फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:44 PM, 25-Sep-2026

जमुई नाबालिग प्रकरण: तस्वीर शेयर करने पर सीएमओ के स्टेनो पर एफआईआर, पॉक्सो समेत इन धाराओं में केस

जमुई की नाबालिग पीड़िता और उसके परिजनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के मामले में पटना के सचिवालय थाना में सीएमओ के आशुलिपिक सागर प्रसाद समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में बीएनएस, पॉस्को एक्ट और आईटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। और पढ़ें

09:20 PM, 25-Sep-2026

जमुई पीड़िता की तस्वीर पर बवाल: मीसा भारती पहुंचीं थाने; सीएम के खिलाफ एफआईआर की मांग, पुलिस पर उठाए सवाल

जमुई की नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा किए जाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। तस्वीर हटाए जाने के बाद राजद सांसद मीसा भारती सचिवालय थाना पहुंचीं और मुख्यमंत्री के खिलाफ पॉक्सो व किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
  और पढ़ें

08:19 PM, 25-Sep-2026

समस्तीपुर: छेड़खानी के आरोपियों पर चला बुलडोजर, 4 गिरफ्तारियों के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

समस्तीपुर के जगतसिंहपुर में नाबालिग लड़की से कथित बदसलूकी और छेड़खानी के वायरल वीडियो मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। तीन आरोपियों के घर-दुकान से अवैध अतिक्रमण हटाया गया, जबकि मुख्य आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया गया। एक आरोपी की पीडीएस अनुज्ञप्ति भी रद्द कर दी गई है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
07:33 PM, 25-Sep-2026

पितृपक्ष से पहले बड़ा एलान: गल्फ देशों से गयाजी को जोड़ने की तैयारी, बढ़ेगा धार्मिक पर्यटन

पितृपक्ष मेला 2026 के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गयाजी के विकास के लिए 3500 करोड़ रुपये के विष्णुपद कॉरिडोर और फल्गु नदी में सालभर जल प्रवाह की योजनाओं की जानकारी दी। बोधगया में 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश, अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी और रोजगार के लक्ष्यों का भी जिक्र किया गया।  और पढ़ें

06:44 PM, 25-Sep-2026

बरौनी से भुज तक नई अमृत भारत एक्सप्रेस: 2532 KM का सफर; बिहार समेत चार राज्यों के यात्रियों को मिलेगा फायदा

भारतीय रेल ने बरौनी और गुजरात के भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी दी है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह ट्रेन करीब 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और बिहार समेत उत्तर प्रदेश, राजस्थान व गुजरात को जोड़ेगी।
  और पढ़ें

विज्ञापन
06:10 PM, 25-Sep-2026

बिहार: डिजिटल हेल्थ में बेगूसराय का डंका, देशभर में मिला ‘बेस्ट परफॉर्मिंग मॉडल डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बेगूसराय को पांच लाख से अधिक आबादी वाले जिलों की श्रेणी में ‘बेस्ट परफॉर्मिंग मॉडल डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान मिला है। जिले में अब तक 20.23 लाख आभा आईडी बनाई जा चुकी हैं।
  और पढ़ें

05:54 PM, 25-Sep-2026

बिहार: नाबालिग लड़की से छेड़खानी मामले को लेकर एडीजी ने की समीक्षा, त्वरित स्पीडी ट्रायल से जल्द सजा दिलाने के

समस्तीपुर के जगतसिंहपुर वायरल वीडियो मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एडीजी डॉ. कमल किशोर सिंह ने मामले की समीक्षा की। उन्होंने जांच में तेजी लाने, वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने और स्पीडी ट्रायल की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। और पढ़ें

05:34 PM, 25-Sep-2026

बिहार: मुखिया की बहू शराब के साथ गिरफ्तार, घर से बरामद हुई शराब-बीयर की खेप; पति पर भी केस

मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने मुखिया की बहू रानी कुमारी को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने घर से करीब 10 लीटर शराब जब्त की। जांच में उसके पति मनीष कुमार पर पहले से शराब का मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
  और पढ़ें

04:51 PM, 25-Sep-2026

बिहार एमएलसी चुनाव: महागठबंधन और जदयू नेताओं की कलह का लाभ किसे, भाजपा की सूची कब? आठ सीटों पर सियासी घमासान

Bihar Election : बिहार में फिर चुनाव है। बिसात बिछ रही है। जितनी बिछी है, उसपर शह-मात का खेल शुरू हो चुका है। बाकी कुछ मोहरे मैदान में उतारे जाने बाकी हैं। बिहार विधान परिषद् की आठ सीटों पर चुनाव का मौजूदा राजनीतिक गणित यहां बारीकी से समझें। और पढ़ें

04:47 PM, 25-Sep-2026

बिहार: दो कट्ठा जमीन और रुपये नहीं मिले तो विवाहिता की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; पति समेत ससुराल वाले फरार

बिहटा में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की कथित पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दो कट्ठा जमीन और रुपये की मांग करने तथा मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
  और पढ़ें

04:35 PM, 25-Sep-2026

बिहार: ज्ञानेश कुमार के सवाल पर चिराग पासवान बोले- किसी का बचाव नहीं करूंगा, चुनाव आयोग से क्या मांग की?

खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान कहने वाले चिराग पासवान ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रकरण में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्ष के सवालों पर भी टिप्पणी की। साथ ही चुनाव आयोग से बड़ी मांग भी कर दी है। आइये जानते हैं पूरा मामला? और पढ़ें

03:58 PM, 25-Sep-2026

बिहार: स्कूल जाने निकले हुए 3 छात्र एक साथ लापता, दो दिन पहले हुआ था विवाद, खोज में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के बाद तीन छात्र एक साथ लापता हो गए। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस स्कूल से जानकारी जुटाने के साथ टेक्निकल टीम की मदद ले रही है। और पढ़ें

03:31 PM, 25-Sep-2026

डीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल: ओपीडी-इमरजेंसी ठप, मरीज परेशान; प्राचार्य-अधीक्षक ने संभाला मोर्चा

डीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हैं। डॉक्टर और महिला परिजन के बीच विवाद के बाद शुरू हुई हड़ताल से दूर-दराज से इलाज के लिए पहुंचे मरीज परेशान हैं। अस्पताल प्रशासन हड़ताल खत्म कराने की कोशिश में जुटा है।
  और पढ़ें

02:53 PM, 25-Sep-2026

मुजफ्फरपुर में हादसा: बागमती की उप धारा में नाव पलटी, 15 वर्षीय किशोरी लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान

Bihar News: मुजफ्फरपुर के औराई में बागमती की उपधारा में नाव पलटने से 15 वर्षीय किशोरी रानी कुमारी लापता हो गई। नाव पर सवार 13 लोग तैरकर सुरक्षित निकल गए। प्रशासन और स्थानीय गोताखोर किशोरी की तलाश में जुटे हैं।
  और पढ़ें

02:23 PM, 25-Sep-2026

बिहार: कांग्रेसी और पुलिस के बीच धक्का मुक्की, चुनाव आयुक्त का पुतला लेकर प्रदर्शन कर रहे; जानिए पूरा मामला

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दल पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं। आज पटना में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। बात इतनी बढ़ गई कि इन्हें रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

01:44 PM, 25-Sep-2026

बिहार: मोक्ष नगरी गयाजी में आज से पितृपक्ष महासंगम, दुल्हन की तरह सजी विष्णु नगरी; मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

Pitru Paksha 2026: विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला महासंगम 2026 का शुभारंभ आज गयाजी में होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उद्घाटन करेंगे। 10 अक्टूबर तक चलने वाले मेले के लिए सुरक्षा, सजावट, लेजर शो और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की व्यापक तैयारी की गई है। और पढ़ें

01:40 PM, 25-Sep-2026

बिहार: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले गया में कारोबारी पर हमला, दुकान में तोड़फोड़ और 15 लाख लूट का आरोप

गया में अपराधी बेखौफ होकर अब कारोबारियों पर हमला कर रहे हैं। भूसुंडा इलाके में एक कारोबारी को न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि उनके दुकान में भी अपराधियों ने तोड़फोड़ की। विरोध करने पर कैश लूटकर फरार हो गए। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

01:17 PM, 25-Sep-2026

बिहार में शिक्षकों की बंपर भर्ती: 32 हजार से ज्यादा पद, बीपीएससी टीआरई-4 के लिए इस तारीख तक भर दें फॉर्म

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा 4.0 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए सूबे में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती होगी, जिसमें प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के पद शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 26 अक्तूबर है। पूरी जानकारी पढ़ें...
  और पढ़ें

11:56 AM, 25-Sep-2026

बिहार न्यूज: एक मिनट में गंगा में समा गए दो किशोर, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर; एक की जान बची

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित पोस्ट ऑफिस गंगा घाट पर कर्मा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन के बाद गंगा में स्नान करने पहुंचे तीन युवक गहरे पानी में चले गए। सीसीटीवी फुटेज में बुधवार सुबह करीब 6:22 बजे तीनों के धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर जाने और महज एक मिनट में दो युवकों के डूबने का घटनाक्रम कैद हुआ। और पढ़ें

11:46 AM, 25-Sep-2026

बिहार: रोहतास में फिर गूंजेगी पत्थर तोड़ने की आवाज! शुक्रवार से नीलामी, 3-4 महीने में शुरू होगा खनन

रोहतास जिले में लंबे समय से बंद पत्थर खनन को दोबारा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। खान एवं भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि गायघाट और गिजवाही ब्लॉक में शुक्रवार से नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी और तीन से चार महीने के भीतर खनन शुरू होने की उम्मीद है। और पढ़ें

09:47 AM, 25-Sep-2026

बिहार: जमुई के बाद अब बांका का वीडियो वायरल, युवती से अभद्रता पर एफआईआर; तीन आरोपियों की तलाश तेज

बांका के प्रसिद्ध मंदार पर्वत पर 3 जून 2026 को युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो 22 सितंबर को सोशल मीडिया के जरिए पुलिस के संज्ञान में आया, जिसके बाद बौंसी थाना में कांड संख्या 248/26 दर्ज किया गया। और पढ़ें

08:59 AM, 25-Sep-2026

रेलवे भर्ती: खराब मौसम के चलते रेलवे शारीरिक दक्षता जांच स्थगित, अगली तारीख पर आरआरसी ने क्या कहा?

RRC PET News : रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। पूर्व मध्य रेल (रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ), पटना ने खराब मौसम और अतिवृष्टि (भारी बारिश) के कारण होने वाली शारीरिक दक्षता जांच (PET) को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। और पढ़ें

08:58 AM, 25-Sep-2026

नालंदा खुला विश्वविद्यालय: एमसीए में दाखिले की चयन प्रक्रिया 25 सितंबर से, परीक्षा फॉर्म की तारीख भी तय

नालंदा खुला विश्वविद्यालय ने एमसीए को छोड़कर सभी पाठ्यक्रमों में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 8 अक्तूबर कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला विद्यार्थियों की सुविधा और पुराने छात्रों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए लिया है। और पढ़ें

08:24 AM, 25-Sep-2026

बिहार : पुलिस का काम करने लगे अपराधी; क्राइम सीरियल की तरह मौका-ए-वारदात पर नाट्य रूपांतरण का राज खुला

Bihar Police : बड़ी वारदात में पुलिस तथ्यों का मिलान करने के लिए आपराधिक सीन को री-क्रिएट करती है। क्राइम पर बनने वाले धारावाहिकों में भी यही दिखाया जाता है। लेकिन, अब अपराधी भी नाट्य रूपांतरण कर पुलिस को भटकाने लगे हैं।  और पढ़ें

07:51 AM, 25-Sep-2026

बिहार: स्कूल जा रही थी छात्रा, गाड़ी में जबरन उठाया; 14 साल की छात्रा को पुलिस ने ऐसे बचाया

सारण के मशरक थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही 14 वर्षीय छात्रा को दो युवकों ने कथित तौर पर चार पहिया वाहन में जबरन बैठाकर ले जाने की कोशिश की। घटना देखकर एक युवक ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद 112 की गश्ती टीम ने संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की। और पढ़ें

07:48 AM, 25-Sep-2026

बिहार का मौसम: पटना समेत कई जिलों में हो रही बारिश, पेड़ गिरने से तीन छात्राओं की मौत; कहां पर बाढ़ का खतरा?

Bihar Weather News: बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। पटना में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कई जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आइये जानते हैं मौसम का हाल...
  और पढ़ें

07:47 AM, 25-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

देवघर से गयाजी जा रहे परिवार के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर हादसे में बदल गया। परिवार का आरोप है कि ट्रेन में सर्विस अटेंडेंट ने फूटा हुआ डिस्पोजेबल गिलास दिया, जिसमें गर्म पानी डालते ही गिलास फट गया और खौलता पानी गोद में बैठे एक साल के बच्चे के पैर पर गिर गया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें