फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:29 PM, 11-Sep-2026

बिहार सड़क हादसा: आमने-सामने भिड़ी बुलेट और साइकिल, दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम; चालक गंभीर

समस्तीपुर के रोसड़ा में शुक्रवार को तेज रफ्तार बुलेट और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में साइकिल सवार डब्लू कुमार (24) और बुलेट सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बुलेट चालक गंभीर रूप से घायल है। और पढ़ें

04:23 PM, 11-Sep-2026

पीजी मेडिकल-डेंटल छात्रों के लिए खुशखबरी: बिहार सरकार ने बढ़ाया मासिक वजीफा, पहले साल में मिलेंगे इतने रुपये

Bihar PG Medical Stipend 2026: बिहार सरकार ने सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में पढ़ने वाले पीजी छात्रों के मासिक वजीफे में बढ़ोतरी की है। नई दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी। जानें किस वर्ष के छात्र को अब कितना वजीफा मिलेगा।
  और पढ़ें

03:56 PM, 11-Sep-2026

बिहार: मौत भी जुदा न कर सकी दोस्ती, जाति की दीवार तोड़ एक ही कब्र में दफन हुईं दो सहेलियां

गयाजी के गुरुआ प्रखंड में तालाब में डूबने से दो 13 वर्षीय सहेलियों की मौत हो गई। अलग-अलग जाति के परिवारों से आने वाली सुप्रिया और सुहानी की दोस्ती को परिजनों ने आखिरी सम्मान देते हुए दोनों को एक ही कब्र में सुपुर्द-ए-खाक किया। और पढ़ें

विज्ञापन
03:14 PM, 11-Sep-2026

बिहार: जेपी के तीन शिष्य आज चर्चा के केंद्र में क्यों, लालू, नीतीश और दिवंगत रामविलास के नाम पर कैसी सियासत?

Bihar Politics: जिस तरह यूपी में कभी जीवित नेताओं की स्मारकों का दौर चला था, उसी तरह 25 साल पहले बिहार में नेताओं के नामकरण का जलवा चला। अब एक बार फिर वही दौर आया है। लेकिन, इस बार नाम को लेकर राजनीतिक संग्राम चल रहा। और पढ़ें

02:25 PM, 11-Sep-2026

बिहार: भागलपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, सिर के पास मारी गोली; चंदे को लेकर विवाद की चर्चा

भागलपुर के बरगंज थाना क्षेत्र में भाजपा के मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुतुबगंज इलाके में उनके सिर के पास गोली मारी गई। घटना के पीछे काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की चर्चा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और भाजपा विधायक रोहित पांडे भी मौके पर पहुंचे। और पढ़ें

विज्ञापन
01:27 PM, 11-Sep-2026

बिहार: पूर्णिया में सिरकटी लाश की गुत्थी 24 घंटे में सुलझी, नहर किनारे मिला था कटा सिर; हिरासत में प्रेमी

पूर्णिया में महिला की सिरकटी लाश मिलने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। घटनास्थल के पास पटसन के खेत से महिला का कटा हुआ सिर भी बरामद किया गया। पुलिस ने मृतका पूजा देवी के प्रेमी मो. मोफील को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। और पढ़ें

11:16 AM, 11-Sep-2026

बिहार: 'शारीरिक संबंध नहीं बनाया तो वीडियो वायरल कर दूंगा', छात्रा ने जिम संचालक पर लगाया यह आरोप

Bihar Crime News: जिम संचालक पर एक छात्रा ने गंभीर आरोप लगा दिया है। छात्रा का कहना है कि अगर वह जिम संचालक का बात नहीं मानती है ताे उसका अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर दिया जाएगा। जिम संचालक की हालत गंभीर है।  और पढ़ें

11:16 AM, 11-Sep-2026

बिहार: बैंक फ्रॉड केस में ईडी का बड़ा एक्शन, गया से गुरुग्राम और दिल्ली तक नौ ठिकानों पर छापेमारी

बिहार के गया में रामनंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीमें गया, गुरुग्राम और नई दिल्ली में कुल नौ ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं। और पढ़ें

11:02 AM, 11-Sep-2026

बिहार: भाई ने भाई को मार डाला, बीच बचाव करने गए तीन लोगों को चाकू गोदा; जानिए सहरसा में क्यों हुआ ऐसा खूनी खेल

सहरसा में छोटे सी बात के लिए एक युवक ऐसा करेगा? यह किसी ने सोचा नहीं था। एक युवक की मौत हो गई। तीन लोगों की हालत गंभीर है। परिजन युवक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

10:42 AM, 11-Sep-2026

बिहार: स्कूल जाने निकलीं चार छात्राएं लापता, रात भर परिजनों ने खोजा, नहीं मिली ताे पहुंचे थाने

Gayaji Crime News: एक साथ चार लड़कियों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से वजीरगंज इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस जांच में जुटी है, जबकि परिजन उनकी सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

10:36 AM, 11-Sep-2026

वर्षावास: तीन महीने एक स्थान पर रहकर क्यों साधना करते हैं बौद्ध भिक्षु, क्या उद्देश्य है? जानिए सबकुछ

Bodhgaya News: बारिश के मौसम में मनाया जाने वाला वर्षावास बौद्ध भिक्षुओं की प्राचीन परंपरा है। इस दौरान वह एक स्थान पर रहकर साधना, धम्म अध्ययन, अहिंसा और समाज को धार्मिक मार्गदर्शन देते हैं। ऐसा वह क्यों करते हैं? इसके पीछे क्या उद्देश्य है? आइये जानते हैं सबकुछ... और पढ़ें

09:55 AM, 11-Sep-2026

बिहार: मुंगेर में शराब कारोबारियों ने उत्पाद विभाग की टीम पर किया पथराव, तीन पदाधिकारी व दो होमगार्ड जवान घायल

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर मुंगेर के लाल दरवाजा इलाके में पथराव कर दिया गया। हमले में तीन पुलिस पदाधिकारी और दो होमगार्ड जवान घायल हुए, जबकि विभाग के वाहन का शीशा भी टूट गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच नामजद आरोपितों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है।  और पढ़ें

08:55 AM, 11-Sep-2026

बिहार: मुंगेर में बाढ़ के बीच सिंचाई बांध का स्लुइस गेट धंसा, रातोंरात कराई गई मरम्मत; 10-15 हजार लोग प्रभावित

मुंगेर में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। छह प्रखंडों की 38 पंचायतें प्रभावित हैं। इसी बीच जमालपुर के परहम पंचायत में सिंचाई बांध का स्लुइस गेट धंसने से पानी गांव की ओर बढ़ने लगा। सिंचाई विभाग ने रात में ही जेसीबी की मदद से बांध की मरम्मत कराई, लेकिन आसपास पानी का दबाव अब भी बना हुआ है।  और पढ़ें

08:11 AM, 11-Sep-2026

बिहार: गंगा के बैकवाटर ने सरमेरा क्षेत्र में मचाई तबाही, 350 बीघे से अधिक धान की फसल डूबी; बांध पर खतरा

गंगा के बैकवाटर के कारण नालंदा के सरमेरा टाल क्षेत्र में बाढ़ का संकट गहरा गया है। पेंदी, सदहा और पुरानी इसुआ गांव के खंधों में 8 से 10 फीट तक पानी भरने से 350 बीघे से अधिक धान की फसल डूब गई है। जमींदारी बांधों पर बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सैंडबैग लगाने के साथ 24 घंटे पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं।  और पढ़ें

07:48 AM, 11-Sep-2026

बिहार: किसानों की शिकायत पर अररिया में खाद कारोबारियों पर शिकंजा, दो प्रतिष्ठानों के गोदामों में छापेमारी

किसानों की शिकायत के बाद अररिया में खाद की उपलब्धता और निर्धारित कीमत की जांच शुरू की गई है। जिला स्तर की टीम ने लगातार दो दिनों में गणेश ट्रेडिंग और जय अंबे सेल्स के गोदामों की जांच की।  और पढ़ें

01:51 AM, 11-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला है। 'बेचारा' वाले बयान पर पलटवार करते हुए प्रशांत ने उन्हें 'अनपढ़ अपराधी' तक कह दिया। बाढ़ और शराबबंदी को लेकर भी किशोर ने सरकार पर निशाना साधा। प्रशांति किशोर ने क्या कुछ कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें