फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:42 PM, 07-Oct-2026

बिहार में चुनाव है: सीएम आवास पर सम्राट ने NDA नेताओं को बुलाया; बागियों के खिलाफ एक्शन प्लान तैयार?

MLC Election Bihar : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार की रात सीएम आवास में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रमुख नेताओं को बुलाया और बिहार विधान परिषद के स्नातक-शिक्षक चुनाव पर विस्तार से बिंदुवार बात की। बैठक में एनडीए के सभी घटक दल मौजूद रहे। और पढ़ें

09:58 PM, 07-Oct-2026

बड़ी खबर : बिहार SAP के 122 जवान बीमार; आंसू गैस के कारण BMP 13 परिसर में अफरातफरी

बिहार समेत देशभर में प्रदर्शनकारियों पर जिस आंसू गैस का इस्तेमाल होता है, उसे लेकर थोड़ी भी गड़बड़ी कितनी बड़ी मुसीबत बन सकती है अब बिहार मिलिट्री पुलिस  इसे झेल रही है। बीएमपी 13 के करीब 40 जवान बीमार हो गए हैं। अबतक सामने आई जानकारी के मुताबिक कुल 122 जवान अस्पताल पहुंचे हैं। जबकि कई जवानों को इमरजेंसी में रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

09:27 PM, 07-Oct-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, 14 साल के छात्र की हत्या कर पोखर में फेंका शव

मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र से लापता 14 वर्षीय छात्र की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की बेटी से प्रेम प्रसंग के चलते छात्र की गला दबाकर हत्या की गई और शव को पोखर में फेंक दिया गया। मामले में एक महिला, एक पुरुष और एक नाबालिग किशोरी को पकड़ा गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:57 PM, 07-Oct-2026

बिहार: गैस सिलेंडर फटने से मकान में लगी भीषण आग, खाना बना रही महिला की जलकर मौत; बेटी और दो नाती सुरक्षित

फुलवारी नगर परिषद के वार्ड 22 स्थित हाजी हरमैन मोहल्ले में गैस सिलेंडर फटने से मकान की दूसरी मंजिल में भीषण आग लग गई। हादसे में खाना बना रही 47 वर्षीय रेहाना खातून की जलकर मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी और दो नाती सुरक्षित बचा लिए गए। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

08:48 PM, 07-Oct-2026

बिहार: बेगूसराय पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, अनिल प्रकाश जोशी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी दर्जनों सहयोगियों के साथ बुधवार को साइकिल से पनहास स्थित भारद्वाज गुरुकुल पहुंचे। वह साइकिल से जनकपुर (नेपाल) से देहरादून तक की यात्रा कर रहे हैं।
  और पढ़ें

विज्ञापन
07:23 PM, 07-Oct-2026

बिहार: जंगल में छिपा था नक्सलियों का हथियार डिपो, सर्च ऑपरेशन में कार्बाइन-कट्टा समेत 92 कारतूस बरामद

गयाजी के धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने जमीन के अंदर छिपाकर रखे हथियारों का जखीरा बरामद किया है। एसएसबी और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 9 एमएम कार्बाइन, राइफल, कट्टा, पिस्तौल, मैगजीन और 92 कारतूस बरामद किए गए हैं। और पढ़ें

07:07 PM, 07-Oct-2026

बिहार: दक्षिण अफ्रीका से गयाजी पहुंचे श्रद्धालुओं ने किया विधि-विधान से पिंडदान, बोले- सनातन संस्कृति महान है

पितृपक्ष मेले के दौरान दक्षिण अफ्रीका से एक श्रद्धालु गयाजी पहुंचे और फल्गु नदी के तट पर विधि-विधान से अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान व तर्पण किया। अनुष्ठान के बाद उन्होंने गयाजी की धार्मिक परंपराओं और सनातन संस्कृति की सराहना करते हुए कहा, “सनातन संस्कृति महान है। और पढ़ें

06:46 PM, 07-Oct-2026

बिहार: समस्तीपुर के संजय की बनाई ‘आंख’ अब अंतरिक्ष से देखेगी धरती, 502 ग्राम का कैमरा जुटाएगा अहम डेटा

बिहार के युवा इंजीनियर संजय कुमार की बनाई 502 ग्राम की ‘मीरा’ कैमरा तकनीक अब अंतरिक्ष से धरती की तस्वीरें और डेटा जुटाएगी। सिर्फ 502 ग्राम वजन वाले इस कैमरे में नौ मल्टीस्पेक्ट्रल बैंड की क्षमता है।  और पढ़ें

06:21 PM, 07-Oct-2026

झारखंड: धनबाद में सेवा संकल्प यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टला, विधायक शत्रुघ्न महतो की शर्ट में कैसे लगी आग?

धनबाद के जगजीवन नगर में भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टल गया। जलती मशाल से निकली चिंगारी विधायक शत्रुघ्न महतो की शर्ट पर जा गिरी, जिससे कपड़े में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाकर विधायक को बचा लिया। और पढ़ें

05:58 PM, 07-Oct-2026

बिहार: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ पटना में सेवा ज्योति यात्रा शुरू, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए बिहार का समृद्ध और सशक्त होना जरूरी है। और पढ़ें

05:52 PM, 07-Oct-2026

बीपीएससी परीक्षा: 72वीं पीटी 25 अक्तूबर को क्यों नहीं होगी? बिहार लोक सेवा आयोग ने दूसरी बार बदली तारीख

बिहार लोक सेवा आयोग की 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। आयोग ने एक बार फिर से परीक्षा की तारीख को खिसका दिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

05:02 PM, 07-Oct-2026

बिहार: पटना में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, इनकम टैक्स गोलंबर पर क्या किया, तेजस्वी का राजभवन मार्च कब?

महागठबंधन की ओर से बिहार में दोबारा चुनाव कराने की मांग भी उठाई गई। नेताओं ने कहा कि उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए गठबंधन आगे भी आंदोलन करेगा और चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर जनता के बीच जाएगा। और पढ़ें

03:49 PM, 07-Oct-2026

बिहार: गोपालगंज में बाढ़ का पानी उतरा, लेकिन मुसीबतें नहीं; कीचड़, दुर्गंध और तबाही के बीच घर लौट रहे पीड़ित

गोपालगंज में बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब प्रभावित परिवारों के सामने उजड़े घर और बर्बाद गृहस्थी को दोबारा बसाने की चुनौती है। गांवों में कीचड़, दुर्गंध और दूषित पानी से बीमारी का खतरा बढ़ गया है, जबकि प्रशासन के सामने जनजीवन को सामान्य करने की बड़ी चुनौती है। और पढ़ें

03:21 PM, 07-Oct-2026

बिहार में वोट चोरी को लेकर महागठबंधन का प्रदर्शन: पीएम मोदी, अमित शाह और चुनाव आयुक्त का किया पुतला दहन

जहानाबाद में कथित ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की। और पढ़ें

02:53 PM, 07-Oct-2026

पटना: जाली नोट मामले में जम्मू-कश्मीर निवासी को हाईकोर्ट से राहत, नियमित जमानत मंजूर; तत्काल रिहाई का आदेश

जाली भारतीय मुद्रा मामले में जम्मू-कश्मीर निवासी सरफराज उर्फ मुजफ्फर अहमद वानी को पटना हाईकोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने नियमित जमानत मंजूर करते हुए तत्काल जेल से रिहाई का निर्देश दिया। हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी के आधार लिखित रूप में उपलब्ध नहीं कराने को आरोपी के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन माना। और पढ़ें

01:27 PM, 07-Oct-2026

बिहार: सीतामढ़ी में पुलिस मुठभेड़, दिनेश यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी दो साथियों समेत गिरफ्तार; पिस्टल बरामद

सीतामढ़ी में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दिनेश यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुनील कुशवाहा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रीगा-परसौनी क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में तीनों घायल हो गए। और पढ़ें

12:30 PM, 07-Oct-2026

बिहार: पुलिस कस्टडी से फरार हत्या का आरोपी ट्रेन में कर रहा था सफर, RPF ने फोटो से पहचानकर दबोचा

कोलकाता के गार्डन रीच थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले का पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी मोहम्मद मुस्ताक उर्फ आसिफ उर्फ सरफराज को दरभंगा जंक्शन से आरपीएफ ने गिरफ्तार किया। आरोपी ट्रेन संख्या 13155 से यात्रा कर रहा था। डीएससीआर समस्तीपुर से सूचना मिलने के बाद आरपीएफ ने ट्रेन की निगरानी की और प्लेटफॉर्म नंबर एक पर फोटो से मिलान कर उसकी पहचान की। और पढ़ें

