Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिहार: दूसरी शादी रचाई, पहली पत्नी पहुंच गई सामने! होटल ले जाने के बहाने निकला पति, रास्ते में खुल गई पोल
जोधपुर में चार साल से साथ रह रही पहली पत्नी ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर युवक को दूसरी शादी के बाद पकड़ लिया। युवक उसे होटल में ठहराने के बहाने ले जा रहा था, तभी शक होने पर महिला ने डायल 112 पर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस दोनों को थाने ले गई और बालिग होने की पुष्टि के बाद बंधपत्र बनवाकर छोड़ दिया। और पढ़ें
07:50 AM, 27-Nov-2026
बिहार: शिक्षिका रहस्यमय तरीके से लापता, पिता का आरोप- बेटी की हत्या कर शव गायब किया; ससुराल वाले फरार
वैशाली के मुर्तुजापुर गांव में BPSC शिक्षिका शिवानी कुमारी 25 नवंबर से लापता हैं। पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव गायब करने और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम जांच कर रही है। शिक्षिका के कमरे से संदिग्ध नमूने जुटाए गए हैं। और पढ़ें
07:44 AM, 27-Nov-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
बिहारशरीफ के जीआईएस आधारित मास्टर प्लान-2047 में छह गांवों को ग्रोथ हब बनाने, तीन नए रिंग रोड विकसित करने और 588 जलाशयों को पुनर्जीवित करने का प्रस्ताव है। शहर में शिक्षा, पर्यटन, उद्योग और हरित क्षेत्र के विस्तार पर भी जोर दिया गया है। और पढ़ें