फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:22 PM, 20-Sep-2026

163 डॉक्टरों को जेडीयू में पद : नीतीश कुमार के पार्टी जदयू ने 43 संगठन जिलों में जिला, नगर अध्यक्ष भी बनाए

जदयू के चिकित्सा प्रकोष्ठ ने संगठन का विस्तार करते हुए 163 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित की है। प्रदेश स्तर पर 24 उपाध्यक्ष, 41 महासचिव, एक मुख्यालय महासचिव और 54 सचिव नियुक्त किए गए हैं। और पढ़ें

12:39 PM, 20-Sep-2026

बिहार एमएलसी चुनाव: जन सुराज ने पांच उम्मीदवारों का एलान किया, जानिए किसे-कहां से मिला टिकट?

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज ने पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। प्रशांत किशोर ने शिक्षक संगठनों को एक साथ लाकर संघर्ष समिति बनाने और शिक्षकों की तीन प्रमुख मांगों पर काम करने की बात कही। और पढ़ें

12:19 PM, 20-Sep-2026

एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी को सोशल मीडिया पर धमकी: थप्पड़ मारने और जूते की माला पहनाने की बात लिखी, एफआईआर दर्ज

मुजफ्फरपुर में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी ने सोशल मीडिया पर धमकी, अभद्र टिप्पणी और भ्रामक आरोप लगाए जाने को लेकर काजीमोहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। और पढ़ें

विज्ञापन
11:47 AM, 20-Sep-2026

अभिभावक दुर्गा पूजा में ले जाने का बोलकर गए: कुछ देर बाद मिली लाश, कस्तूरबा स्कूल में छात्रा की मौत से सनसनी

सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा का शव विद्यालय की ऊपरी मंजिल से मिला। पुलिस के अनुसार, छात्रा हाल ही में विद्यालय में दाखिल हुई थी और हॉस्टल में रहने की इच्छुक नहीं थी। और पढ़ें

10:38 AM, 20-Sep-2026

बिहार: सचिवालय का अधिकारी बताकर शिक्षिका को शादी का झांसा, तीन लाख ठगे; कई महिलाओं के संपर्क में था आरोपी

भोजपुर साइबर थाने की पुलिस ने मेट्रोमोनियल साइट के जरिए महिलाओं से संपर्क कर खुद को पटना सचिवालय का सहायक अनुभाग अधिकारी बताने वाले वरुण कुमार को खगड़िया से गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:59 AM, 20-Sep-2026

बीच सफर में प्रेमिका ने छोड़ा: सिलीगुड़ी से लौटा युवक जिंदगी-मौत से जूझ रहा, परिजन बोले- दोस्तों ने दिया जहर

किशनगंज के ठाकुरगंज में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया है। सिलीगुड़ी से लौटे युवक विकास सदा की घर पहुंचने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसके दो दोस्तों पर बाइक से घुमाने के बहाने ले जाकर संदिग्ध नशीला या जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

09:17 AM, 20-Sep-2026

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव: घर के बरामदे में बैठी महिला पर अंधाधुंध फायरिंग, तीन गोलियां लगीं

सारण के तरैया थाना क्षेत्र में शनिवार रात घर के बरामदे में बैठी 55 वर्षीय नीलम देवी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी।  और पढ़ें

08:28 AM, 20-Sep-2026

बिहार: 12 साल की बच्ची की धारदार हथियार से हत्या, दुष्कर्म की आशंका से बेलछी में तनाव; हिरासत में दो

बेलछी थाना क्षेत्र में शनिवार को जानवरों के लिए घास काटने गई 12 वर्षीय बच्ची की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद उसका शव मिला। और पढ़ें

08:05 AM, 20-Sep-2026

आठ दिन से लापता अमन का नहीं मिला सुराग: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; तीन घंटे तक मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन जाम

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र का अमन कुमार आठ दिनों से लापता है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए एक नामजद समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अमन के लापता होने और पुलिस की कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने सूर्यपूरा गांव के पास मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन करीब तीन घंटे तक जाम रखा। और पढ़ें

07:19 AM, 20-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में 21 और 22 सितंबर को ‘विकसित भारत के निर्माण में भारतीय ज्ञान परंपरा की भूमिका’ विषय पर राष्ट्रीय परिसंवाद आयोजित होगा। उद्घाटन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैय्यद अता हसनैन करेंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें