फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:21 PM, 29-Sep-2026

बिहार न्यूज: सासाराम की दुकान में छिपा था वन्यजीव अंगों का जखीरा, छापेमारी में चार तस्कर गिरफ्तार

रोहतास के सासाराम में वन विभाग और डब्ल्यूसीसीबी की संयुक्त टीम ने वन्यजीव अंगों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने अलग-अलग जगहों से मॉनिटर लिजर्ड के अंग, जंगली बिल्ली के अंग और भारतीय पैंगोलिन के 10 किलोग्राम शल्क बरामद किए हैं। और पढ़ें

08:53 PM, 29-Sep-2026

बिहार न्यूज: नवविवाहिता की हत्या या हादसा? शव जलाने के आरोप में सास-ससुर गिरफ्तार, पति फरार

समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता पन्नो देवी की हत्या और शव को कथित रूप से जलाकर साक्ष्य मिटाने के मामले में पुलिस ने उसके सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों नामजद आरोपित हैं। मृतका के पति समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। और पढ़ें

08:41 PM, 29-Sep-2026

बिहार: कटिहार में दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना में केस दर्ज होते ही पुलिस ने दिखाई तेजी

कटिहार में नौकरी का झांसा देकर युवती को किराये के मकान में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने असिस्टेंट लोको पायलट चंदन कुमार और उसके सहयोगी विनय कुमार दास को गिरफ्तार किया है। महिला थाना में मामला दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर दोनों की गिरफ्तारी की गई। और पढ़ें

विज्ञापन
08:20 PM, 29-Sep-2026

बिहार बोर्ड: 10वीं-12वीं की मार्कशीट संभालकर रखने का झंझट खत्म, डिजिलॉकर पर होगी उपलब्ध, बोर्ड की तैयारी क्या?

BSEB 10th 12th Documents 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के दस्तावेज डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। विद्यार्थी डिजिलॉकर के जरिए अपनी मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे। जानें दस्तावेज डाउनलोड करने का आसान तरीका और इसके फायदे। और पढ़ें

07:40 PM, 29-Sep-2026

बिहार: बेगूसराय होटल दुष्कर्म कांड का आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, मोहिउद्दीननगर में छिपा था; पूछताछ जारी

बेगूसराय के ब्लू डायमंड होटल में युवती से दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में फरार चल रहे आरोपी रोहित कुमार को समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर से गिरफ्तार किया गया है। बेगूसराय और समस्तीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
06:23 PM, 29-Sep-2026

भागलपुर में दर्दनाक हादसा: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा समेत दो घायल

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में सन्हौला मोड़ के पास कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का बेटा और एक अन्य महिला घायल हो गए। पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। और पढ़ें

05:55 PM, 29-Sep-2026

बिहार में 'आंगन का मिलन' की शुरुआत: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बच्चों से किया संवाद; लाभार्थियों को दिए चेक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना के फुलवारीशरीफ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-137 से राज्यव्यापी 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद किया, लाभार्थियों को योजनाओं की सहायता राशि के सांकेतिक चेक दिए और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को सम्मानित किया। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

04:55 PM, 29-Sep-2026

बिहार: सरकारी नौकरी के लिए मची होड़ के बीच बीपीएससी का हैरान करने वाला मामला, 218 पदों पर शून्य आवेदन

बिहार में सरकारी नौकरी के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आने के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। BPSC को राजकीय पॉलिटेक्निक और महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष के 218 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन मंगाने के बाद भी एक भी आवेदन नहीं मिला। इसके बाद आयोग ने संबंधित अधियाचन विभाग को वापस कर दिया। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

04:06 PM, 29-Sep-2026

बिहार: स्कूल परिसर में छात्रा से छेड़छाड़, विरोध किया तो मनचले ने की मारपीट; पुलिस तलाश में जुटी

वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के लावापुर नारायण स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाहरी युवक ने दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। और पढ़ें

03:50 PM, 29-Sep-2026

शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026: बीपीएससी TRE 4 में 832 पद बढ़ाए, माध्यमिक-उच्च माध्यमिक स्कूल में कितनी सीटें बढ़ीं

कई विषयों में पदों बढ़ाने की मांग कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। शिक्षा विभाग की ओर से मिली अधियाचना के बाद अब बीपीएससी आज कई विषयों ने पदों की संख्या बढ़ा दी है। यानी अब शिक्षक के कुल 33220 पदों पर नियुक्ति होगी। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

03:41 PM, 29-Sep-2026

बिहार: हर्ष फायरिंग केस में भाजपा विधायक राजू सिंह को झटका, दोषसिद्धि पर रोक से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार

दिल्ली को चर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बीजेपी के साहेबगंज से विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने दिया बड़ा झटका;दोषसिद्धि पर तुरंत रोक लगाने से हाई कोर्ट का इंकार कर दिया।इसके साथ ही पीड़ित पक्ष को अपनी बात रखने के लिए निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

03:08 PM, 29-Sep-2026

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 22 साल के युवक की मौत, गर्भवती पत्नी की इसी माह होनी थी डिलीवरी

मुजफ्फरपुर के गरहां थाना क्षेत्र में एनएच-57 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय विशाल कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गुड्डू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें

01:37 PM, 29-Sep-2026

विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने जदयू छोड़ किसी सहयोगी को नहीं दी सीट; चारों सीटों के प्रत्याशी घोषित, नाम जानिए

Bihar Election: बिहार विधान परिषद की चार सीटों पर जनता दल यूनाइटेड ने पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। अब शेष चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। नाम चौंकाने वाले नहीं हैं। और पढ़ें

01:30 PM, 29-Sep-2026

खुशखबरी: बीपीएससी टीआरई-4 में बढ़ी रिक्तियों की संख्या, 900 से अधिक नए पद जोड़े गए, कितनी हैं अब कुल वैकेंसी?

BPSC TRE 4 Vacancy: बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-4.0 को लेकर नया जरूरी अपडेट दिया है। 32,388 पदों वाली भर्ती में माध्यमिक के 493 और उच्च माध्यमिक के 439 शिक्षक पद भी शामिल किए गए हैं। आयोग ने विज्ञापन से जुड़ी जानकारी स्पष्ट की है।
  और पढ़ें

01:26 PM, 29-Sep-2026

बीपीएससी टीआरई 4: शिक्षक अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के आवास का किया घेराव, अब मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन

पटना में एक ओर परिचारी अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं, वहीं शिक्षक अभ्यर्थी सीधे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के ही आवास पर पहुंच गए। यहां पर अपनी मांगों को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका कहना है कि पिछले कई दिनों से हमलोग मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार हमलोगों की बात नहीं सुन रही है।  और पढ़ें

01:19 PM, 29-Sep-2026

बिहार में गंडक नदी का कहर: तड़के तीन बजे रिंग बांध टूटा, तीन दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

पूर्वी चंपारण के अरेराज प्रखंड में गंडक नदी के दबाव के बीच मंगलवार तड़के करीब तीन बजे सरेया पंचायत के पांडेय टोला के पास रिंग बांध टूट गया। बांध टूटते ही पानी तेजी से आसपास के गांवों और खेतों में फैल गया। करीब तीन दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में बताए जा रहे हैं, जबकि सैकड़ों एकड़ में लगी फसल डूब गई है। और पढ़ें

12:52 PM, 29-Sep-2026

बिहार में जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री हुई पेपरलेस: 4200 से ज्यादा दस्तावेज ऑनलाइन, स्टांप वेंडरों की रोजी पर संकट

बिहार में ऑनलाइन ई-निबंधन व्यवस्था लागू होने के बाद जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री प्रक्रिया में बदलाव आया है। सारण जिले में अब तक 4,200 से अधिक दस्तावेजों का ऑनलाइन निबंधन हो चुका है। डिजिटल सत्यापन, अंगूठे के निशान और डिजिटल हस्ताक्षर के बाद प्रक्रिया पूरी की जा रही है। और पढ़ें

12:35 PM, 29-Sep-2026

बिहार: परिचारी अभ्यर्थियों का आंदोलन, सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे; जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका तो करने लगे हंगामा

Patna Protest News: पटना में आज फिर से आंदोलन हो रहा है। सोमवार को वामदल और मेडिकल स्टूडेट्स के प्रदर्शन के बाद अब परिचारी अभ्यर्थी सड़क पर उतरे हैं। सैकड़ों अभ्यर्थी गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे लेकिन जेपी गोलंबर पर ही पुलिस ने इन्हें रोक लिया। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

12:17 PM, 29-Sep-2026

बिहार में गंडक-बागमती का बढ़ता पानी: दो दर्जन से ज्यादा स्कूल डूबे, पढ़ाई ठप हुई; बच्चों के लिए नाव बनी सहारा

मुजफ्फरपुर जिले में गंडक और बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। साहेबगंज और पारू प्रखंड के कई स्कूलों में गंडक का पानी घुस गया है, जबकि कटरा प्रखंड के आठ स्कूल बागमती के पानी से जलमग्न हैं।  और पढ़ें

11:56 AM, 29-Sep-2026

बिहार: 'मेरे लिए यह संभव नहीं था'...टिकट देने के बाद वापस लिया, उसी प्रत्याशी का जन सुराज को लेकर बड़ा खुलासा

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के घोषित उम्मीदवार रविंद्र कुमार यादव का टिकट वापस लेकर डॉ. इम्तियाज नूरानी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद यादव ने पार्टी पर विश्वासघात और अन्याय का आरोप लगाया है। यादव ने कहा कि अब वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। और पढ़ें

11:37 AM, 29-Sep-2026

बिहार में चाकू की नोक पर दुष्कर्म: पैसा वसूली के लिए निकली महिला से हैवानियत, होटल में किया गंदा काम; सनसनी

बेगूसराय शहर के एक होटल के बंद कमरे में युवती के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला है। कानून व सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चलिए बता रहे हैं उन्होंने क्या-क्या कहा है? और पढ़ें

11:02 AM, 29-Sep-2026

गयाजी में पिंडदान करने पहुंचीं स्मिता ठाकरे: पीएम मोदी के काम को सराहा, बोलीं-‘इंसानियत सबसे ऊपर’

पितृपक्ष मेले के दौरान शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की पुत्रवधू स्मिता ठाकरे सोमवार शाम बोधगया पहुंचीं। उन्होंने अपने ससुर बालासाहेब ठाकरे और पिता स्वर्गीय मधुकर चित्रे का श्राद्ध एवं पिंडदान करने की बात कही। उन्होंने गयाजी आने की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी होने को सौभाग्य बताया। और पढ़ें

10:46 AM, 29-Sep-2026

बिहार में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम: बात करने से इनकार किया तो सिरफिरे ने मारी गर्दन पर चाकू, आरोपी फरार

पटना के परसाबाजार थाना क्षेत्र के यादवचक में फोन पर बात नहीं करने से नाराज एक युवक ने युवती की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवती को स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

और पढ़ें

10:34 AM, 29-Sep-2026

बिहार में बागमती का कहर: खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर नदी, 200 से ज्यादा परिवार बाढ़ में फंसे

मुजफ्फरपुर में नेपाल के तराई क्षेत्र में हुई लगातार बारिश के बाद बागमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कटरा, औराई और गायघाट के निचले इलाकों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। कटरा की बसघट्टा और बर्री पंचायत में 200 से अधिक परिवार प्रभावित हैं और कई गांवों का मुख्य मार्गों से संपर्क कट गया है। और पढ़ें

10:07 AM, 29-Sep-2026

नेपाल में भारी बारिश से उफान पर गंडक: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, सात तटवर्ती प्रखंडों में अलर्ट जारी

नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से सारण में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। सात तटवर्ती प्रखंडों में तटबंधों की निगरानी और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। दरियापुर में करीब 100 घरों और 500 लोगों को ध्यान में रखते हुए राहत की तैयारी की जा रही है।  और पढ़ें

09:24 AM, 29-Sep-2026

बिहार के एसकेएमसीएच में मरीजों के खाने पर बवाल: जला-गीला चावल देख भड़कीं विधायक, अधिकारियों को लगाई फटकार

एसकेएमसीएच के निरीक्षण के दौरान बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने जला और गीला चावल मिलने, दो रजिस्ट्रेशन सेंटर बंद होने, लावारिस वार्ड में बदबू और सफाई व्यवस्था में कमियां मिलने का दावा किया। और पढ़ें

09:13 AM, 29-Sep-2026

बिहार में किडनैपिंग: बाइक को टक्कर मारकर युवक को कार में बैठाया, पीछा करने पर चलाईं गोलियां; ऐसे हुआ खुलासा

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया गया। बाइक में टक्कर मारने के बाद बदमाश उसे कार में बैठाकर ले गए। ग्रामीणों ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर युवक को सकुशल बरामद कर कार जब्त कर ली। और पढ़ें

08:41 AM, 29-Sep-2026

नेपाल की बारिश से उत्तर बिहार में बाढ़ का असर: गंडक खतरे के करीब, इन गांवों में चार फीट तक घुसा पानी

नेपाल और तराई क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद उत्तर बिहार की नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। मुजफ्फरपुर में बागमती के बाद अब गंडक नदी भी खतरे के निशान के करीब पहुंच रही है। साहेबगंज के माधोपुर हजारी पंचायत के तीन वार्ड बाढ़ की चपेट में हैं। और पढ़ें

07:50 AM, 29-Sep-2026

होटल का कमरा नहीं खुला तो हुआ शक: अंदर का नजारा देख उड़े होश, बिहार की महिला का शव मिलने से सनसनी

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के बंद कमरे से करीब 30 वर्षीय महिला का शव मिला है। महिला बेगूसराय की रहने वाली थी और इलाज के लिए होटल में ठहरी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। और पढ़ें

07:35 AM, 29-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

नालंदा में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिले के छह प्रमुख स्थलों पर अंडर-14, 17 और 19 वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें