गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के रूपंचक गांव में रविवार देर रात महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान विवाद के बाद हिमांशु कुमार यादव पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल हिमांशु की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें
पटना में वामदलों और विभिन्न जनसंगठनों के कार्यकर्ताओं ने राजभवन मार्च निकाला। जेपी गोलंबर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की हुई। प्रदर्शनकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
गयाजी में चल रहे पितृपक्ष मेले के चौथे दिन सोमवार को पांच प्रमुख वेदियों पर पिंडदान का विधान होगा। श्रद्धालु उत्तरमानस से यात्रा शुरू कर दक्षिणमानस, कनखल, उदीची और जिह्वालोल वेदी पर पिंडदान व तर्पण करेंगे। और पढ़ें
हृदय रोग विशेषज्ञों का कहना है कि हार्ट एक बार में 72 बार धड़कता है। यानी 72 बीट एक मिनट में देता है। अगर एक बीट भी गड़बड़ हो जाए तो काफी परेशानी हो सकती है। 40 वर्ष से कम उम्र में में करीब 30 से 40 प्रतिशत तक मामले नशे की आदत से जुड़े देखे जा रहे हैं। आइये जानते हैं कि विशेषज्ञों ने बचाव के तरीके क्या बताए? और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के मुरौल ओपी क्षेत्र में रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 20 वर्षीय सुधांशु कुमार की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और दूसरे बाइक सवार की पहचान की जा रही है। और पढ़ें
पर्यटन विभाग के मंत्री केदार गुप्ता ने कहा कि डिजिटल नवाचार और सतत विकास के माध्यम से बिहार अपनी समृद्ध विरासत का संरक्षण करते हुए पर्यटकों के लिए नए अनुभव तैयार कर रहा है। बिहार को सुरक्षित, समावेशी, पर्यावरण-अनुकूल और विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य बनाने की दिशा में प्रयास जारी हैं। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के चंदवारा मोहल्ले में 23 सितंबर को नाबालिग लड़की से छेड़खानी और मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी ललित कुमार को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। अब चार दिन बाद घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। और पढ़ें
समस्तीपुर के ताजपुर बाजार में बच्ची समेत तीन महिलाओं को फतेहपुर छोड़ने के बहाने स्कॉर्पियो में बैठाने और रास्ता बदलकर महुआ ले जाने का आरोप है। शक होने पर एक महिला चलती गाड़ी से कूद गई और पुलिस को सूचना दी। और पढ़ें
मुंबई में झुग्गियों की दुर्दशा देखकर मिली प्रेरणा से बिहार के युवा ने कामयाबी की ऐसी स्वर्णिम तहरीर लिख डाली, जिसे संयुक्त राष्ट्र (यूएन) तक पहचान मिली। यूएन के विकास कार्यक्रम ने बिहार के युवा पीयूष की तकनीक को मान्यता दी है। जानिए सफलता की कहानी और पढ़ें
दरभंगा के बिशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़खानी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़िता के आवेदन पर गनौर दास, रौशन दास, विकास दास और गुरुदेव दास को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। और पढ़ें
बक्सर के कोइरपुरवा स्थित नेहा नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान शिक्षक हरिओम की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा और तोड़फोड़ की। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सक डॉ. महेंद्र प्रसाद को अभिरक्षा में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में डिलीवरी के अगले दिन एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान अस्पताल कर्मियों और परिजनों के बीच मारपीट भी हुई। और पढ़ें
बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पटना में पुलिस के आला अधिकारियों ने देर रात शहर का भ्रमण कर गश्त और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जोनल आईजी जितेंद्र राणा और पटना एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने औचक निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी जांची और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। और पढ़ें
समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में तेज हवा और बारिश के बीच पानी की सतह से आसमान की ओर उठता घूमता स्तंभ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। और पढ़ें
समस्तीपुर के विभूतिपुर में रविवार रात टेकूना चौक के पास मुर्गा दुकानदार अशोक दास की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मुर्गा खरीदने के बहाने पहुंचे युवक पर हत्या का आरोप है, जो वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
और पढ़ें