फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:55 PM, 02-Aug-2026

Bihar: सरकारी अस्पताल की बड़ी उपलब्धि, सारण जिला अस्पताल में पहली बार हुई पेनलेस नॉर्मल डिलीवरी

Bihar News: बिहार के सारण जिला अस्पताल में पहली बार पेनलेस नॉर्मल डिलीवरी कराई गई। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सरकारी अस्पतालों में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया है। इस तकनीक से प्रसव पीड़ा कम होती है और सामान्य प्रसव को बढ़ावा मिलता है।
  और पढ़ें

10:45 PM, 02-Aug-2026

पप्पू यादव की PC में बवाल; युवक ने जूता फेंका, चाकू से हमले की कोशिश का आरोप

पप्पू यादव की PC में बवाल; युवक ने जूता फेंका, चाकू से हमले की कोशिश का आरोप और पढ़ें

10:39 PM, 02-Aug-2026

Bihar: मोतिहारी में पति की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश; तीन गिरफ्तार

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के मनीछपरा बहुआरा गांव में हुए चर्चित राजेश चौधरी हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:35 PM, 02-Aug-2026

विमल कुमार हत्याकांड में विधायक पर गंभीर आरोप

विमल कुमार हत्याकांड में विधायक पर गंभीर आरोप और पढ़ें

09:34 PM, 02-Aug-2026

Attack on Pappu Yadav: कौन है सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाला सुमित? यूपी से दिल्ली इस काम के लिए आया था

यह घटना रविवार को तब हुई जब पप्पू यादव अपने घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। वह राम मंदिर में चंदे की कथित चोरी को लेकर संसद भवन परिसर में किए गए अपने एक 'स्किट' (नाटक) का बचाव कर रहे थे। इसी दौरान हमलावर सुमित ने पप्पू यादव के कार्यों पर सवाल उठाए और सांसद पर भगवान राम का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया। इसके तुरंत बाद उसने यादव पर चप्पल फेंक दी। और पढ़ें

विज्ञापन
09:10 PM, 02-Aug-2026

Bihar: EO विमल कुमार हत्याकांड में नया मोड़, पत्नी ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप; MLA ने दी सफाई

Bihar News: डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार हत्याकांड में नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। मृतक की पत्नी ने स्थानीय विधायक पर 50 लाख रुपये मांगने और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। विधायक ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया है, जबकि पुलिस का कहना है कि चालक ने हत्या कबूल कर ली है और सभी पहलुओं की जांच जारी है।
  और पढ़ें

08:35 PM, 02-Aug-2026

Bihar: पूर्णिया चाऊमीन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, सगे भांजे ने दोस्त संग मामा पर बरसाईं सात गोलियां

Bihar News: पूर्णिया के मरंगा चौक पर चाऊमीन विक्रेता चंदन जायसवाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पारिवारिक विवाद में सगे भांजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हथियार, कारतूस और लूटी गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

08:30 PM, 02-Aug-2026

Bihar: कन्हैया कुमार ने पीएम मोदी पर कसा तंज, 'फैक्ट फाइंडिंग' टीम के बारे में क्या जानकारी दी? जानिए सबकुछ

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार आज पटना में पहुंचे। उन्होंने छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई पर सवाल उठाया। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। आइये जानते हैं पूरी बात...  और पढ़ें

07:35 PM, 02-Aug-2026

Bihar: नेपाल में तनाव के बीच भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, मधुबनी में बढ़ी चौकसी और सघन वाहन जांच

Bihar News: नेपाल में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए मधुबनी पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सभी प्रमुख और वैकल्पिक सीमा मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सघन वाहन जांच और गश्त शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है। और पढ़ें

06:31 PM, 02-Aug-2026

Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, सांसद ने कहा- चाकू से हमले की कोशिश की गई

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने दावा किया कि उनके घर में घुसकर चाकू से हमला करने की कोशिश की गई और उनकी हत्या की साजिश रची गई। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले करने की बात कही। पढ़िए रिपोर्ट- और पढ़ें

06:22 PM, 02-Aug-2026

Bihar News: बिहार के एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को किस चीज की ट्रेनिंग देगी भाजपा? 10 अगस्त तक चलेंगी बैठकें

BJP Party: भारतीय जनता पार्टी की बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर संचालित डिजिटल प्रशिक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। आलाकमान की ओर से इसे और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

06:10 PM, 02-Aug-2026

Bihar: गोपालगंज में सरकारी जमीन पर कब्जे का विरोध पड़ा भारी, BDC सदस्य के परिवार पर चाकू-डंडों से हमला

Bihar News: गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र में सरकारी रास्ते पर कथित अवैध कब्जे का विरोध करने पर बीडीसी सदस्य सुनीता देवी, उनके पति और ससुर पर लाठी, डंडे और चाकू से हमला कर दिया गया। तीनों गंभीर रूप से घायल हैं और सदर अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
  और पढ़ें

05:43 PM, 02-Aug-2026

Bihar: EO विमल कुमार हत्याकांड पर फूटा अधिकारियों का गुस्सा, पत्नी ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar News: डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के विरोध में बिहार के कार्यपालक पदाधिकारियों ने पटना में प्रदर्शन किया। सचिवालय मार्च रोके जाने पर अधिकारियों ने सड़क पर धरना दिया और पांच करोड़ रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी, सुरक्षा तथा शस्त्र लाइसेंस की मांग उठाई। ईओ की पत्नी ने स्थानीय विधायक पर गंभीर आरोप लगाया है। और पढ़ें

05:04 PM, 02-Aug-2026

Bihar: वैशाली में दिव्यांग युवक की गला रेतकर हत्या, घर में बिस्तर पर मिला शव, इलाके में सनसनी

Bihar News: वैशाली के सराय थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग व्यक्ति की घर में सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह बिस्तर पर शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
  और पढ़ें

04:26 PM, 02-Aug-2026

Bihar: डेहरी EO हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, जिस पर था सबसे ज्यादा भरोसा उसी ने उतारा मौत के घाट

Bihar News: रोहतास के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या का औरंगाबाद पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं बल्कि उनके चालक मिथिलेश कुमार ने अत्यधिक ड्यूटी और विवाद से नाराज होकर की। और पढ़ें

04:14 PM, 02-Aug-2026

Bihar: भागलपुर में दुकान में घुसकर कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक बदमाश दबोचा; दो बाइक छोड़कर फरार

Bihar News: भागलपुर के कजरैली थाना क्षेत्र में देर रात बर्तन दुकानदार को दुकान में घुसकर तीन बदमाशों ने गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो हमलावर बाइक छोड़कर फरार हो गए। और पढ़ें

02:50 PM, 02-Aug-2026

Bihar: 81,730 एकड़ में बसने जा रही 'नई पाटलिपुत्र नगरी', ग्रीनफील्ड टाउनशिप बनेगा बिहार का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट

बिहार सरकार ने 81,730 एकड़ में 130 सेक्टर वाला पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की योजना जारी की है। इसमें आवास, उद्योग, शहरी कृषि, परिवहन और हरित क्षेत्र शामिल होंगे। विशेषज्ञों के अनुसार इसकी सफलता का आधार रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों का विस्तार होगा। और पढ़ें

01:36 PM, 02-Aug-2026

Bihar: Lakhisarai का शिवभक्त बना श्रद्धा की मिसाल, एक पैर कृत्रिम फिर भी Baba Dham को बढ़ा शिवभक्त..

Bihar: Lakhisarai का शिवभक्त बना श्रद्धा की मिसाल, एक पैर कृत्रिम फिर भी Baba Dham को बढ़ा शिवभक्त.. और पढ़ें

01:14 PM, 02-Aug-2026

Bihar News: अद्भुत आस्था, अटूट विश्वास; मन्नत पूरी होने पर दो महीने की बच्ची को डोली में लेकर दंडवत यात्रा

श्रावणी मेले में आस्था की दो प्रेरणादायक तस्वीरें सामने आई हैं। मुजफ्फरपुर के मिथलेश कुमार अपनी दो माह की बेटी को विशेष डोली में साथ लेकर मन्नत पूरी होने पर दंडवत यात्रा कर रहे हैं। वहीं, हरिद्वार के दिव्यांग शिवभक्त बबलू एक पैर और बैसाखी के सहारे कांवर लेकर सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा कर रहे हैं। और पढ़ें

12:40 PM, 02-Aug-2026

Bankipur Election Result: चुनाव परिणाम से एक दिन पहले प्रशांत किशोर बिफरे, जीत का दावा, पुलिस पर आरोप भी

Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने जीत का दावा करते हुए रविवार को भारतीय जनता पार्टी और पटना पुलिस पर बड़े आरोप लगाए। कहा कि एक समय मैं भी सरकार में था, तब भाजपा वालों को पिटवा सकता था। और पढ़ें

12:13 PM, 02-Aug-2026

Bihar: श्राद्ध भोज में गोलियों की तड़तड़ाहट! बीच-बचाव करने गए व्यक्ति को भूना; सिर में गोली लगने से युवक गंभीर

मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में श्राद्ध भोज के दौरान दो हथियारबंद युवकों ने हंगामा किया। उन्हें समझाने पहुंचे 50 वर्षीय रामकुमार यादव की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि राजकुमार नामक युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। और पढ़ें

11:54 AM, 02-Aug-2026

Liquor Ban Bihar: सीएम सम्राट चौधरी ने शराब पर स्वीकार किया जमीनी सच; धर्म स्थलों पर भी कह दी बड़ी बात

Bihar News : बिहार में शराबबंदी को 10 साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने किसका बड़ा सच स्वीकार किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शराब के बिहार, झारखंड और यूपी में खपत को लेकर बड़ी बात कही है। और पढ़ें

11:39 AM, 02-Aug-2026

Bihar: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बनी काल, बाइक सवार और राहगीरों को रौंदा; एक की दर्दनाक मौत व दो गंभीर रूप से घायल

सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक मोटरसाइकिल, एक राहगीर और सड़क किनारे बैठे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। और पढ़ें

11:07 AM, 02-Aug-2026

Bihar: 'सिर्फ पुलिसकर्मी ही क्यों, एसपी पर भी हो एक्शन!', पीड़ितों से मिलने पहुंचे सांसद ने दागे तीखे सवाल

सीवान में 25 जुलाई को बंद के दौरान हुई कथित एके-47 फायरिंग के मामले में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी घायलों से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि केवल फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी ही नहीं, बल्कि यदि जांच में एसपी की भी जिम्मेदारी सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। और पढ़ें

10:28 AM, 02-Aug-2026

Bihar: आंगनबाड़ी में शिक्षा की जगह सांपों का डेरा, घड़ों में कैद थे जहरीले नाग; वन विभाग के छापे से मचा हड़कंप

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड की गंगौली मंदा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-6 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-248 में नौनिहालों की सुरक्षा से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया। बच्चों की सुरक्षा के साथ कथित खिलवाड़ करते हुए सांपों को कैद कर रखने की सूचना पर प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। और पढ़ें

10:01 AM, 02-Aug-2026

Bihar: चाय की दुकान पर रेकी, फिर दोस्त ने ही रच दी हत्या की साजिश; JDU नेता के बेटे पर हमले की गुत्थी सुलझी

पूर्णिया में जदयू नेता अमरेंद्र कुशवाहा के बेटे शुभम कुशवाहा पर हुए हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, मक्का कारोबारी आयान खां ने 50 हजार रुपये की सुपारी देकर हत्या की साजिश रची थी। एसआईटी ने दो शूटरों को असम से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी आयान खां अब भी फरार है। और पढ़ें

09:44 AM, 02-Aug-2026

Shobha Ohatkar IPS: रिटायरमेंट के बाद शोभा ओहटकर को बड़ी जिम्मेदारी; सरकार ने BSSC का अध्यक्ष बनाया

Bihar News : कई तरह के विवादों में घिरी रहीं रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी शोभा ओहतकर को सेवानिवृति के बाद भी सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। सम्राट चौधरी सरकार ने उन्हें बिहार कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया है। और पढ़ें

09:35 AM, 02-Aug-2026

Bihar: खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहा था युवक, दरवाजे पर आ पहुंची मौत; पड़ोसी ने दोस्तों संग मिलकर चलाई गोली

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को उसके पड़ोसी ने कथित रूप से घर के बाहर गोली मार दी। घायल कैलाश कुमार का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित ने अपने पड़ोसी किशु और उसके साथियों पर फायरिंग का आरोप लगाया है। और पढ़ें

09:23 AM, 02-Aug-2026

Patna: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर नगर निगम सख्त, काम पर लौटने की अपील

Patna: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर नगर निगम सख्त, काम पर लौटने की अपील और पढ़ें

08:44 AM, 02-Aug-2026

Bihar: 'मोदी सरकार की विदेश नीति फेल, शाह सबसे असफल गृहमंत्री'; केंद्र सरकार पर बरसीं सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत दो दिवसीय दौरे पर दरभंगा पहुंचीं। उन्होंने कुलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए केंद्र सरकार की आतंकवाद, कानून-व्यवस्था और विदेश नीति पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने नीट पेपर गड़बड़ी के विरोध में छात्रों पर हुई कार्रवाई की जानकारी लेने के लिए जिला प्रशासन से मुलाकात की और प्रभावित छात्रों को कानूनी व राजनीतिक सहायता देने का भरोसा दिया।

और पढ़ें

08:24 AM, 02-Aug-2026

Bihar News : पहले मां की हत्या, अब छह साल के बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिला; गिरफ्तार शख्स ने उगला राज

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में 26 जुलाई को मंजू देवी का शव मिलने के छह दिन बाद उसी स्थान से करीब 50 मीटर दूर उनके छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव भी बरामद हुआ। इस घटना के बाद मां-बेटे की हत्या की आशंका गहरा गई है और पुलिस की शुरुआती जांच पर सवाल उठ रहे हैं। और पढ़ें

07:57 AM, 02-Aug-2026

Bihar News: नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या; ड्यूटी से पटना जाने के दौरान लूटपाट में मर्डर की आशंका

EO Murder News: रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की शनिवार की देर रात अपराधियों ने हत्या कर दी। विमल कुमार बीती रात पटना जा रहे थे। औरंगाबाद में यह घटना हुई। और पढ़ें

07:22 AM, 02-Aug-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम दूध व्यवसायी विनोद कुमार की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह बाइक से दूध लेकर शहर आ रहे थे, तभी सुजा-भर्रा मार्ग पर घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें