फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:51 PM, 10-Jul-2026

Bihar : नीतीश कुमार ने 'बीमार' होने की बात फिर नकारी, पहुंच गए एनडीए की बैठक में, संबोधित भी किया

Bihar News : पटना में लंबे समय के बाद हो रही एनडीए की बैठक से ठीक पहले जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीमार होने की खबर सामने आई। हालांकि, बाद में वह बैठक में कुछ देर के लिए गए। और पढ़ें

10:42 PM, 10-Jul-2026

Bihar News: बोरे में बंद मिली बेहोश महिला, पास में रो रही थी मासूम बेटी; पुलिस ने ऐसे बचाई दोनों की जान

Bihar News: बिहार में पुलिस की सतर्कता से एक महिला और उसकी मासूम बेटी की जान बच गई। गश्त के दौरान पुलिस को सड़क किनारे रोती बच्ची मिली। पास में पड़े बोरे को खोलने पर उसमें बेहोश महिला मिली, जिसके हाथ बंधे हुए थे। और पढ़ें

10:31 PM, 10-Jul-2026

Bihar: कमरे में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, 6 साल की बेटी ने पुलिस को बताई आखिरी बातचीत; पति फरार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के पियर थाना क्षेत्र स्थित बलहिया गांव में 25 वर्षीय विवाहिता चांदनी देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
10:16 PM, 10-Jul-2026

Saharsa News: खेत में धान रोप रही महिला और घर के बाहर खड़े मासूम पर गिरी बिजली, पलभर में उजड़ गए दो परिवार

बिहार में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पहली घटना खेत में धान की रोपाई के दौरान हुई, जबकि दूसरी में घर के बाहर खड़ा बच्चा वज्रपात की चपेट में आ गया। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। और पढ़ें

09:55 PM, 10-Jul-2026

Munger: मुंगेर में राजद नेता के श्रद्धांजलि सभा के बाद बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के खाजेचक गांव में श्रद्धांजलि सभा और श्राद्ध कार्यक्रम के बाद कथित तौर पर बार बालाओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंच पर नर्तकियों का डांस और लोगों के पैसे उड़ाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। पुलिस ने वीडियो की सत्यता की जांच शुरू कर दी है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
09:31 PM, 10-Jul-2026

Bihar news: कल लगना था तिलक, आज रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का लहूलुहान शव, शादी वाले घर में मचा कोहराम

सहरसा में तिलक समारोह से ठीक एक दिन पहले 21 वर्षीय युवक साजन चौधरी का रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान शव मिला। गुरुवार रात भोजन के बाद वह टहलने निकला था, जिसके बाद अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

09:05 PM, 10-Jul-2026

Muzaffarpur News: NTPC डैम में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत, एक साथ तीन घरों में पसरा मातम

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी डैम में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने बच्चों को बाहर निकाला। और पढ़ें

08:47 PM, 10-Jul-2026

Bihar News: सड़क पर उतरे सैकड़ों ग्रामीण, NH-80 और फोरलेन घंटों जाम; संपर्क पथ नहीं बनने पर फूटा गुस्सा

मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड स्थित घोरघाट में संपर्क पथ निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-80 और फोरलेन सड़क को घंटों जाम रखा। प्रदर्शन के कारण दोनों मार्गों पर लंबा जाम लग गया। प्रशासन के समझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से केवल आश्वासन मिल रहा है, लेकिन संपर्क पथ का निर्माण नहीं हुआ।
  और पढ़ें

08:24 PM, 10-Jul-2026

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से गया को लेकर खास बातचीत

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से गया को लेकर खास बातचीत और पढ़ें

07:53 PM, 10-Jul-2026

Bihar : बांकीपुर में प्रशांत किशोर के सामने भाजपा का पहला दांव क्यों हुआ फेल? शपथ पत्र की 'वह' बात ही घाव बनी

Bankipur By Election : पवन सिंह के बाद भाजपा का टिकट वापस करने वाले अभिषेक कुमार 'बंटी' हैं। पवन के सामने शत्रुघ्न सिन्हा थे। अभिषेक के सामने प्रशांत किशोर। लेकिन, नाम वापसी का कारण बिल्कुल अलग है। आधार 'अमर उजाला' ने कल ही सामने लाया था। और पढ़ें

07:47 PM, 10-Jul-2026

Purnia News: कसबा विधायक के PA पर जानलेवा हमला, 50 से ज्यादा लोगों ने घेरकर बाउंसरों को पीटा

पूर्णिया के गुलाबबाग जीरोमाइल के पास कसबा विधायक नितेश सिंह के निजी सहायक साहिल कुमार और उनके सुरक्षाकर्मियों पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया गया। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जीएमसीएच पूर्णिया में चल रहा है। और पढ़ें

07:32 PM, 10-Jul-2026

Bihar news: नाबालिक के साथ दुष्कर्म व नृशंस हत्या मामले में कोर्ट का सख्त फैसला, अभियुक्त को फांसी की सजा

Bihar news: रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और नृशंस हत्या के छह साल पुराने मामले में अदालत ने दोषी बलिराम सिंह को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने इसे 'दुर्लभतम से भी दुर्लभ' अपराध मानते हुए पीड़िता की मां को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया। और पढ़ें

07:00 PM, 10-Jul-2026

Bihar News: अब सरकारी अस्पतालों में नहीं दिखेगी गंदगी! बिहार सरकार ने जीविका दीदियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Bihar News: बिहार सरकार ने जिला और अनुमंडल अस्पतालों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी जीविका दीदियों को सौंपने की शुरुआत कर दी है। औरंगाबाद सदर अस्पताल से इस पहल का शुभारंभ हुआ। सरकार का उद्देश्य अस्पतालों की स्वच्छता में सुधार के साथ ग्रामीण महिलाओं को स्थायी रोजगार और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। और पढ़ें

06:30 PM, 10-Jul-2026

बांकीपुर उपचुनाव: कौन हैं नीरज कुमार सिन्हा? जिन्हें अभिषेक कुमार की जगह BJP ने बनाया उम्मीदवार

Neeraj Kumar Sinha : बिहार की राजनीति में उलटफेर खूब होता है। भाजपा में तो 2014 से यह खूब हो रहा है। बांकीपुर में भी वही हुआ। लेकिन, चौंकाने वाला उलटफेर तो इस बार ऐसा हुआ कि भाजपा वाले भी पूछ रहे- अरे, यह लड़का कौन है? और पढ़ें

06:21 PM, 10-Jul-2026

BPSC 72nd Prelims: 72वीं प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई को, कितने बजे से है एग्जाम? बीपीएससी ने बताई शिफ्ट टाइमिंग

BPSC 72nd CCE Prelims Exam Date: 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। आयोग ने परीक्षा की तारीख और समय घोषित कर दिया है। परीक्षा जुलाई में ही होगी और एक दिन पर एक ही पाली में होगी।
  और पढ़ें

06:15 PM, 10-Jul-2026

बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया नाम, नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा

Bihar News: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए और भाजपा के प्रत्याशी अभिषेक कुमार उर्फ 'बंटी' ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र सौंपकर पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपनी असमर्थता जताई है।
  और पढ़ें

05:20 PM, 10-Jul-2026

Bihar: कारोबारी को गोली मार जंगल में छिपे थे आरोपी, ड्रोन ने खोला राज; 12 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन

मुजफ्फरपुर के पानापुर थाना क्षेत्र में हार्डवेयर व्यवसायी पर हुई गोलीबारी का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। ड्रोन की मदद से जंगल में छिपे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, वारदात की वजह भूमि विवाद थी। और पढ़ें

04:52 PM, 10-Jul-2026

Bihar News: भोज से लौटे युवक की संदिग्ध मौत, घर के दरवाजे पर मिला शव, जांच में जुटी एफएसएल टीम

Bihar News: बिहार के रूपेश साह का शव शुक्रवार सुबह उनके घर के मुख्य दरवाजे पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वह गुरुवार शाम भोज में शामिल होने गए थे, लेकिन रातभर घर नहीं लौटे। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है। 
  और पढ़ें

04:24 PM, 10-Jul-2026

Bihar: बिहार की दूसरी प्रशासनिक राजधानी बनने की ओर गया, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम बोले- नई इबारत लिखी जा रही

Bihar News: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गया प्रशासनिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन रहा है। बिपार्ड में विधायकों का प्रशिक्षण लोकतांत्रिक कार्यकुशलता और डिजिटल विधानसभा को मजबूत करेगा। जानिए उन्होंने बिहार को लेकर क्या कहा... और पढ़ें

03:18 PM, 10-Jul-2026

Bihar: 'पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही बदल गए तेवर'; पत्नी पर 21 लाख की संपत्ति हड़पने और झूठे केस का आरोप

सारण के भगवान बाजार थाना में एक युवक ने अपनी जीएनएम पत्नी, उसके कथित प्रेमी और ससुराल पक्ष पर 21 लाख रुपये की संपत्ति हड़पने, अवैध संबंध, झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। और पढ़ें

03:03 PM, 10-Jul-2026

Bihar: ट्रक की टक्कर से थमीं यूपी के सरकारी शिक्षक की सांसें; दोस्त जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा

गोपालगंज में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी दिव्यांग सरकारी शिक्षक मनोज कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके साथी राजेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। और पढ़ें

02:52 PM, 10-Jul-2026

Bihar: अब हर महीने की 10 तारीख को मनेगा 'पेंशन दिवस', सीधे खाते में आएंगे 1100 रुपये की राशि

बिहार सरकार ने हर महीने की 10 तारीख को 'बिहार पेंशन दिवस' मनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में DBT के जरिए 1,423.94 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। सरकार ने सभी पात्र लोगों को योजना से जोड़ने का संकल्प दोहराया।

और पढ़ें

01:28 PM, 10-Jul-2026

Bihar : सारे विधायक क्षेत्र छोड़ पटना नहीं गयाजी में रहेंगे दो दिन; क्या चल रहा? उप राष्ट्रपति और CM भी आएंगे

गया के बिपार्ड परिसर में 11 और 12 जुलाई को बिहार विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें भारत के उपराष्ट्रपति शामिल होंगे। विधायकों को संसदीय परंपराओं, विधानसभा की कार्यप्रणाली और NEVA प्रणाली का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुरक्षा और ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था की गई है। और पढ़ें

12:38 PM, 10-Jul-2026

Bihar: खेत में मिला पूर्व मुखिया का शव, हत्या की आशंका पर मचा बवाल; हाईवे पर लगाया पांच किमी लंबा जाम

पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में राघोपुर पंचायत के पूर्व मुखिया संजय यादव का शव खेत से मिलने के बाद बवाल मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बिहटा-बिक्रम स्टेट हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें

12:25 PM, 10-Jul-2026

Patna: पटना के इस स्टेशन के पास पहुंचना मुश्किल; सड़क धंसी, टर्मिनल के सामने रोड बनाने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट

Bihar News : बारिश ठीक से शुरू होने के पहले ही सड़क धंसने का दौर शुरू हो गया है। आज इसी फेर में पटना के राजेन्द्रनगर टर्मिनल के सामने रास्ता बंद है। मरम्मत का काम चल रहा है।
  और पढ़ें

11:42 AM, 10-Jul-2026

Bihar: मजदूरी कर पालता था पेट, हादसे ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार; युवक की मौत के बाद अस्पताल में चीख-पुकार

मुंगेर में बकरी खरीदने जा रहे 30 वर्षीय गोपाल कुमार तांती की रायपुरा बाजार के पास खड़े ट्रक से बाइक टकराने पर मौत हो गई। हादसे में उनके चाचा बच गए। वहीं, मिल्की के पास हुए दूसरे सड़क हादसे में फुटबॉल मैच से लौट रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

और पढ़ें

11:09 AM, 10-Jul-2026

Bihar News: दुकान में घुसकर पिस्टल से की फायरिंग, कारोबारी के हाथ की हड्डी टूटी; इलाके में दहशत

मुजफ्फरपुर के पानापुर करियात थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने हार्डवेयर कारोबारी सुभाष कुमार उर्फ मुन्ना ठाकुर को दुकान पर गोली मार दी। गोली हाथ में लगने से उनकी हड्डी टूट गई। पुलिस जमीन विवाद और आपसी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है। और पढ़ें

09:35 AM, 10-Jul-2026

Bihar News: दिनदहाड़े एक ही कॉलोनी के छह घरों में चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

गया के वास्तु विहार फेज-3 में दिनदहाड़े चोरों ने छह बंद मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना से इलाके में दहशत है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

09:15 AM, 10-Jul-2026

Bihar: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नेतृत्व में NDA घटक दल की बैठक खत्म, पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी रहे मौजूद

NDA Meeting: बिहार में एनडीए की महाबैठक संपन्न हो गई है। बांकीपुर उप चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री आवास पर नितिन नवीन, नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्रियों, राज्य के मंत्रियों, एनडीए विधायकों और जिलाध्यक्षों का जुटान रहा। जानिए क्या रहा मीटिंग का एजेंडा? और पढ़ें

08:45 AM, 10-Jul-2026

Bihar: पत्नी बेसुध, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल; वायनाड भूस्खलन में जान गंवाने वाले इमरान के घर पसरा सन्नाटा

केरल के वायनाड भूस्खलन में लापता सारण के तरैया निवासी मोहम्मद इमरान अंसारी का शव सेना ने मलबे से बरामद किया। परिवार में मातम पसरा है। कंपनी ने 50 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी है, जबकि जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

और पढ़ें

08:26 AM, 10-Jul-2026

Bihar Weather: पटना में रुक-रुक कर हो रही बारिश, कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी; जानिए मौसम का हाल

Patna Weather News: पटना समेत कई जिलों में बारिश ने गर्मी से राहत दिला दी है। आज भी कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। जानिए पूरा मामला... और पढ़ें

08:11 AM, 10-Jul-2026

Bihar: सेतु मिश्रा ने रचा इतिहास, एशियाई चैंपियनशिप में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक; सीएम सम्राट ने दी बधाई

चीन में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में भारत ने स्वर्ण पदक जीता। बिहार के धावक सेतु मिश्रा ने टीम की इस ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाकर देश और राज्य का गौरव बढ़ाया। और पढ़ें

07:57 AM, 10-Jul-2026

Bihar: डीजे पर गाना बजाने को लेकर बवाल, शादी समारोह में मचा खूनी संघर्ष; वाहन की चपेट में युवक की मौत, कई घायल

अररिया के फारबिसगंज में शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। अफरा-तफरी में डीजे वाहन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक मिठ्ठू कुमार राय की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

07:30 AM, 10-Jul-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

दरभंगा में एयरटेल कर्मचारी संजीव कुमार सिंह की घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे-50 जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने दो खोखे बरामद किए हैं और एफएसएल टीम के साथ जांच में जुटी है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें