फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:23 PM, 23-Aug-2026

Bihar: सुल्तानगंज में ड्रोन शो, CM सम्राट चौधरी बोले- आस्था, एकता और संकल्प का अद्भुत प्रतीक है श्रावणी मेला

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि श्रावणी मेला करोड़ों लोगों की आस्था, एकता और संकल्प का अद्भुत प्रतीक है। उन्होंने सुल्तानगंज में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सुल्तानगंज ब्रिज नवंबर 2027 में चालू होगा, जबकि विक्रमशिला पुल की मरम्मत का काम 15 दिन बाद फिर शुरू किया जाएगा। और पढ़ें

08:40 PM, 23-Aug-2026

Bihar: पेपर लीक से हेरफेर तक, परीक्षा की हर गड़बड़ी को सुधार के लिए सीएम का बड़ा फैसला; अधिसूचना जारी

परीक्षा विवाद के बीच बिहार में परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की तैयारी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने पांच सदस्यीय विशेष समिति के गठन की अधिसूचना जारी की है। समिति तीन महीने में सरकार को अपनी अनुशंसाएं देगी और प्रश्न-पत्र लीक, नकल, हेराफेरी के साथ AI, डिजिटल तकनीक, साइबर सुरक्षा और CCTV निगरानी जैसे पहलुओं की समीक्षा करेगी। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

08:00 PM, 23-Aug-2026

Bihar News: 28 साल बाद बदलेगी तस्वीर, बस्कु बिगहा स्कूल के लिए 30 डिसमिल जमीन मिली; 48 लाख से बनेगा भवन

गयाजी के बस्कु बिगहा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को जल्द अपना भवन मिलेगा। 28 वर्षों से मंदिर परिसर में पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए 30 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई गई है। शिक्षा विभाग 48 लाख रुपये की लागत से नया स्कूल भवन बनाएगा। और पढ़ें

विज्ञापन
07:26 PM, 23-Aug-2026

Bihar: गयाजी जंक्शन पर 10.03 लाख रुपये नकद के साथ युवक हिरासत में, नहीं दिखाया दस्तावेज; आयकर विभाग को सौंपा

गयाजी जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत एक व्यक्ति को 10.03 लाख रुपये नकद के साथ हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान बैग से नकदी बरामद हुई, लेकिन पूछताछ में वह इसके संबंध में वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। और पढ़ें

07:08 PM, 23-Aug-2026

Bihar News: बिहार में लोजपा विधायक अमित रानू के घर पुलिस की छापेमारी, जमीन विवाद में भाई की भूमिका की जांच

मुजफ्फरपुर के अहियापुर में जमीन विवाद और बाउंड्री तोड़ने के मामले में पुलिस ने लोजपा (रामविलास) विधायक अमित कुमार रानू के आवास पर छापेमारी की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस टीम ने सर्च वारंट के आधार पर तलाशी ली। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, और पढ़ें

विज्ञापन
06:40 PM, 23-Aug-2026

Bihar: गयाजी में राहुल गांधी पर बरसे विजय सिन्हा, बोले- बिना संघर्ष बड़े पद पाने वाले नहीं समझते जमीनी हकीकत

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गयाजी में राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिना संघर्ष और कर्म के बड़े पद पाने वाले नेता समाज की जमीनी हकीकत को समझने में असफल रहते हैं। सिन्हा ने तुष्टिकरण की राजनीति पर निशाना साधते हुए समाज को जोड़ने की जरूरत बताई। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

06:29 PM, 23-Aug-2026

Bihar News: ट्रक की चपेट में आने से 10 साल के हिमांशु की मौत, दो बहनें घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम की

पूर्वी चंपारण के चकिया में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि उसकी दोनों बहनें घायल हो गईं। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चकिया-केसरिया मुख्य सड़क पर टायर जलाकर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रखा। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। और पढ़ें

06:02 PM, 23-Aug-2026

Bihar News: अब 44.76 करोड़ रुपये से बदलेगी मुजफ्फरपुर की तस्वीर, रामदयालु-चांदनी चौक सड़क होगी छह लेन

मुजफ्फरपुर में रामदयालु नगर से चांदनी चौक के बीच 4.50 किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण और उन्नयन का रास्ता साफ हो गया है। 44.76 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 6-लेन सड़क के लिए NHAI समेत संबंधित विभागों से अनुमति मिल चुकी है। और पढ़ें

05:13 PM, 23-Aug-2026

Bihar News: शौचालय योजना पर रिश्वत का कथित ऑडियो वायरल, ‘मैनेजमेंट’ के नाम पर 1000 रुपये मांगने का आरोप

छपरा सदर प्रखंड में सरकारी शौचालय योजना से जुड़ा एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद भ्रष्टाचार के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। ऑडियो में प्रखंड समन्वयक पर एक हजार रुपये की कथित मांग और अधिकारियों के नाम पर ‘मैनेजमेंट’ की बात कहने का आरोप है। और पढ़ें

04:44 PM, 23-Aug-2026

Bihar: खगड़िया में खूनी वारदात, बदमाशों ने पति को पीटा फिर बचाने आई पत्नी की चाकू गोदकर की हत्या, कैश भी लूटा

खगड़िया के गोगरी में बच्चों को ढूंढने निकले दंपती पर तीन बदमाशों ने हमला कर दिया। लूटपाट के दौरान पति को बचाने पहुंची पत्नी की बदमाशों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। और पढ़ें

04:04 PM, 23-Aug-2026

Bihar: ब्यूटी पार्लर की आड़ में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, पार्लर संचालिका समेत दो गिरफ्तार; नकदी व बाइक बरामद

पूर्णिया में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे स्मैक तस्करी के नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने छापेमारी कर पार्लर संचालिका समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।  और पढ़ें

03:34 PM, 23-Aug-2026

Bihar: जमीन विवाद में दिनदहाड़े हथियारों का प्रदर्शन! रायफल-देसी कट्टा लहराने का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार

रोहतास के बड़की मोरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान हथियार और लाठी-डंडे लहराने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। और पढ़ें

01:32 PM, 23-Aug-2026

Bihar: मढ़ौरा को मिला नया प्रशासनिक कप्तान, 2024 बैच के IAS सैयद आदिल मोहसीन संभालेंगे SDO की कमान

बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए कई IAS अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। इसी क्रम में 2024 बैच के IAS अधिकारी सैयद आदिल मोहसीन को सारण के मढ़ौरा का नया एसडीओ बनाया गया है। और पढ़ें

01:27 PM, 23-Aug-2026

Bihar News: रिकॉर्ड में मोटरेबल, जमीन पर कीचड़-गड्ढे... रक्सौल की सड़क ने खोली सरकारी दावों की पोल

मोतिहारी के रक्सौल प्रखंड स्थित परसौना तपसी मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने सरकारी दावों पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी रिकॉर्ड में सड़क को ‘मोटरेबल’ बताया गया है, जबकि मौके पर सड़क कीचड़, गड्ढों और जलजमाव से जूझ रही है। और पढ़ें

01:06 PM, 23-Aug-2026

Bihar: उपेंद्र कुशवाहा बोले- शिक्षा आयोग बनाने की जरूरत, 65 फीसदी आरक्षण लागू कराने का प्रयास जारी रहेगा

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने आज कई मुद्दों पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने सबसे पहले अपनी पार्टी में कई लोगों को शामिल करवाया। इसके बाद 65 फीसदी आरक्षण और छात्र आंदोलन पर भी बातचीत की। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा? और पढ़ें

12:56 PM, 23-Aug-2026

कोटपूतली निकाय चुनाव: भाजपा ने कसी कमर, खरीद-फरोख्त पर जीरो टॉलरेंस की चेतावनी

कोटपूतली-बहरोड़ में आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। होटल आरटीएम में हुई सांगठनिक बैठक में चुनावी रणनीति, प्रत्याशी चयन, वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत करने और चुनाव प्रबंधन पर चर्चा हुई। और पढ़ें

10:55 AM, 23-Aug-2026

Bihar News: पति पर टूट पड़े बदमाश, बचाने आई पत्नी को चाकू मारा; अस्पताल पहुंचते ही मौत

खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के छोटी मालिया गांव में शनिवार रात पति-पत्नी पर तीन बदमाशों ने हमला कर दिया। बच्चों को ढूंढने निकले दंपती को श्मशान बगीचे के पास घेरकर बदमाशों ने पहले पति मोहम्मद अरशद के साथ मारपीट की और रुपये-पैसे लूट लिए। और पढ़ें

10:38 AM, 23-Aug-2026

Rajasthan: सागवाड़ा में किसका बजेगा डंका? कांग्रेस का बोर्ड बचाने की चुनौती, भाजपा की सत्ता पर नजर

डूंगरपुर की सागवाड़ा नगर पालिका में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दूसरे चरण में 11 सितंबर को मतदान होगा और इस बार अध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। 24,645 मतदाता 35 वार्डों में मतदान करेंगे। और पढ़ें

09:50 AM, 23-Aug-2026

Bihar News: सिक्सलेन पुल पर बड़ा सवाल! अप्रोच रोड के नीचे से खिसकी मिट्टी, RJD ने चेताया- हादसे से पहले संभलो

वैशाली में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल के अप्रोच रोड के गोलंबर के नीचे से बड़ी मात्रा में मिट्टी हटने की तस्वीरें सामने आने के बाद पुल की सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर राज्य सरकार और निर्माण एजेंसियों पर निशाना साधा है। और पढ़ें

09:47 AM, 23-Aug-2026

Bihar: सम्राट चौधरी सरकार ने कई IAS अफसरों को किया इधर से उधर, लिस्ट में उपमुख्यमंत्री की बेटी का भी नाम

GAD Bihar: सामान्य प्रशासन विभाग ने फिर से कई IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। लिस्ट में 2022, 2023 और 2024 बैच के IAS अधिकारी शामिल हैं। आइये जानते हैं किन्हें-कहां की जिम्मेदारी मिली? और पढ़ें

09:45 AM, 23-Aug-2026

Bihar News: सारण में NIA की बड़ी कार्रवाई, मुख्य पार्षद के घर छापेमारी, बेटे को टीम अपने साथ ले गई

सारण के परसा नगर पंचायत में NIA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य पार्षद आयशा खातून के आवास पर छापेमारी की। दिल्ली और पटना से पहुंची टीम ने करीब चार घंटे तक घर की तलाशी ली और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। और पढ़ें

09:36 AM, 23-Aug-2026

Bihar : थाने के गेट पर फायरिंग, पटना में 11 किलोमीटर तक पीछा कर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

मनेर थाने के गेट के पास फायरिंग कर पुलिस को चुनौती देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने करीब आधे घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। शनिवार रात बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों में से एक ने थाने के गेट के पास गोली चलाई और तीनों दानापुर की ओर भाग गए। और पढ़ें

08:31 AM, 23-Aug-2026

Bihar: नवी मुंबई में करोड़ों की डायमंड-गोल्ड लूट का आरोपी मोतिहारी से गिरफ्तार, STF ने जेवरात और नकदी की बरामद

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के खारघर में करोड़ों रुपये की डायमंड और गोल्ड लूट के मामले में बिहार एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शटरकटवा गिरोह के सरगना श्रीराम साह को मोतिहारी के छतौनी इलाके से गिरफ्तार किया। और पढ़ें

07:52 AM, 23-Aug-2026

Bihar News: गयाजी में किसानों का दर्द सुन सख्त हुए मंत्री, अधिकारी से बोले- ऑफिस छोड़िए, मैदान में जाइए

गयाजी में आयोजित कृषि जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में किसानों की शिकायतों पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का सख्त रुख देखने को मिला। किसानों ने बागवानी केंद्रों की बदहाल व्यवस्था और अधिकारियों की अनुपस्थिति की शिकायत की। और पढ़ें

07:46 AM, 23-Aug-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

वैशाली के बाढ़ प्रभावित राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने और तेज बहाव से कटाव का खतरा बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक तेजस्वी यादव ने शुक्रवार शाम कटावग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें