फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:59 PM, 18-Jul-2026

Munger News: आधे घंटे अंधेरे में डूबा रहा मॉडल सदर अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड, फ्लैशलाइट में हुआ मरीजों का इलाज

Munger News: आधे घंटे अंधेरे में डूबा रहा मॉडल सदर अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड, फ्लैशलाइट में हुआ मरीजों का इलाज और पढ़ें

09:46 PM, 18-Jul-2026

Bihar: औरंगाबाद में भक्ति के रंग में रंगा शहर, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

औरंगाबाद में ईस्कान के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ, बलदेव और देवी सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। पंचदेव धाम मंदिर से शुरू होकर ईस्कॉन मंदिर तक पहुंची इस यात्रा में तीन हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। और पढ़ें

09:34 PM, 18-Jul-2026

Bihar: जन्म से एक हाथ से दिव्यांग, फिर भी दंडवत यात्रा पर निकले 75 वर्षीय सोमन राय, देखकर हर कोई कर रहा प्रणाम

श्रावणी मेले के दौरान मुंगेर के असरगंज स्थित कच्ची कांवरिया पथ पर 75 वर्षीय दिव्यांग कांवरिया सोमन राय अपनी दंडवत यात्रा से श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। दरभंगा के गोपालपुर निवासी सोमन राय जन्म से एक हाथ से दिव्यांग हैं और उनके हाथ में केवल एक उंगली है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:24 PM, 18-Jul-2026

Bihar: रिश्तों का खौफनाक अंत, पति-पत्नी और ससुर की मौत, कथित अवैध संबंध के विवाद ने उजाड़ा पूरा परिवार

नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में एक ही परिवार में हुए आत्मघाती घटनाक्रम ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। कथित पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध के आरोपों के बीच पति, पत्नी और ससुर की मौत हो गई, जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य इलाजरत है। और पढ़ें

08:34 PM, 18-Jul-2026

Bihar News: थाना परिसर के कमरे में फंदे से लटका मिला ASI का शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में डायल-112 में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (ASI) बबलू कुमार प्रसाद का शव थाने की तीसरी मंजिल स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। और पढ़ें

विज्ञापन
08:20 PM, 18-Jul-2026

Bihar: पोल्ट्री फार्म संचालक की संदिग्ध मौत, जन्मदिन समारोह से लौटने के बाद मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पोझी बुजुर्ग गांव में पोल्ट्री फार्म संचालक रौशन कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। वह गुरुवार रात जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन शुक्रवार सुबह उनका शव पोल्ट्री फार्म के पास मिला। और पढ़ें

08:04 PM, 18-Jul-2026

Bihar News: NEET में अमर्त्य प्रियांश ने बढ़ाया मान, बोले- काश! 2020 में डॉक्टर होता तो पिता को बचा लेता

पूर्णिया के धमदाहा मध्य पंचायत के छात्र अमर्त्य प्रियांश ने NEET में अखिल भारतीय स्तर पर 1938वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस बड़ी सफलता के बाद भी वह अपने दिवंगत पिता को याद कर भावुक हो गए और कहा कि काश वह 2020 में डॉक्टर होते तो कोरोना काल में अपने पिता की जान बचा सकते। और पढ़ें

07:40 PM, 18-Jul-2026

Bihar: 551 सरकारी स्कूल बने 'सरस्वती विद्या निकेतन', मुजफ्फरपुर के 182 साल पुराने जिला स्कूल को मिली नई पहचान

बिहार में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बेगूसराय से राज्य के 551 'सरस्वती विद्या निकेतन' (मॉडल स्कूल) का एक साथ उद्घाटन करेंगे। और पढ़ें

07:15 PM, 18-Jul-2026

Bihar News: दरोगा पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप, युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

जमुई जिले के चंद्रदीप थाना में तैनात एसआई कुंदन कृष्णा पर मुंगेर की एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का दावा है कि दोनों के बीच फेसबुक के जरिए पहचान हुई, बाद में मंदिर में शादी हुई और इसके बाद कई महीनों तक पति-पत्नी का भरोसा देकर संबंध बनाए गए। और पढ़ें

07:10 PM, 18-Jul-2026

Rajasthan: राजस्थान में चांदीपुरा वायरस की दस्तक, डूंगरपुर में छह साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप

डूंगरपुर के रतनपुरा गांव में चांदीपुरा वायरस के संदिग्ध संक्रमण से छह वर्षीय बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। गांव में 353 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, हालांकि किसी में संक्रमण के लक्षण नहीं मिले। एहतियात के तौर पर सर्वे, फॉगिंग और एंटी-लार्वल अभियान चलाया जा रहा है।

और पढ़ें

06:47 PM, 18-Jul-2026

Bihar Weather: पटना समेत बिहार के कई जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

बिहार के कई जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। पटना में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। आइये जानते कहां-कैसा रहेगा मौसम? और पढ़ें

06:25 PM, 18-Jul-2026

Bihar: BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, 26 जुलाई को नहीं होगा एग्जाम; जल्द जारी होगी नई तारीख

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 26 जुलाई 2026 को प्रस्तावित 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है। आयोग ने आधिकारिक सूचना जारी कर बताया कि परीक्षा अब तय तारीख पर आयोजित नहीं होगी। और पढ़ें

06:22 PM, 18-Jul-2026

Bihar News: आज बिहारवासियों को सीएम सम्राट चौधरी ने दिया खास तोहफा, हेली पर्यटन योजना का शुभारंभ

पर्यटन विभाग की ओर से बताया गया कि यह योजना बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को एक नया और रोमांचक अनुभव भी उपलब्ध कराएगी। आम लोगों में भी सरकार की इस पहल को लेकर काफी उत्साह है।   और पढ़ें

05:34 PM, 18-Jul-2026

Bihar: मॉल संचालक पर रेप का आरोप, पीड़िता ने सुनाई आपबीती; शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में एक मॉल संचालक पर नौकरी करने वाली युवती के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर उसके भाइयों की हत्या की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। और पढ़ें

05:29 PM, 18-Jul-2026

Bihar: मोतिहारी फ्लाईओवर में लापरवाही पर NHAI का बड़ा एक्शन, निर्माण कंपनी और कंसल्टेंट पर लगा भारी जुर्माना

मोतिहारी के छतौनी चौक फ्लाईओवर और सर्विस रोड परियोजना में सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों की अनदेखी पर NHAI ने सख्त कार्रवाई की है। NHAI ने दोनों एजेंसियों के बिल से जुर्माना काटने का आदेश देते हुए सर्विस रोड से जलजमाव हटाने, बेहतर ड्रेनेज व्यवस्था, पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

05:17 PM, 18-Jul-2026

Bihar News: बूढ़ी गंडक का बढ़ता जलस्तर बना खतरा, कई घाटों की सीढ़ियां डूबीं; प्रशासन अलर्ट मोड में

नेपाल और तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बाद मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शहर के अखाड़ा घाट, सीढ़ी घाट, चंदवारा घाट समेत कई घाटों की सीढ़ियां पानी में डूबने लगी हैं। और पढ़ें

04:16 PM, 18-Jul-2026

Bihar: निलंबन खत्म कराने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, डीईओ कार्यालय के कर्मी से मांगा गया जवाब

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में शिक्षा विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। बनकटवा प्रखंड के मध्य विद्यालय चनरी के निलंबित शिक्षक अनिल कुमार ने डीईओ कार्यालय के कर्मी शिवनाथ भारती पर निलंबन समाप्त कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

03:46 PM, 18-Jul-2026

Bihar: झाड़ियों से मिला युवक का शव, गले पर गहरे जख्म; हत्या की आशंका, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

बिहार के लखीसराय जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों से सूरज रजक नामक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गले पर गहरे जख्म मिले हैं और घटनास्थल से खून के निशान व एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। और पढ़ें

03:42 PM, 18-Jul-2026

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में बड़ा दांव खेलेंगे चिराग पासवान, किया सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान

गठबंधन के सवाल पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ेगी या नहीं, अथवा गठबंधन का क्या स्वरूप होगा, इसका फैसला आने वाले महीनों में किया जाएगा।  और पढ़ें

03:22 PM, 18-Jul-2026

Bihar News: गाजियाबाद से दुल्हन लेने आया दूल्हा, विदाई से पहले ही एजेंट संग फरार हुई लड़की

Bihar News: गया में गाजियाबाद के एक युवक के साथ शादी के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन एजेंट के साथ नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। पुलिस इसे संगठित गिरोह से जुड़ा मामला मानकर जांच कर रही है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। और पढ़ें

03:21 PM, 18-Jul-2026

Bihar: गरीबी, डिप्रेशन और असफलता... सब पर भारी पड़ी कायनात की मेहनत, री-NEET में कर दिखाया कमाल

दरभंगा के बिरौल प्रखंड की रहने वाली कायनात खानम ने संघर्ष, गरीबी और लगातार असफलताओं को मात देकर री-NEET परीक्षा में 593 अंक हासिल किए और ऑल इंडिया रैंक 1407 प्राप्त की। ट्रक ड्राइवर पिता की बेटी कायनात पहले तीन बार असफल रही और पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द होने से डिप्रेशन में भी चली गई थी। और पढ़ें

02:37 PM, 18-Jul-2026

Bihar: तेजस्वी यादव के 'पद' पर बिहार में क्यों उठ रहा सवाल; उप चुनाव और सत्र पर चिराग पासवान भी बोले

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विदेश भ्रमण को लेकर सत्ता पक्ष लगातार हमलावर है। भाजपा और जदयू का कहना है कि चुनावी माहौल और विधानसभा सत्र जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर जनता अपने नेता की सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा करती है। आइये जानते हैं किसने क्या कहा? और पढ़ें

02:23 PM, 18-Jul-2026

Bihar: छपरा में एक साथ बुझ गए दो चिराग, लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आए जुड़वा भाइयों की दर्दनाक मौत

Bihar News सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से पांच वर्षीय जुड़वा भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे खेलते-खेलते रेलवे ट्रैक तक पहुंच गए थे। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
  और पढ़ें

01:54 PM, 18-Jul-2026

Bihar News: रोटरी पटना मिड टाउन की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, जानिए किसने क्या कहा?

डीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने रोटरी क्लब के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था दिव्यांग बच्चों, ब्लाइंड स्कूल, वृद्धाश्रम, पोलियो और कैंसर टीकाकरण जैसे क्षेत्रों में सराहनीय योगदान दे रही है।  और पढ़ें

01:30 PM, 18-Jul-2026

Bihar: सांप काटने से किशोर की मौत के बाद GMCH में बवाल! डॉक्टरों पर हमला, इमरजेंसी वार्ड बना रणक्षेत्र

Bihar News: पूर्णिया जीएमसीएच में सांप काटने से बीमार 17 वर्षीय किशोर सत्यम कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोर की मौत से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हाथापाई की। और पढ़ें

12:51 PM, 18-Jul-2026

Saran News: गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, मिनटों में राख हुए कई घर; नकदी-जेवर समेत सब कुछ बर्बाद

Bihar News: सारण जिले में देर रात गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण भीषण आग लग गई। आग में कई घर जलकर राख हो गए और नकदी, जेवर, अनाज, कपड़े समेत लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। और पढ़ें

12:17 PM, 18-Jul-2026

Bihar: 'कागज हमारे, जमीन पर कब्जा किसी और का'! महादलित परिवारों का आरोप- घर बनाने नहीं दे रहे दबंग

Bihar News: गया जिले के बोधगया प्रखंड के गांव में महादलित परिवारों ने आरोप लगाया है कि सरकार से आवंटित परवाना जमीन पर प्रभावशाली लोग कब्जा कर मकान बनाने से रोक रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। प्रशासन ने शिकायत मिलने पर जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। और पढ़ें

11:56 AM, 18-Jul-2026

Bihar News: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से कराएंगे इलाज

RJD Party: राजद सांसद मीसा भारती ने कहा कि फिलहाल लालू प्रसाद की तबीयत स्थिर है। उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद पहले से ही एम्स, दिल्ली में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज कराते रहे हैं, इसलिए आगे की चिकित्सा वहीं कराई जाएगी। और पढ़ें

11:33 AM, 18-Jul-2026

Bihar: पुलिस की गाड़ी से युवक की मौत! चालक पर शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप, सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा

Bihar News: रोहतास जिले के चेनारी में पुलिस वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने वाहन चालक पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया और घटना के बाद हंगामा किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

11:10 AM, 18-Jul-2026

Bihar: झोलाछाप डॉक्टर के ऑपरेशन के बाद मासूम की मौत! घाव का इलाज कराने गए थे परिजन, घर लौटा शव

Bihar News: मुजफ्फरपुर के एक निजी क्लीनिक में इलाज के बाद मासूम की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने कथित झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ऑपरेशन के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया, जहां उसके घाव से तेज खून बहने लगा। बाद में एसकेएमसीएच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
  और पढ़ें

10:42 AM, 18-Jul-2026

Bihar: बाइक रोककर नाइट गार्ड पर हमला! पिस्तौल की बट से तोड़ी नाक; सोने की चेन, नकदी और मोबाइल लूटने का आरोप

Bihar News: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में एक नाइट गार्ड ने कुछ लोगों पर पिस्तौल के बल पर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि आरोपियों ने नकदी, सोने की चेन और मोबाइल छीन लिए तथा विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश की।  और पढ़ें

10:17 AM, 18-Jul-2026

Patna News: घर में खेल रहे 4 साल के मासूम की गला दबाकर हत्या! मां ने जेठ पर लगाया आरोप, युवक फरार

Bihar News: नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्चे की कथित गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की मां ने अपने जेठ पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुटी है।
  और पढ़ें

10:02 AM, 18-Jul-2026

Muzaffarpur News: जमीन विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या! भाई समेत परिजनों पर शव जलाने का भी आरोप

Bihar News: पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर 38 वर्षीय युवक की कथित हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी ने परिजनों पर पीट-पीटकर हत्या करने और बाद में शव जला देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। और पढ़ें

09:22 AM, 18-Jul-2026

Bihar: नेपाल की बारिश से उत्तर बिहार में बाढ़ का कहर! बागमती के बहाव में 50 फीट सड़क बही, गांव का संपर्क टूटा

Bihar News: नेपाल और तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर उत्तर बिहार की नदियों पर दिखने लगा है। मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड में बागमती नदी के तेज बहाव से माधोपुर गांव के पास करीब 50 फीट सड़क कट गई है। इससे कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने अस्थायी पुल और नाव की व्यवस्था शुरू कर दी है।
  और पढ़ें

09:07 AM, 18-Jul-2026

Bihar: तेज रफ्तार बनी काल! बिजली के खंभे से भिड़ी अनियंत्रित बाइक, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Bihar News: दरभंगा के फेकला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। और पढ़ें

08:53 AM, 18-Jul-2026

Patna: 2.87 करोड़ के ट्रक लोन में युवक पर बैंक से धोखाधड़ी का आरोप! 5 गाड़ियां बरामद, जांच में खुले नए राज

Bihar News: पटना जिले के हाथीदह थाना क्षेत्र में बैंक के साथ करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ट्रक लोन के नाम पर हुए इस मामले में पुलिस ने बिहार और झारखंड से पांच ट्रकों का पता लगाया है। तीन ट्रक जब्त किए जा चुके हैं, जबकि दो पहले से दूसरे मामले में जब्त हैं। और पढ़ें

07:33 AM, 18-Jul-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News: बिहार और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में विदेश में पढ़ाई के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मुख्य आरोपी विवेक भटनागर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कार्डिफ विश्वविद्यालय में एडमिशन, वीजा और नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़ित से 3.85 लाख रुपये ठगे गए और फर्जी एडमिशन लेटर भी दिया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें