फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:09 PM, 07-Aug-2026

Attack on Pappu Yadav: पप्पू यादव पर हमला करने के आरोपियों का रोड शो, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत; देखें VIDEO

भाजपा नेताओं के स्वागत को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। दोनों युवकों पर आरोप है कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद पप्पू यादव पर हमला किया था। मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था। और पढ़ें

10:43 PM, 07-Aug-2026

Bihar: ‘मैं भी पत्नी हूं, मुझे भी हक चाहिए', दो पत्नियां आमने-सामने और बीच में फंसा पति, मचा हंगामा

कटिहार समाहरणालय परिसर में उस समय हंगामा हो गया, जब एक आवास सहायक की दो पत्नियां अचानक आमने-सामने आ गईं। दोनों महिलाओं के बीच जमकर कहासुनी हुई और हाथों में डंडे लेकर दोनों एक-दूसरे पर हमला करने को तैयार हो गईं। और पढ़ें

08:54 PM, 07-Aug-2026

Bihar: बिहार बनेगा फुटवियर हब! 125 करोड़ का निवेश, 1,800 नौकरियों से उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 10वें इंडिया इंटरनेशनल फुटवियर फेयर 2026 में बिहार ने फुटवियर और लेदर उद्योग के उभरते केंद्र के रूप में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार और दो प्रमुख निवेशकों के बीच कुल ₹125 करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर MoU हुए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
08:49 PM, 07-Aug-2026

Bihar News: संग्रहालय में सजी बिहार की विरासत, CM सम्राट चौधरी ने कहा- संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाएं

बिहार संग्रहालय स्थापना दिवस-2026 का पटना में भव्य आयोजन किया गया, जिसका मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बिहार संग्रहालय द्वारा प्रकाशित दो पुस्तकों का लोकार्पण किया और पटना संग्रहालय में मिथिला कला पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। और पढ़ें

08:46 PM, 07-Aug-2026

Bihar News: स्मार्ट मीटर से बदली बिहार की बिजली तस्वीर, 92 लाख मीटर के साथ देश में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

बिहार ने बिजली वितरण व्यवस्था में डिजिटल तकनीकों और स्मार्ट मीटरिंग के इस्तेमाल के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य में अब तक 92 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जो देश में स्थापित कुल प्रीपेड स्मार्ट मीटरों का करीब 70 प्रतिशत है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:33 PM, 07-Aug-2026

Bihar: शिक्षा विभाग के DPO के ठिकानों पर EOU का छापा, 72 गुना अधिक संपत्ति का मामला; जमीन के दस्तावेज मिले

सहरसा में शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत अमर के किराये के आवास और कार्यालय समेत सिवान व छपरा स्थित ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में शुक्रवार को छापेमारी की। और पढ़ें

07:22 PM, 07-Aug-2026

Bihar: 'अमित शाह या सम्राट चौधरी के निर्देश पर बिहार पुलिस ने किया यह काम'- तेजस्वी ने DGP को लिखी बड़ी बातें

Bihar News: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार से मिले। तेजस्वी ने पुलिस पर तो आरोप लगाए ही, मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री को भी समेट दिया। और पढ़ें

06:59 PM, 07-Aug-2026

Bihar News: उड़ान से नेतृत्व तक... भावना कंठ ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर

बिहार के दरभंगा की बेटी और भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने भारतीय वायुसेना के ग्वालियर स्थित टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट में प्रतिष्ठित फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर इतिहास रच दिया है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की पहली महिला फाइटर पायलट बनी हैं। और पढ़ें

06:44 PM, 07-Aug-2026

Bihar: टूटे पैर पर बंधे कार्टन का VIDEO वायरल, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप; सरकार ने शुरू कराई जांच

बेगूसराय के मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल में सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति के टूटे पैर पर कार्टन बांधकर प्राथमिक उपचार किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। बिहार सरकार ने अस्पताल कर्मचारियों की कथित लापरवाही की जांच शुरू कराई है। और पढ़ें

05:20 PM, 07-Aug-2026

Guru Ravidas Jayanti: बिहार में समरसता संकल्प अभियान का आगाज, 52 जिलों में पहुंचेगी जन्मस्थली की पावन मिट्टी

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर पटना के ज्ञान भवन में ‘समरसता संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार सरकार और भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, कई मंत्री, विधायक, साधु-संत और 52 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष शामिल हुए। और पढ़ें

04:51 PM, 07-Aug-2026

Bihar: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार, अमेरिका के ग्राहकों को बनाते थे निशाना

गयाजी के रामपुर थाना क्षेत्र स्थित मुक्ति मुनि अपार्टमेंट में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदारी करने वाले ग्राहकों का डेटा हासिल कर उन्हें ठगी का शिकार बनाता था। और पढ़ें

04:41 PM, 07-Aug-2026

Sawan 2026: टूटेगा रिकॉर्ड! बाबा गरीबनाथ में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं का अनुमान

मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 10 अगस्त को होने वाले जलाभिषेक में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। पहली सोमवारी पर ढाई लाख से अधिक भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया था। और पढ़ें

04:07 PM, 07-Aug-2026

Bihar News: तेजस्वी के किस फैसले पर रोहिणी आचार्य ने क्या कहा, लालू प्रसाद के किस प्राथमिकता की याद दिलाई?

RJD Party: बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार का असर लालू परिवार में भी पड़ा है। पहले लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती ने तेजस्वी यादव को सलाह दी थी। अब रोहिणी आचार्य ने अपने भाई तेजस्वी यादव के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्हें बड़ी सलाह भी दे दी है।    और पढ़ें

02:44 PM, 07-Aug-2026

Bihar: भूमि विवाद के निपटारे के लिए बिहार सरकार की बड़ी तैयारी; अब प्रमंडलों में पीठासीन पदाधिकारी

बिहार में सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने भूमि-अर्जन मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और प्रभावित लोगों को समय से न्याय दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस मामले में बड़ी जानकारी दी है। आइये जानते हैं पूरी बात... और पढ़ें

02:12 PM, 07-Aug-2026

Bihar: अभिनेत्री लोपामुद्रा के घर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी के पैसों से बहन के नाम खरीदी थी जमीन

मुंबई की फिल्म अभिनेत्री लोपामुद्रा रावत के घर हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में मुंबई पुलिस ने दरभंगा से आरोपी चंदन मुखिया को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लग्जरी घड़ी, दो सोने के बिस्किट, 9 लाख रुपये नकद और करीब 50 लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है। आरोपी पर चोरी के पैसों से जमीन खरीदने का भी आरोप है। और पढ़ें

02:00 PM, 07-Aug-2026

पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, गुस्साई भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियों में लगाई आग

पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, गुस्साई भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियों में लगाई आग और पढ़ें

01:58 PM, 07-Aug-2026

Bihar: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, तालाब में डूबने से मां और चार बच्चों की मौत; मची चीख-पुकार

पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में तालाब में डूबने से एक महिला और उसके चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। और पढ़ें

12:53 PM, 07-Aug-2026

Bihar: भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DPO अजीत अमर के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी; जांच जारी

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने अवैध वसूली के आरोपों की जांच में तत्कालीन सारण DPO अजीत अमर के सीवान स्थित पैतृक आवास समेत पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। टीम दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और संपत्तियों की जांच कर रही है। फिलहाल बरामदगी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। और पढ़ें

12:42 PM, 07-Aug-2026

Bihar: सड़क हादसे के बाद पटना में बवाल, उग्र भीड़ ने पांच वाहनों को फूंका; कई थानों की फोर्स तैनात

पटना के जीरो माइल इलाके में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर पुलिस की तीन जीपों में आग लगा दी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। और पढ़ें

12:22 PM, 07-Aug-2026

Bihar: उफान पर बागमती नदी, मुजफ्फरपुर के स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी; बच्चों की छुट्टी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से कटरा प्रखंड की कई पंचायतों में बाढ़ का पानी फैल गया है। बर्री पंचायत के एक स्कूल में दो से ढाई फीट पानी घुसने के कारण बच्चों की छुट्टी करनी पड़ी। जिला प्रशासन ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें

11:27 AM, 07-Aug-2026

Bihar News: बिहार में एक और अफसर की खुली पोल, भ्रष्टाचार कर आय से 62 लाख से अधिक की संपत्ति कमाने का आरोप

बिहार में एक और भ्रष्ट अफसर पर कार्रवाई हुई है। इस अफसर पर आय से काफी अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने आज चार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

11:22 AM, 07-Aug-2026

Bihar: असम से बीमार मां को देखने आ रहा था इकलौता बेटा, ट्रेन से उतरने के दौरान चली गई जान; मची चीख-पुकार

गोपालगंज के सिधवलिया रेलवे स्टेशन पर चलती ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से उतरने की कोशिश में 36 वर्षीय राजेश यादव की मौत हो गई। वह असम से अपनी बीमार मां से मिलने गांव लौट रहे थे। ट्रेन का स्टेशन पर ठहराव नहीं था। आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

11:03 AM, 07-Aug-2026

Bihar: सड़क बनी धान का खेत! जलजमाव से त्रस्त लोगों ने सड़क पर की धान की रोपाई, प्रशासन के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

पटना जिले के मोकामा नगर परिषद के वार्ड 1 और 2 में जलजमाव से परेशान लोगों ने प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए सड़क पर धान की रोपाई कर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। घुटनों तक पानी भरने से लोगों का आवागमन ठप है। और पढ़ें

10:02 AM, 07-Aug-2026

Bihar: चेचेहल्लुम के पुरस्कार समारोह में बवाल, दो अखाड़ों के बीच चले लाठी-डंडे; पुलिस ने भांजी लाठियां

मुंगेर में चेहल्लुम जुलूस के शांतिपूर्ण समापन के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में दो अखाड़ा समितियों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिससे कई लोग घायल हुए। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें

09:39 AM, 07-Aug-2026

Bihar: रेलवे ट्रैक पर थमे पहिए, खुलते ही बंद हुआ मेमू ट्रेन का इंजन; बीच रास्ते खड़ी ट्रेन से बेहाल हुए यात्री

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में गौनाहा जाने वाली 63362 डाउन मेमू ट्रेन का इंजन तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में बंद हो गया। ट्रेन करीब दो घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही, जिससे नंदपुर रेलवे ढाला पर लंबा जाम लग गया। रेलवे ने मालगाड़ी का इंजन भेजकर ट्रेन को वापस जंक्शन लाने की तैयारी शुरू कर दी है। और पढ़ें

09:01 AM, 07-Aug-2026

Bihar: पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में सभी आरोपी बरी, परिजनों का छलका दर्द; बेटा बोला- अब हम हाईकोर्ट जाएंगे

मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके चालक रोहित कुमार हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय ने साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपियों को बरी कर दिया। फैसले के बाद समीर कुमार की पत्नी वर्षा रानी और पुत्र तुषार भारद्वाज ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें न्याय नहीं मिला।

और पढ़ें

08:51 AM, 07-Aug-2026

Patna: 'हार नहीं, जनता के नेता बनकर उभरे' प्रशांत किशोर पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान

Patna: 'हार नहीं, जनता के नेता बनकर उभरे' प्रशांत किशोर पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान और पढ़ें

08:35 AM, 07-Aug-2026

Bihar: फोरलेन पर सनसनी! साइकिल से जा रहे व्यक्ति को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर बाइक सवार दो बदमाशों ने साइकिल से जा रहे रविन्द्र यादव को पीछे से सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। और पढ़ें

08:06 AM, 07-Aug-2026

Bihar: आत्महत्या या हत्या? कमरे में मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपट्टी गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता प्रतिमा कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे से बरामद हुआ। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, जबकि मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया है। और पढ़ें

07:33 AM, 07-Aug-2026

Bihar: अस्पताल का गजब कारनामा! टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

बेगूसराय के अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क हादसे में घायल युवक के टूटे पैर को कार्टन से बांधकर सदर अस्पताल रेफर किया जा रहा है। वीडियो के बाद अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि संसाधनों और फ्रैक्चर स्प्लिंट की कमी के कारण मरीज के पैर को चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के तहत अस्थायी रूप से स्थिर कर रेफर किया गया था। और पढ़ें

07:17 AM, 07-Aug-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर ओवरब्रिज के पास शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राहुल रंजन समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें