फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:47 PM, 04-Aug-2026

Bihar: जीविका दीदियों की बदलेगी तकदीर! बिहार में बनेंगे 203 मेगा ग्रामीण हाट, अब मिलेगा अपना स्थायी बाजार

बिहार सरकार ने जीविका दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्यभर में 203 ग्रामीण हाट विकसित किए जाएंगे, जहां जीविका समूहों के सभी उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। इन हाटों में आधुनिक सुविधाएं होंगी और नाबार्ड के सहयोग से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। और पढ़ें

10:32 PM, 04-Aug-2026

Bihar Latest News: बिहार में आज क्या-क्या हुआ? सरकार ने क्या आश्वासन दिया?

Bihar Latest News: बिहार में आज क्या-क्या हुआ? सरकार ने क्या आश्वासन दिया? और पढ़ें

10:29 PM, 04-Aug-2026

Bihar: बच्चों की तकरार बनी खूनी जंग! लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमले में महिला की मौत, गांव में तनाव

पश्चिम चंपारण के साठी थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और ईंट-पत्थरबाजी में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय सुनैना देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। और पढ़ें

विज्ञापन
08:49 PM, 04-Aug-2026

Bihar News: बैंक से निकले... रास्ते में घिर गए! 6 लाख, लैपटॉप और मोबाइल लेकर फरार हुए बदमाश

पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल में दिनदहाड़े तीन हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने SBI की हरिनगर शाखा से छह लाख रुपये निकालकर लौट रहे CSP संचालक निर्भय कुमार सिंह को निशाना बनाया। अपराधियों ने पिस्टल के बल पर करीब छह लाख रुपये नकद, लैपटॉप, मोबाइल फोन और बाइक की चाबी लूट ली और फरार हो गए। और पढ़ें

08:46 PM, 04-Aug-2026

Bihar: श्रावणी मेले में डमरू रूपी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, शिवभक्ति और लोककला का दिखा अद्भुत संगम

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान मुंगेर के असरगंज स्थित कच्ची कांवरिया पथ पर झारखंड के धनबाद निवासी शिवभक्त अजय विश्वकर्मा अपनी डमरू के आकार की अनोखी कांवड़ के कारण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। भगवान शिव के प्रिय वाद्य डमरू के स्वरूप में तैयार इस कांवड़ को देखने और उसके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। और पढ़ें

विज्ञापन
08:29 PM, 04-Aug-2026

Bihar News: कोर्ट से भागा, 24 घंटे भी नहीं बच पाया, बिहार पुलिस ने अस्पताल से दबोचा पॉक्सो का फरार बंदी

समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय से पेशी के दौरान महिला सिपाही को चकमा देकर फरार हुआ पॉक्सो का विचाराधीन बंदी रोशन कुमार उर्फ साजन महज 24 घंटे के भीतर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया। और पढ़ें

08:05 PM, 04-Aug-2026

Bihar: बिहार की विरासत को मिलेगी विश्व पहचान! मां मुंडेश्वरी से बोधगया तक बनेगा वर्ल्ड क्लास टूरिज्म सर्किट

बिहार सरकार ने राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बोधगया, सुल्तानगंज, मंदार, केसरिया स्तूप और कैमूर स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर सहित प्रमुख पुरातात्विक स्थलों के संरक्षण, वैज्ञानिक सर्वेक्षण, उत्खनन और समग्र विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं और पढ़ें

07:58 PM, 04-Aug-2026

Bihar News: ड्रग सिंडिकेट पर बड़ा वार! 12.5 लाख की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पूर्वोत्तर कनेक्शन उजागर

समस्तीपुर पुलिस ने एनएआरकोटिक्स सेल की सूचना पर शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के लगुनिया रेलवे स्टेशन के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए 60.35 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। और पढ़ें

06:45 PM, 04-Aug-2026

Bihar News: गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी! मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया नगर पंचायत में घर के सामने गाली-गलौज का विरोध करना एक मजदूर को भारी पड़ गया। आरोप है कि कुछ युवक लाठी-डंडों के साथ लौटे और 45 वर्षीय बैरिस्टर मंडल पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बैरिस्टर मंडल की गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। और पढ़ें

06:27 PM, 04-Aug-2026

Bihar: सरकारी अस्पताल होंगे हाईटेक! मातृ और नवजात स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बढ़ेंगे आधुनिक मेडिकल उपकरण

बिहार सरकार ने सरकारी अस्पतालों में मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसूति एवं स्त्री रोग ऑपरेशन थिएटर (OT) और लेबर, डिलीवरी एवं रिकवरी (LDR) कॉम्प्लेक्स के लिए आवश्यक आधुनिक चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। और पढ़ें

06:05 PM, 04-Aug-2026

Bihar : फूंक-फूंक कर नहीं चले तो खतरे में तेजस्वी यादव! प्रशांत किशोर की एंट्री के बाद सदन से गायब होंगे?

Bihar News : बिहार की राजनीति के लिए बड़े बदलाव का समय आ गया लगता है। तेजस्वी यादव को अब फूंक-फूंक कर चलना होगा, वरना बिहार की राजनीति से वह उड़ाए भी जा सकते हैं। क्यों-कैसे, समझिए।
  और पढ़ें

06:04 PM, 04-Aug-2026

Bihar News: गुमटी के पास मिली बाइक, ट्रैक पर मिला शव... ससुराल आए युवक की मौत से पसरा मातम

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में अप लाइन पर गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से 36 वर्षीय युवक इरफान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के करीब दो घंटे बाद उसकी पहचान पूर्वी चंपारण के जीतौरा निवासी के रूप में हुई। और पढ़ें

05:30 PM, 04-Aug-2026

Bihar: निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते इंजीनियर समेत दो कर्मी गिरफ्तार

बिहार के बांका में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला परिषद कार्यालय में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान इंजीनियर ओमप्रकाश मंडल और कर्मी जागेश्वर मंडल को 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। और पढ़ें

05:11 PM, 04-Aug-2026

Bihar: EO विमल कुमार मर्डर मिस्ट्री! पत्नी के आरोप, ड्राइवर का कबूलनामा और विधायक का नाम... आखिर कौन है कातिल?

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार हत्याकांड की जांच विरोधाभासी बयानों के चलते और उलझ गई है। मृतक की पत्नी ने चालक पर हत्या और डेहरी विधायक पर साजिश रचने का आरोप लगाया है, जबकि चालक की पत्नी ने पुलिस की थ्योरी और कथित कबूलनामे को खारिज करते हुए अपने पति को निर्दोष बताया है। और पढ़ें

03:07 PM, 04-Aug-2026

Bihar: 'सुरक्षा दो या काम बंद', अधिकारी की हत्या के बाद कर्मचारियों का अल्टीमेटम; ठप पड़ेगा नगर निकाय का काम?

डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विमल कुमार की हत्या के विरोध में बिहार के नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों ने सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने एसआईटी जांच, सशस्त्र सुरक्षा, परिजनों को मुआवजा और पत्नी को सरकारी नौकरी की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर राज्यभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई है। और पढ़ें

02:09 PM, 04-Aug-2026

Bihar : सीएम आवास घेरने पहुंचे छात्रों ने बैरिकेड तोड़ा, वाटर कैनन से रोका गया; किस मुद्दे पर उतरे संगठन?

रोजगार, पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर पटना में छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास मार्च निकाला। इनकम टैक्स गोलंबर पर प्रदर्शन उग्र होने के बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन को कई छात्र संगठनों के साथ सांसद पप्पू यादव का भी समर्थन मिला।

और पढ़ें

01:50 PM, 04-Aug-2026

Bihar: तेजस्वी यादव IG विकास वैभव के पीछे पड़े, कहा- हत्यारोपी MLA को बचा रहे; बांकीपुर उप चुनाव पर क्या बोले?

Bihar News : बांकीपुर उप चुनाव में जमानत गंवाने वाली पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव रिजल्ट के अगले दिन सामने आए। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री को समेटते हुए मगध रेंज के आईजी विकास वैभव पर बड़ी बात कह दी। और पढ़ें

01:49 PM, 04-Aug-2026

Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार; बांकीपुर पर नहीं हुई बात

दिल्ली में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई। इस दौरान ललन सिंह और संजय झा भी मौजूद रहे और पढ़ें

01:06 PM, 04-Aug-2026

Bankipur Election Results : जो रोहिणी कह गईं, अब राजद MLA भी तेजस्वी यादव को सिखा रहे; बांकीपुर की हार पर रार

Bihar News : बांकीपुर विधानसभा चुनाव में नितिन नवीन के सामने दूसरे नंबर पर रहीं रेखा गुप्ता का उप चुनाव में तीसरे नंबर पर रहना तेजस्वी यादव के लिए मुसीबत बन गया है। बहन रोहिणी आचार्य ने चुनाव के बाद तो राजद MLA ने उप चुनाव बाद एक जैसी बात कही है। और पढ़ें

12:09 PM, 04-Aug-2026

Prashant Kishor: 'हम भाजपा को वोट देंगे, अगर तीन साल में...'- केंद्र-बिहार सरकार को प्रशांत किशोर का मैसेज

Bihar News : बांकीपुर के नए विधायक प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाए जाने और बनाए रखने पर सवाल कायम रखा है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा तीन साल में एक काम कर दे तो वह उसे वोट देंगे और दिलाएंगे। और पढ़ें

11:54 AM, 04-Aug-2026

Bankipur Election Result: 'जनता के बीच यह बदबू है...', अनंत सिंह ने बांकीपुर पर क्यों कही यह बात?

Bihar News : जनता दल यूनाईटेड के विधायक बाहुबली अनंत सिंह ने बांकीपुर उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी की हार पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि "जनता के बीच बदबू है और उसका असर पड़ा है।" किस बात की बदबू, आगे पढ़ें। और पढ़ें

11:50 AM, 04-Aug-2026

Bihar: 50 हजार की रिश्वत, घर से मिली थी अवैध पिस्टल; अब CBI रिमांड में रेल अधिकारी से खुलेंगे मिलीभगत के राज

समस्तीपुर रेल मंडल के चर्चित रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। न्यायिक हिरासत में बंद APO-2 अरुण मंडल को रिमांड पर समस्तीपुर लाकर पूछताछ की जा रही है। एजेंसी रिश्वत नेटवर्क, विभागीय मिलीभगत और बरामद अवैध हथियार से जुड़े पहलुओं की गहन जांच कर रही है। और पढ़ें

11:25 AM, 04-Aug-2026

Bihar: 'बेटा ढूंढो वरना आंदोलन होगा तेज', 11 वर्षीय मासूम का नहीं मिला सुराग; गुस्साए परिजनों ने एनएच किया जाम

पश्चिम चंपारण के बगहा में तीन दिन से लापता 11 वर्षीय गौतम कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने एनएच-727 जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच और बच्चे की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें

10:56 AM, 04-Aug-2026

Bihar: मामूली विवाद बना जंग का मैदान, दो पक्षों में हिंसक झड़प; लाठी-डंडे और पत्थर चले, आठ अस्पताल में भर्ती

बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर चौक पर सोमवार की रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, रॉड और ईंट-पत्थर चले। घटना में कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है। और पढ़ें

10:32 AM, 04-Aug-2026

Bihar: जिंदा भी है या नहीं, खबर नहीं; विदेशी जेल में बंद हैं मर्चेंट नेवी अफसर, बेबस मां ने लगाई मदद की गुहार

25 वर्षीय मुजफ्फरपुर निवासी यश सिंह पिछले पांच महीने से चीन के शंघाई स्थित जियांग्सू डिटेंशन सेंटर में बंद है। उसकी मां सीमा सिंह ने डीएम और एसएसपी से बेटे की सुरक्षित वापसी और उससे एक बार बात कराने की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद से अब तक कोई संपर्क नहीं हो सका है। और पढ़ें

09:58 AM, 04-Aug-2026

Bihar: मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले का रास्ता साफ, MCC ने जारी किया शेड्यूल; जानें कब से होगा रजिस्ट्रेशन?

नीट-यूजी 2026 के तहत एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य मेडिकल कोर्सों में दाखिले के लिए एमसीसी ने काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले चरण का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त से शुरू होगा और 18 अगस्त से नामांकन होगा। और पढ़ें

09:32 AM, 04-Aug-2026

Bihar: शादी का झूठा वादा और तीन दिनों तक हैवानियत, कमरे में बंद रख किया दुष्कर्म; जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में एक युवती ने शादी का झांसा देकर तीन दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। आरोपी पीड़िता को घर के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:42 AM, 04-Aug-2026

Bihar: काम से लौट रहे मजदूरों पर टूटा दुखों का पहाड़, अनियंत्रित ऑटो की दीवार से टक्कर; एक की मौत व चार गंभीर

भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र में बालू घाट से मजदूरी कर लौट रहे मजदूरों का ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गया। हादसे में मो. सागिर (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

07:31 AM, 04-Aug-2026

Bihar: बेउर जेल में बड़ा प्रशासनिक विवाद, प्रभार सौंपने पहुंचे पांच निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज

पटना के बेउर केंद्रीय कारा में प्रभार हस्तांतरण को लेकर विवाद के बाद पांच निलंबित सहायक अधीक्षकों के खिलाफ बेउर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रभारी डीएसपी अजीत कुमार ने इसकी पुष्टि की है। और पढ़ें

05:58 AM, 04-Aug-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे ने बिहार की राजनीति में नए विकल्प की चर्चा तेज कर दी है। प्रशांत किशोर के उभार ने एनडीए और राजद दोनों के पारंपरिक समीकरणों पर सवाल खड़े किए हैं। राजनीतिक दल अब बदलते जनादेश और युवाओं की अपेक्षाओं को नए सिरे से समझने की चुनौती का सामना कर रहे हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें