फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:46 PM, 29-Jul-2026

Bihar News: अवैध हथियारों की चार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 20 देसी कट्टों के बेस, 21 बैरल बरामद

Bihar news खगड़िया जिले की मुफ्फसिल थाना पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। और पढ़ें

10:35 PM, 29-Jul-2026

Bihar Land : सैटेलाइट टाउनशिप की खरीद-बिक्री या हस्तांतरण का रास्ता बना; जानें कब हटेगी रोक

बिहार सरकार ने ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में भूमि के क्रय-विक्रय और हस्तांतरण पर लगी रोक हटाने का बड़ा फैसला लिया है। विकास योजना (डेवलपमेंट प्लान) के अंतिम प्रकाशन के बाद जमीन की खरीद-बिक्री फिर से शुरू हो सकेगी। और पढ़ें

10:22 PM, 29-Jul-2026

Bihar: नीतीश कुमार का घर, सामने थाना, फिर भी दो युवकों को गोली मार दी गोली; पटना रेफर

पटना के बख्तियारपुर में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास और थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने गंगा आरती से लौट रहे दो युवकों को गोली मार दी। दोनों घायलों को पहले सीएचसी बख्तियारपुर और बाद में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
08:54 PM, 29-Jul-2026

Bihar News: खाना परोसने को लेकर हुआ विवाद, देवर ने भाभी का सिर धड़ से किया अलग, गांव में मचा हड़कंप

बिहार के जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र में खाना परोसने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि देवर कुणाल कुमार ने अपनी 22 वर्षीय भाभी अंशु कुमारी पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। और पढ़ें

08:35 PM, 29-Jul-2026

Cricket: ईशान कप्तान, वैभव उप कप्तान; बिहारियों के नेतृत्व में दलीप ट्रॉफी में उतरेगी ईस्ट जोन की टीम

बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए ईस्ट ज़ोन टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने इसे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताते हुए वैभव को बधाई दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:11 PM, 29-Jul-2026

Bihar: नए बिजली कनेक्शन का रेट बदला; बिहार में 150 किलो वाट में तीन श्रेणियों का तय शुल्क जानें

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब अधिक पारदर्शी और आसान हो गई है। NBPDCL और SBPDCL ने 150 किलोवाट तक के नए बिजली कनेक्शन के लिए सर्विस कनेक्शन शुल्क तय कर दिए हैं। और पढ़ें

06:47 PM, 29-Jul-2026

Bihar: 'मैं रूस में था, फिर भी बना दिया आरोपी', NEET केस में युवक का सनसनीखेज दावा, नया विवाद आया सामने

बिहार के किशनगंज निवासी मोहम्मद सदाकत ने दावा किया है कि NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन मामले में उनका नाम एफआईआर में दर्ज कर दिया गया, जबकि वह पिछले चार महीने से रूस में रह रहे हैं। और पढ़ें

06:44 PM, 29-Jul-2026

Bihar News: पटना में ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड का बड़ा फैसला, PM मोदी के नाम पर बनेगा मंदिर

बिहार राज्य ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड की पहली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मंदिर बनाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया। बोर्ड सदस्य रंजन सिंह ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय को सम्मान और अधिकार मिलने के कारण यह प्रस्ताव रखा गया। और पढ़ें

05:46 PM, 29-Jul-2026

Bihar Cabinet : आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्तियों की स्वीकृति; सम्राट चौधरी की बिहार कैबिनेट ने कई बड़े फैसले

Bihar News : पटना की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव के एक दिन पहले बुधवार को सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इसमें पटना को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई, लेकिन राज्य स्तर के कई बड़े फैसले लिए गए। आंगनवाड़ी में 22 हजार कर्मियों की नियुक्ति की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री ने दी। और पढ़ें

05:35 PM, 29-Jul-2026

Bihar News: सरकारी अस्पतालों में अब हाईटेक होगी आंखों की सर्जरी, Eye OPD और Eye OT होंगे अपग्रेड

बिहार सरकार ने सात निश्चय-3 के तहत जिला और अनुमंडलीय अस्पतालों में नेत्र चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की बड़ी पहल की है। स्वास्थ्य विभाग ने Eye OPD और Eye OT में उपलब्ध उपकरणों का गैप एनालिसिस कराने का निर्देश दिया है। और पढ़ें

05:20 PM, 29-Jul-2026

Bihar News: बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए 380 KM की दंडवत यात्रा, पति-पत्नी की भक्ति देख हर कोई हैरान

श्रावणी मेले के दौरान भागलपुर के नवगछिया में एक अनोखा दंपति कांवरिया लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। पश्चिम बंगाल से पति-पत्नी दंडवत यात्रा करते हुए सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं।  और पढ़ें

04:49 PM, 29-Jul-2026

Bihar: गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 20 नवंबर को पीएम मोदी रखेंगे दो नई चीनी मिलों की नींव

बिहार सरकार ने राज्य में चीनी उद्योग को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा ऐलान किया है। गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने बताया कि मधुबनी की सकरी और दरभंगा की रैयाम चीनी मिल की आधारशिला 20 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे। और पढ़ें

04:34 PM, 29-Jul-2026

Bihar News: 'सरकार ने केस वापस लिए, फिर भी जेल में क्यों संदीप सौरभ' भाकपा (माले) ने उठाए सवाल

बिहार सरकार द्वारा नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामलों को वापस लेने के फैसले के बावजूद भाकपा (माले) ने आरोप लगाया है कि उसके विधायक संदीप सौरभ, एआईएसए कार्यकर्ता और कई छात्र प्रदर्शनकारी अब भी पटना की बेऊर केंद्रीय जेल में बंद हैं। और पढ़ें

03:45 PM, 29-Jul-2026

Bihar News: कार की मांग ने छीन ली बेटी की जिंदगी, शादी के एक साल में विवाहिता की संदिग्ध मौत

सारण जिले में शादी के एक साल के भीतर एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। और पढ़ें

03:15 PM, 29-Jul-2026

BPSC TRE 4: शिक्षक भर्ती के लिए बीपीएससी को भेजी गई अधियाचना, 32388 पदों पर आएगी वैकेंसी; सीएम सम्राट का एलान

Bihar Exam News: बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। शिक्षा विभाग ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए बिहार लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी है। सीएम सम्राट चौधरी ने इस मामले पर पूरी जानकारी दी है... और पढ़ें

03:00 PM, 29-Jul-2026

Bihar: जब सिस्टम सो गया तो जाग उठा गांव! मगरमच्छों के आतंक के बीच रातों-रात बना दिया 'पुल'; विधायक ने की मदद

बगहा में मगरमच्छों के लगातार हमलों से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत नहीं मिलने पर चंदा और श्रमदान से रातों-रात भपसा नहर पर चचरी पुल बना दिया। विधायक ने आर्थिक मदद की। वन विभाग ने मृत किसान के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही। और पढ़ें

02:33 PM, 29-Jul-2026

Bankipur Election : पटना में मतदान कल; दफ्तर-दुकानें कहां बंद रहेंगी, कहां खुलेंगी? किन्हें मिलेगी छुट्टी?

Bankipur Election Date : बिहार में एक सीट पर उप चुनाव हो रहा है। सीट राजधानी पटना में है। राजधानी  में कई विधानसभा क्षेत्र होने के कारण लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि किस क्षेत्र में दफ्तर-दुकानों को खोलना मना है या किन्हें छुट्टी मिलेगी? जवाब यहां है। और पढ़ें

02:32 PM, 29-Jul-2026

Bihar: आधी रात को ट्रांसफॉर्मर में हुआ तेज धमाका, भयंकर आग से घर और दुकान तक पहुंची लपटें; मची अफरा-तफरी

पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित इलम राम चौक पर देर रात बिजली ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग लग गई। आग की लपटें पास के घर और दुकान तक पहुंच गईं। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

 

और पढ़ें

01:43 PM, 29-Jul-2026

Bihar: शराब तस्करी के संदेह में युवक को हिरासत में लेने पर थाने का घेराव, ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित मद्यनिषेध थाने में शराब तस्करी के संदेह में एक युवक को हिरासत में लेने पर ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया। जांच के बाद युवक को निर्दोष पाते हुए छोड़ दिया गया। पुलिस ने कहा कि गलतफहमी के कारण विरोध प्रदर्शन हुआ।

और पढ़ें

01:42 PM, 29-Jul-2026

Prashant Kishor : बांकीपुर उप चुनाव के मतदान से पहले प्रशांत किशोर पर आफत; जदयू MLC क्यों पहुंचे FIR कराने?

Bihar News : प्रशांत किशोर के लिए बांकीपुर चुनाव में उतरना कम मुसीबत भरा काम नहीं रहा। चुनाव के फेर में वह बहुत कुछ बोल-दिखा-सुना रहे हैं। लेकिन, इस बार वह एक वीडियो को फर्जी बताकर संकट में पड़े हैं। प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर पहुंच गई है। और पढ़ें

12:56 PM, 29-Jul-2026

Bihar: 11 प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा में बड़ा बदलाव, अब 'विशेष सशस्त्र पुलिस' संभालेगी कमान

बिहार सरकार ने राज्य के 11 प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस को सौंप दी है। इस सूची में सारण जिले का विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर भी शामिल है। सरकार का उद्देश्य श्रद्धालुओं और ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है। और पढ़ें

12:44 PM, 29-Jul-2026

Bankipur Election: कल वोटिंग, आज वोट खरीदने का आरोप; किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

Bankipur By-election: Bihar News: बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 30 जुलाई को होगा। चुनाव से पहले भाजपा पर जनसुराज ने बड़ा आरोप लगा दिया है। भाजपा ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला... और पढ़ें

12:39 PM, 29-Jul-2026

Bihar: रात के अंधेरे में काट डाली 1.6 किमी लंबी 33 केवी लाइन, 600 किलो बिजली तार व बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने 33 केवी निर्माणाधीन सब स्टेशन से चोरी हुई करीब 600 किलोग्राम एल्यूमिनियम बिजली तार बरामद कर अंतरजिला गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्वी चंपारण का रहने वाला है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। और पढ़ें

12:16 PM, 29-Jul-2026

Bihar: घर के बाहर खेल रहे चार साल के मासूम को जहरीले सांप ने डसा; इलाज के दौरान मौत, अस्पताल में मचा बवाल

गोपालगंज के विशम्भरपुर थाना क्षेत्र में सांप के डंसने से चार वर्षीय शिवांशु कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने सदर अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। और पढ़ें

11:57 AM, 29-Jul-2026

Bihar: नाबालिग से हैवानियत! सामूहिक दुष्कर्म के बाद खेत में छोड़ा, पीठ पर आपत्तिजनक चिट्ठी चिपकाकर भागे दरिंदे

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी गंभीर हालत में मक्के के खेत से मिली। परिजनों के अनुसार, आरोपितों ने उसकी पीठ पर आपत्तिजनक संदेश वाली चिट्ठी भी चिपकाई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

11:35 AM, 29-Jul-2026

Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय मांग रही मां को जान से मारने की धमकी; रिश्तेदार के साथ भी मारपीट

भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में नया मोड़ आया है। उनकी मां ने सोशल मीडिया पर धमकी देने और रिश्तेदार ने मारपीट का आरोप लगाते हुए शाहपुर थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

11:00 AM, 29-Jul-2026

Bihar: 'अम्मी...बचा लो' की चीखों वाला वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल; निष्पक्ष जांच की मांग तेज

छपरा में नीट परीक्षा विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्रवाई के बीच एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक के साथ मारपीट होती दिख रही है। वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।

 

और पढ़ें

10:35 AM, 29-Jul-2026

Bihar: सीएम सम्राट चौधरी के काफिले में श्रम संसाधन विभाग की गाड़ी बीच रास्ते हुई बंद, जवानों ने लगाया धक्का

मुंगेर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के काफिले में शामिल श्रम संसाधन विभाग की सरकारी गाड़ी बीच रास्ते खराब हो गई। पुलिस जवानों ने करीब 100 मीटर तक धक्का लगाकर उसे स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। और पढ़ें

10:01 AM, 29-Jul-2026

Bihar: गुरु पूर्णिमा पर बाबा गरीबनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह से लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम समेत शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह चार बजे पट खुलने के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ। मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की गई है। और पढ़ें

09:16 AM, 29-Jul-2026

Bihar: बिल भुगतान के बदले मांग रहे थे 45 हजार की रिश्वत, निगरानी ब्यूरो ने पीओ और लेखापाल को रंगेहाथों दबोचा

खगड़िया के अलौली प्रखंड कार्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी और लेखापाल को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। दोनों पर वेंडर का भुगतान कराने के बदले घूस मांगने का आरोप है। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने ट्रैप बिछाकर कार्रवाई की। और पढ़ें

08:38 AM, 29-Jul-2026

Bihar: झाड़ियों में पड़ा था जिसे 'शव' समझ रहे थे लोग, पुलिस के पहुंचते ही अचानक उठ बैठा; हर कोई रह गया दंग

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में एनएच-27 किनारे झाड़ियों में शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो कथित शव जीवित निकला। जांच में पता चला कि वह थर्ड जेंडर समाज की एक सदस्य थी, जो अत्यधिक नशे की हालत में बेहोश पड़ी थी। और पढ़ें

08:14 AM, 29-Jul-2026

Bihar: बाबा मणिराम अखाड़े में आज से मेले का भव्य का आगाज, देश का इकलौता दरबार जहां प्रसाद में चढ़ता है 'लंगोट'

नालंदा के बिहारशरीफ स्थित ऐतिहासिक बाबा मणिराम अखाड़े में आज से आठ दिवसीय लंगोट अर्पण मेले की शुरुआत हो रही है। देश के इस अनूठे धार्मिक स्थल पर प्रसाद के रूप में लंगोट अर्पित करने की परंपरा है। मेले में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। प्रशासन ने सुरक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। और पढ़ें

07:55 AM, 29-Jul-2026

Bihar: वीडियो वायरल कर दूंगा, सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर मांगे 10 लाख, फिर फोन करके दी धमकी

मुजफ्फरपुर में एक महिला को फेक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये की मांग की गई। आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:30 AM, 29-Jul-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बभनबारा गांव निवासी एवं हरदोबारा पंचायत के सरपंच विनोद कुशवाहा की उत्तर प्रदेश के खानपुर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह पिछले एक सप्ताह से लापता थे। प्रारंभिक जानकारी में मामला आत्महत्या का बताया गया है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें