सारण जिले के दरियापुर प्रखंड के दरिहारा पंचायत में नवसृजित राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया गया। उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कॉलेज का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को घर के पास ही स्नातक की पढ़ाई का अवसर मिलेगा। और पढ़ें
बिहार के सारण जिले के अफजलपुर गांव में मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पड़ोसी 15 वर्षीय किशोर ने घर में घुसकर 10 साल की सो रही मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर दौरे पर पहुंचे राजद नेता तेज प्रताप यादव ने बिहार की राजनीति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि राज्य में बदलाव की लहर चल रही है और जनता इस बार वोट के जरिए जवाब देगी। और पढ़ें
पटना जिले के मोकामा टाल क्षेत्र के घोसवरी प्रखंड को आजादी के बाद पहली बार अपना राजकीय डिग्री महाविद्यालय मिल गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कॉलेज के शैक्षणिक सत्र का उद्घाटन किया, जबकि स्थानीय स्तर पर विधायक अनंत सिंह ने फीता काटकर इसकी शुरुआत की। और पढ़ें
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से मिले इनपुट के आधार पर सीतामढ़ी पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि दोनों कथित तौर पर इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टरों के संपर्क में थे और देश में सांप्रदायिक तनाव फैलाने व बड़ी हिंसक वारदात की साजिश रच रहे थे। और पढ़ें
गया जिले के शेरघाटी प्रखंड के बेलडीह गांव में स्कूल जा रहे छठी कक्षा के छात्र अंकुश कुमार की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। अचानक बारिश शुरू होने पर वह एक घर के दरवाजे पर खड़ा होकर बचने की कोशिश कर रहा था, तभी बिजली उसकी चपेट में आ गई। और पढ़ें
औरंगाबाद के नबीनगर प्रखंड के सूर्यपुरा गांव में 25 वर्षीय विवाहिता नीलम देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पति और ससुर तीन साल के बेटे को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और पढ़ें
सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र के सिकटी गांव में नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नामजद आरोपी गणेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित कनक ज्वेलर्स में दिनदहाड़े करीब 8 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। दुकानदार दुकान खोलने के बाद कुछ मिनट के लिए पानी लेने बाहर गया था। और पढ़ें
गया जिले के मोहड़ा प्रखंड में नए राजकीय डिग्री महाविद्यालय के शुभारंभ के बाद कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खेत में धान की रोपाई कर रही महिलाओं के साथ खुद भी धान रोपा। और पढ़ें
मधेपुरा के मठाही पुलिस शिविर में तैनात रहे एएसआई देवेंद्र ठाकुर को शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर जांच कराई, जिसमें 69/100 मिलीग्राम अल्कोहल की पुष्टि हुई। और पढ़ें
Cabinet Meeting: आज बिहार के लिए खास दिन है। 211 डिग्री कॉलेजों में आज से पढ़ाई का शुभारंभ हुआ है। अब सीएम सम्राट चौधरी ने कैबिनेट की बैठक में 31 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगा दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या क्या तोहफा बिहारवासियों को दिया?
और पढ़ें
Bihar News : पति को मरवाने का सिलसिला जारी है। इस बार खबर बिहार से। ट्रेन में गोली मारने के बाद मौत का मामला इसी तरह खुला है। हत्या करवाने वाली पत्नी बिहार सरकार में मोटर यान निरीक्षक, यानी MVI है। जानिए, पूरा मामला। और पढ़ें
मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क उद्घाटन से पहले ही विवादों में आ गई है। घोरघट और गनगनिया के बीच सड़क में बड़ी दरार और किनारों की मिट्टी धंसने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। और पढ़ें
मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुई 14.87 किलोग्राम सोने की चर्चित बैंक लूट की जांच अब बिहार के गया जिले तक पहुंच गई है। मध्य प्रदेश और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुआ बाजार की कई ज्वेलरी दुकानों में छापेमारी कर खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड, बिल और स्टॉक की जांच की। और पढ़ें
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर दौरे के दौरान गौराडीह प्रखंड के काशील खरबा गांव में नए डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया। साथ ही रिमोट के माध्यम से बिहार के 211 महाविद्यालयों को मान्यता देने की प्रक्रिया की शुरुआत की। और पढ़ें
नेपाल के पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण वाल्मीकिनगर बराज से करीब 2.26 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके चलते गोपालगंज के निचले और दियारा क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों की निगरानी तेज कर दी है। और पढ़ें
पर्यटन विभाग के निदेशक उदयन मिश्रा ने कहा कि पर्यटन का उद्देश्य केवल स्थलों का विकास करना नहीं, बल्कि युवाओं, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों के लिए रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर सृजित करना भी है। और पढ़ें
नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में शिक्षा के डिजिटलीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने ऑनलाइन क्लास स्टूडियो और मास कम्युनिकेशन स्टूडियो का उद्घाटन किया। और पढ़ें
बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में 44 उम्मीदवारों के लिए एनआर कटवाया गया था। इसमें से 39 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। जांच प्रकिया के बाद चुनाव आयोग ने तेज प्रताप यादव की पार्टी की वीणा मानवी समेत 13 प्रत्याशियों का नामाकंन पत्र खारिज कर दिया। अब 26 प्रत्याशी बचे हैं। 16 जुलाई तक नाम वापस लेने का समय है। आइये जानते हैं कौन-कौन चुनावी मैदान में उतरे हैं? और पढ़ें
नेपाल और बिहार में लगातार हो रही बारिश का असर पश्चिम चंपारण के दोन क्षेत्र में देखने को मिला है। पहाड़ी नदियों के उफान और मुख्य सड़क बह जाने से 22 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। और पढ़ें
Bihar : बांकीपुर उप चुनाव बहुत रोचक दौर से गुजर रहा है। हर दिन एक-दूसरे प्रत्याशी को चौंकाने वाला काम हो रहा है। इस बार चर्चा भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा की है। नीरज ने कुछ ऐसा कर दिया कि प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता- दोनों का चौंकना लाजिमी है। और पढ़ें
जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) के एक छात्र के डिजिलॉकर पर तृतीय सेमेस्टर का अंकपत्र परीक्षा से पहले ही अपलोड मिलने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि विश्वविद्यालय ने उसी छात्र का परीक्षा फॉर्म भी स्वीकार कर लिया। घटना के बाद विश्वविद्यालय की डिजिटल परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। और पढ़ें
Bankipur Vidhan Sabha: बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव में उतरे चुनावी रणनीतिकार को मतदान से पहले बड़ा झटका लगा है। पटना में इनकी पार्टी के कई बड़े चेहरे आज भाजपा में शामिल हो गए। इनमें 2025 में विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशी भी शामिल हैं। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित अथमलगोला थाना में तैनात एक एएसआई का तौलिए में फरियादी से बातचीत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीण एसपी ने एएसआई को निलंबित कर दिया है। मामले को लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। और पढ़ें
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव काफी दिन बाद आज अपने आवास से बाहर निकले और मीडिया से बातचीत के लिए रूके। उन्होंने चारा घोटाला मामले में प्रतिक्रिया दी। राजद समर्थकों ने लालू के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
दरभंगा में बुधवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। सकतपुर थाना क्षेत्र में काली मंदिर परिसर में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि मब्बी थाना क्षेत्र में बंद कैफे में करंट लगने से 15 वर्षीय किशोर की जान चली गई। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
और पढ़ेंसीवान जिला शिक्षा कार्यालय के तत्कालीन निम्न वर्गीय लिपिक रंजन कुमार को फर्जी लेटर पैड के इस्तेमाल, सांसद के कथित फर्जी हस्ताक्षर और अवैध भुगतान के आरोप में निलंबित कर दिया है। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पल्सर बाइक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सिर में गोली लगने से मौत की आशंका है। एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
और पढ़ेंBihar News: पुलिस मुख्यालय का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने लिए किया गया है। नए पदस्थापित अधिकारियों को जल्द से जल्द योगदान देने का निर्देश दिया गया है। और पढ़ें
समस्तीपुर के चर्चित ईशांत उर्फ छोटू हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी रंजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। विद्यापतिनगर थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इससे पहले दो आरोपी पुलिस और कानून के शिकंजे में आ चुके हैं। अब फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। और पढ़ें
बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत गया जिले के सात प्रखंडों में बुधवार से नए राजकीय डिग्री कॉलेज शुरू होंगे। इससे ग्रामीण विद्यार्थियों, खासकर छात्राओं को अपने क्षेत्र में ही स्नातक की पढ़ाई का अवसर मिलेगा और उच्च शिक्षा के लिए शहरों की ओर पलायन कम होने की उम्मीद है। और पढ़ें
सारण जिले में बुधवार को नौ नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन होगा। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि उद्घाटन से पहले ही शिक्षकों, कर्मचारियों और बुनियादी संसाधनों की कमी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कई कॉलेजों में एक ही शिक्षक के भरोसे पूरी व्यवस्था संचालित हो रही है। और पढ़ें
बिहार लोक सेवा आयोग की सहायक अभियोजन पदाधिकारी (APO) प्रारंभिक परीक्षा बुधवार को राज्य के पांच शहरों के 81 केंद्रों पर आयोजित हुई। मुजफ्फरपुर के 13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा हुई। मोतीझील स्थित बीबी कॉलेज केंद्र पर एक मिनट की देरी से पहुंचे अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिला।
और पढ़ेंपश्चिम चंपारण के शिकारपुर थाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में सादे लिबास में एक व्यक्ति आवेदन लिखने के बदले पैसे लेते दिखाई दे रहा है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वह पुलिसकर्मी है। और पढ़ें
Patna Crime News: पटना में बंटी यादव के हत्यारों को पुलिस अब तक तक पकड़ नहीं पाई है। इस बीच एक और युवक की हत्या हो गई है। अपराधियों ने युवक की पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा पूरी तरह जला दिया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। परिजनों ने हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश अखिलेश सिंह के पैर में गोली लगी। एसपी भानु प्रताप सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मामले की जांच जारी है। और पढ़ें
समस्तीपुर निवासी सूरज सोनी की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं और महिला के पहले पति पर आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच का इंतजार कर रही है। मामले की सच्चाई अब जांच के बाद ही सामने आएगी। और पढ़ें
दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात थार सवार युवकों द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो युवक फरार हो गए। घटनास्थल से चार खोखे, एक थार और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। और पढ़ें