फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:50 PM, 28-Jul-2026

Bihar: तारापुर को मिली विकास की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने डिग्री कॉलेज और मॉडल थाना भवन का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर के तारापुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और पुलिस अवसंरचना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल स्कूलों, हरपुर में नए मॉडल थाना भवन और असरगंज में राजकीय डिग्री कॉलेज में पठन-पाठन की शुरुआत की गई। और पढ़ें

10:46 PM, 28-Jul-2026

Bihar News: 55 दिन बाद फिर खुला प्रसाद अस्पताल, ICU अग्निकांड में गई थी 9 मरीजों की जान

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल को चार जून के आईसीयू अग्निकांड के बाद सील कर दिया गया था, जिसमें 9 मरीजों की मौत हुई थी। लंबी कानूनी प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों में सुधार के दावे के बाद कोर्ट ने अस्पताल को दोबारा खोलने की अनुमति दे दी है। और पढ़ें

10:39 PM, 28-Jul-2026

Bihar: EOU का बड़ा एक्शन, गुड्डू यादव गैंग के 25 ठिकानों पर छापे, करोड़ों की संपत्ति जांच के घेरे में

बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने जमुई और शेखपुरा में कुख्यात गुड्डू यादव गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और 34.19 लाख रुपये नकद, 79 राउंड राइफल की गोलियां, एक देसी कट्टा, कारतूस तथा करोड़ों रुपये की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए। और पढ़ें

विज्ञापन
10:30 PM, 28-Jul-2026

Bihar News: नितिन नवीन का उत्तराधिकारी कौन? कौन जीतेगा बांकीपुर का रण?

Bihar News: नितिन नवीन का उत्तराधिकारी कौन? कौन जीतेगा बांकीपुर का रण? और पढ़ें

10:20 PM, 28-Jul-2026

Bihar News: शराब, झूठ और ड्रामा! क्लर्क ने खुद रची किडनैपिंग की साजिश, रातभर दौड़ती रही पुलिस

मुंगेर में शिक्षा विभाग के एक क्लर्क ने शराब के नशे में खुद के अपहरण की झूठी साजिश रच दी। भाई की सूचना पर पुलिस पूरी रात उसकी तलाश करती रही। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने जमालपुर के होटल विनायक में छापेमारी की, जहां क्लर्क बाथरूम में नशे की हालत में मिला। और पढ़ें

विज्ञापन
10:15 PM, 28-Jul-2026

Bihar Latest News: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर NDA ने ठोका बड़ा दावा?

Bihar Latest News: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर NDA ने ठोका बड़ा दावा? और पढ़ें

10:01 PM, 28-Jul-2026

Bihar News:बिहार के किसानों के लिए बड़ी सौगात! 236 करोड़ की योजना से मिलेंगे ड्रोन, कृषि यंत्र और भारी सब्सिडी

बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए 236.58 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। इसके तहत 267 कस्टम हायरिंग सेंटर, 38 कृषि यंत्र बैंक, 200 स्पेशल कस्टम हायरिंग सेंटर और 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे। और पढ़ें

09:40 PM, 28-Jul-2026

Bihar News: राष्ट्रीय स्तर के छह दिग्गज नेताओं का भविष्य दांव पर, इनमें प्रत्याशी केवल एक

Bihar News: राष्ट्रीय स्तर के छह दिग्गज नेताओं का भविष्य दांव पर, इनमें प्रत्याशी केवल एक और पढ़ें

08:56 PM, 28-Jul-2026

श्रावणी मेला 2026: बाबा धाम जाने वालों के लिए खुशखबरी, सुलतानगंज में रुकेगी गया-कामाख्या एक्सप्रेस

पूर्व मध्य रेलवे ने श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। रेलवे ने गाड़ी संख्या 15619/15620 गया-कामाख्या-गया एक्सप्रेस का सुलतानगंज स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया है। और पढ़ें

08:09 PM, 28-Jul-2026

Bankipur Bypoll: पीके की जीत के लिए मां मंगलागौरी मंदिर में हुआ हवन-पूजन, जन सुराज ने बदलाव का किया दावा

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जन सुराज ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। गया के मां मंगलागौरी शक्तिपीठ में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विशेष हवन-पूजन कर प्रशांत किशोर की जीत और बिहार में राजनीतिक बदलाव की कामना की। और पढ़ें

07:21 PM, 28-Jul-2026

Tej Pratap Yadav : लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव आखिरकार रिहा; जेल के बाहर निकलते ही जश्न

पटना के फुलवारी शरीफ स्थित बेऊर केंद्रीय कारा से मंगलवार को तेज प्रताप यादव की रिहाई होते ही जेल के बाहर मौजूद समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। सुबह से बड़ी संख्या में समर्थक उनकी रिहाई का इंतजार कर रहे थे। और पढ़ें

06:52 PM, 28-Jul-2026

Bihar: मधुबनी में पेयजल व्यवस्था पर डीएम सख्त, 288 नल-जल योजनाएं और 280 चापाकल खराब मिलने पर मांगा जवाब

मधुबनी जिले में खराब पेयजल व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। समीक्षा बैठक में डीएम आनंद शर्मा ने जिले में 288 नल-जल योजनाओं और 280 खराब चापाकलों पर नाराजगी जताते हुए PHED के कार्यपालक अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा। और पढ़ें

06:32 PM, 28-Jul-2026

Bihar: शादी की नीयत से युवती को ले गया युवक, पुलिस ने दूसरे जिले में दबिश देकर दोनों को किया बरामद

सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में शादी की नीयत से एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक और युवती को मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। और पढ़ें

06:27 PM, 28-Jul-2026

Bihar News: गंगा में कूदकर जान देने पहुंची नवविवाहिता, मंदिर परिसर में लोगों ने बचाई जान

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित अलखनाथ मंदिर परिसर में एक घायल नवविवाहिता गंगा में कूदकर आत्महत्या करने पहुंच गई, लेकिन पुजारियों और स्थानीय लोगों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। और पढ़ें

06:05 PM, 28-Jul-2026

Bihar: बच्चे के गले में लिपटा सांप, एक घंटे तक फन फैलाए बैठा रहा... फिर जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड के बुद्धुआचक गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। गहरी नींद में सो रहे पांच वर्षीय मासूम के गले में करीब चार फीट लंबा सांप लिपट गया और करीब एक घंटे तक फन फैलाए बैठा रहा। और पढ़ें

05:40 PM, 28-Jul-2026

Bihar News: प्रैक्टिकल परीक्षा रद्द, छात्रों का फूटा गुस्सा... समस्तीपुर-दरभंगा रोड पर चार घंटे हंगामा

समस्तीपुर के बलिराम भगत महाविद्यालय में स्नातक की प्रैक्टिकल परीक्षा स्थगित होने से छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। बिना पूर्व सूचना परीक्षा रद्द होने पर नाराज छात्रों ने समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग करीब चार घंटे तक जाम रखा, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। और पढ़ें

05:30 PM, 28-Jul-2026

Bankipur Election: चुनाव प्रचार खत्म, बांकीपुर में सभी दलों ने झोंकी ताकत; अब जनसंपर्क कर रहे

Bihar News: बांकीपुर उपचुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था। सभी प्रत्याशियों आज सुबह से ही चुनावी मैदान में डटे रहे। मतदाताओं को रिझाने की हर संभव कोशिश की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मतदान से पहले ही जीत का दावा कर दिया। आइए जानते है क्या चल रहा है...  और पढ़ें

05:26 PM, 28-Jul-2026

Bihar News: दुलारी देवी और गुड्डू यादव से जुड़े 24 ठिकानों पर ईओयू की बड़ी रेड, मचा हड़कंप

बिहार के जमुई और शेखपुरा में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी, उनके पति गुड्डू यादव और सहयोगियों से जुड़े कुल 24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। करीब 50 वाहनों के काफिले के साथ पहुंची टीम संपत्ति, बैंकिंग गतिविधियों, निवेश और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। और पढ़ें

04:52 PM, 28-Jul-2026

Patna HC Vacancy: ग्रेजुएट फ्रेशर्स के लिए हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी, 81100 तक होगी सैलरी, जानें अन्य शर्तें

Patna High Court Assistant Recruitment 2026: पटना हाईकोर्ट ने 68 एक्स-कैडर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन 28 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक होंगे। ग्रेजुएट उम्मीदवार कंप्यूटर डिप्लोमा के साथ आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
  और पढ़ें

04:49 PM, 28-Jul-2026

Bihar: 'जहां बच्चों को पढ़ना था, वहां गुरुजी सोते मिले', विद्यालय की तस्वीरों ने उठाए सवाल, शुरू हुई जांच

बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय खोरिया में दो शिक्षकों का क्लासरूम के अंदर बच्चों की बेंच-डेस्क पर पैर रखकर सोने का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि शिक्षकों को सोता देख कई बच्चे स्कूल छोड़कर घर लौट गए। और पढ़ें

04:19 PM, 28-Jul-2026

Bihar News: BPSC पेपर लीक में बड़ा खुलासा, एमबीबीएस डॉक्टर गिरफ्तार; 50 हजार प्रति उम्मीदवार का था सौदा

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-3) पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने जहानाबाद निवासी एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी डॉक्टर कथित तौर पर NEET-UG 2024 पेपर लीक के आरोपी संजीव मुखिया के नेटवर्क से जुड़ा था। और पढ़ें

04:18 PM, 28-Jul-2026

Bihar: 'क्या छात्र आतंकवादी हैं?' एके-47 विवाद पर केजरीवाल का भाजपा पर बड़ा हमला, जेपी आंदोलन की दिलाई याद

बिहार के सीवान में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर AK-47 के इस्तेमाल का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या छात्र आतंकवादी हैं, जिन पर AK-47 का इस्तेमाल किया गया। और पढ़ें

03:00 PM, 28-Jul-2026

Bihar: बांकीपुर उपचुनाव से पहले सियासी गलियारों में सुगबुगाहट तेज, पूर्व विधायक सतीश कुमार के घर में दो फाड़?

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले एक वायरल वीडियो ने बिहार की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। वीडियो में पूर्व विधायक सतीश कुमार के पुत्र डॉ. इंद्रजीत कुमार जन सुराज के मंच पर नजर आ रहे हैं, जबकि सतीश कुमार भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

और पढ़ें

02:35 PM, 28-Jul-2026

Bihar: राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के गेट पर जड़ा ताला! जानिए क्यों काम छोड़ हड़ताल पर बैठे 1000 मजदूर?

राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में लगे करीब एक हजार मजदूरों ने चार महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी। मजदूरों ने स्टेडियम के गेट नंबर-1 पर प्रदर्शन कर निर्माण कार्य रोक दिया है। और पढ़ें

02:11 PM, 28-Jul-2026

Bihar: दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, एक के परखच्चे उड़े; दूसरा मकान में घुसा, चालक की मौत

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में एसएच-90 पर सोमवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दूसरा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा। और पढ़ें

01:56 PM, 28-Jul-2026

Bihar: राष्ट्रीय स्तर के छह दिग्गज नेताओं का भविष्य दांव पर, इनमें प्रत्याशी केवल एक; ऐसा है बांकीपुर का रण

Bankipur Election 2026 : राजनीतिक रूप से देश के सबसे उर्वर राज्य बिहार में केवल एक सीट पर उप चुनाव हो रहा है, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले छह दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा-भविष्य दांव पर है। खास बात यह कि इनमें केवल एक प्रत्याशी है। और पढ़ें

01:30 PM, 28-Jul-2026

Bihar: शराबबंदी वाले बिहार में 'मिनी फैक्ट्री'! दियारा में चल रही थीं 60 से अधिक अवैध भट्ठियां, कैसे खुला राज?

समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के चापर-हरैल दियारा में एंटी लिकर टास्क फोर्स (एएलटीएफ) और स्थानीय पुलिस ने पांच घंटे तक चले मेगा ऑपरेशन में 60 से अधिक अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। और पढ़ें

12:30 PM, 28-Jul-2026

Bihar: प्रिंटिंग प्रेस के नाम पर लिया 19 लाख का बिजनेस लोन, दुरुपयोग और गबन के आरोप में जनसुराज नेता गिरफ्तार

समस्तीपुर में एसबीआई की काशीपुर शाखा से वर्ष 2018 में 19.28 लाख रुपये का व्यवसायिक ऋण लेकर उसके कथित दुरुपयोग और बैंक से धोखाधड़ी के मामले में जनसुराज नेता आशुतोष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वर्ष 2022 में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर हुई कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें

12:04 PM, 28-Jul-2026

Bihar: स्टैंड फैन चालू करते ही करंट की चपेट में आई महिला, मौत के बाद मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र के नेउरा गांव में 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि स्टैंड फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से हादसा हुआ, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। और पढ़ें

12:01 PM, 28-Jul-2026

Parliament: पट्टी बांधकर संसद क्यों पहुंचे पप्पू यादव? छात्र आंदोलन-पुलिस कार्रवाई पर मोदी सरकार से पूछे सवाल

Pappu Yadav Parliament Protest: संसद के मानसून सत्र में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराने पहुंचे। सिर पर 'जस्टिस' लिखी पट्टी बांधकर उन्होंने छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर सवाल उठाए और न्याय की मांग दोहराई। और पढ़ें

11:31 AM, 28-Jul-2026

Bihar: डीएलएड परीक्षा में नकल पड़ी भारी, तीन परीक्षार्थी निष्कासित; दो-दो हजार रुपये जुर्माना भरने के बाद रिहा

समस्तीपुर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी परीक्षा केंद्र पर डीएलएड (फेस-टू-फेस) सत्र 2024-26 की परीक्षा के दौरान तीन परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। वरीय उपसमाहर्ता के औचक निरीक्षण में मामला सामने आने के बाद तीनों को परीक्षा से निष्कासित कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। और पढ़ें

11:16 AM, 28-Jul-2026

Bihar: 14 महीने पहले हुई थी शादी, गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या; कोख में ही बुझ गई मासूम जिंदगी

सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा की शिकार 24 वर्षीय गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपित परिवार फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

10:48 AM, 28-Jul-2026

Bihar: नागपंचमी पर 'नो स्नेक शो', सांपों के प्रदर्शन पर प्रशासन सख्त; नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने साफ चेतावनी दी कि किसी भी प्रजाति के सांप को पकड़ना, अपने पास रखना या सार्वजनिक रूप से उसका प्रदर्शन करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। और पढ़ें

10:34 AM, 28-Jul-2026

Bihar: दुबई से बकरीद पर घर आए युवक की दर्दनाक मौत, गले-सिर पर गहरे जख्म का निशान; हादसा या साजिश?

मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नहर किनारे मिला। मृतक के गले और सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। परिजन इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना मानकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और पढ़ें

10:21 AM, 28-Jul-2026

Bihar: सदर अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद बवाल, परिजनों का गुस्सा फूटा; अस्पताल में हुई जमकर तोड़फोड़

मधुबनी सदर अस्पताल में सड़क हादसे में घायल 11 वर्षीय राकेश कुमार की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा, तोड़फोड़ और मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाने का प्रयास किया। और पढ़ें

09:35 AM, 28-Jul-2026

Bihar: एसबीआई सीएसपी से पिस्टल की नोक पर दो लाख की लूट, ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोचा; दूसरा फरार

मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र में एसबीआई के सीएसपी केंद्र से सोमवार देर शाम पिस्टल की नोक पर दो लाख रुपये की लूट हो गई। वारदात के बाद ग्रामीणों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा हथियार लहराते हुए फरार हो गया। और पढ़ें

09:17 AM, 28-Jul-2026

Bihar: लव मैरिज के पांच महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार; पिता बोले- दहेज के लिए कर दी हत्या

दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में लव मैरिज के महज पांच महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपित फरार हैं। मामले की जांच जारी है। और पढ़ें

08:57 AM, 28-Jul-2026

Bihar: दबंग पति की हैवानियत! पत्नी की ईंट-पत्थरों से कूचकर निर्मम हत्या, खेत में फेंका शव; ये है वजह

नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के गोगड़ी पर गांव में एक 23 वर्षीय महिला की कथित तौर पर उसके पति ने ईंट-पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी। परिजनों ने पति और सास पर दहेज, पांच लाख रुपये की मांग और लंबे समय से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

08:46 AM, 28-Jul-2026

Bihar News: तेजस्वी यादव अब भी संतुष्ट नहीं, सरकार से न्यायिक जांच की मांग की; सीएम सम्राट पर भी साधा निशाना

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि अब तो सुधर जाओ यार, अब आप मुख्यमंत्री बन गए हो। तेजस्वी ने दावा किया कि जिस दिन बिहार और देश की जनता नाराज हो जाएगी, उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार से सम्राट चौधरी की सरकार को हटाने से कोई नहीं रोक सकेगा। और पढ़ें

07:46 AM, 28-Jul-2026

Bihar: संपत्ति विवाद में कलयुगी बेटे ने मां की ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर की हत्या, जायदाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष

कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जायदाद के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपनी मां अनिता देवी की ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में उन्हें पूर्णिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:26 AM, 28-Jul-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में 24 वर्षीय युवक हैप्पी राज की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच करते हुए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें