फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:50 PM, 05-Sep-2024

Bihar News : नदी में नहाने गए चार दोस्तों में दो की डूबने से हुई मौत, लोगों ने जमकर किया बवाल

Bihar : चार दोस्त फल्गु नदी में स्नान करने गये, लेकिन अचानक दो दोस्त गहरे पानी में फंस गये और दोनों डूबने लगे। दो दोस्तों को डूबते देख बाकी दोनों दोस्त उन्हें बचाने की कोशिश करने लगे, लेकिन उन्हें बचा नहीं सके। और पढ़ें

10:18 PM, 05-Sep-2024

Bihar News : उपमुख्यमंत्री विपक्ष पर जमकर बरसे, विजय सिन्हा ने क्यों कहा राजद असुरों की पार्टी है

Bihar : सता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर हमेशा हावी होते हैं। 2025 में बिहार विधान सभा चुनाव होने हैं, इसलिए एक-दूसरे पर हमलावर होते रहते हैं। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राजद पर तंज कसा है। उन्होंने राजद को असुरों की पार्टी बताया है।   और पढ़ें

08:55 PM, 05-Sep-2024

Bihar News: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी कांग्रेस और ममता बनर्जी पर जमकर बरसे, राहुल गांधी को क्यों कहा ऐसा

Bihar : केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी कांग्रेस और ममता बनर्जी पर खूब बोले।  उन्होंने कहा कि अगर गलती से राहुल गांधी जीत गए तो जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान में मिला देंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
08:13 PM, 05-Sep-2024

Bihar News : नालंदा पहुंची एनआईए की टीम, मदरसा में की छापेमारी; नहीं मिला कोई सुराग

Bihar : एनआईए की टीम नालंदा पहुंची और देर शाम तक मदरसा में जांच-पड़ताल की। टीम क्या जांच कर रही थी यह स्पष्ट नहीं हो पाया। लगभग छह घंटों के जांच के बाद टीम वापस लौट गई। और पढ़ें

08:08 PM, 05-Sep-2024

Bihar: रामगढ़ में जनसुराज के उम्मीदवार की जमानत जब्त हुई तो राजनीति से संन्यास लूंगा, कैमूर में बोले आनंद सिंह

जनसुराज के संस्थापक सदस्य आनंद सिंह ने कहा कि सुधाकर सिंह ने किसी भी राजनीतिक पाठशाला में पढ़ाई नहीं की है, उन्होंने केवल कोचिंग की है। वे किसी भी राजनीतिक दल में किसी पद पर नहीं रहे हैं और न ही संगठन के लिए कोई काम किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:02 PM, 05-Sep-2024

Bihar News: मुंगेर में स्कूल के कर्मचारी पर बदमाश ने फेंका सत्तू, फिर दो लाख रुपये से भरा थैला लेकर भागा

कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि स्कूल के कर्मचारी के आवेदन पर केस दर्ज किया है। घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।  और पढ़ें

07:58 PM, 05-Sep-2024

Bihar News: पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार अधेड़ को कुचला, इलाज के दौरान मौत

हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। और पढ़ें

07:54 PM, 05-Sep-2024

Bihar: पार्टी कर बनाया वीडियो, शराबी बोले-गन्ने के खेत में पीने वालों को मिले पांच-पांच हजार, CM से की ये मांग

वायरल वीडियो में शराबियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकाते हुए कहा कि इस बार हम लोगों ने आपको मोदी के नाम पर जिताया है। लेकिन, 2025 में आपका प्रलय होगा, नहीं तो जल्दी से बिहार में शराबबंदी खत्म करें। बिहार का पैसा नेपाल जा रहा है,  30 रुपये की शराब यहां 100 रुपये में मिल रही है। और पढ़ें

07:48 PM, 05-Sep-2024

Bihar News: सारण में बीएनएस कानून के तहत सुनाई गई सजा, तीहरे हत्याकांड के दो दोषियों को आजीवन कारावास

सारण पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि बीते 17 जुलाई की रात रसूलपुर थाना क्षेत्र के धानाडीह गांव में प्रेम प्रसंग में दो युवतियों समेत परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। मामले में 45 दिन के अंदर न्यायालय ने फैसला दिया है। और पढ़ें

07:38 PM, 05-Sep-2024

Bihar News : कुशवाहा वोट समेटने में राजद जुटी, तेजस्वी यादव ने लगाया यादव-कुशवाहा भाई-भाई का नारा

Bihar : राजद ने गुरूवार को एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री आलोक मेहता ने की। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने नारा देते हुए कहा कि आज से यादव और कुशवाहा दोनों भाई-भाई हैं। और पढ़ें

06:18 PM, 05-Sep-2024

Bihar News: समस्तीपुर में बंद खाद दुकान की शटर पर तीन राउंड फायर, रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग का शक

दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि गोलीबारी की घटना की जांच कई पहलुओं पर की जा रही है। पीड़ित का बयान लिया जा रहा है, घटना की पीछे रंगदारी की बात भी हो सकती है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। और पढ़ें

06:12 PM, 05-Sep-2024

Bihar News: बेगूसराय में अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, सिर और गला फटा था, पुलिस ने शुरू की जांच

जीरो माइल थाने के पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि धर्म कांटा के पास एनएच किनारे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। महिला का सिर और गला पूरी तरह से फटा हुआ था। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। और पढ़ें

06:11 PM, 05-Sep-2024

Bihar News: डीजीपी ने महिलाओं के लिए ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ का किया शुभारंभ, पटना सहित इन जिलों को मिलेगा लाभ

Bihar : महिलाएं अब निर्भीक होकर कहीं भी और कभी भी घर के बाहर निकल सकती हैं। उन्हें बदमाशों से डरने की कोई जरुरत नहीं है। इसके लिए 
 डीजीपी आलोक राज ने आज ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ का  शुभारंभ किया। पटना सहित छह जिलों में इसकी आज से शुरुआत हो रही है।  और पढ़ें

06:08 PM, 05-Sep-2024

Bihar News: फतुहा में स्कूल बस की चपेट में आए तीन बाइक सवार घायल, गंभीर हालत में पटना रेफर किया

स्कूल बस की चपेट आए तीनों घायलों को स्थानीय लोगों ने फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटनापीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

05:39 PM, 05-Sep-2024

Bihar News : बेटा बना बाप का दुश्मन, कुदाल से काटकर की निर्मम हत्या; मां ने थाना में कराया प्राथमिकी दर्ज

Bihar : बिहार में एक बेटे ने अपने पिता को कुदाल से काटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पुत्र घर से फरार हो गया। आरोपी की मां ने थाना में अपने बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। और पढ़ें

05:22 PM, 05-Sep-2024

Bihar: CM नीतीश की सुरक्षा में तैनात जवानों ने जनप्रतिनिधियों से की धक्का-मुक्की, MP बोले-हमें भाग दिया

Bihar CM Nitish Kumar: सांसद सुदामा प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अंगरक्षकों ने उन्हें तीन बार धक्का देकर वहां से भगा दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विधायक, सांसद और एमएलसी को कोई वैल्यू नहीं दी गई। और पढ़ें

05:21 PM, 05-Sep-2024

Bihar: इंडो-नेपाल बॉर्डर से मोस्ट वांटेड नजरे सद्दाम दो साथियों के साथ गिरफ्तार, दो लाख के नकली नोट भी बरामद

मोतिहारी पुलिस ने इंडो-नेपाल बॉर्डर से जाली नोटों के तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों का एक अंतरराष्ट्रीय रैकेट भी है। गिरफ्तार किए गए मोस्ट वांटेड नजरे सद्दाम के तार पाकिस्तान से जुड़े होने की संभावना भी जताई रही है। और पढ़ें

04:38 PM, 05-Sep-2024

Bihar: आईटी मंत्री बोले- इस चीज के लिए तेजस्वी को सीएम नीतीश का आभार जताना चाहिए, हेमंत सोरेन के बारे ऐसा कहा

Bihar Political News : बिहार सरकार के मंत्री ने तेजस्वी यादव के आभार यात्रा से पहले उनको नसीहत दे दी। इतना ही नहीं तेजस्वी को अपने पिता के शासनकाल को याद करने के लिए भी कहा। सीएम हेमंत सोरेन के बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी।  और पढ़ें

03:17 PM, 05-Sep-2024

Bihar News: जुमई में फंदे पर लटकी मिली 21 साल की विवाहिता, पिता बोले- ससुराल वालों ने पांच लाख के लिए मार डाला

Jumai Crime News: मृतका के पिता सीताराम ने आरोप लगाया कि पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने गला दबाकर उनकी बेटी की हत्या कर दी और बाद में शव को फंदे से लटका दिया गया। यह लोग पांच लाख रुपये की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। और पढ़ें

03:11 PM, 05-Sep-2024

Bihar News: सहरसा में सोना कारोबारी की करंट लगने से मौत, स्वर्ण व्यवसायी संघ ने की जांच की मांग

मामले की जानकारी लगने पर स्वर्ण व्यवसायी संघ के सदस्य अस्पताल पहुंचे और घटना पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि यह घटना बिजली विभाग की लापरवाही से हुई है। इस दौरान लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। और पढ़ें

02:39 PM, 05-Sep-2024

Bihar News: बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, सोना कारोबारी की मौत, साथी घायल

Road Accident : बाइक सवार दोनों युवक जीरो माइल से बेगूसराय लौट रहे थे, इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में सोना कारोबारी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।  और पढ़ें

02:07 PM, 05-Sep-2024

Bihar News: पुलिसकर्मी ने पत्नी-चार बच्चों को छोड़कर की दूसरी शादी, शिकायत करने जा रही पहली पत्नी-साले को पीटा

पीड़िता फुला देवी ने बताया कि औरंगाबाद जिले में पदस्थ बिहार पुलिस के जवान वकील कुमार के साथ उसकी शादी 2008 में हुई थी। कुछ समय तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन बाद में पति ने घर आना-जाना बंद कर दिया। फिर पति ने बताया कि उसने दूसरी शादी कर ली है।  और पढ़ें

01:40 PM, 05-Sep-2024

Bihar: सरकारी स्कूल में युवक-युवती के कपड़े उतारकर बर्बाद की दुनिया; जिससे होनी थी शादी, उसी के साथ बेइज्जती

Bihar Crime News: पीड़ित युवती ने बताया कि युवक और उसके बीच में कई महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 28 अगस्त की रात करीब 12 बजे उसके प्रेमी ने कॉल कर घर से बाहर बुलाया तो चली गई। घर से निकलते ही उसे कुछ युवकों ने अगवा कर लिया। जानिए, क्या है पूरा मामला?  और पढ़ें

12:46 PM, 05-Sep-2024

Bihar News: सीएम नीतीश के गृह जिले के इस गांव में फैला डायरिया, एक बच्चे की मौत, करीब 36 लोग बीमार; टीम पहुंची

Bihar News: नालंदा जिले के उतरनामा गांव के वार्ड नंबर 10 के महादलित टोला में डायरिया फैल गया है। इसकी चपेट में आए करीब 36 लोग बीमारी हैं, जो निजी और सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। वहीं, एक चार साल के मासूम की मौत भी हो गई है। और पढ़ें

12:44 PM, 05-Sep-2024

Bihar News: स्कूल वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 23 बच्चे घायल; नेशनल हाइवे पर बेगूसराय में बड़ा हादसा, तीन गंभीर

Accident News : बिहार के बेगूसराय में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली वैन को ऐसी टक्कर मारी कि बच्चों की गाड़ी उछलते हुए डिवाइडर पर जाकर अटक गई। गाड़ी में सवार सभी 23 बच्चे इसमें घायल हो गए। और पढ़ें

10:56 AM, 05-Sep-2024

Bihar News: वेब सीरीज IC-814 पर बिहार में परिवाद दायर, कोर्ट में नसीरुद्दीन शाह समेत 11 के खिलाफ शिकायत

IC 814 Movie : मुजफ्फरपुर की कोर्ट में फिल्म इंडस्ट्री के नाम चिन्ह कलाकार नसीरूद्दीन साह, दिया मिर्जा, पंकज कपुर समेत 11 कलाकारों के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम की अदालत में शिकायत की गई है। और पढ़ें

10:46 AM, 05-Sep-2024

Bihar News : समस्तीपुर में भीषण हादसा, शिक्षक की मौत; हाईवा ने कुचला, विरोध में सड़क पर बवाल

घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया। जिससे मध्य रात्रि तक इस सड़क पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। जिसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। और पढ़ें

10:35 AM, 05-Sep-2024

Bihar News : गया में डेंगू का कहर जारी, इतने मरीज अस्पताल में भर्ती; अब तक 33 लोग अस्पताल में भर्ती

नगर निगम के सभी वार्डों में फाॅगिंग और दवा छिड़काव करने का फैसला लिया गया है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग जिस इलाके में डेंगू से ग्रस्ति मरीज मिल रहे हैं। उन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच रही है और लोगों को जागरूक कर डेंगू से बचने का उपाय बता रही है। और पढ़ें

10:29 AM, 05-Sep-2024

Pitru Paksha 2024: इस बार 17 नहीं 16 दिनों का होगा 'गया श्राद्ध'; इस तारीख को यहां रहेंगे सीएम नीतीश कुमार

गया श्राद्ध का आरंभ 18 सितंबर से होगा। इस बार तिथि के क्षय होने से गया श्राद्ध 17 नहीं बल्कि 16 दिनों तक ही होगा। पूर्णिमा व प्रतिपदा का पिंडदान त्रिपाक्षिक श्राद्ध करने वाले पिंडदानी एक ही दिन करेंगे। और पढ़ें

10:16 AM, 05-Sep-2024

Bihar News : फ्यूल टैंकर में लगी भीषण आग, जेसीबी गाड़ी जलकर खाक; एक चिंगारी उठी और ऐसे हुआ हादसा

गया जिला अग्निशमन पदाधिकारी देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उनकी टीम घटना की सूचना के बाद ही मौके पर पहुंच चुकी थी। इस घटना में एक जेसीबी मशीन पूरी तरह जलकर राख हो गई है जबकि दूसरे जेसीबी को काफी नुकसान पहुंचा है। और पढ़ें

08:10 AM, 05-Sep-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Gaya News: अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर के सामने बनी सड़क को मेडिकल के छात्रों द्वारा उखाड़ दिया गया है। इस घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों का एक दल घटना की जांच करने के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें