मधुबनी के झंझारपुर में नकाबपोश अपराधियों ने गैस कटर से आईडीबीआई बैंक का एटीएम काटकर करीब 3.08 लाख रुपये चोरी कर लिए। सीसीटीवी में एक चार पहिया वाहन और संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें
जमुई के हरिहरपुर गांव में सोमवार देर शाम सीपीआई कार्यकर्ता अजय पंडित पर कथित बम हमला हुआ। गंभीर हालत में जमुई ले जाने के दौरान निजी क्लीनिक में उनकी मौत हो गई। पुलिस हमले के कारण और आरोपियों की पहचान की जांच कर रही है।
और पढ़ें
सारण की एक बालिग युवती ने माता-पिता पर 10 लाख रुपये के लालच में उसकी इच्छा के खिलाफ शादी कराने की कोशिश का आरोप लगाया है। नोटरी विवाह का दावा करते हुए उसने डीएम से खुद और पति की सुरक्षा मांगी है।
और पढ़ें
दिशा सालियान की मौत के मामले में सीबीआई की एफआईआर के बाद सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच की मांग की है। सुशांत के चचेरे भाई पन्ना सिंह ने दिशा और सुशांत की मौत को आपस में जुड़ा बताते हुए आदित्य ठाकरे की भूमिका की जांच की मांग की। हालांकि, ये परिवार की ओर से लगाए गए आरोप हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
और पढ़ें
बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के सदस्य डॉ. राजन सिंह का केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर कथित विवादित टिप्पणी वाला वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बयान की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें
समस्तीपुर के शिवाजीनगर में सास के घर लूटपाट के मामले में पुलिस ने बहू समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बहू ने घर और सामान की जानकारी देकर कथित तौर पर साजिश में मदद की थी। आरोपियों की निशानदेही पर आभूषण, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद किया गया है।
और पढ़ें
अभियान बसेरा के तहत वासभूमि के लिए आवेदन करने वाले भूमिहीन परिवारों को अब पटना जाने की जरूरत नहीं होगी। बिहारभूमि पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू कर दी गई है। पंचायत सरकार भवन में चार दिवसीय शिविर लगाकर भी आवेदन लिए जाएंगे। अंचल कार्यालय में आवेदन लेकर रसीद देना अनिवार्य होगा।
और पढ़ें
मुजफ्फरपुर से अप्रैल में लापता हुई महिला को पुलिस ने करीब पांच महीने बाद समस्तीपुर के पूसा से बरामद किया है। पुलिस के अनुसार उसका इंस्टाग्राम के जरिए पूसा निवासी युवक से संपर्क हुआ था। अब न्यायालय में महिला का बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
और पढ़ें
रामपुर डुमरा जंक्शन और टाल जंक्शन पर प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग व इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 21 सितंबर से चार अक्टूबर तक 383 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रूप से प्रभावित या मार्ग परिवर्तित रहेंगी।
और पढ़ें
बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और धमकी देने के आरोपों की विभागीय जांच के बाद दो शिक्षकों को सरकारी नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी के निर्देश भी दिए गए थे। और पढ़ें
Jamui Minor Harassment Case: जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पॉक्सो की धाराएं लगाई गई हैं और SIT जांच कर रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेकर बिहार डीजीपी से कार्रवाई रिपोर्ट सात दिन में मांगी है।
और पढ़ें
जमुई में लड़की के साथ हुई छेड़खानी की घटना पर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एनडीए सरकार से जवाब मांगा हैं। उन्होंने लड़की को न्याय दिलाने की भी मांग की। आइये जानते हैं राहुल गांधी ने क्या कहा? और पढ़ें
जमुई में एक लड़की के साथ हुई छेड़खानी की घटना से बिहार की सियासत गरमा गई है। विपक्ष इस घटना को लेकर सरकार पर हमलावर है। राजद ने कहा कि इस घटना ने बिहार का सिर शर्म से झुका दिया है। वहीं सत्ता पक्ष की ओर से कार्रवाई की बात कही जा रही है। आइये जानते हैं किसने क्या कहा? और पढ़ें
भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड के तरेटा गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा गैस गोदाम के पास हुआ। ग्रामीणों ने बच्चों को पानी से बाहर निकालकर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें
मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र में नरसिंह बाबा मंदिर के पास स्थित गांधी संग्रहालय की दीवार पर अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणियां लिखे जाने का मामला सामने आया है। इनमें ‘आरएसएस एक आतंकवादी संगठन है’ जैसी टिप्पणी लिखे जाने की बात कही जा रही है। और पढ़ें
ईओयू की जांच में जो बात सामने आई, वह चौंकाने वाली थी। गिरोह के मास्टरमाइंड ने पूछताछ में भी कई खुलासे किए। उसके ठिकाने से कई ऐसे कागजात मिले, जिससे स्पष्ट हुआ कि इस गिरोह ने नीट यूजी के अलावा प्रतियोगी परीक्षा में गड़बड़ी की कोशिश की थी। और पढ़ें
जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में बाइक से जा रहे नाबालिग लड़के और लड़की को कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया। इस दौरान लड़की के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के मझौली चौक पर रविवार देर रात निर्माणाधीन फ्लाईओवर की भारी शटरिंग अचानक गिर गई। देर रात यातायात कम होने से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। और पढ़ें
मोतिहारी के मजुरहा-हरदिया पुल के उद्घाटन के महज 20 दिन बाद एप्रोच रोड में करीब 20 फीट लंबी दरार और सड़क के एक हिस्से में धंसाव सामने आया है। और पढ़ें
पटना से सटे पुनपुन नदी घाट को पितृपक्ष में पिंडदान और तर्पण के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान राम ने माता जानकी के साथ यहां अपने पूर्वजों के लिए सबसे पहले पिंड का तर्पण किया था और इसके बाद गया में पिंडदान किया। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के छपरा धर्मपुर यदु गांव में धान के खेत में बकरी चले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। आरोप है कि पड़ोसी पक्ष के दो भाइयों ने चाकू से हमला कर 40 वर्षीय संतोष कुमार साह की हत्या कर दी। और पढ़ें