बिहार बंद के दौरान जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को शनिवार देर रात पटना पुलिस ने दूसरी बार हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उन्हें पटना के सिटी सेंटर मॉल के पास से हिरासत में लिया। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एनएच-27 फ्लाईओवर पर हुए संतोष कुमार हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। और पढ़ें
नालंदा विश्वविद्यालय और बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के संयुक्त सहयोग से 'विरासत-पर्यटन प्रबंधन' पर पांच दिवसीय प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम की शुरुआत हुई है। पहले ही बैच की सभी 60 सीटें भर गईं, जिसमें पर्यटन गाइड, टूर ऑपरेटर, संग्रहालय कर्मी, वन्यजीव व्याख्याकार, शोधार्थी और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े पेशेवर शामिल हैं। और पढ़ें
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को बिहार आने का न्योता दिया है। और पढ़ें
दरभंगा के बहेरी-स्टेट हाईवे-50 पर बाबा चौक के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के वैद्यनाथपुर में बया नदी में नहाने गए चार किशोरों में से तीन की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक किशोर तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा। मृतकों की पहचान साहिल, अमृत और मोहम्मद रेहान उर्फ छोटू के रूप में हुई है। और पढ़ें
नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में बुलाए गए बिहार बंद के दौरान समस्तीपुर में विरोध और जश्न की दो अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं। सुबह भीम आर्मी, आईसा और विभिन्न छात्र संगठनों ने पटेल गोलंबर से प्रतिरोध मार्च निकालकर सड़क जाम किया और समाहरणालय गेट पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। और पढ़ें
समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड की श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को पंचायती राज विभाग ने वित्तीय अनियमितता, सरकारी राशि के दुरुपयोग और पद के दुरुपयोग के आरोपों में तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। और पढ़ें
पटना के राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल परिसर में 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया गया। और पढ़ें
नीट पेपर लीक और छात्र मुद्दों को लेकर बुलाए गए बिहार बंद के दौरान भागलपुर में बड़ा बवाल देखने को मिला। तिलकामांझी चौक पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। और पढ़ें
पटना के मनेर थाना क्षेत्र के बयापुर गांव में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पंचायत सरकार भवन के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गया और एलटी (लो टेंशन) बिजली लाइन की चपेट में आने से गड्ढे में करंट फैल गया। और पढ़ें
नीट पेपर लीक मामले और छात्रों की मांगों को लेकर बुलाए गए बिहार बंद का समस्तीपुर में व्यापक असर देखने को मिला। भीम आर्मी, वामपंथी छात्र-युवा संगठनों और अन्य बंद समर्थकों ने पटेल गोलंबर से समाहरणालय तक प्रतिरोध मार्च निकाला। और पढ़ें
सारण जिले के मांझी नगर पंचायत के उत्तर टोला निवासी और पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित बीएसएफ कैंप में तैनात हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर उनके पैतृक गांव पहुंचा तो पूरा इलाका शोक में डूब गया। और पढ़ें
मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी छात्र संगठनों का आंदोलन जारी है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को बिहार के पूर्णिया में आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी और विभिन्न छात्र संगठनों ने विशाल पैदल मार्च निकाला। और पढ़ें
नीट पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद के दौरान औरंगाबाद में छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। छात्रों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। घटना में एक पत्रकार और एक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि एक दर्जन से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। और पढ़ें
नीट पेपर लीक मामले को लेकर बुलाए गए बिहार बंद के दौरान छपरा में प्रदर्शन हिंसक हो गया। उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। घटना के बाद पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई। और पढ़ें
बिहार बंद के आह्वान का किशनगंज जिले में सीमित असर देखने को मिला। अधिकांश बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहे, जबकि बहादुरगंज और किशनगंज शहर में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। और पढ़ें
छपरा-बलिया रेलखंड पर डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक पर रखी सिंटेक्स की पानी की टंकी से टकरा गई। लोको पायलट की सतर्कता और समय पर लगाए गए इमरजेंसी ब्रेक से ट्रेन डिरेल होने से बच गई। घटना के बाद करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन रुकी रही। आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मामले की जांच संभावित साजिश के एंगल से कर रही है।
और पढ़ेंरोहतास जिले में शनिवार सुबह अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर दिया। करगहर में बच्चों से भरी स्कूल बस खेत में पलट गई, कोचस में ओवरलोड बालू लदे ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत हो गई, जबकि शिवसागर में टूरिस्ट बस तेल टैंकर से टकरा गई। तीनों हादसों में कुल 15 लोग घायल हुए हैं। और पढ़ें
पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर आपराधिक मामले के एक बालिग आरोपी को नाबालिग साबित करने के लिए जन्मतिथि में कथित हेरफेर करने का आरोप लगा है। किशोर न्याय परिषद में सुनवाई के दौरान मामला सामने आने के बाद बेंच क्लर्क के आवेदन पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच महाराष्ट्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले के कथित मास्टरमाइंड और समस्तीपुर निवासी बिजेंद्र कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उसकी पत्नी सुमन कुमारी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है। और पढ़ें
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर आहूत बिहार बंद के मद्देनजर वैशाली जिले के हाजीपुर समेत विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने, अफवाहों से बचने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
और पढ़ेंBihar News: पटना में बिहार पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों में जवान प्रमुख जगहों पर तैनात कर दिए गए हैं। कंट्रोल रूम में बैठे पदाधिकारी हर पल निगरानी रख रहे हैं। बंद को समर्थन देने वालों ने आज सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कराने का एलान किया है। प्रदर्शनकारी आज पर नीट पेपरलीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर ही प्रदर्शन कर रहे हैं। और पढ़ें
नीट परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में आहूत बिहार बंद के दौरान गया में छात्र बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए। गया कॉलेज से निकले जुलूस के दौरान कई जगहों पर दुकानें बंद कराई गईं और गया-डोभी मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए पूरे शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। और पढ़ें
'बिहार बंद' के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन फिर से पटना पहुंच चुके हैं। बांकीपुर उपचुनाव को देखते हुए उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। आइये जानते हैं पूरी बात... और पढ़ें
सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में गंडक नदी में डूबे 21 वर्षीय युवक का शव घटना के करीब 48 घंटे बाद बरामद हुआ। स्थानीय ग्रामीणों और निजी नाविकों ने संयुक्त प्रयास से शव को घटना स्थल से करीब छह किलोमीटर दूर खोज निकाला। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
और पढ़ेंनीट पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आहूत बिहार बंद के दौरान समस्तीपुर में शनिवार सुबह छात्र-युवा संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पटेल गोलंबर पर सड़क जाम, आगजनी और नारेबाजी के कारण यातायात प्रभावित रहा। वहीं, प्रशासन ने पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए पुलिस, QRT और दंगा नियंत्रण बल की तैनाती की है।
और पढ़ेंबिहार के नालंदा निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे बिहार और देश में खुशी की लहर है। परिवार ने इसे वर्षों के संघर्ष का फल बताया, वहीं खेल जगत ने झंडू की सफलता को दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी बताया। और पढ़ें
महाराष्ट्र के चर्चित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों ने मुख्य आरोपियों में शामिल वीरेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश के लिए महाराष्ट्र पुलिस की विशेष टीम लगातार कई राज्यों में छापेमारी कर रही थी। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के एमआईटी कॉलेज के महिला छात्रावास में घटिया भोजन खाने से दो दर्जन से अधिक छात्राएं बीमार पड़ गईं। उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और कॉलेज प्रशासन हरकत में आया तथा मेस संचालक को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए गए।
और पढ़ेंबिहार बंद के मद्देनजर मुजफ्फरपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शहर को अलग-अलग जोन में बांटकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी के साथ 15 QRT टीमों की तैनाती की गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति है, लेकिन हिंसा, तोड़फोड़ और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ेंमुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जबकि घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
और पढ़ेंसमस्तीपुर की विभिन्न अदालतों ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल 10 दोषियों को सजा सुनाई है। उजियारपुर के चर्चित रमेश हत्याकांड में छह आरोपियों को आजीवन सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा मिली, जबकि विभूतिपुर और मुसरीघरारी के दो आर्म्स एक्ट मामलों में चार दोषियों को तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास व अर्थदंड से दंडित किया गया। और पढ़ें
श्रावणी मेला और बाढ़ दोनों पर फोकस, भागलपुर प्रशासन ने तैयारियों का लिया जायजा और पढ़ें
दरभंगा में नीट परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन और पथराव के मामले में पुलिस ने डिप्टी मेयर नाजिया हसन सहित 54 लोगों को नामजद और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अब तक 91 लोगों की पहचान की जा चुकी है, जबकि गिरफ्तार 33 लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। और पढ़ें
नालंदा के बेरोजगार युवाओं के लिए आज बिहारशरीफ में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में 1000 से अधिक रिक्तियों पर भर्ती होगी, जहां 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थियों को 12,000 से 35,000 रुपये तक मासिक वेतन वाली नौकरियों का अवसर मिलेगा।
और पढ़ेंसारण जिले के बरेजा गांव का युवक विवेक ठाकुर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और बहन की शादी के लिए पैसे कमाने अबू धाबी गया था, लेकिन रहस्यमय परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। करीब दो महीने बाद उसका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, जहां परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। और पढ़ें