11:37 AM, 07-Oct-2026

बिहार: बेगूसराय में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट, फल मंडी में दो को लगी गोली; वारदात के बाद फरार हुए अपराधी

बेगूसराय बस स्टैंड स्थित फल मंडी में बुधवार सुबह दिनदहाड़े फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हथियारबंद अपराधियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक फल व्यवसायी समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें

11:08 AM, 07-Oct-2026

पटना : गेस्ट हाउस में जिस्म के धंधे का पूरा इंतजाम; पुलिस पहुंची तो नौ युवतियों के साथ छह युवक पकड़े गए

पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में बिहटा-सरमेरा मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। पुलिस ने अलग-अलग कमरों से 9 युवतियों और 6 युवकों को हिरासत में लिया है। और पढ़ें

10:52 AM, 07-Oct-2026

बिहार: नाबालिग को बचाने पहुंची पुलिस पर बरसे ईंट-पत्थर, SI-महिला दारोगा समेत चालक घायल

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में नाबालिग बच्ची को बरामद करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने कथित तौर पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में एक एसआई, महिला दारोगा और डायल-112 वाहन चालक के घायल होने की जानकारी है। और पढ़ें

09:26 AM, 07-Oct-2026

बिहार : मंदिर का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर दिखा पुजारी का शव; मौत के कारण की जांच करेगी फॉरेंसिक टीम

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित बालू घाट के मंदिर परिसर में 80 वर्षीय महंत महावीर दास की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश फर्श पर मिली। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। और पढ़ें

08:34 AM, 07-Oct-2026

बिहार: IMA जिलाध्यक्ष समेत कई चर्चित चेहरे जन सुराज में शामिल, बेगूसराय में प्रशांत किशोर क्या बोले?

बेगूसराय के रतनपुर में जन सुराज के जोनल इंचार्ज अजीत कुमार गौतम के आवास पर पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर की मौजूदगी में बैठक हुई। इस दौरान आईएमए अध्यक्ष डॉ. ए.के. राय, डॉ. जमशेद, वार्ड संख्या-21 की पार्षद पूजा कुमारी और कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक अविनाश कुमार समेत कई लोगों ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की। और पढ़ें

08:29 AM, 07-Oct-2026

बिहार न्यूज: शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, करोड़ों की ठगी; आरोपी हुआ गिरफ्तार

पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लोगों को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की कथित ठगी के मामले में पुलिस ने श्रीधर पाठक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में ठगी की रकम करीब चार करोड़ रुपये या उससे अधिक होने की बात सामने आई है। और पढ़ें

07:56 AM, 07-Oct-2026

राजस्थान: उदयपुर में स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, तीन बच्चे घायल; जर्जर भवन पर लगा ताला

उदयपुर जिले के भींडर क्षेत्र के नारदा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा के दौरान छत का प्लास्टर गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। हादसे के समय कमरे में करीब 32 बच्चे मौजूद थे। घायल बच्चों को सिर में चोट लगी और उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया। और पढ़ें

07:49 AM, 07-Oct-2026

बिहार क्राइम: प्रेम प्रसंग के शक में नाबालिग की हत्या, पोखर में जलकुंभी के बीच मिला शव

मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के शक में 14 वर्षीय नाबालिग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पड़ोसी आरोपी ने कथित तौर पर गमछे से गला घोंटकर किशोर की हत्या कर दी और शव को पास के पोखर में फेंक दिया। और पढ़ें

07:45 AM, 07-Oct-2026

बिहार: राजगीर में क्रिकेट का नया अध्याय, पहली बार रणजी मुकाबला; रिंकू-वैभव पर रहेंगी नजरें

नालंदा के ऐतिहासिक शहर राजगीर में 11 अक्टूबर से पहली बार रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे। नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच पहला मुकाबला होगा। पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में पुनर्निर्माण के कारण बिहार के घरेलू मैच राजगीर में आयोजित किए जा रहे हैं। और पढ़ें

05:12 AM, 07-Oct-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी घमासन जारी है। सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। सबसे चर्चित सीट पटना स्नातक पर जदयू उम्मीदवार और जदयू विधायक के बीच सुलह नहीं हुई है। राजद और कांग्रेस चार सीटों पर एक-दूसरे को सीधी टक्कर दे रहे हैं। सारण में जदयू के विरोध में रालोमो के तीन विधायक हैं। ऐसे में पढ़े-लिखे मतदाताओं का यह चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। आइये जानते हैं कहां-क्या चल रहा है? और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें