Bihar News: बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव में 25 वर्षीय शाकिया रहमान का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस फिलहाल मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है।
और पढ़ें
Bihar News: जमुई के सोनो थाना क्षेत्र के ठाकुर अहरा गांव में रात में खटिया पर सो रही दो सगी बहनों को जहरीले करैत सांप ने डंस लिया। अस्पताल ले जाने के दौरान आठ वर्षीय प्रियांशु कुमारी की मौत हो गई, जबकि 11 वर्षीय प्रियंका कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने के बीच विशेषज्ञों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
और पढ़ें
Bihar News: मुंगेर में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से 25 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच दियारा और निचले इलाकों में बाढ़ का पानी नए क्षेत्रों में फैल रहा है। बरियारपुर में डायवर्सन डूबने से आवागमन बाधित है, जबकि जाफरनगर में नाव की व्यवस्था की गई है। कुतलुपुर में गंगा कटाव को देखते हुए कटावरोधी कार्य शुरू कराया गया है।
और पढ़ें
Bihar News: मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले की सीमा पर सरैया घाट और महेसी गांव के बीच हथियारबंद अपराधियों ने बीबीए छात्र धनराज कुमार को गोली मारकर दो लाख रुपये लूट लिए। छात्र कॉलेज की फीस जमा करने के लिए रुपये लेकर जा रहा था। विरोध करने पर बदमाशों ने 5 से 7 राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां उसके दोनों पैरों में लगीं। और पढ़ें
गया के इमामगंज में सोरहर नदी की तेज धारा में बहा 18 वर्षीय इंटर छात्र गुलाम आशी 25 घंटे बाद मृत मिला। एसडीआरएफ की तलाश असफल रही। हैदराबाद से आए चचेरे भाई ने स्थानीय गोताखोरों संग नदी में उतरकर झाड़ियों से शव बरामद किया।
और पढ़ेंपटना के खुसरूपुर दियारा क्षेत्र में मद्य निषेध विभाग ने छापेमारी कर नकली शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान धंधे में शामिल लोग फरार हो गए, जबकि विदेशी शराब के रैपर, खाली बोतल, कॉर्क, स्पिरिट समेत भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई। विभाग ने पूरे नेटवर्क की जांच और आगे भी छापेमारी जारी रखने की बात कही है। और पढ़ें
Bihar News: छपरा में तैनात दारोगा मो. आसिफ पर नालंदा की एक युवती ने शादी का झांसा देकर शोषण करने, शादी के बाद साथ रखने से इनकार करने और दहेज में पटना में मकान मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बिहार के डीजीपी और सारण एसएसपी से सुरक्षा व कार्रवाई की गुहार लगाई है। और पढ़ें
Bihar News: बिहार में बाढ़ के पानी के साथ नेपाल से कुछ क्षेत्रों में अज्ञात एवं असामान्य प्रकार की मछलियां पहुंचने की सूचना के बाद सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने लोगों से बाढ़ के पानी से पकड़ी गई और अपरिचित मछलियों को खाने से बचने की अपील की है। सेवन के बाद स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखने पर तत्काल अस्पताल जाने की सलाह दी गई है। और पढ़ें
Bihar News : उत्तर प्रदेश की ओर से गंगा चढ़ रही थी। नेपाल की तरफ से गंडक और कोसी में लहरें हैं। अब मध्य प्रदेश की ओर से सोन नदी के उफनाने का डर सामने है। बिहार में बाढ़ की तीसरी तरफ से यह आशंका सामने आई है। और पढ़ें
Bihar News: मुजफ्फरपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिपरा असली में मध्याह्न भोजन की खिचड़ी में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। कुल 39 बच्चों की जांच की गई, जिनमें कई बच्चों को पेट दर्द की शिकायत थी। डॉक्टरों के अनुसार किसी भी बच्चे में विषाक्तता के लक्षण नहीं मिले। और पढ़ें
Bihar News: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छाप किसी के हटाने से कम नहीं रही। नीतीश के करीबी रहे हरेंद्र बहादुर सिंह को सम्राट चौधरी सरकार ने राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव की बड़ी जिम्मेदारी दी है। अजय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। और पढ़ें
Bihar News: बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर 25 वर्षों से लंबित विवाद का समाधान हो गया है। दिल्ली में दोनों राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। समझौते के तहत बिहार को 5.75 एमएएफ और झारखंड को 2.00 एमएएफ पानी आवंटित किया गया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोन नदी जल बंटवारे के समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है। और पढ़ें
Bihar News: मुजफ्फरपुर में डायल 112 के अनियंत्रित पुलिस वाहन ने सड़क किनारे जा रहे तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया। आरोप है कि चालक नशे में था। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है।
और पढ़ें
BPSC ने TRE-4.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत 32,386 पदों के लिए प्रस्तावित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। आवेदन 1 सितंबर 2026 से शुरू होना था, लेकिन प्रक्रियात्मक बदलाव के कारण इसे टाल दिया गया है। नई तारीख जल्द घोषित होगी। और पढ़ें
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण यानी टीआरई 4.0 के 32,388 पदों पर आवेदन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बीपीएससी ने 1 सितंबर से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है।
और पढ़ें
Bihar News: वैशाली में बीपीएससी शिक्षिका मधु पाल की आत्महत्या के मामले में पुलिस उनके कानपुर निवासी मायके पक्ष के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। प्रेम विवाह के बाद पारिवारिक दबाव और मानसिक तनाव की बात सामने आई है। पुलिस मोबाइल, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
और पढ़ें
Bihar News: नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही का असर गयाजी के पितृपक्ष मेले पर पड़ने की आशंका है। हर साल 40 से 50 हजार नेपाली श्रद्धालु पिंडदान के लिए पहुंचते हैं, लेकिन इस बार करीब 25 प्रतिशत परिवार यात्रा टाल सकते हैं। इससे पंडा समाज और स्थानीय कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।
और पढ़ें
Bihar News: बिहार में आरक्षण के वर्गीकरण को लेकर मंत्री संतोष कुमार सुमन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एक साथ इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने आरक्षण का दायरा बढ़ाने या अलग श्रेणी बनाने की मांग पर भी जोर दिया।
और पढ़ें
Bihar News: पूर्वी चंपारण में कर्ज और ब्याज की रकम को लेकर विवाद के बाद घर में घुसकर तेजाब से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में महिला, उसके पति और तीन बच्चे झुलस गए। सभी का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है। और पढ़ें
लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने सभी वर्गों की चिंताओं के समाधान की बात कही। वहीं, पार्टी के मंत्री पर लगे गंभीर आरोपों पर उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषी पाए जाने पर किसी भी कीमत पर संरक्षण नहीं दिया जाएगा। आइए जानते हैं चिराग पासवान ने और क्या कहा? और पढ़ें
बिहार विधान परिषद के आगामी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर जदयू ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने पटना और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं। और पढ़ें
बिहार में आरक्षण को लेकर जारी सियासी बहस के बीच शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सामाजिक और आर्थिक रूप से संपन्न हो चुके परिवारों के बच्चों को आरक्षण के लाभ से बाहर रखने पर विचार किया जाना चाहिए। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वितीया पर रविवार रात बाबा गरीबनाथ का विशेष महाशृंगार और महाआरती की गई। बाबा को पंचामृत स्नान कराने के बाद रंग-बिरंगे फूलों, मालाओं, अबीर-गुलाल और दीपों से सजाया गया। और पढ़ें
वैशाली के हरिलोचनपुर थाना क्षेत्र में यू-ट्यूबर कुंदन कुमार की देर रात गिरफ्तारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस ने उसे लोडेड देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार करने और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज करने का दावा किया, जबकि परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई को फर्जी बताते हुए पुलिस पर मारपीट और कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं करने के आरोप लगाए। और पढ़ें
नालंदा जिले के 14 प्रखंडों में 361 सरकारी जलकरों की बंदोबस्ती प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और सरकारी राजस्व बढ़ाने के लिए तालाबों और आहरों की नीलामी की जाएगी। इस बार पांच साल के बजाय जून 2027 तक के लिए ही पट्टा दिया जाएगा। और पढ़ें
बाढ़ के पंडारक थाना क्षेत्र के टांड़ा पर गांव में दो पक्षों के विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग रविंद्र यादव को गोली मार दी गई। गोली उनके सिर में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें
बिहार में तेज प्रताप यादव और मंत्री संजय सिंह के बीच सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद अब कानूनी नोटिस तक पहुंच गया है। संजय सिंह की ओर से अधिवक्ता सुशील कुमार ने तेज प्रताप यादव को नोटिस भेजकर कथित आपत्तिजनक और मानहानिकारक पोस्ट हटाने, सार्वजनिक स्पष्टीकरण देने और भविष्य में ऐसे आरोपों से बचने की मांग की है। और पढ़ें