फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:06 PM, 21-Jul-2026

Bihar: चलती ट्रेन में मोबाइल झपटमारी का विरोध पड़ा भारी? महिला ट्रेन से गिरी, दर्दनाक मौत; जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: पूर्णिया-सहरसा रेलखंड पर चलती ट्रेन से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि मोबाइल झपटमारी के प्रयास के दौरान महिला असंतुलित होकर ट्रेन से गिर गई। पुलिस और जीआरपी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। और पढ़ें

10:39 PM, 21-Jul-2026

Bihar: 3 महीने बाद खुला मधु हत्याकांड का राज! आत्महत्या नहीं, दारोगा पति ने सर्विस पिस्टल से मारी थी गोली

Bihar News: सफियासराय थाना में तैनात निलंबित दारोगा चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी की मौत के मामले में एफएसएल और बैलेस्टिक रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में आत्महत्या की कहानी झूठी साबित हुई है। पुलिस के अनुसार, चंदन कुमार ने अपनी सर्विस पिस्टल से पत्नी की हत्या की थी। और पढ़ें

10:19 PM, 21-Jul-2026

TTE का थप्पड़ मारने वाला VIDEO पड़ा भारी! वायरल होते ही रेलवे ने किया सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

बख्तियारपुर जंक्शन पर तैनात टीटीई का कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। संबंधित टीटीई कुंदन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
  और पढ़ें

विज्ञापन
10:13 PM, 21-Jul-2026

पिटाई करता TTE

पिटाई करता TTE और पढ़ें

08:57 PM, 21-Jul-2026

Bihar: RJD विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत! गिरफ्तारी का खतरा टला, कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

Bihar News: सीवान के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब को विवादित जमीन मामले में पटना हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। इससे पहले हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाई थी। पुलिस जांच जारी रहेगी और मामले की सुनवाई अदालत में आगे भी चलती रहेगी।
  और पढ़ें

विज्ञापन
08:46 PM, 21-Jul-2026

Bihar Vidhan Sabha: BPSC TRE 4 में देरी क्यों? शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari ने बताई पूरी वजह

Bihar Vidhan Sabha: BPSC TRE 4 में देरी क्यों? शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari ने बताई पूरी वजह और पढ़ें

08:41 PM, 21-Jul-2026

Bihar: राहुल गांधी की डिटेंशन पर पटना में कांग्रेस का हंगामा! लोकभवन के बाहर धरना; सरकार के खिलाफ लगाए गए नारे

Bihar News: दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में पटना के लोकभवन के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और राहुल गांधी की रिहाई की मांग उठाई गई।
  और पढ़ें

08:16 PM, 21-Jul-2026

Bihar: नाबालिग को फोन कर घर से बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप; 5 युवकों पर FIR, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

Bihar News: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर गांव के पांच युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने पीड़िता को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। और पढ़ें

07:47 PM, 21-Jul-2026

Bihar: घरेलू विवाद में खौफनाक वारदात! लोहे की रॉड से पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, पीछे छूट गए दो बच्चे

Bihar News: नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक पति ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय पिंकी देवी के रूप में हुई है।
  और पढ़ें

07:32 PM, 21-Jul-2026

Bihar: पहली बारिश में बहा चचरी पुल, हजारों लोगों का टूटा संपर्क; जान जोखिम में डाल स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

Bihar News: पश्चिम चंपारण के सिकटा और मझौलिया प्रखंड को जोड़ने वाला ग्रामीणों के सहयोग से बना बांस का चचरी पुल मानसून की पहली तेज बारिश में बह गया। पुल टूटने से हजारों लोगों का संपर्क टूट गया है। स्कूली बच्चे साइकिल नाव पर लादकर नदी पार करने को मजबूर हैं। और पढ़ें

07:31 PM, 21-Jul-2026

OFSS Bihar Admission: CBSE 10वीं रिजल्ट के बाद BSEB का बड़ा फैसला, 11वीं में दाखिले को फिर खुलेगी आवेदन विंडो

OFSS Bihar Class 11 Admission 2026: सीबीएसई 10वीं दूसरे बोर्ड परीक्षा में सफल छात्रों के लिए बिहार बोर्ड 11वीं दाखिले का एक और मौका लेकर आया है। ओएफएसएस बिहार पोर्टल 5 अगस्त से दोबारा खुलेगा और छात्र 11 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
  और पढ़ें

07:29 PM, 21-Jul-2026

Bihar: अचानक टूटा गंडक कैनाल का तटबंध, गांव की ओर दौड़ा पानी; खेत डूबे, असामाजिक तत्वों पर शक

Bihar News: मुजफ्फरपुर के तिरहुत वैशाली गंडक कैनाल का तटबंध टूटने से नहर का पानी तेजी से खेतों और गांव की ओर फैल गया। जल संसाधन विभाग ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में तटबंध को असामाजिक तत्वों द्वारा काटे जाने की आशंका जताई गई है।
  और पढ़ें

06:27 PM, 21-Jul-2026

Bihar News: बिहार विधानसभा मानसून सत्र में महागठबंधन का हंगामा, NEET पर हुआ जमकर बवाल

Bihar News: बिहार विधानसभा मानसून सत्र में महागठबंधन का हंगामा, NEET पर हुआ जमकर बवाल और पढ़ें

06:11 PM, 21-Jul-2026

Bihar news: केसीसी ऋण मामले में उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, तत्कालीन बैंक प्रबंधक पर 30 हजार का लगा जुर्माना

Bihar News: रोहतास जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने किसान क्रेडिट कार्ड ऋण मामले में बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक और जोनल महाप्रबंधक पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आयोग ने 60 दिनों के भीतर राशि का भुगतान करने का आदेश दिया है। आयोग का ये फैसला तकरीबन छः वर्षों बाद आया है। और पढ़ें

05:47 PM, 21-Jul-2026

Bihar: '25 लाख में SDO ट्रांसफर'- एक मैसेज की जांच वंदे भारत एक्सप्रेस तक पहुंची, फिर खुल गया खेल

Bihar News: मोतिहारी सदर के एसडीओ से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में बिहार एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। खुद को समाजसेवी बताने वाले एक युवक को मोकामा के पास वंदे भारत एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया गया। जानिए क्या है पूरा मामला... और पढ़ें

05:30 PM, 21-Jul-2026

Bihar: विधानसभा सत्र के बीच पुरानी सचिवालय में आग; शॉर्ट सर्किट से अफरातफरी, अधिकारी-कर्मी बाहर भागे

Bihar News: पटना के पुरानी सचिवालय स्थित खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के एक कक्ष में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। धुआं उठता देख सचिवालय के कर्मचारी और अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई।
  और पढ़ें

04:44 PM, 21-Jul-2026

Bihar Board: अंतिम सक्षमता परीक्षा का परिणाम आया; पास नहीं कर सके निकाय शिक्षकों का क्या होगा अब?

Bihar News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पांचवीं एवं अंतिम सक्षमता परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में 14,512 शिक्षक अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें 4,353 सफल रहे। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 30% रहा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
  और पढ़ें

04:15 PM, 21-Jul-2026

Bihar: यूपी से पकड़ी गई महिला थाने की हाजत से फरार, शौच का बहाना बनाकर पुलिस को दिया चकमा

Bihar News: सीतामढ़ी नगर थाना से चैन स्नैचिंग के मामले में गिरफ्तार एक महिला आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गई। आरोप है कि उसने शौच जाने का बहाना बनाया और पुलिस को चकमा देकर भाग निकली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए उसकी तलाश में जुटी है। और पढ़ें

04:02 PM, 21-Jul-2026

Bihar: सांप ने डसा, अस्पताल की जगह झाड़-फूंक कराते रहे परिजन; इलाज में देरी से महिला की मौत

Bihar News: पूर्णिया में सर्पदंश की शिकार एक महिला की इलाज में देरी से मौत हो गई। आरोप है कि परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक कराने ले गए। जब महिला की हालत बिगड़ी तो जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें

03:17 PM, 21-Jul-2026

Bihar: 'विधायक समेत हर आदमी का चमड़ा उतरवा कर जूता बनवा लीजिए'- RJD विधायक क्यों बोले? दाखिल-खारिज विधेयक पास

Bihar News : बिहार सरकार ने संख्या बल में कमजोर विपक्ष के सामने बिहार भूमि दाखिल-खारिज (संशोधन) विधेयक 2026 पेश कर उसे पास करा लिया, लेकिन इस दरम्यान राजद के एक विधायक ने सारी महफिल कुछ लाइनों से लूट ली। और पढ़ें

03:07 PM, 21-Jul-2026

Bihar: महात्मा गांधी सेतु पर दर्दनाक हादसा, कृषि विभाग के उप परियोजना निदेशक की मौत; अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

हाजीपुर-पटना को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में कृषि विभाग (आत्मा) के उप परियोजना निदेशक सियाराम साहू की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार अकाउंटेंट शशि रंजन भारती घायल हो गए।

और पढ़ें

02:52 PM, 21-Jul-2026

Bihar: कॉलेज जाने के दौरान गायब हुई छात्रा, पुलिस के हाथ लगे निकाह के दस्तावेज; आरोपी के माता-पिता गिरफ्तार

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र से 24 जून को लापता हुई छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के माता-पिता को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की मां के मोबाइल से कथित निकाह, मेहंदी-हल्दी समारोह की फोटो-वीडियो और कोर्ट मैरिज से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।

और पढ़ें

02:18 PM, 21-Jul-2026

Profile: बिहार-बंगाल से आते हैं जिनके परिवार, उन भारतवंशियों को ब्रिटेन में मिले मंत्रालय, ये दो चेहरे कौन?

ब्रिटेन में किएर स्टार्मर के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद नवनिर्वाचित पीएम एंडी बर्नहैम ने सोमवार को अपने नए कैबिनेट का एलान किया। इसमें लेबर पार्टी ने कई अनुभवी सांसदों को मौका दिया। दो भारतवंशियों को भी बर्नहैम कैबिनेट में जगह मिली है। इनमें बिहार में जन्मे कनिष्क नारायण और पश्चिम बंगाल से वास्ता रखने वाली लीजा नंदी शामिल रहीं। आइये इनके बारे में जानते हैं... और पढ़ें

01:49 PM, 21-Jul-2026

Bomb Threat : पटना के चार प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पहले की गई छुट्टी; पुलिस जांच को पहुंची

Bihar News : कई महीनो तक लगातार कोर्ट को उड़ाने की धमकियां ईमेल से आती रहीं। पुलिस ने कुछ मामलों में तह तक पहुंचाने का दावा भी किया। लेकिन, फिर डाकघर और उसके बाद अब बड़े प्राइवेट स्कूलों के लिए ऐसी धमकी आई है। और पढ़ें

01:26 PM, 21-Jul-2026

Nag Panchami : दांत तोड़कर कैद किए सांप, जबरन पिलाया जा रहा दूध; नागपंचमी पर करतब के पहले क्रूरता

Bihar News : बिहार में नागपंचमी पर जगह-जगह मेले लगते हैं। मेलों में विषधर सांपों के साथ करतब लोग देखते हैं। लेकिन, ऐसे करतब से पहले विषधर के साथ क्रूरता होती है। कैसी क्रूरता और कहां हो रहा, जानिए इस खबर में। और पढ़ें

12:26 PM, 21-Jul-2026

Bihar : विधानसभा में TRE को लेकर भारी हंगामा, भवनहीन स्कूलों पर भी बवाल; शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में TRE-4 भर्ती और सरकारी स्कूलों के भवनों का मुद्दा उठा। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि इसी महीने BPSC को TRE-4 की अधियाचना भेजी जाएगी और जिला कैडर के आधार पर नियुक्ति होगी। वहीं, सरकार ने जमीन और भवन विहीन स्कूलों की सूची तैयार कर जल्द निर्माण प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया। और पढ़ें

12:14 PM, 21-Jul-2026

Bihar: पटना में कबाड़ी गोदाम में भीषण आग, दो घंटे तक धधकती रहीं लपटें; लाखों की संपत्ति जलकर राख

पटना के खुसरूपुर स्थित सब्जी मंडी के पास एक कबाड़ी गोदाम में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई और लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। और पढ़ें

11:54 AM, 21-Jul-2026

Bihar: लिव-इन रिलेशनशिप विवाद ने लिया खूनी मोड़, 10 राउंड फायरिंग से दहला इलाका; महिला समेत दो घायल

पटना के दानापुर स्थित रूपसपुर थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। करीब 10 राउंड फायरिंग में एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। और पढ़ें

11:09 AM, 21-Jul-2026

Bihar News : नीतीश के पास रहा, निशांत के साथ मैं नहीं...; JDU विधायक अनंत सिंह ने आगे की योजना बताई

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि वह अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला पहले भी ले चुके हैं और उस पर कायम हैं। और पढ़ें

10:47 AM, 21-Jul-2026

Bihar: हैवानियत की हदें पार! दो ढाबा मालिकों के विवाद में मैनेजर को बंधक बनाकर पीटा, थूक चटवाने का आरोप

मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा को लेकर दो ढाबा संचालकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हुए। आरोप है कि एक ढाबे के मैनेजर की बेरहमी से पिटाई कर उससे पर थूक चटवाया गया।  और पढ़ें

10:13 AM, 21-Jul-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर में चेन स्नेचरों का आतंक, एक ही दिन में तीन वारदात; महिलाओं को बनाया निशाना

मुजफ्फरपुर में एक ही दिन तीन अलग-अलग इलाकों में बाइक सवार बदमाशों ने तीन महिलाओं से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। एक महिला घायल भी हो गई। लगातार हो रही घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस ने गैंग की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

09:46 AM, 21-Jul-2026

Bihar: बेटी का केक ऑर्डर करने निकला था फौजी पिता, ट्रक की टक्कर से हुई मौत; 12 वर्षीय भतीजे ने दी मुखाग्नि

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में सड़क हादसे में शहीद हुए सेना के जवान अभिषेक आनंद का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। तीन साल की बेटी का जन्मदिन मनाने छुट्टी पर आए जवान की धबौलिया पुल पर ट्रक से टक्कर में मौत हो गई थी।

और पढ़ें

08:53 AM, 21-Jul-2026

Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे कई खास विधेयक, किन प्रस्तावों पर जवाब देगी सरकार

Bihar News: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही आज काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। सरकार आज कुछ खास विधेयक पेश करने जा रही है। गृह विभाग के मंत्री के रूप में सीएम सम्राट चौधरी भी विधेयक पेश करेंगे। आइये जानते हैं क्या-क्या है खास... और पढ़ें

08:50 AM, 21-Jul-2026

Bihar: शादी के 21 दिन बाद नवविवाहिता का बंदूक की नोक पर अपहरण, पति को पीटकर बदमाश ले गए; इलाके में सनसनी

मुंगेर में शादी के 21 दिन बाद भागलपुर के एक नवदंपती के साथ बड़ी वारदात हुई। मछली तालाब घूमकर लौट रहे दंपती की ई-रिक्शा को आठ हथियारबंद बदमाशों ने घेर लिया, पति और परिजनों के साथ मारपीट की तथा बंदूक की नोक पर नवविवाहिता अर्चना कुमारी को कथित रूप से अगवा कर फरार हो गए। और पढ़ें

08:35 AM, 21-Jul-2026

Bihar: आधी रात को गांव में STF की घेराबंदी! 25 हजार का इनामी पुलिस को चकमा देकर फरार; भाई-पिता गिरफ्तार

बाढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में 13 वर्षों से फरार और 25 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी मुन्ना यादव की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। हालांकि आरोपी फरार हो गया, लेकिन उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। घर से एक देशी कट्टा और 34 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। और पढ़ें

08:04 AM, 21-Jul-2026

Bihar: उप डाकघर को ईमेल से मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; जांच में जुटी साइबर सेल

पटना के मनेर उप डाकघर को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। डाकघर को खाली कराकर बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड से सघन तलाशी कराई गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। फिलहाल साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है और पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है। और पढ़ें

07:50 AM, 21-Jul-2026

Bihar News: सोशल मीडिया पर ऐसी रोक कि संभलना जरूरी; NDA सरकार का पेपर लीक और आरक्षण पर भी बड़ा फैसला

Bihar News: दिल्ली में पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। बिहार सरकार ने पेपरलीक के खिलाफ सख्त कदम उठा लिया है। साथ ही सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर भी अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है। आइये जानते हैं क्या-क्या है खास... और पढ़ें

07:45 AM, 21-Jul-2026

Bihar: 27 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ धराए थानाध्यक्ष, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

बाढ़ अनुमंडल के सम्यागढ़ थाना प्रभारी सौरभ कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 27 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता मनोज कुमार ने आरोप लगाया था कि जेसीबी चलाने की अनुमति के बदले प्रति सप्ताह 18 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। और पढ़ें

07:09 AM, 21-Jul-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Weather Forecast: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पिछले तीन दिनों की बारिश ने मौसम तो सुहाना बना दिया लेकिन कई इलाकों में जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। आइये जानते हैं आज के मौसम का हाल... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें