फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:42 PM, 11-Aug-2026

Bihar News: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, घर से भागकर की शादी; अचानक तबीयत बिगड़ने से 19 वर्षीय छात्रा की मौत

पूर्णिया में इंस्टाग्राम पर हुए प्रेम के बाद घर से भागकर शादी करने वाली 19 वर्षीय छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। छात्रा अपने प्रेमी के साथ सिटी काली मंदिर जा रही थी, तभी रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ी। और पढ़ें

10:16 PM, 11-Aug-2026

Bihar News: झांसा देकर दो युवकों का किया था अपहरण, फिर मांगी 20 लाख रुपये की फिरौती; चार बदमाश गिरफ्तार

सारण पुलिस ने अपहरण और 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले का खुलासा करते हुए दो युवकों को सकुशल बरामद कर लिया। ट्रांसपोर्ट कारोबार का झांसा देकर दोनों को झारखंड के रामगढ़ से छपरा बुलाया गया था, जिसके बाद हथियार के बल पर उनका अपहरण कर लिया गया। और पढ़ें

10:03 PM, 11-Aug-2026

Bihar News: स्कूल से प्रखंड कार्यालय जा रहे शिक्षक की हादसे में मौत, दो बाइकों में हुई थी टक्कर

रोहतास में आरा-सासाराम पथ पर मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बघैला थाना क्षेत्र के महुअरी गांव निवासी 42 वर्षीय मुकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। हादसा पेनार गांव के पास दो बाइकों की टक्कर से हुआ। और पढ़ें

विज्ञापन
08:29 PM, 11-Aug-2026

Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; परिजनों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

झाझा के सोहजना गोस्वामी टोला में 20 वर्षीय नवविवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
  और पढ़ें

08:15 PM, 11-Aug-2026

Bihar News: थाने में खड़ा जब्त ट्रक कैसे हुआ गायब? जांच में आई पुलिसकर्मियों की संदिग्ध भूमिका; तीन निलंबित

मुंगेर के मुफस्सिल थाना परिसर से खनन विभाग द्वारा जब्त गिट्टी लदा ट्रक गायब होने के मामले में एसपी सैयद इमरान मसूद ने बड़ी कार्रवाई की है।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:08 PM, 11-Aug-2026

Bihar: प्रशांत किशोर का बड़ा एलान; 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, बोले- CV दीजिए, हम व्यवस्था करेंगे

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा को हरा कर विधायक बने प्रशांत किशोर आज फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने नौकरी देने का एलान किया है। यह भी कहा कि अब बिहार के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। पीके का यह बयान आज चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

06:48 PM, 11-Aug-2026

Bihar News: अब इंजीनियर पर भ्रष्टाचार कर धन कमाने का आरोप, SVU को करोड़ों की संपत्ति मिली; जानिए पूरा मामला

लघु जल संसाधन विभाग के इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। एसवीयू की टीम ने आरोपी इंजीनियर की घोषित आय, संपत्ति के स्रोत और उससे संबंधित दस्तावेजों को खंगाला। जांच में दो करोड़ 20 लाख 99 हजार 900 रुपये की अप्रत्याशित संपत्ति पाई गई है।  और पढ़ें

05:58 PM, 11-Aug-2026

Bihar News: पूर्व विधायक के बेटे का कथित ‘दादागिरी’ वीडियो वायरल, अस्पताल में विवाद से मचा हड़कंप

औरंगाबाद के दाउदनगर में पूर्व विधायक के बेटे व पूर्व मुखिया कुणाल प्रताप सिंह का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर धक्का-मुक्की और विवाद की स्थिति नजर आ रही है। और पढ़ें

05:47 PM, 11-Aug-2026

Bihar News: फूलों से सजा ट्रैक्टर, ड्राइविंग सीट पर दूल्हा; कटिहार में देसी अंदाज की बारात बनी चर्चा का विषय

कटिहार के फलका में एक दूल्हा लग्जरी कार के बजाय फूलों से सजे ट्रैक्टर पर सवार होकर बारात लेकर निकला। दूल्हे ने खुद ट्रैक्टर की स्टेयरिंग संभाली, जबकि पीछे ट्रैक्टरों का काफिला और ट्रॉलियों में बाराती सवार थे। अनोखी बारात देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। और पढ़ें

05:33 PM, 11-Aug-2026

Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव को तुरंत मिले अतिरिक्त PSO, दिल्ली HC का केंद्र सरकार को सख्त निर्देश

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को अतिरिक्त निजी सुरक्षा अधिकारी तुरंत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। यह आदेश केंद्र सरकार को दिया गया है।  और पढ़ें

05:23 PM, 11-Aug-2026

Bihar: अचानक चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान; शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही आशंका

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में एनएच-28 के पास चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। बोनट से धुआं निकलते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन सड़क किनारे रोक दिया। ड्राइवर समेत तीनों लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जिसके बाद स्कॉर्पियो धू-धूकर जल गई। और पढ़ें

05:03 PM, 11-Aug-2026

Bihar: जिस सड़क से गुजरते हैं मंत्री-अधिकारी, वहां 28 साल से मंदिर में चल रहा स्कूल; दावों की खुली पोल

गया-बोधगया मुख्य मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय बक्सु विगहा पिछले 28 वर्षों से मंदिर परिसर में संचालित हो रहा है। 111 बच्चों वाले इस स्कूल में न भवन है, न शौचालय और न ही पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं।  और पढ़ें

03:32 PM, 11-Aug-2026

Bihar: छात्र आंदोलन पर मंत्री नीतीश मिश्रा ने राहुल गांधी से पूछा- दिल्ली और रांची के छात्रों में फर्क क्यों?

Student Protests: नीतीश मिश्रा ने दिल्ली के छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि वहां प्रदर्शन कर रहे लोगों के लिए पिज्जा और बिरयानी तक उपलब्ध कराई गई, जबकि झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपने राजनीतिक हित और सुविधा के हिसाब से छात्रों के मुद्दों पर अपना रुख बदल रहा है। देश के युवा इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से देख रहे हैं। और पढ़ें

02:20 PM, 11-Aug-2026

Bihar News: रफ्तार का कहर! स्कूल बस ने 18 साल के युवक को कुचला, सड़क जाम कर हंगामा

मधेपुरा के आलमनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से 18 वर्षीय बाइक सवार रंजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सोनामुखी रोड के पासवान टोला के समीप हुआ, जहां बताया जा रहा है कि बस ओवरटेक करने के दौरान बाइक से टकरा गई। और पढ़ें

01:49 PM, 11-Aug-2026

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज बारिश-वज्रपात के आसार, चार जिलों में यलो अलर्ट जारी; जानिए मौसम का हाल

Weather Forecast: मौसम विभाग ने कहा कि बारिश के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवा की स्थिति बन सकती है। ऐसे में खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। खराब मौसम के दौरान घर से बाहर नहीं निकलें।  और पढ़ें

01:47 PM, 11-Aug-2026

Bihar: भारत-नेपाल बॉर्डर पर फर्जी पहचान का खेल! SSB की छापेमारी में नकली आधार कार्ड बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

मोतिहारी के आदापुर थाना क्षेत्र में SSB और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने फर्जी आधार कार्ड तैयार करने के आरोप में एक दुकान पर छापेमारी कर संचालक को गिरफ्तार किया है। 71वीं वाहिनी SSB मोतिहारी के इंटेलिजेंस सेटअप से मिली सूचना के आधार पर 10 अगस्त की शाम बिशनपुरवा गांव में कार्रवाई की गई। और पढ़ें

11:59 AM, 11-Aug-2026

Bihar: शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, पति फरार, दहेज विवाद से कथित प्रेम-प्रसंग तक, पुलिस खंगाल रही हर एंगल

पूर्णिया के के. हाट थाना क्षेत्र के रेणु नगर में शिक्षिका शालिनी कुमारी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने उनके भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। परिजनों ने बैंककर्मी पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट के बाद गोली मारने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

10:46 AM, 11-Aug-2026

Bihar Crime: तलाक करवाया, शादी से मुकरा, महिला का आरोप- 5 साल तक ब्लैकमेल कर किया शोषण

वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक पर करीब पांच साल तक शादी का झांसा देकर कथित शारीरिक शोषण, ब्लैकमेलिंग और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि आरोपी ने निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे दबाव में रखा और पति से तलाक लेने के लिए भी उकसाया। और पढ़ें

10:25 AM, 11-Aug-2026

Bihar: तिरंगे में लिपटकर घर लौटा सेना का जवान, 5 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि तो नम हो गईं सबकी आंखें

मुंगेर के वासुदेवपुर निवासी सेना के हवलदार संजीव कुमार का लखनऊ के कमान अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। 41 वर्षीय संजीव कुमार भारतीय सेना की आर्मी एयर डिफेंस रेजीमेंट में तैनात थे और वर्ष 2004 में सेना में भर्ती हुए थे। और पढ़ें

07:45 AM, 11-Aug-2026

Bihar: 11 अगस्त 1942 का वो दिन, सीने पर गोली मारो कहकर शहीद हुए जगतपति, आज खंडहर में तब्दील है शहीद घर

11 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान पटना सचिवालय पर तिरंगा फहराने निकले सात छात्रों ने अंग्रेजी हुकूमत की गोलियों का सामना किया और शहीद हो गए। इन सात शहीदों में औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड स्थित खरांटी गांव के जगतपति कुमार भी शामिल थे। और पढ़ें

07:45 AM, 11-Aug-2026

Bihar News: हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं! 42 में 41 की सैलरी रुकी, एक ही डॉक्टर निकला नियमित

नालंदा सदर अस्पताल में बायोमेट्रिक हाजिरी दर्ज नहीं करने और अनियमित उपस्थिति को लेकर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जुलाई महीने में अस्पताल के 42 डॉक्टरों में से 21 ने एक बार भी बायोमेट्रिक हाजिरी दर्ज नहीं की, जबकि आठ डॉक्टरों की उपस्थिति भी अनियमित रही। और पढ़ें

06:54 AM, 11-Aug-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

पटना के खगोल इलाके से 14 साल की लड़की दिनदहाड़े गायब हो गई। वह अब तक नहीं मिली है। परिजनों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस को लिखित शिकायत दी थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें