फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:00 PM, 01-Sep-2026

बिहार: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की तैयारी, बकाया चालान नहीं भरा तो लाइसेंस और आरसी होंगे निलंबित

पटना में वर्ष 2020 से लंबित करीब 16 लाख चालानों को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बकाया चालान नहीं भरने वाले वाहन मालिकों को पहले नोटिस दिया जाएगा और इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन रजिस्ट्रेशन के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।  और पढ़ें

10:40 PM, 01-Sep-2026

बिहार: खाना खाने के लिए बेटे को जगाने गई मां, सामने का मंजर देख निकली चीख; पंखे से लटका मिला शव

बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय प्रिंस का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मां उसे खाना खिलाने के लिए जगाने कमरे में गई थीं, जहां बेटे का शव देखकर उनकी चीख निकल गई। युवक की मौत को लेकर प्रेम प्रसंग और बीमारी जैसी चर्चाएं हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।  और पढ़ें

10:17 PM, 01-Sep-2026

बिहार: ‘अब मत मारो मामू’, वीडियो कॉल पर रोता रहा भांजा, मामा ने मांगी एक लाख की फिरौती; पुलिस ने दबोचा

दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से 19 वर्षीय युवक अभिषेक कुमार के अपहरण और एक लाख रुपये फिरौती मांगने का मामला सामने आया। युवक की मां ने अपने भाई राम कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया और अभिषेक को मधुबनी के बलभद्रपुर स्थित जंगल से बरामद किया।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:46 PM, 01-Sep-2026

बिहार में उफान पर गंगा नदी: 28 स्कूलों में पढ़ाई बंद, सुरक्षित स्कूलों से जोड़े गए छात्र और शिक्षक

मुंगेर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से सदर प्रखंड के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इसके चलते 28 बाढ़ प्रभावित विद्यालयों में तत्काल प्रभाव से पठन-पाठन बंद कर दिया गया है। इनमें तीन उच्च, 12 मध्य और 13 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं।  और पढ़ें

09:05 PM, 01-Sep-2026

बिहार: लोको शेड में शंटिंग के दौरान दो इंजन आमने-सामने टकराए, एक पटरी से उतरा; बड़ा हादसा टला

जमालपुर लोको शेड में शंटिंग के दौरान एक ही ट्रैक पर विपरीत दिशा से आ रहे दो लोकोमोटिव इंजन आमने-सामने टकरा गए। हादसे में एक लोको पटरी से उतर गई और ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। कम गति के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
09:02 PM, 01-Sep-2026

बिहार में बड़ा हादसा: तेज हवा के झोंके से पलटी नाव, मां की मौत के बाद सात साल की मासूम का छलका दर्द

सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र में तिलावे नदी में मंगलवार शाम तेज हवा के कारण नाव पलट गई। नाव पर सवार करीब 12 से 15 लोगों में से 35 वर्षीय रूपम कुमारी की डूबने से मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय नेहा कुमारी लापता है।  और पढ़ें

08:36 PM, 01-Sep-2026

शिक्षक भर्ती परीक्षा: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है TRE के लिए ऑनलाइन आवेदन, बीपीएससी ने पत्र जारी कर क्या कहा?

BPSC TRE 4 News: चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। TRE 4 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया कब से शुरू हो सकती है? बिहार लोक सेवा आयोग ने इसकी जानकारी दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

08:27 PM, 01-Sep-2026

बिहार: 29वीं पासिंग आउट परेड की तैयारियां तेज, पांच सितंबर को 254 कैडेट्स बनेंगे सेना अधिकारी; मेधावी सम्मानित

गयाजी स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में 29वीं पासिंग आउट परेड की तैयारियां तेज हैं। पांच सितंबर को होने वाली परेड में 254 कैडेट्स भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल होंगे। इससे पहले कमांडेंट अवार्ड सेरेमनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया। और पढ़ें

07:54 PM, 01-Sep-2026

बीपीएससी टीआरई 4: शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, इस दिन शुरू हो सकता है आवेदन

BPSC TRE 4: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। चौथे चरण की शिक्षक भर्ती के आवेदन की पुरानी तारीख टल गई थी। अब बीपीएससी ने नई संभावित तारीख बता दी है। पंजीकरण प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है।
  और पढ़ें

07:53 PM, 01-Sep-2026

बिहार : 'पापा की हत्या हुई, गवाही के सात दिन पहले चाचा को मार डाला'- शराब कांड को लड़की ने हत्या की ओर मोड़ा

Bihar News : पटना में जिन चार युवकों की शराब की घूंट के साथ मौत हो गई थी, उसमें हत्या की साजिश अब खुलकर सामने ला रहे परिजन। मृत एक युवक की भतीजी ने विधायक के सामने 17 साल पहले पिता की हत्या के बाद से चल रही साजिशों की कहानी सुनाई। और पढ़ें

07:49 PM, 01-Sep-2026

बिहार: सहयोग शिविर बना राजनीतिक अखाड़ा, पार्षदों और विधायक समर्थकों में तीखी बहस; गूंजे मुर्दाबाद के नारे

पूर्णिया में आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित सरकारी सहयोग शिविर में वार्ड पार्षदों और सदर विधायक विजय खेमका के समर्थकों के बीच तीखी बहस के बाद हंगामा हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।  और पढ़ें

07:26 PM, 01-Sep-2026

दुष्कर्म के बाद हत्या : एक महीने से सनाउल्लाह की नजर पर थी नर्स, मौका देख खिड़की से घुसकर किया कांड

Bihar News : 34 साल का मोहम्मद सनाउल्लाह शरीर से मजबूत था। मैकेनिक होने के कारण भी। लेकिन, 21 साल की युवती ने सीधे हार नहीं मानी। संघर्ष किया। ऐसा चोटिल किया कि उससे दुष्कर्म कर हत्या करने वाला आरोपी दबोच लिया गया।
  और पढ़ें

06:58 PM, 01-Sep-2026

बिहार: 21 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के लिए 233 करोड़ मंजूर, कवच सिस्टम को भी मिलेगा बढ़ावा

भारतीय रेलवे ने पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के 21 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के लिए 233 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके तहत मौजूदा पैनल इंटरलॉकिंग को आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से बदला जाएगा। इससे सिग्नलिंग व्यवस्था मजबूत होने के साथ स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच के कार्यान्वयन को भी मदद मिलेगी। और पढ़ें

06:30 PM, 01-Sep-2026

एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की दस्तक: भारतीय टीम में राज्य के आठ खिलाड़ी; रोहित-सलोनी संभालेंगे कप्तानी

चीन के किंगदाओ में पांच-छह सितंबर को होने वाले अंडर-18 एशिया रग्बी एमिरेट्स सेवेंस-2026 के लिए बिहार के आठ खिलाड़ियों का भारतीय महिला और पुरुष टीम में चयन हुआ है। इनमें चार महिला और चार पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।  और पढ़ें

06:29 PM, 01-Sep-2026

जान की धमकी: 'आतंकवादी तुम्हें मार डालेंगे'- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को धमकी; जानें पूरा मामला

Chirag Paswan : केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिली है। आतंकवादी हमले में हत्या की। इसकी लिखित शिकायत केंद्रीय गृह सचिव को दी गई है। और पढ़ें

06:12 PM, 01-Sep-2026

एक और हत्या : बिहार में लूटपाट के दौरान व्यापारी की गोली मार हत्या, घायल बेटा भी मौत से जूझ रहा

वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र में मवेशी बेचकर लौट रहे पिता-पुत्र को हथियारबंद बदमाशों ने लूट के प्रयास में घेर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें पिता लक्ष्मण राय की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा मिथलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। और पढ़ें

05:57 PM, 01-Sep-2026

बिहार मिड डे मील मामला: स्कूल के खाने में मिली मरी छिपकली, दहशत में अभिभावक; 71 बच्चों को अस्पताल ले जाया गया

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज प्रखंड के एक प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन में मरी हुई छिपकली मिलने के मामले की जांच तेज कर दी गई है। घटना के दिन 97 में से 71 बच्चे विद्यालय में मौजूद थे। भोजन में छिपकली दिखने के बाद खाना परोसना रोक दिया गया। और पढ़ें

05:42 PM, 01-Sep-2026

Bihar: बापूधाम महोत्सव में विकास की सौगात, सीएम सम्राट चौधरी ने 300 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोतिहारी के गांधी मैदान में बापूधाम महोत्सव-2026 का उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्वी चंपारण जिले को करीब 300 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात मिली। इनमें सड़क, पुल, नगर निगम की परियोजनाएं, तारामंडल और मोतीझील के विकास समेत कई योजनाएं शामिल हैं। और पढ़ें

05:22 PM, 01-Sep-2026

बिहार: गया में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार महिला-पुरुष को कुचला; दोनों की मौत

गया में मगध विश्वविद्यालय के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार एक महिला और पुरुष को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतकों की पहचान और हादसे की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

05:08 PM, 01-Sep-2026

बोधगया में पर्यटन कारोबार को झटका: नेपाल की त्रासदी से थमीं बुकिंग्स, होटल और ट्रैवल कारोबारियों की चिंता बढ़ी

नेपाल में आई भीषण आपदा का असर बोधगया के पर्यटन और होटल कारोबार पर दिखाई देने लगा है। नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने होटल बुकिंग रद्द करनी शुरू कर दी है। कारोबारियों को पितृपक्ष मेला और दलाई लामा के प्रस्तावित दौरे से बड़ी आमद की उम्मीद थी, लेकिन अब इस पर्यटन सीजन में कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। और पढ़ें

04:34 PM, 01-Sep-2026

बिहार: गंगा के रौद्र रूप में समाया 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर

बिहार: गंगा के रौद्र रूप में समाया 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर और पढ़ें

04:34 PM, 01-Sep-2026

बिहार: घर के दरवाजे पर बैठी दो वृद्ध महिलाओं को कार ने रौंदा, दोनों की मौके पर मौत; ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा

औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में तेज रफ्तार कार ने घर के दरवाजे पर बैठी दो वृद्ध महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में बरती देवी (62) और प्यारी कुंवर (83) की मौके पर मौत हो गई। और पढ़ें

04:27 PM, 01-Sep-2026

आरक्षण पर सियासत: तेजस्वी ने अब किस चीज के लिए नीतीश, मांझी, चिराग को दोषी ठहराया, सरकार पर क्या आरोप लगाया?

बिहार में आरक्षण को पर सियासी घमासान जारी है। पहले एनडीए के दो बड़े नेताओं के बीच जुबानी जंग हुई। और अब तेजस्वी यादव इस मुद्दे पर सियासत कर रहे हैं। उन्होंने एनडीए के सभी बड़े नेताओं पर जमकर हमला बोला है। आइए जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

04:22 PM, 01-Sep-2026

बिहार: नेपाल त्रासदी के बीच मोतिहारी में महोत्सव का आगाज, सभी प्राइवेट स्कूल बंद; 80 बसें भी मांगीं, उठे सवाल

मोतिहारी में मंगलवार से तीन दिवसीय बापूधाम महोत्सव-2026 शुरू हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महोत्सव का उद्घाटन किया। आयोजन के बीच नेपाल में त्रासदी और चंपारण में बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं।  और पढ़ें

04:07 PM, 01-Sep-2026

बिहार: 75 हजार की रिश्वत लेते बीडीओ गिरफ्तार, हिरासत में मामा भी; एक दिन पहले पूर्व मुखिया को भेजा था जेल

बांका में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने फुल्लीडूमर के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह को 75 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान उनके मामा को भी हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई पूर्व मुखिया की गिरफ्तारी के करीब 24 घंटे बाद हुई है।
  और पढ़ें

03:55 PM, 01-Sep-2026

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, मौके पर दोनों की दर्दनाक मौत; हादसे के बाद सड़क जाम

औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में प्रहलाद पाल और उनकी शिक्षिका पत्नी उर्मिला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और सुरक्षा उपायों की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। और पढ़ें

03:46 PM, 01-Sep-2026

नीट पेपर लीक केस: संजीव मुखिया को मिली कोर्ट से राहत, अभी बेऊर जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे; जानें वजह

नीट-यूजी 2024 प्रश्नपत्र लीक मामले में संजीव मुखिया को पटना की विशेष अदालत से राहत मिली है। अदालत ने आवश्यक जमानत बंधपत्र जमा करने की शर्त पर उन्हें इस मामले में न्यायिक हिरासत से मुक्त करने का आदेश दिया है। हालांकि, दूसरे मामले में जेल में होने के कारण उनकी तत्काल पूरी रिहाई नहीं होगी। और पढ़ें

03:29 PM, 01-Sep-2026

बिहार: गंगा के रौद्र रूप में समाया 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर, राघोपुर तटबंध पर कटाव से मची दहशत

नवगछिया के राघोपुर जमींदारी तटबंध पर गंगा के तेज कटाव से करीब 100 वर्ष पुराना चैती दुर्गा मंदिर नदी में समा गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और प्रशासन के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश है। और पढ़ें

01:02 PM, 01-Sep-2026

बिहार: स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से पहले SKMCH में हड़कंप, रात-दिन चल रहा रंग-रोगन और मरम्मत का काम

मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के संभावित तीन सितंबर के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंत्री के निरीक्षण से पहले अस्पताल परिसर में सैकड़ों मजदूरों को लगाकर रंग-रोगन, सफाई और मरम्मत का काम युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। और पढ़ें

12:39 PM, 01-Sep-2026

बिहार: सहकारी समितियों को मिलेगा ज्यादा अधिकार, पैक्स को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर; सहकारिता मंत्री ने क्या कहा?

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार राज्य सहकारी नीति 2026 को प्रभावी बनाने के लिए सहकारिता अधिनियम और नियमावली में जरूरी संशोधन पर मंथन शुरू हो गया है। सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव पैक्स को सिर्फ पारंपरिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रखने और उन्हें नए व्यवसायों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की बात कही।   और पढ़ें

12:25 PM, 01-Sep-2026

बिहार: मुंगेर में गंगा का जलस्तर घटा, लेकिन दियारा में संकट बरकरार, कुतलुपुर में कटाव से बढ़ी चिंता

मुंगेर के दियारा इलाकों में गंगा का जलस्तर घटने के बावजूद बाढ़ और कटाव से राहत नहीं मिली है। कुतलुपुर पंचायत में लगातार कटाव और घरों में पानी घुसने से ग्रामीण परेशान हैं, जबकि टीकारामपुर में बाढ़ का पानी आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंच गया है। और पढ़ें

12:20 PM, 01-Sep-2026

बिहार का मौसम: पटना, भागलपुर समेत कई जिलों बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानिए कहां-कितनी बारिश हुई?

Bihar Weather News: बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। पटना में सुबह से ही धूप और छांव का खेल जारी है। राजधानी में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तो बारिश भी रही है। आइये जानते हैं मौसम का हाल... और पढ़ें

11:07 AM, 01-Sep-2026

बिहार : शराब जहरीली थी या जहर देकर चार की जान ली गई? पटना में चार युवकों की मौत पर आंखें खोलने वाला सच पढ़ें

Bihar Police : पटना में एक साथ चार युवकों की मौत की जांच पुलिस के लिए एक तरफ कुआं और दूसरी तरफ खाई वाली स्थिति में है। शराब जहरीली थी तो आई कहां से? अगर, नहीं तो जहर देकर चार को किसने मारा? जांच के सारे पहलुओं को छू रही रिपोर्ट पढ़ें। और पढ़ें

09:14 AM, 01-Sep-2026

बिहार : अब मुख्यमंत्री के आने का इंतजार, शिलान्यास की तैयारी शुरू; मुजफ्फरपुर में हवाई अड्डा कहां बनेगा?

मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डे के शिलान्यास को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम कुमार गौरव, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र, एसडीएम, एसडीपीओ सरैया और डीजीसीए के अधिकारियों ने पताही एयरपोर्ट के रनवे और परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। और पढ़ें

09:08 AM, 01-Sep-2026

बिहार : एसपी का आदेश सुनकर उतार दिए गहने, कुछ समय बाद पता चली सच्चाई तो खिसक गई जमीन

मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक कारोबारी से करीब 20 ग्राम सोने की चेन और 10 ग्राम की अंगूठी उतरवा ली। आरोपियों ने ‘एसपी साहब के आदेश’ का हवाला देकर आभूषण सुरक्षित रखने की बात कही और उन्हें कागज में लपेटकर बाइक की डिक्की में रखने का झांसा दिया। और पढ़ें

08:52 AM, 01-Sep-2026

बिहार : 482 महिला सिपाही बनेंगी कमांडो! AK-47 समेत ऑटोमेटिक हथियार चलाने की लेंगी खास ट्रेनिंग

बिहार पुलिस की 482 महिला सिपाहियों के लिए बाढ़-मोकामाघाट स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में बेसिक और कमांडो प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। सीआरपीएफ के बिहार सेक्टर के आईजी राजकुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। और पढ़ें

08:08 AM, 01-Sep-2026

दलितों के नेता कोटे पर क्यों भिड़े?: आरक्षण पर सत्ताधारी गठबंधन एनडीए के अंदर रार, तेजस्वी यादव क्या कर रहे?

Reservation : आरक्षण पर चल रही अखिल भारतीय बहस बिहार में दूसरे ढर्रे पर है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में ही रार मची है। दलित नेताओं के बीच ही तकरार है। रार-तकरार की वजह वरिष्ठ पत्रकारों ने क्या बताई? फायदे-नुकसान भी बताए। और पढ़ें

07:38 AM, 01-Sep-2026

बिहार: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, दो लाख रुपये लूटने का आरोप; दोनों पैरों में लगी गोली

वैशाली के बलिगांव थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव में बाइक सवार चार बदमाशों ने सकरा बाजार से घर लौट रहे एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल धनराज कुमार के अनुसार, लघुशंका के लिए रुकते ही दो बाइक पर सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग की और दो लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। और पढ़ें

07:34 AM, 01-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

राजगीर स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अब कुश्ती की जगह तैराकी को आधिकारिक रूप से शामिल किया जाएगा। भारतीय खेल प्राधिकरण ने खेल विधा बदलने को मंजूरी देते हुए 3 मुख्य कोच और 1 सहायक कोच की तैनाती को स्वीकृति दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें