दिल्ली से मिली सूचना के आधार पर सारण जिले के एकमा प्रखंड के फुचटी खुर्द गांव में औषधि विभाग और प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक परिसर से बड़ी मात्रा में आयुर्वेदिक दवाइयां बरामद हुईं, जिनके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने 23 वर्षीय सूरज कुमार साह को बीच रास्ते में गोली मार दी। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार सूरज हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था और उसका आपराधिक इतिहास रहा है। और पढ़ें
20 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले बिहार विधानसभा के तृतीय सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में सदन को शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से चलाने, प्रश्नकाल बाधित नहीं होने देने और जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा कराने पर सहमति बनी। और पढ़ें
बिहार सरकार ने राज्य के शिक्षकों के लिए बहुप्रतीक्षित तबादला प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026 के तहत पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। और पढ़ें
बिहार सरकार ने महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के 1050 आंगनबाड़ी केंद्रों को 'नंद घर' के रूप में विकसित करने का फैसला किया है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग के आईसीडीएस निदेशालय ने वेदांता लिमिटेड और जेरोधा ब्रोकिंग लिमिटेड के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। और पढ़ें
जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन को अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का भी समर्थन मिल गया है। राजद संसदीय दल के नेता और सांसद अभय कुशवाहा ने घोषणा की कि वह 19 जुलाई को सोनम वांगचुक से मुलाकात करेंगे। और पढ़ें
बिहार के औरंगाबाद में एक सरकारी लिपिक के एक ही समय में बिहार और झारखंड के दो अलग-अलग सरकारी संस्थानों में नौकरी कर दोनों जगह से वेतन लेने का मामला सामने आया है। और पढ़ें
करीब 13 साल पुराने चर्चित सुमीरक यादव हत्याकांड में गया की एडीजे-3 अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए राजद के पूर्व विधायक रणजीत यादव समेत चार आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर सका। और पढ़ें
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। प्रशांत किशोर की पार्टी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगा दिया है। साथ ही जनसुराज का प्रतिनिधि दल आज चुनाव आयोग भी गया। वहां जाकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि 17 वर्षीय दीपा कुमारी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। और पढ़ें
Muzaffarpur News: स्कूल के पास PNG पाइपलाइन में रिसाव से हड़कंप, कई स्कूली बच्चे हुए बेहोश और पढ़ें
बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में पंचवटी चौक स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में सात हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की कोशिश की। कारोबारी दिनेश साह और उनके बेटे ने विरोध किया तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दिनेश साह के पैर में गोली लग गई। और पढ़ें
बिहार सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत बनाने के लिए सूचना प्रावैधिकी विभाग, सरवम डॉट AI (एक्सोनवाइज प्राइवेट लिमिटेड) और भारत GPT (CoRover Pvt. Ltd.) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। और पढ़ें
बिहार के लखीसराय में शराबबंदी कानून के बीच बड़ी कार्रवाई हुई है। खगड़िया सदर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) दीपक कुमार भारद्वाज और उनके चालक को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। और पढ़ें
बिहार के लखीसराय जिले के छात्रों ने NEET (UG) 2026 में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। बड़हिया के आयुष कुमार ने 670 अंक और AIR 492 हासिल कर सबसे बड़ी सफलता दर्ज की। और पढ़ें
सहरसा जिले के एक छोटे किराना दुकानदार के तीन बच्चों रजनीश, साक्षी और प्रहलाद ने बिना बड़े शहरों (जैसे कोटा या पटना) में जाए, घर पर ही रहकर एक साथ नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है। आर्थिक तंगी के बावजूद बच्चों ने स्थानीय स्तर पर तैयारी कर यह सफलता हासिल की। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र स्थित रोहुआ हाई स्कूल के पास जेसीबी से खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से तेज गैस रिसाव शुरू हो गया। धमाके जैसी आवाज सुनते ही स्कूल में अफरातफरी मच गई। और पढ़ें
Bihar News: बिहार के अररिया जिले के प्राथमिक विद्यालय खजूरबाड़ी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वारों में जलजमाव के बीच छोटे-छोटे बच्चे बेंच रखकर शिक्षिका के लिए रास्ता बनाते दिखाई दे रहे हैं। मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित शिक्षिका से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
और पढ़ें
Bihar News: दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में आठ दिनों के भीतर दूसरी बार लूट की वारदात सामने आई है। इस बार भी बदमाशों ने कथित तौर पर घर में चोरी के बाद सो रही नाबालिग बच्ची के बाल काट दिए। इससे पहले भी इसी गांव में एक डॉक्टर के घर हुई लूट के दौरान महिला के बाल काटे जाने का मामला सामने आया था। और पढ़ें
Bihar News : नीट परीक्षा में गड़बड़ी की खबर को लेकर बिहार चर्चा में रहा था। लेकिन, हमेशा की तरह टॉपर देने में भी बिहार चर्चा में है। NEET ऑल इंडिया रैंक 4 पर बिहार का छात्र आयुष भालोटिया है। जानिए, आयुष के बारे में। और पढ़ें
Neet UG Result: एनटीए ने नीट-यूजी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणामों में कोटा के कोचिंग संस्थानों का दबदबा एक बार फिर देखने को मिला। आर्यन गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक-1, पंशुल बंसल ने AIR-2, आयुष भालोटिया ने AIR-4 और गौरव सिंह ने AIR-9 हासिल की। और पढ़ें
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में नामांकन वापसी विवाद के बाद अब डिग्री विवाद शुरू हो गया। पहले भाजपा ने जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर की डिग्री पर सवाल उठाया। अब राजद ने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के डिग्री पर सवाल उठा दिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
Bihar News: सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड की उप प्रमुख अनु कुमारी की दूसरी शादी के बाद विवाद खड़ा हो गया है। उनके ससुर ने कन्हौली थाने में आवेदन देकर बहू पर सोने-चांदी के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें
Bihar News: बाढ़ अनुमंडल में शादी को लेकर शिक्षिका और सीआरपीएफ जवान के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है, सूत्रों के अनुसार पुलिस एक एनजीओ की संदिग्ध भूमिका की जांच कर रही है। जानिए पूरा मामला... और पढ़ें
सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव में 10 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण और न्यायिक बयान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि आरोपी किशोर की तलाश जारी है। और पढ़ें
Borewell Rescue News: करीब सात घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गया के फतेहपुर में 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा तीन वर्षीय आयुष सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। और पढ़ें
Darbhanga News: दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में महिला मरीज के साथ ड्रेसिंग के दौरान एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी पर अश्लील हरकत का आरोप लगा है। परिजनों के हंगामे के बाद अस्पताल प्रशासन ने आरोपी कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है। और पढ़ें
Bihar News: सीवान के हसनपुरा प्रखंड स्थित खालिद जिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षिका पर पीपल के पेड़ पर महिलाओं द्वारा वट सावित्री पूजा के दौरान बांधे गए धागे काटने और सहकर्मी शिक्षकों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। जिला शिक्षा विभाग ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।
और पढ़ें
Bihar News: सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र में एक महिला पर उसके पति द्वारा सोते समय तेजाब जैसे ज्वलनशील पदार्थ से हमला करने का आरोप लगा है। महिला का चेहरा 17-18 प्रतिशत तक झुलस गया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी है।
और पढ़ें
Nitish Kumar: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के सात सर्कुलर रोड में स्थायी तौर पर रह रहे हैं। दिल्ली में भी उन्हें पॉश इलाके में राज्यसभा सांसद के तौर पर आवास आवंटित हुआ है। आज वह दिल्ली वाले अपने सरकारी आवास पर गृह प्रवेश करेंगे। और पढ़ें
"चार घंटे में वापस बुलाया था..." लालू यादव का जिक्र कर पूर्व प्रवक्ता ने खोली पार्टी की अंदरूनी कहानी और पढ़ें
Bihar Crime: गया के खिजरसराय थाना कांड की जांच कर रहे एसआई तेजनारायण चौबे को केस से नाम हटाने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। आईजी ने विभागीय कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए हैं।
और पढ़ें