फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:21 PM, 20-Jul-2026

Bihar: फौजी के घर में डकैती, विरोध करने पर बुजुर्ग महिला को पीटा; लाखों के जेवर लेकर फरार बदमाश

Bihar News: गया जिले के पंचानपुर थाना क्षेत्र में एक फौजी परिवार के घर डकैतों ने धावा बोलकर बुजुर्ग दंपती पर हमला किया और लाखों रुपये के जेवर व कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। घटना में 75 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हुई हैं। पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से मामले की जांच कर रही है।
  और पढ़ें

11:02 PM, 20-Jul-2026

Bihar: 5 महीने की गर्भवती से गर्भपात कराने का दबाव? दहेज प्रताड़ना का आरोप, थाने पहुंची महिला

Bihar News: पूर्णिया में एक गर्भवती महिला ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जबरन गर्भपात कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
  और पढ़ें

10:58 PM, 20-Jul-2026

Bihar News: मुजफ्फरपुर में पूजा के दौरान बड़ा हादसा, पेड़ की डाल गिरने से दो बच्चों की मौत

Bihar News: मुजफ्फरपुर में पूजा के दौरान बड़ा हादसा, पेड़ की डाल गिरने से दो बच्चों की मौत और पढ़ें

विज्ञापन
10:57 PM, 20-Jul-2026

Bihar News: मुजफ्फरपुर में पूजा के दौरान बड़ा हादसा, पेड़ की डाल गिरने से दो बच्चों की मौत

Bihar News: मुजफ्फरपुर में पूजा के दौरान बड़ा हादसा, पेड़ की डाल गिरने से दो बच्चों की मौत और पढ़ें

10:35 PM, 20-Jul-2026

Bihar: सहरसा में ऑपरेशन के दौरान किशोरी की मौत का आरोप, परिजनों का हंगामा; क्लिनिक छोड़ भागे डॉक्टर और स्टाफ

Bihar News: सहरसा के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की, जबकि अस्पताल का डॉक्टर और स्टाफ क्लिनिक बंद कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:48 PM, 20-Jul-2026

Bihar: घर में घुसकर रिटायर्ड बैंक कैशियर और पत्नी की निर्मम हत्या, CCTV से ऐसे खुला राज

Bihar News: मुजफ्फरपुर में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर रिटायर्ड बैंक कैशियर और उनकी पत्नी की हत्या कर दी। बेटे ने सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों को देखने के बाद पड़ोसी को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

09:32 PM, 20-Jul-2026

Bihar: अपहरण-हत्या मामले में 15 साल बाद हुआ इंसाफ, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद और 3.5 लाख का जुर्माना

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद में 15 साल पुराने नाबालिग के अपहरण और हत्या के मामले में अदालत ने दोषी सुरेंद्र मेहता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर कुल 3.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा था।
  और पढ़ें

09:04 PM, 20-Jul-2026

Bihar: पीजी हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, वीडियो कॉल के दौरान दी जान! दरवाजा तोड़ निकाला गया शव

Bihar News: दरभंगा के निजी गर्ल्स हॉस्टल में एक पीजी छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। छात्रा के कान में हेडफोन लगा था और सामने मोबाइल रखा था, जिससे वीडियो कॉल के दौरान घटना होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है।
  और पढ़ें

08:50 PM, 20-Jul-2026

Bihar Rain: मूसलाधार बारिश से थमी ट्रेनों की रफ्तार, राजधानी से लेकर इंटरसिटी तक, कई ट्रेनें 5 घंटे तक लेट

Bihar News: लगातार मूसलाधार बारिश के कारण जमालपुर-किऊल रेलखंड पर कजरा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया, जिससे करीब दो घंटे तक रेल परिचालन ठप रहा। राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के 3 से 5 घंटे तक विलंबित होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
  और पढ़ें

08:30 PM, 20-Jul-2026

Bihar: शादी से इंकार की सजा या कोई और राज? धमकी के 24 घंटे बाद छात्रा सोनम की गोली मारकर हत्या

Bihar News: समस्तीपुर के वैनी थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट की छात्रा सोनम की गोली मारकर हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि शादी का दबाव बनाने वाले युवक ने इंकार के बाद पहले धमकी दी और अगले ही दिन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। जानिए क्या है पूरा मामला... और पढ़ें

07:26 PM, 20-Jul-2026

Bihar: ट्रेन की चपेट में आया भालू, मौत के बाद 2 घंटे तक ठप रहा रेल परिचालन; वंदे भारत समेत कई ट्रेनें बाधित

Bihar News: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर-बगहा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक जंगली भालू की मौत हो गई। घटना के बाद करीब दो घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। वन विभाग और रेलवे की कार्रवाई के बाद परिचालन बहाल किया गया।
  और पढ़ें

07:01 PM, 20-Jul-2026

Bihar: आधी रात सर्राफा कारोबारी के घर 10 हथियारबंद बदमाशों का धावा, परिवार को बंधक बनाकर की 40 लाख की डकैती

Bihar News: पटना जिले में रविवार देर रात 10 हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वेलरी दुकान और उससे सटे मकान में डकैती की। बदमाश परिवार को बंधक बनाकर करीब 40 लाख रुपये के सोने के आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए। और पढ़ें

06:31 PM, 20-Jul-2026

मुजफ्फरपुर में नवदंपति की संदिग्ध मौत , शादी के चार महीने बाद पति-पत्नी मृत मिले

मुजफ्फरपुर में नवदंपति की संदिग्ध मौत , शादी के चार महीने बाद पति-पत्नी मृत मिले और पढ़ें

06:29 PM, 20-Jul-2026

Bihar News: बिहार में टूटा सती नदी का सुरक्षा बांध, सड़क बहने से 150 घरों का कटा संपर्क, बिगड़े हालात

Bihar News: मुंगेर के बसमता गांव के पास सती नदी का सुरक्षा बांध टूटने और संपर्क सड़क बह जाने से करीब 150 घरों का संपर्क कट गया। चार गांवों के लोगों को आवागमन के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। सिंचाई विभाग ने समय रहते जल निकासी नहीं होने पर स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई है।
  और पढ़ें

06:02 PM, 20-Jul-2026

Bihar: पूजा के दौरान बड़ा हादसा, दो बच्चों की मौत; प्रसाद का इंतजार कर रही भीड़ पर गिरी पेड़ की भारी भरकम डाल

Bihar News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनसराय गांव में पूजा के बाद प्रसाद वितरण के दौरान ब्रह्मस्थान पर अचानक पेड़ का बड़ा हिस्सा गिर गया। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
  और पढ़ें

05:48 PM, 20-Jul-2026

Lalu Yadav Health : पटना में भर्ती होकर मिली छुट्टी, लालू यादव आज दिल्ली पहुंचे; AIIMS में होगा इलाज

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बेहतर इलाज के लिए सोमवार को पटना से नई दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया। हाल ही में ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव के बाद उन्हें आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था। उनके साथ राबड़ी देवी और मीसा भारती भी दिल्ली गईं हैं।

और पढ़ें

05:30 PM, 20-Jul-2026

Bihar News: 1100 श्रद्धालुओं को लेकर सोमनाथ के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

Somnath Darshan Train: बिहार के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमनाथ दर्शन स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब 1100 श्रद्धालु गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। और पढ़ें

05:08 PM, 20-Jul-2026

Bihar Politics: प्रशांत किशोर को बड़ा झटका! जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह ने थामा BJP का दामन

Bihar Politics: प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है। जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह सैकड़ों समर्थकों संग बीजेपी में शामिल हो गए हैं। और पढ़ें

04:05 PM, 20-Jul-2026

Bihar: बिहार में फिर कोरोना की दस्तक! बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही अलर्ट जारी, ICU में भर्ती

Bihar News: भागलपुर में एक बुजुर्ग मरीज की निजी लैब की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है। और पढ़ें

03:10 PM, 20-Jul-2026

Bihar: पीयूष बोरवेल हादसे के बाद भी सबक नहीं! DM के आदेश को ठेंगा दिखा रहा PHED, 30 फीट गहरा बोरवेल अब भी खुला

गया में तीन वर्षीय पीयूष के बोरवेल रेस्क्यू के बाद भी प्रशासन के निर्देशों का असर नहीं दिख रहा। बांके बाजार के जमुआरा कला गांव में 30 फीट गहरा धंसा बोरिंग अब भी खुला पड़ा है। ग्रामीणों ने इसे बच्चों के लिए बड़ा खतरा बताते हुए तत्काल सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

02:48 PM, 20-Jul-2026

Bihar News: ANM छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, लखीसराय स्टेशन पर हादसे से मचा कोहराम

लखीसराय रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात पटना से घर लौट रही एएनएम छात्रा राखी कुमारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

और पढ़ें

02:06 PM, 20-Jul-2026

Bihar: खेत से लौट रहे किसान को मगरमच्छ ने बनाया शिकार, देखते ही देखते नाले में खींच ले गया; मौत से पसरा मातम

पश्चिम चंपारण के बगहा-2 क्षेत्र में खेत से घर लौट रहे किसान केदार बैठा पर भापसा नाला पार करते समय मगरमच्छ ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मुआवजे और मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की है।

और पढ़ें

01:45 PM, 20-Jul-2026

Bihar: 10 फीट जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, लोहे की रॉड से वार कर ली जान

गया के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भलूआ गांव में 10 फीट जमीन के विवाद में बड़े भाई ने लोहे की रॉड से हमला कर छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें

01:28 PM, 20-Jul-2026

Bihar Rain: किऊल-भागलपुर रेलखंड ठप्प, ट्रैक पर भरा दो फीट पानी; कई ट्रेनें घंटों फंसीं, इंजन कारखाना भी जलमग्न

भारी बारिश के कारण किऊल–भागलपुर रेलखंड पर कजरा स्टेशन के पास ट्रैक पर दो फीट पानी भर गया, जिससे कई ट्रेनें घंटों रुकी रहीं। जमालपुर रेल इंजन कारखाने की कई शॉप में भी घुटनों तक पानी भरने से कामकाज प्रभावित हो गया। और पढ़ें

01:01 PM, 20-Jul-2026

Bihar: पूर्व मुखिया के घर के पास देर रात बमबाजी और फायरिंग, तीन धमाकों से दहला इलाका; एक जिंदा बम बरामद

वैशाली के जंदाहा थाना क्षेत्र में पूर्व मुखिया शंभू यादव के घर के पास देर रात बमबाजी और फायरिंग की गई। चार बमों में से तीन फट गए, जबकि एक जिंदा बम बरामद हुआ। पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। और पढ़ें

12:50 PM, 20-Jul-2026

Bihar : मानसून सत्र की शुरुआत पर विधानसभा अध्यक्ष की सीख- संघर्ष नहीं कीजिए, यह सदन बहस का मंच

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज से आग़ाज़ हो गया। पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में विधायकों को कई सीख दी। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा? और पढ़ें

12:24 PM, 20-Jul-2026

Bihar: शादी के बाद नवदंपति की संदिग्ध मौत, अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले शव; हत्या या आत्महत्या?

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में शादी के चार महीने बाद नवदंपति के शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

और पढ़ें

11:31 AM, 20-Jul-2026

Bihar: मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में 87 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, निशांत कुमार का विशेष स्वागत

Monsoon Session News: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज पहला दिन था। महागठबंधन के विरोध के बीच पहले दिन जरूरी काम निबटाते हुए शोक प्रस्ताव के साथ कल तक के लिए विधानसभा स्थगित कर दी गई। और पढ़ें

11:29 AM, 20-Jul-2026

Bihar: स्कूल जा रही छात्रा की बीच रास्ते गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग या सुनियोजित साजिश?; जांच जारी

समस्तीपुर के वैनी थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्रा सोमन कुमारी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार उसे तीन गोलियां लगीं। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। एसपी ने जल्द खुलासे का दावा किया है। और पढ़ें

10:20 AM, 20-Jul-2026

Speed Breaker : बिहार में स्पीड ब्रेकर के कारण बड़ा हादसा; उछलकर कर अनियंत्रित बस पलटी, एक की मौत

सारण के तरैया थाना क्षेत्र में वैशाली से सिवान जा रही बारातियों की बस स्पीड ब्रेकर के पास अनियंत्रित होकर पेड़ और बिजली के पोल से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में एक बाराती की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

और पढ़ें

09:53 AM, 20-Jul-2026

Bihar: बाबा चौहरमल मंदिर निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष, प्रतिमा कुएं में फेंकने का आरोप; मारपीट में पांच घायल

पटना के पंडारक में बाबा चौहरमल मंदिर निर्माण को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। प्रतिमा को कुएं में फेंकने के आरोप के बाद हुए विवाद में चाकूबाजी और लाठी-डंडे से पांच लोग घायल हुए हैं। एक युवक की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

09:39 AM, 20-Jul-2026

Bihar: राजधानी एक्सप्रेस पकड़ने पहुंचा युवक, गन प्वाइंट पर किडनैपिंग का दावा; 75 हजार की लूट या कोई और खेल?

कटिहार जंक्शन पर दिल्ली जाने पहुंचे युवक ने दावा किया कि दो बदमाश उसे गन प्वाइंट पर स्टेशन से बाहर ले गए और एटीएम से 75 हजार रुपये निकलवाकर मोबाइल सहित फरार हो गए। रेल पुलिस ने शुरुआती जांच में मामले को संदिग्ध बताया है और सीसीटीवी फुटेज समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

और पढ़ें

08:51 AM, 20-Jul-2026

Bihar: पवन सिंह और उनके परिवार पर आपत्तिजनक पोस्ट पड़ी भारी, गया से युवक गिरफ्तार; साइबर पुलिस की कार्रवाई

भोजपुरी अभिनेता और एमएलसी पवन सिंह तथा उनके परिवार के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में गया जिले के आमस थाना क्षेत्र से एक युवक को भोजपुर साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

और पढ़ें

08:16 AM, 20-Jul-2026

Bihar Weather: पटना समेत 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात से नौ की मौत; मौसम विभाग में कहा-सावधान रहें

Weather Forecast: बिहार में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी है। 23 जुलाई तक बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं। मौसम विभाग ने आम लोगों से सावधानी बरतने किया अपील की है। और पढ़ें

07:49 AM, 20-Jul-2026

Bihar: नालंदा में आसमान से बरसी आफत, वज्रपात ने छीन लीं जिंदगियां; दस वर्षीय बालक समेत तीन की मौत

नालंदा में रविवार शाम आकाशीय बिजली ने कहर बरपा दिया। नूरसराय, थरथरी और हिलसा थाना क्षेत्रों में वज्रपात से 10 वर्षीय बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों खेतों में काम कर रहे थे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि घटना के बाद प्रभावित परिवारों में मातम पसरा है। और पढ़ें

06:28 AM, 20-Jul-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

तेतरावां पावर सब-स्टेशन को बड़ी पहाड़ी ग्रिड से जोड़ने के लिए 14 किमी लंबी 33 केवी लाइन तैयार कर चार्ज कर दी गई है। अगले एक-दो दिनों में निर्बाध बिजली आपूर्ति शुरू होगी, जिससे ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें