Live: पीएम मोदी का रोड शो खत्म, रथ पर सवार सीएम नीतीश के हाथ में कमल का चिह्न; उमड़ी भीड़
पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम छह बजे से रोड शो करेंगे। इतिहार में पहली बार ऐसा होगा, जब कोई प्रधानमंत्री बिहार में रोड शो कर रहे। दो किलोमीटर लंबा यह रोड शो तीन घंटे तक चलेगा। भाजपा की ओर से सारी तैयारियां पहले ही पूरी हो चुकी हैं। यह रोड शो भट्टाचार्य रोड, कदमकुआं, साहित्य सम्मेलन, ठाकुरबाड़ी रोड, बाकरगंज होते उद्योग भवन गांधी मैदान तक जाएगा। इस जरिए पीएम मोदी जनता का अभिवादन करेंगे और एनडीए प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, पटना साहिब सीट से प्रत्याशी रामकृपाल यादव, पाटलिपुत्र सीट से प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद भी रहेंगे। पीएम मोदी के स्वागत में पटना में भगवामय कर दिया गया है।