फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:35 PM, 11-Jul-2026

मोकामा-बख्तियारपुर में मिला पटना से अगवा किए गए युवक बंटी यादव का शव

मोकामा-बख्तियारपुर में मिला पटना से अगवा किए गए युवक बंटी यादव का शव और पढ़ें

10:30 PM, 11-Jul-2026

Bihar News: पटना से अगवा, फोरलेन किनारे मिला शव, बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस पर उठे सवाल

पटना से 6 जुलाई को अगवा किए गए बंटी यादव का शव अथमलगोला थाना क्षेत्र में मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन के किनारे करजान गांव के पास गड्ढे से बरामद हुआ। अपराधियों ने हत्या के बाद शव को मिट्टी से ढककर छिपाने की कोशिश की थी। और पढ़ें

09:15 PM, 11-Jul-2026

Bihar News: बदुआ डैम में बड़ा हादसा, घूमने आए पांच दोस्तों में दो की डूबने से मौत, तीन ने तैरकर बचाई जान

बांका जिले के बेलहर स्थित बदुआ डैम में घूमने आए मुंगेर के संग्रामपुर के पांच दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया। डैम में स्नान के दौरान सभी युवक गहरे पानी में चले गए, जिससे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन साथी तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। और पढ़ें

विज्ञापन
08:40 PM, 11-Jul-2026

Bihar: रेल टिकट टेम्परिंग का बड़ा खुलासा: चार गिरफ्तार, अंतरराज्यीय रैकेट की जांच में जुटी रेलवे पुलिस

भारतीय रेलवे के तत्काल टिकट सिस्टम में संभावित अंतरराज्यीय रैकेट की जांच के बीच पवन एक्सप्रेस में टिकट टेम्परिंग का मामला सामने आया है। टिकट में छेड़छाड़ कर यात्रा करने के आरोप में चार यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। और पढ़ें

08:28 PM, 11-Jul-2026

Bihar: बांकीपुर से टिकट मिलने पर नीरज कुमार सिन्हा बोले- भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी बन सकता है उम्मीदवार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद नीरज कुमार सिन्हा ने पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी मेहनत और समर्पण के बल पर बड़ी जिम्मेदारी हासिल कर सकता है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:00 PM, 11-Jul-2026

Bihar News: आधे घंटे की बारिश में खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल, मोकामा अस्पताल की सीढ़ियां बनीं झरना

पटना जिले के मोकामा रेफरल अस्पताल में महज आधे घंटे की बारिश ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज बारिश के दौरान अस्पताल परिसर में जलभराव हो गया और सीढ़ियों से पानी झरने की तरह बहने लगा। और पढ़ें

05:41 PM, 11-Jul-2026

Bihar: बाजार जाते वक्त गंडक नहर में गिरी साइकिल, 24 घंटे बाद मिला युवक का शव; परिवार में मचा कोहराम

बिहार के गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र में बाजार जा रहे साइकिल सवार इजहरुल हक की गंडक नहर में डूबने से मौत हो गई। पिपरा पुल के पास साइकिल का संतुलन बिगड़ने से वह नहर में गिर गए और तेज बहाव में लापता हो गए। और पढ़ें

05:33 PM, 11-Jul-2026

Bihar: 'सीखना नहीं चाहते इसलिए विपक्ष में हैं', आनंद मिश्रा का तेजस्वी पर बड़ा हमला, बांकीपुर में जीत का दावा

गया में आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के समापन के बाद भाजपा विधायक आनंद मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सीखने की कोई उम्र नहीं होती, लेकिन विपक्ष सीखना ही नहीं चाहता, इसलिए वर्षों से विपक्ष में बैठा है। और पढ़ें

05:30 PM, 11-Jul-2026

Bihar: ' Bankipur By-election में अंदरूनी कलह से BJP की हार तय... ' Shakti Yadav के बयान से हड़कंप!

Bihar: ' Bankipur By-election में अंदरूनी कलह से BJP की हार तय... ' Shakti Yadav के बयान से हड़कंप! और पढ़ें

05:20 PM, 11-Jul-2026

Bihar: प्रबोधन कार्यक्रम से दूर रहने पर Anand Mishra बोले - सीखने की इच्छा नहीं, इसलिए विपक्ष में

Bihar: प्रबोधन कार्यक्रम से दूर रहने पर Anand Mishra बोले - सीखने की इच्छा नहीं, इसलिए विपक्ष में और पढ़ें

04:52 PM, 11-Jul-2026

Bihar News: शादी की तैयारियों से पहले मातम, नेपाल की फेवा झील ने छीन ली बेटे की जिंदगी

बिहार के गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के चिचौरा गांव के 28 वर्षीय रोहित शर्मा की नेपाल के पोखरा स्थित फेवा झील में तैराकी के दौरान डूबने से मौत हो गई। रोहित अपने चार दोस्तों के साथ नेपाल घूमने गए थे। दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। और पढ़ें

04:32 PM, 11-Jul-2026

Bihar News: 'बांकीपुर में नहीं चलेगा विपक्ष का दांव', संजय कुमार बोले- एनडीए की जीत तय

विधानसभा प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने बांकीपुर विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष के दावों को खारिज करते हुए कहा कि एनडीए के सामने कोई चुनौती नहीं टिकेगी। और पढ़ें

04:22 PM, 11-Jul-2026

Bihar: 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग घर बैठे करा सकेंगे जमीन का निबंधन, कैसे-क्या करना होगा? जानिए पूरी बात

 एनडीए सरकार ने बिहार में 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों के लिए एक खास पहल की है। आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाजीपुर से इसका शुभारंभ भी कर दिया है। आइये जानते हैं कैसे घर बैठे इस पहल का लाभ आप ले सकते हैं? और पढ़ें

04:21 PM, 11-Jul-2026

BBOSE June 2026: बिहार ओपन बोर्ड 10वीं-12वीं की कुछ परीक्षाएं टलीं, अब इन तारीखों पर होंगी; देखें नई डेटशीट

BBOSE June 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बीबीओएसई जून 2026 परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। अपरिहार्य कारणों से 10वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब ये परीक्षाएं अगस्त में नई तारीखों पर आयोजित होंगी।
  और पढ़ें

04:04 PM, 11-Jul-2026

Bihar Election: 'पर्चा वापसी कांड' पर प्रशांत किशोर बोले- भाजपा वाले डरे हुए हैं, इनके उम्मीदवार ही भाग गए

Bankipur Assembly By-election: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि हमलोगों का उद्देश्य केवल बांकीपुर से विधायक बनना नहीं है, बल्कि भाजपा की राजनीति को चुनौती देना है। यदि बांकीपुर में भाजपा हारती है तो इसका राजनीतिक असर पूरे बिहार में दिखाई देगा और पार्टी नेतृत्व पर भी दबाव बढ़ेगा। और पढ़ें

03:45 PM, 11-Jul-2026

Bihar Election: राजद ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए पूछ लिया बड़ा सवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भी कर दी टिप्पणी

बांकीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के नामांकन वापसी के बाद शुरू हुआ सियासी घमासान जारी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पार्टी ने आज भाजपा पर बड़ा आरोप लगा दिया। साथ ही एक विधायक को दो विभागों का मंत्री बनाने पर सवाल भी उठा दिया। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

03:44 PM, 11-Jul-2026

Bihar: हवा में सात मिनट तक रुका सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, स्टेडियम में मच गई अफरा-तफरी

बिहार के हाजीपुर में सरकारी कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के तुरंत बाद करीब सात मिनट तक हवा में एक ही जगह पर होल्ड रहा। इससे स्टेडियम में मौजूद लोगों और अधिकारियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। और पढ़ें

03:34 PM, 11-Jul-2026

Bihar News: मोबाइल झपटना पड़ा भारी! नौ किलोमीटर तक ट्रेन से लटका रहा चोर; स्टेशन पर हुआ गिरफ्तार

बिहार के खगड़िया में जनहित एक्सप्रेस से मोबाइल झपटने की कोशिश एक युवक पर भारी पड़ गई। मानसी स्टेशन से ट्रेन खुलते ही उसने खिड़की के पास बैठे यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश की, लेकिन यात्रियों ने उसका हाथ पकड़ लिया। और पढ़ें

03:27 PM, 11-Jul-2026

Bihar: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, जबरन की शादी, एक साल में आया फैसला, आरोपी को 20 साल की सजा

बिहार के औरंगाबाद में नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे जबरन शादी करने वाले आरोपी को स्पेशल पोक्सो कोर्ट ने 20 साल के सश्रम कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने बिहार पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत पीड़िता को एक लाख रुपये मुआवजा देने का भी निर्देश दिया। और पढ़ें

03:06 PM, 11-Jul-2026

Bihar : लूट का विरोध करना पड़ा भारी! स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली; डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी बबलू साह को लूट का विरोध करने पर गोली मार दी। घायल व्यवसायी से बदमाश करीब डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घायल का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है। और पढ़ें

02:31 PM, 11-Jul-2026

Bihar: कोर्ट में पकड़ौआ विवाह पर जमकर हंगामा, दूल्हे ने कोर्ट मैरिज से किया साफ इनकार | Patna

Bihar: Barh कोर्ट में पकड़ौआ विवाह पर जमकर हंगामा, दूल्हे ने कोर्ट मैरिज से किया साफ इनकार | Patna और पढ़ें

02:08 PM, 11-Jul-2026

Bihar: कजाकिस्तान से MBBS की डिग्री, फर्जी एनओसी के सहारे इंटर्नशिप की कोशिश; जानिए कैसे खुल गई छात्र की पोल?

पूर्णिया के जीएमसीएच में विदेश से एमबीबीएस कर इंटर्नशिप के लिए पहुंचे एक छात्र के दस्तावेजों की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एनएमसी के एनओसी का क्यूआर कोड स्कैन करने पर वह किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पाया गया।  और पढ़ें

01:41 PM, 11-Jul-2026

Bihar: कैमूर से महा परिवर्तन आंदोलन का आगाज, पूर्व IPS विनय कुमार बोले- पंचायत चुनाव में उतरेंगे बेदाग मुखिया

बिहार के पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं उत्तराखंड हाईकोर्ट की जेल सुधार समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कैमूर से महा परिवर्तन आंदोलन की शुरुआत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में ईमानदार और बेदाग छवि वाले मुखिया उम्मीदवारों को उतारेगी।  और पढ़ें

01:18 PM, 11-Jul-2026

Bihar News: 'पर्चा वापसी कांड' पर गरमाई सियासत, रोहिणी आचार्य बोलीं- बांकीपुर में भाजपा की गियर फंस गई

Bankipur Election News: बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी की ओर से अपना पर्चा वापस लेने पर सियासी घमासान जारी है। अब लालू परिवार की ओर से इस मामले पर प्रतिक्रिया आई है। जानिए पूरा मामला... और पढ़ें

01:05 PM, 11-Jul-2026

Bihar: 'चुनाव मतों से जीते जाते हैं, पर दिल सेवा से जीता जाता है'; उपराष्ट्रपति ने विधायकों को दिया मंत्र

गया के बिपार्ड में आयोजित विधायक प्रबोधन कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि चुनाव जीतना लोकतंत्र की शुरुआत है, लेकिन जनता का विश्वास सेवा और सुशासन से कायम रहता है। उन्होंने बिहार को रोजगार का केंद्र बनाने, पलायन रोकने, सदन में मर्यादित संवाद बनाए रखने और 2047 के विकसित भारत में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

और पढ़ें

12:38 PM, 11-Jul-2026

Bihar News: BJP ने बदला Bankipur By-election उम्मीदवार! Sanjay Saraogi ने क्यों बताई ये वजह? हड़कंप!

Bihar News: BJP ने बदला Bankipur By-election उम्मीदवार! Sanjay Saraogi ने क्यों बताई ये वजह? हड़कंप! और पढ़ें

12:17 PM, 11-Jul-2026

Bihar: सिर्फ सीट भरने नहीं, जनता की लड़ाई लड़ने पहुंचे हैं विधायक'; गयाजी में सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा संदेश

गया के बिपार्ड में आयोजित विधायक प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनप्रतिनिधियों से प्रश्नकाल और शून्यकाल का प्रभावी उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा जनता की आवाज उठाने का सर्वोच्च मंच है। विधायक जितने अधिक सवाल पूछेंगे, सरकार को जमीनी समस्याओं की उतनी बेहतर जानकारी मिलेगी और उनके समाधान का रास्ता भी मजबूत होगा। और पढ़ें

12:09 PM, 11-Jul-2026

Bihar: जान का खतरा बताता रह गया युवक, अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूना; पुलिस के हत्थे चढ़ा मुखिया पुत्र

समस्तीपुर के चर्चित डबल मर्डर मामले में पुलिस ने पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय मुखिया के बेटे रमण ठाकुर को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब कारोबारी प्रभात चौधरी और उसके सहयोगी सन्नी की हत्या मामले में 14 नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस लेन-देन, पुरानी रंजिश और आपराधिक वर्चस्व समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

और पढ़ें

11:45 AM, 11-Jul-2026

Bihar: संविधान के किस नियम पर डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने जताई आपत्ति? उपराष्ट्रपति के सामने रख दी ये मांग

गया के बिपार्ड में आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने संविधान के अनुच्छेद 104 और 193 में निर्धारित 500 रुपये प्रतिदिन के आर्थिक दंड के प्रावधान की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर सवाल उठाया। और पढ़ें

11:42 AM, 11-Jul-2026

Pappu Yadav ने Dhirendra Shastri को बताया ढ़ोंगी, बोले- Ram Mandir Chori पर पर्ची क्यों नहीं निकली?

Pappu Yadav ने Dhirendra Shastri को बताया ढ़ोंगी, बोले- Ram Mandir Chori पर पर्ची क्यों नहीं निकली? और पढ़ें

10:45 AM, 11-Jul-2026

Bihar Weather: बिहार के 20 जिलों में यलो अलर्ट, पटना में लगातार हो रही है बारिश; 15 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम?

Monsoon Update मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने तथा बिजली चमकने के समय खुले स्थानों और खेतों में जाने से बचने की सलाह दी है। साथ ही किसानों और आम नागरिकों से मौसम सामान्य होने तक आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।
  और पढ़ें

10:19 AM, 11-Jul-2026

Bihar: बिपार्ड में सजी लोकतंत्र की 'पाठशाला', उपराष्ट्रपति; राज्यपाल और सीएम ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

गया के बिपार्ड परिसर में बिहार विधानसभा के सभी विधायकों के लिए दो दिवसीय आवासीय प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया प्रशिक्षण में संसदीय कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रिया, ई-विधानसभा और सुशासन जैसे विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया। और पढ़ें

09:52 AM, 11-Jul-2026

Bihar: उधार दिए पांच हजार, ब्याज समेत मांगे 50 हजार! छात्र का अपहरण कर मांगी रंगदारी; पांच गिरफ्तार

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में 5 हजार रुपये के पुराने लेनदेन को लेकर एक युवक का कथित अपहरण कर उससे 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सकुशल बरामद कर लिया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

और पढ़ें

09:01 AM, 11-Jul-2026

Bihar: अपहरण के 29 दिन बाद मिला ईशांत का शव, मास्टरमाइंड अब भी फरार; जांच अधिकारी निलंबित, क्या मिलेगा इंसाफ?

समस्तीपुर के चर्चित ईशांत हत्याकांड में पुलिस ने जांच में अहम प्रगति का दावा किया है, लेकिन मुख्य आरोपी अब भी फरार है। इस बीच वायरल कथित ऑडियो के बाद जांच अधिकारी एसआई शक्ति कुमार को निलंबित कर दिया गया। गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजन और ग्रामीण मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी तथा निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। और पढ़ें

08:54 AM, 11-Jul-2026

Bihar: दोहरे हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली; हथियार बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी सचिन सिंह को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया। हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। गोली उसके पैर में लगी। घायल आरोपी का भागलपुर में इलाज चल रहा है।

और पढ़ें

08:19 AM, 11-Jul-2026

Bihar News : अस्पताल परिसर में सनसनी! आवारा स्वान के मुंह में दिखा मानव अवशेष, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच परिसर में थाना के सामने आवारा कुत्तों के मुंह में मानव रीढ़ की हड्डी जैसे अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लेकर सुरक्षित कराया है। वैज्ञानिक जांच के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि अवशेष किसका है और अस्पताल परिसर तक कैसे पहुंचा। और पढ़ें

07:29 AM, 11-Jul-2026

Bihar : मनरेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा! चार योजनाओं में मिलीं गंभीर अनियमितताएं; अधिकारियों पर लगा जुर्माना

सारण जिले में मनरेगा योजनाओं की संयुक्त जांच में फर्जी एनएमएमएस हाजिरी, कार्यस्थल पर गड़बड़ी और भुगतान में अनियमितता उजागर हुई। जिला प्रशासन ने 3.21 लाख की रिकवरी, एफआईआर, जुर्माना और दो मेट का निबंधन रद्द करने का आदेश दिया है। कार्रवाई के बाद मनरेगा योजनाओं की निगरानी पर सवाल और सख्ती दोनों बढ़ गई हैं। और पढ़ें

12:01 AM, 11-Jul-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

IAS-BAS Transfer Posting : बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने शुक्रवार की देर रात 20 आईएएस-बीएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की। सरकार ने किन अफसरों को कहां भेजा, यह सूची देखें।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें