फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:49 PM, 24-Jul-2026

Bihar News: बिहार बंद से पहले बड़ा सियासी एक्शन, आधी रात भाकपा माले विधायक संदीप सौरभ गिरफ्तार

25 जुलाई के बिहार बंद से एक दिन पहले पटना पुलिस ने भाकपा माले विधायक संदीप सौरभ को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई 22 जुलाई को नीट पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन और हंगामे से जुड़े मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई। और पढ़ें

10:48 PM, 24-Jul-2026

पटाखा फैक्टरी में धमाका: दीपराज व संदीप के सिर, हाथ और पैर हो गए अलग, आधा किमी दूर तक पेड़ों पर टंगे थे चीथड़े

Saharanpur News: सहारनपुर के कुंडाबसी गांव में स्थित पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट से ठेकेदार दीपराज और संदीप की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर आकाश और राहुल का कुछ पता नहीं चल रहा है। धमाके की आवाज पांच किमी दूर तक सुनी गई।  और पढ़ें

10:37 PM, 24-Jul-2026

Bihar News: मां विधायक, बेटे की सुरक्षा में सरकारी गार्ड! वायरल वीडियो ने खड़े किए बड़े सवाल, जांच शुरू

गया की बेलागंज विधायक मनोरमा देवी को सुरक्षा के लिए मिले सरकारी बॉडीगार्ड के उनके बेटे राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव के साथ घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:10 PM, 24-Jul-2026

Bihar: NEET पेपर लीक के विरोध में दरभंगा में छात्रों का अनोखा मार्च, पुलिस जवानों को बांधी राखी और दिए फूल

दरभंगा में नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्ण तिरंगा मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को राखी बांधी और फूल भेंट कर बताया कि उनका आंदोलन न्याय और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए है, न कि हिंसा के लिए। और पढ़ें

09:00 PM, 24-Jul-2026

Bihar: विधान परिषद में तीखी नोकझोंक, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने सुनील सिंह से कहा- चोर बोले जोर से

बिहार विधान परिषद के मानसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा देखने को मिला। कार्यवाही के दौरान उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव और राजद एमएलसी सुनील सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हुई। और पढ़ें

विज्ञापन
08:44 PM, 24-Jul-2026

Bihar News: बिहार बंद से पहले हाई अलर्ट! मुजफ्फरपुर समेत छह जिलों में इंटरनेट बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

नीट पेपर लीक के विरोध और बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर समेत तिरहुत प्रमंडल के छह जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, दो दिनों के लिए इंटरनेट और कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बंद किए गए हैं। और पढ़ें

08:19 PM, 24-Jul-2026

Bihar: रात में भी उग्र हैं प्रदर्शनकारी, अब बिहार के इस शहर में तोड़फोड़; कल बिहार बंद से पहले बड़ा हंगामा

दिल्ली और पटना में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में जमुई में निकला छात्र प्रदर्शन शाम तक उग्र हो गया। महिसौड़ी चौक पर तोड़फोड़ की घटना के बाद प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। और पढ़ें

08:03 PM, 24-Jul-2026

Tej Pratap Yadav : मुलाकात के दो महीने बाद तेज प्रताप यादव का बड़ा एलान; जनशक्ति जनता दल प्रशांत किशोर के साथ

Bihar News : जन सुराज पार्टी से अगर प्रशांत किशोर चुनाव में उतरते हैं तो तेज प्रताप यादव उनका साथ देंगे। आज से दो महीने पहले, 22 अप्रैल को यह संकेत मिल गया था। बांकीपुर उप चुनाव में प्रत्याशी देने वाले तेज प्रताप ने अब जाकर यह एलान किया है। और पढ़ें

07:29 PM, 24-Jul-2026

Bihar: कैंसर का इलाज कराने जा रहे पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत, बेटी की हालत गंभीर; घर में गूंज उठीं चीखें

दरभंगा-कमतौल स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें कैंसर का इलाज कराने दरभंगा जा रहे पिता और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बेटे की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। और पढ़ें

07:23 PM, 24-Jul-2026

Bihar News: दिल्ली की कार्रवाई के विरोध में समस्तीपुर में हुंकार, छात्रों ने कहा- अब जवाब चाहिए

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में समस्तीपुर में भी बड़ा छात्र प्रदर्शन हुआ। छात्रों ने पटेल गोलंबर से समाहरणालय तक आक्रोश मार्च निकालकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। और पढ़ें

07:12 PM, 24-Jul-2026

Bihar: 6% कमीशन के लालच में खुद बना 'किडनैपर' , परिवार से वसूले ढाई लाख; जानें 48 घंटे में कैसे खुली पोल

नालंदा में फर्जी अपहरण और फिरौती के एक बड़े साइबर ठगी मामले का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। छह प्रतिशत कमीशन के लालच में युवक ने साइबर ठगों को अपना बैंक खाता किराये पर दिया और फिर ठगों के साथ मिलकर अपने अपहरण की झूठी कहानी रची। और पढ़ें

06:42 PM, 24-Jul-2026

Bihar: 'हर पंचायत में चलेगा टैलेंट हंट', सीएम सम्राट बोले- बिहार के खिलाड़ियों के लिए खुलेगा विश्वस्तरीय मंच

बिहार सरकार ने 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत 19 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए बिहार में सुनहरे भविष्य की शुरुआत हो चुकी है। और पढ़ें

06:24 PM, 24-Jul-2026

Bihar News: मासूम की मौत या साजिश? छपरा में नाले से मिला नवजात, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के सारण जिले के छपरा में डाक बंगला रोड स्थित नाले से एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने आसपास संचालित कथित अवैध नर्सिंग होमों पर शक जताया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। और पढ़ें

05:51 PM, 24-Jul-2026

Bihar: एक साथ बुझ गए दो घरों के चिराग, गंगा के गहरे गड्ढे में समा गए किशोर, गांव में पसरा मातम

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में गंगा के काली स्थान घाट पर नहाने गए दो किशोरों की गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय मोहम्मद रेहान और 15 वर्षीय मोहम्मद जैद के रूप में हुई है। और पढ़ें

05:51 PM, 24-Jul-2026

Bihar Band : बांकीपुर विधानसभा चुनाव पर लटकी तलवार! क्यों-क्या होने की आशंका? पुलिस की तैयारी भी जानें

Bihar News : बिहार की एक सीट पर उप चुनाव है। उस सीट पर जहां बुधवार को सड़क पर महासंग्राम जैसी स्थिति थी। उसी कड़ी में कल बिहार बंद का एलान है। हिंसा की आशंका से पुलिस की छुट्टियां रद्द हैं। इंटरनेट सेवाएं बंद हो रहीं। तो क्या चुनाव की तारीख बढ़ेगी? और पढ़ें

05:42 PM, 24-Jul-2026

Bihar News: छह नकाबपोश, पिस्तौल और 20 लाख की लूट... पटना में दिनदहाड़े डकैती से दहशत

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के बुढ़नीचक गांव में छह नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े एक रिटायर्ड सचिवालय कर्मी के घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। बदमाशों ने घर में रखे करीब 15 से 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट ली। और पढ़ें

05:37 PM, 24-Jul-2026

Bihar: राजद के वर्षों पुराने चेहरे ने भगवा रंग अपनाया; प्रदेश प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी अब भाजपा में

भारतीय जनता पार्टी में दूसरे दलों के नेताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज से कई नेताओं के आने के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। और पढ़ें

05:29 PM, 24-Jul-2026

Bihar News: बीएमपी जवान ने कार्बाइन से खुद को गोली मारी, थाने में मची अफरा-तफरी

रोहतास जिले के करवंदिया थाना में तैनात बीएमपी जवान किशोर राणा ने शुक्रवार को कथित तौर पर अपनी सर्विस कार्बाइन से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। और पढ़ें

04:56 PM, 24-Jul-2026

Bihar News: बिहार विधान परिषद का 213वां सत्र संपन्न, 21 विधेयकों पर लगी मुहर; पढ़िए पूरी खबर

बिहार विधान परिषद के 213वें सत्र का शुक्रवार को समापन हो गया। पांच बैठकों वाले इस सत्र में 21 महत्वपूर्ण विधेयकों को मंजूरी मिली। सत्र के दौरान जनहित के मुद्दों, छात्र आंदोलन और नीट विवाद पर चर्चा हुई तथा सत्ता और विपक्ष के बीच कई बार तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। और पढ़ें

04:35 PM, 24-Jul-2026

Bihar : सोशल मीडिया पर भ्रम से निशांत कुमार भी परेशान, स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट किया जारी

बिहार सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि मंत्री से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी, बयान, कार्यक्रम और जनहित से जुड़े संदेश केवल इन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किए जाएंगे। और पढ़ें

03:59 PM, 24-Jul-2026

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, शौच के लिए जा रहे युवक को कुचला, अस्पताल ले जाते समय मौत

मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में शौच के लिए जा रहे 23 वर्षीय राजा राम कुमार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मुंगेर सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था और मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था। और पढ़ें

03:47 PM, 24-Jul-2026

Bihar News: समस्तीपुर में छात्र आंदोलन को लेकर हाई अलर्ट, QRT तैनात; टियर गैस लॉन्चर के साथ सुरक्षा कड़ी

दिल्ली और पटना में जारी छात्र आंदोलन के बीच समस्तीपुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है।एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। और पढ़ें

03:17 PM, 24-Jul-2026

Bihar: सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार के इस जिले में 26 जुलाई तक इंटरनेट सेवाएं रहेंगी बंद

मुजफ्फरपुर में संभावित उपद्रव और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जिले में 26 जुलाई तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। फेसबुक, एक्स, व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उपयोग पर भी रोक लगाई गई है। और पढ़ें

03:06 PM, 24-Jul-2026

Bihar: तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे बैठे परिवार को कुचला, महिला की मौत; मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

जमुई में तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने बोधबन तालाब चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। और पढ़ें

02:54 PM, 24-Jul-2026

Bihar: प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट पर गया! सड़कों पर पुलिस, ड्रोन से निगरानी; प्रशासन ने की शांति की अपील

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन और छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद बिहार के गया जिले में प्रशासन हाई अलर्ट पर है। संभावित छात्र आंदोलन को देखते हुए शहरभर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। और पढ़ें

02:42 PM, 24-Jul-2026

Muzaffarpur: शादी, परिवार और संघर्ष... फिर भी नहीं टूटा सपना, मोनिका बनीं नेशनल रेफरी

Muzaffarpur: शादी, परिवार और संघर्ष... फिर भी नहीं टूटा सपना, मोनिका बनीं नेशनल रेफरी और पढ़ें

02:14 PM, 24-Jul-2026

Bihar: गंगा स्नान करने जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, ट्रक ने कुचला; मां की हालत गंभीर, तीन घंटे तक NH-28 जाम

समस्तीपुर जिले में शुक्रवार सड़क हादसों का दिन साबित हुआ। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर गंगा स्नान के लिए मां के साथ स्कूटी से जा रहे मुजफ्फरपुर के कांटी अंचल में कार्यरत अमीन मनीष कुमार की हाइवा की टक्कर के बाद ट्रक से कुचलकर मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। और पढ़ें

02:00 PM, 24-Jul-2026

Bihar: खेल-खेल में लगी शर्त! पुल से नदी में कूदते ही गहरे पानी में समाया किशोर, गांव में पसरा सन्नाटा

भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बख्तियारपुर (बड़का गांव) में दोस्तों के साथ लगी एक शर्त 15 वर्षीय किशोर पर भारी पड़ गई। पुल से नदी में छलांग लगाने के बाद किशोर लापता हो गया। स्थानीय गोताखोरों के प्रयास के बाद अब एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में उसकी तलाश कर रही है।

और पढ़ें

01:47 PM, 24-Jul-2026

Bihar: अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा कंटेनर, पेड़ से टकराने के बाद थमी रफ्तार; चालक गंभीर, इस कारण हुआ हादसा

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना गेट के समीप गिट्टी से लदा एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर चाय दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे जब्त वाहनों की अवैध पार्किंग को दुर्घटना का कारण बताया है। और पढ़ें

01:36 PM, 24-Jul-2026

Bihar: सरकारी आवास में पिस्टल रखने वाले रेल अधिकारी तक कैसे पहुंची CBI? रिटायरमेंट से पांच महीने पहले गिरफ्तार

समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्मिक विभाग के सहायक कार्मिक पदाधिकारी (APO-2) अरुण कुमार मंडल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उनके सरकारी आवास की तलाशी में एक कथित गैर-लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन और नौ जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। और पढ़ें

01:11 PM, 24-Jul-2026

Bihar: विपक्ष के आरोपों पर JDU का पलटवार, श्याम रजक ने कई मुद्दों पर दी प्रतिक्रिया

Bihar: विपक्ष के आरोपों पर JDU का पलटवार, श्याम रजक ने कई मुद्दों पर दी प्रतिक्रिया और पढ़ें

01:11 PM, 24-Jul-2026

Bihar: रात के अंधेरे में एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश, पुलिस ने कुछ घंटों में बरामद किया; कैश बॉक्स तोड़ने की कोशिश

वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बेखौफ बदमाश स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का एटीएम उखाड़कर ले गए। हालांकि, सराय थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कुछ ही घंटों में एटीएम बोरिया गांव के पास बरामद कर लिया गया। बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस और एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाने के साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी है। और पढ़ें

01:06 PM, 24-Jul-2026

Bihar : 'भूमिहार' पर आपस में ही भिड़े NDA नेता; डिप्टी CM थे विजय सिन्हा, तब का फैसला अब तक विचाराधीन क्यों?

Bihar News : बिहार में जातिगत सर्वे के नाम पर हुई जातीय जनगणना के बाद से एक हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। विजय कुमार सिन्हा जब डिप्टी सीएम थे, तब फैसला भी उन्होंने बता दिया था। लेकिन, अब भी वह लागू नहीं। इसी पर विधानसभा में NDA नेता भिड़ गए।  और पढ़ें

12:39 PM, 24-Jul-2026

Bihar : स्टेशन के पास ट्रैक पर गिरी पेड़ की टहनी, रेलकर्मी की मौत; तेज आंधी से गया जिले में बड़ा हादसा

गया-कोडरमा रेलखंड पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में रेलवे के ग्रुप-डी कर्मचारी चंद्रिका यादव की मौत हो गई। ड्यूटी पर जाते समय टनकुप्पा स्टेशन के पास तेज आंधी-बारिश के दौरान पेड़ की भारी टहनी उनके ऊपर गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद परिवार और रेलकर्मियों में शोक का माहौल है। और पढ़ें

12:24 PM, 24-Jul-2026

Bihar: प्रदर्शन में बवाल करने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, आठ उपद्रवी चिन्हित; पहचान बताने पर 10 हजार का इनाम

मुजफ्फरपुर में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक आठ उपद्रवियों की पहचान की गई है। पुलिस ने संदिग्धों की तस्वीरें सार्वजनिक करते हुए उनकी पहचान बताने वाले को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। और पढ़ें

11:24 AM, 24-Jul-2026

BSF: साथी की सनक से शहीद हुए अजय के परिजनों ने क्या बताया? बंगाल में जवान ने साथियों पर बरसाई थीं गोलियां

पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित बीएसएफ कैंप में एक जवान ने अनुशासनात्मक कार्रवाई से नाराज होकर अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में बिहार के सारण निवासी हवलदार अजय कुमार सिंह समेत दो जवानों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी जवान को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें

11:24 AM, 24-Jul-2026

बिहार सरकार के फैसलों पर दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, विपक्ष को भी दिया जवाब

बिहार सरकार के फैसलों पर दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, विपक्ष को भी दिया जवाब और पढ़ें

10:54 AM, 24-Jul-2026

Bihar: 'मुझे शादी से रोका, खुद ब्याह रच रहा'- मैट्रिक की छात्रा का दो बार गर्भ गिराया, तीसरी बार में खोला राज

दरभंगा में एक नाबालिग लड़की ने युवक पर शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक दुष्कर्म करने, दो बार जबरन गर्भपात कराने और अब शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह फिलहाल तीन महीने की गर्भवती है और आरोपी किसी अन्य लड़की से शादी की तैयारी कर रहा है। और पढ़ें

10:44 AM, 24-Jul-2026

Bihar: दरभंगा में नीट परीक्षा को लेकर हंगामा! पत्रकारों को पीटा, पुलिस पर भी पथराव; 59 संदिग्धों की फोटो जारी

दरभंगा में नीट परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में 59 संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें भी जारी की गई हैं।  और पढ़ें

10:14 AM, 24-Jul-2026

Bihar: भाजपा नेता से लॉरेंस गैंग के नाम पर 50 लाख की रंगदारी मांगी, न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी

मुजफ्फरपुर में भाजपा नेता और कारोबारी रंजीत कुमार सहनी को व्हाट्सएप पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए पूरे परिवार की हत्या की धमकी दी गई है। पीड़ित की शिकायत पर ब्रह्मपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। और पढ़ें

09:29 AM, 24-Jul-2026

Bihar Weather: पटना समेत कई जिलों में सुबह से हो रही बारिश, जानिए कहां-कैसा रहेगा बिहार में मौसम

Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों को भी सलाह दी गई है कि गरज-चमक और तेज हवा के दौरान खेतों में काम करने से बचें तथा मौसम सामान्य होने के बाद ही कृषि कार्य करें। और पढ़ें

09:15 AM, 24-Jul-2026

Bihar : नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में बवाल, डीएम आवास पर पथराव-तोड़फोड़; छावनी में तब्दील हुआ शहर

नीट पेपर लीक के विरोध में शुक्रवार को जहानाबाद में निकला प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने जिला पदाधिकारी (DM) आवास पर पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। और पढ़ें

08:56 AM, 24-Jul-2026

Success Story: गांव की गलियों से निकलकर नेशनल कबड्डी रेफरी बनीं मोनिका कुमारी, पूरे बिहार का बढ़ाया मान

मुजफ्फरपुर की बहू मोनिका कुमारी का चयन राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी (नेशनल टेक्निकल ऑफिशियल) के रूप में हुआ है। पूरे बिहार से केवल तीन लोगों का चयन हुआ, जिनमें मोनिका भी शामिल हैं। और पढ़ें

08:34 AM, 24-Jul-2026

Bhagalpur के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर सुरक्षा चाक-चौबंद, सावन में दो-लेयर बैरिकेडिंग का इंतजाम

Bhagalpur के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर सुरक्षा चाक-चौबंद, सावन में दो-लेयर बैरिकेडिंग का इंतजाम और पढ़ें

08:15 AM, 24-Jul-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

नालंदा जिले के हरनौत निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार का चयन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। आर्थिक अभाव और जन्मजात दिव्यांगता के बावजूद उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। आज 24 जुलाई को वे ग्लासगो में 72 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की चुनौती पेश करेंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें