फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:00 PM, 08-Jul-2026

UCC Bill: जनसुनवाई के लिए समिति गठित-जनता से राय से पहले बढ़ा सियासी पारा

UCC Bill: जनसुनवाई के लिए समिति गठित-जनता से राय से पहले बढ़ा सियासी पारा और पढ़ें

09:34 PM, 08-Jul-2026

Bihar: साले की शादी में जा रहे परिवार की बाइक हादसे का शिकार, पत्नी की मौत; पति-बेटी गंभीर घायल

सहरसा के सोनबरसा राज थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में 26 वर्षीय ममता कुमारी की मौत हो गई। हादसे में पति और तीन वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। दूसरी बाइक का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।

और पढ़ें

09:28 PM, 08-Jul-2026

Bihar: यूपी-बिहार में सक्रिय 50 हजार का इनामी अपराधी औरंगाबाद से गिरफ्तार, बाइक लूटकांड का खुलासा

औरंगाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूपी-बिहार में सक्रिय अंतर्राज्यीय 50 हजार के इनामी अपराधी की गिरफ्तारी हुई है। अपराधी सुजीत कुमार उर्फ गुड्डू कुमार यादव को बिहार और उत्तर प्रदेश की पुलिस दर्जनभर मामलों में सरगर्मी से तलाश रही थी। और पढ़ें

विज्ञापन
09:17 PM, 08-Jul-2026

UP: एक लाख का इनामी बदमाश योगेश भदौड़ा काशीपुर से गिरफ्तार, 46 मुकदमे हैं दर्ज; कोर्ट ने किया था भगौड़ा घोषित

Meerut News: वेस्ट यूपी का कुख्यात बदमाश योगेश भदौड़ा जेल से जमानत पर रिहा हुआ था, उसके बाद से फरार चल रहा है। यूपी की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। ऐसे में वह उत्तराखंड में गिरफ्तार हो गया। और पढ़ें

09:08 PM, 08-Jul-2026

Bihar: रोटी की तलाश में गया था केरल, भूस्खलन में सारण का युवक लापता; परिजनों को सताए जा रही चिंता

केरल के वायनाड में भारी बारिश के बीच सड़क निर्माण स्थल पर हुए भूस्खलन में सारण के तरैया निवासी क्रेन चालक मोहम्मद इमरान लापता हो गए। करीब 15 मजदूर मलबे में दबे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, जबकि परिवार गहरे सदमे में है।

और पढ़ें

विज्ञापन
09:02 PM, 08-Jul-2026

Bihar: मुहर्रम में घर आए युवक की बेरहमी से हत्या, बीच-बचाव करने वाला भी गंभीर घायल; इलाके में सनसनी

समस्तीपुर के बंगरा गद्दोपुर में दोस्तों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। चाकू से हमले में मो. मद्दाम की मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने वाला एक युवक गंभीर घायल हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

और पढ़ें

08:58 PM, 08-Jul-2026

Bihar: दिल्ली-दरभंगा अकासा एयर की फ्लाइट लगातार दूसरे दिन रद्द, मुंबई से इंडिगो की उड़ान 4 घंटे देरी से पहुंची

दरभंगा एयरपोर्ट पर बुधवार को दिल्ली-दरभंगा अकासा एयर की फ्लाइट लगातार दूसरे दिन रद्द रही। वहीं मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 3 घंटे 45 मिनट की देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को असुविधा हुई, जबकि अन्य अधिकांश उड़ानें समय के आसपास संचालित हुईं।

और पढ़ें

08:31 PM, 08-Jul-2026

Bihar ITI CAT 2026: आईटीआई में प्रवेश के लिए पहली सीट आवंटन सूची जारी, इस तारीख तक लेना होगा दाखिला

Bihar ITI CAT Seat Allotment 2026: बिहार आईटीआई की पहली सीट आवंटन सूची जारी हो गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 13 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन और दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जबकि दूसरी सूची 18 जुलाई को आएगी।
  और पढ़ें

08:21 PM, 08-Jul-2026

Bihar Latest News: नेपाल में बारिश से तिरहुत के कई जिलों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन मुस्तैद

Bihar Latest News: नेपाल में बारिश से तिरहुत के कई जिलों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन मुस्तैद और पढ़ें

07:56 PM, 08-Jul-2026

Bihar: बंधक युवक को छुड़ाने जा रही पुलिस की गाड़ी घर में घुसी, दो घायल; शराब पीने के आरोपों की जांच शुरू

रोहतास के ओझा बीघा में बंधक युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस की गाड़ी दीवार से टकरा गई, जिससे भाजपा नेता अजय ओझा के पिता समेत दो लोग घायल हो गए। शराब पीने के आरोप पर आठ पुलिसकर्मियों के ब्लड सैंपल जांच के लिए लिए गए।

और पढ़ें

07:52 PM, 08-Jul-2026

Bharat Tiwari Encounter Case: मानवाधिकार आयोग सख्त, आश्रितों को जल्द अनुग्रह राशि देने का आदेश

भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने सख्ती दिखाते हुए मृतक के आश्रितों को जल्द अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी, जबकि एनएचआरसी में भी सुनवाई जारी है।

और पढ़ें

07:45 PM, 08-Jul-2026

Bihar News: फर्जी जमाबंदी मामले में सीजेएम सख्त, सीओ समेत अधिकारियों को कोर्ट में पेश होने का आदेश

दरभंगा में फर्जी दस्तावेज और कथित जाली हस्ताक्षर के आधार पर जमीन की जमाबंदी करने के आरोप में सीजेएम कोर्ट ने बहादुरपुर की सीओ समेत संबंधित अधिकारियों को अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। साथ ही डीएम से विस्तृत प्रतिवेदन भी तलब किया गया है।

और पढ़ें

07:38 PM, 08-Jul-2026

Bihar News: मुंगेर में करंट लगने से 12 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड के खंडबिहारी गांव में घर में बिजली से जुड़ा काम करते समय 12 वर्षीय छात्र अभिषेक कुमार करंट की चपेट में आ गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार और गांव में शोक है।

और पढ़ें

07:32 PM, 08-Jul-2026

Bihar: कट्टा लहराकर रील बनाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद दो भाइयों पर केस; पुलिस तलाश में जुटी

लखीसराय में देसी कट्टा लहराकर रील बनाने वाले दो सगे भाइयों का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने केस दर्ज किया। एक आरोपी पहले से न्यायिक हिरासत में है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी और हथियार बरामद करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

और पढ़ें

07:27 PM, 08-Jul-2026

Bihar: 15 बरस की बाली उम्र में शादी, 10 साल के बेटे ने अब मां की मौत का खोला राज; राजस्थान से आई सास, तब कांड

दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय प्रीति कुमारी की संदिग्ध मौत हो गई। मायके पक्ष ने सास पर गर्म पानी में जहर मिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। 10 वर्षीय बेटे के बयान के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

06:49 PM, 08-Jul-2026

Bihar: 15 अगस्त तक अभियान बसेरा का लक्ष्य पूरा करें, नहीं तो होगी कार्रवाई; सचिव जय सिंह ने दिया अल्टीमेटम

राजस्व सचिव जय सिंह ने 38 जिलों के अपर समाहर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक में अभियान बसेरा, राजस्व महा-अभियान और RCMS कार्यों को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। 15 अगस्त और 9 जुलाई की समय-सीमा तय करते हुए लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

और पढ़ें

06:42 PM, 08-Jul-2026

Bihar News: पैट मेरिट लिस्ट विवाद पर फिर भड़के छात्र, BRABU में अनिश्चितकालीन अनशन का एलान

बीआरएबीयू में PAT 2023-24 की मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी और रोस्टर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए छात्र संगठनों ने आंदोलन तेज कर दिया है। गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन अनशन का ऐलान किया, जबकि छात्र नेताओं पर एफआईआर भी दर्ज हुई है।

और पढ़ें

06:37 PM, 08-Jul-2026

Bihar: शेखपुरा में बाबा नरपतमल महतो साहब मंदिर पहुंचे सांसद शंभू शरण पटेल, विकास कार्यों की घोषणा

शेखपुरा के घाटकुसुंभा स्थित बाबा नरपतमल महतो साहब मंदिर पहुंचे राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने सांसद निधि से हाईमास्ट लाइट और बाउंड्री वॉल निर्माण की घोषणा की। उन्होंने शिक्षा और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी जोर दिया।

और पढ़ें

06:31 PM, 08-Jul-2026

Bihar: नई बाजार में हथियार लहराकर दहशत फैलाने का आरोप, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

नई बाजार में हथियार लहराकर दहशत फैलाने का आरोप, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग; और पढ़ें

06:13 PM, 08-Jul-2026

Bihar: उद्घाटन से पहले ही चंदवारा पुल पर उठे सवाल, पिलरों से झड़ रहा कंक्रीट; IIT पटना करेगी जांच

मुजफ्फरपुर के चंदवारा पुल में उद्घाटन से पहले कंक्रीट झड़ने, सरिए बाहर आने और स्लैब में दरारें मिलने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। पथ निर्माण विभाग ने निरीक्षण किया है, जबकि आईआईटी पटना से तकनीकी जांच कराई जाएगी।

और पढ़ें

06:05 PM, 08-Jul-2026

Bihar: पटना से 4 शहरों तक RRTS, एम्स विस्तार और 3 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी; कैबिनेट की बड़ी सौगात

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट ने पटना से मुजफ्फरपुर, गया, आरा और बेगूसराय तक RRTS परियोजना की DPR तैयार कराने, AIIMS पटना विस्तार, तीन नए केंद्रीय विद्यालय खोलने और मत्स्य विकास के लिए नई सरकारी कंपनी BAIDCL के गठन को मंजूरी दी। और पढ़ें

05:58 PM, 08-Jul-2026

Bihar News: गोपालगंज में ठनका गिरने से खेत मजदूर की मौत, धान की रोपनी के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में धान की रोपनी के दौरान ठनका गिरने से 40 वर्षीय भोला राम की मौत हो गई, जबकि सुभाष राम गंभीर रूप से झुलस गए। घायल का इलाज जारी है, वहीं परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।

और पढ़ें

05:50 PM, 08-Jul-2026

Bihar: भागलपुर में मिला लाखों साल पुराना वृक्ष जीवाश्म, वैज्ञानिक जांच के लिए लखनऊ भेजा गया नमूना

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड से मिले दो प्राचीन वृक्ष जीवाश्मों के नमूने वैज्ञानिक जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। विशेषज्ञ उनकी आयु, प्रजाति और भूवैज्ञानिक महत्व का अध्ययन करेंगे। प्रारंभिक अनुमान है कि ये जीवाश्म लाखों वर्ष पुराने हो सकते हैं।

और पढ़ें

05:45 PM, 08-Jul-2026

Bihar: बाढ़ से पहले गंगा का कहर, मुंगेर में आधा किलोमीटर जमीन नदी में समाई; डीएम ने किया निरीक्षण

मुंगेर के टीका रामपुर में गंगा कटाव से पिछले एक महीने में करीब आधा किलोमीटर कृषि भूमि नदी में समा गई। खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर ने मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

04:38 PM, 08-Jul-2026

Bihar News: दो साल की शादी का दर्दनाक अंत, विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत; पति पर हत्या का आरोप

Madhepura News: मधेपुरा के फुलौत में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। 2 साल पहले शादी हुई थी, लेकिन कोई बच्चा नहीं हुआ था। और पढ़ें

04:33 PM, 08-Jul-2026

Bihar News: 8 और 9 जुलाई की रात विक्रमशिला सेतु रहेगा बंद, यात्रा से पहले जान लें अपडेट; एडवाइजरी जारी

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर 8 और 9 जुलाई की रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। स्थायी पुल निर्माण के तहत IIT पटना की टीम तकनीकी निरीक्षण करेगी। प्रशासन ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।

और पढ़ें

04:21 PM, 08-Jul-2026

Bankipur Vidhan Sabha : भाजपा प्रत्याशी को नीतीश कुमार का आशीर्वाद; NDA की एकजुटता दिखाने वाली तस्वीर आई सामन

Bihar News : मुख्यमंत्री की कुर्सी पर चेहरा बदले जाने के बाद बिहार में यह पहला मौका है, जब जनता सीधे वोट करेगी।  चर्चा उठी कि बांकीपुर में जदयू साथ नहीं देगा, लेकिन NDA की एकजुटता दिखाती एक तस्वीर सामने आई है। और पढ़ें

04:14 PM, 08-Jul-2026

Bihar: सोनपुर में सेटेलाइट सिटी परियोजना का विरोध तेज, किसानों ने भूमि अधिग्रहण के खिलाफ खोला मोर्चा

सारण के सोनपुर में प्रस्तावित सेटेलाइट सिटी परियोजना के विरोध में किसानों ने जनसभा कर भूमि अधिग्रहण का विरोध किया। किसानों ने बिना सहमति, उचित मुआवजे और पुनर्वास के जमीन नहीं देने का संकल्प लिया तथा जबरन अधिग्रहण होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

और पढ़ें

04:06 PM, 08-Jul-2026

Bihar: नेपाल में भारी बारिश से उत्तर बिहार पर बाढ़ का खतरा, तिरहुत की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा; अलर्ट

नेपाल और तराई क्षेत्र में लगातार बारिश से तिरहुत की बूढ़ी गंडक, गंडक, बागमती समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट है। छह जिलों के डीएम को राहत-बचाव और तटबंधों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़ें

04:01 PM, 08-Jul-2026

Bihar: जमीन की नापी के बदले मांगे पांच हजार, जहानाबाद में निगरानी का बड़ा एक्शन; अमीन रंगे हाथ गिरफ्तार

जहानाबाद के मखदुमपुर अंचल कार्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने अमीन अनिल कुमार सिंह को जमीन की नापी के बदले 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत सत्यापित होने के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई, जिससे कार्यालय में हड़कंप मच गया।

और पढ़ें

03:51 PM, 08-Jul-2026

Bihar: मोतिहारी में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़! एक करोड़ के कथित जाली नोट और सोने के बिस्किट भी मिले; कार्रवाई

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में पुलिस ने कथित जाली नोट और ठगी के नेटवर्क का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। चार संदिग्ध हिरासत में हैं। करीब एक करोड़ के कथित जाली नोट, 13 लाख नकद, कथित सोने के बिस्किट, हथियार और वाहन बरामद हुए हैं।

और पढ़ें

03:41 PM, 08-Jul-2026

Khan Sir Dispute: पटना कोर्ट ने खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा, 10 जुलाई को आएगा आदेश

पटना की अदालत ने कोचिंग संस्थान फायरिंग मामले में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला 10 जुलाई तक सुरक्षित रख लिया। तब तक उन्हें अंतरिम राहत मिलेगी। वकील ने कहा कि घटना आत्मरक्षा में हुई और खान सर ने जांच में पूरा सहयोग किया। और पढ़ें

03:09 PM, 08-Jul-2026

Bihar: Patna में अपहरण पर बवाल! 3 घंटे जाम, फिर पहुंचे Prashant Kishor, दे दिया दो दिन का अल्टीमेटम

Bihar: Patna में अपहरण पर बवाल! 3 घंटे जाम, फिर पहुंचे Prashant Kishor, दे दिया दो दिन का अल्टीमेटम और पढ़ें

03:01 PM, 08-Jul-2026

Bihar: आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व बीडीओ चंद्रमोहन पासवान निलंबित, जांच के बाद बड़ी कार्रवाई

दरभंगा के केवटी के पूर्व बीडीओ चंद्रमोहन पासवान को आय से 81.03% अधिक संपत्ति मामले में ग्रामीण विकास विभाग ने निलंबित कर दिया है। SVU की जांच में करीब 89.13 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ था। अब प्रखंड प्रमुख पर कार्रवाई की मांग भी तेज हो गई है।

और पढ़ें

02:51 PM, 08-Jul-2026

Bihar: मेडिकल कॉलेज में EOU का सर्च ऑपरेशन, फरार MBBS छात्र ने अपनी पत्नी के लिए भी बुक की थी 'सॉल्वर'

री-नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में ईओयू ने पावापुरी मेडिकल कॉलेज में सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच में फरार एमबीबीएस छात्र पर अपनी पत्नी की जगह सॉल्वर बैठाने की कथित साजिश का खुलासा हुआ। अब तक 24 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी फरार हैं।

और पढ़ें

02:47 PM, 08-Jul-2026

Bihar: जलालपुर पहुंचे नीतीश कुमार, लोकगायक की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण; कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सारण के जलालपुर पहुंचे। उन्होंने महेंद्र चौक पर पंडित महेंद्र मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्थानीय नेताओं से मुलाकात के बाद वह बिना मीडिया से बातचीत किए पटना लौट गए। और पढ़ें

02:08 PM, 08-Jul-2026

Bihar: घर से महज 500 मीटर दूर काल बनकर आया ट्रक, दो चचेरे भाइयों को रौंदा; एक की मौत, दूल्हा अस्पताल में भर्ती

मधेपुरा के गम्हरिया में रिसेप्शन के लिए सामान खरीदने जा रहे दो चचेरे भाइयों की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय अभिषेक कुमार की मौत हो गई, जबकि दो दिन पहले दूल्हा बने दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। और पढ़ें

01:39 PM, 08-Jul-2026

Bihar: बम विस्फोट में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम; एटीएस ने शुरू की जांच

दरभंगा के चंचल नगर में टिफिन बम विस्फोट में घायल मजदूर कमलेश पासवान की पीएमसीएच में मौत हो गई। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे-50 जाम कर मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। एटीएस और पुलिस जमीन विवाद समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। और पढ़ें

01:38 PM, 08-Jul-2026

BPSC APO Admit Card: कल जारी होगा एपीओ प्रीलिम्स का प्रवेश पत्र, अच्छे से समझ लें एग्जाम-डे गाइडलाइंस

BPSC APO Prelims Admit Card 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने अभियोजन पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2026 को लेकर एक आवश्यक सूचना जारी की है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो जानिए एडमिट कार्ड कब और कैसे डाउनलोड करना है और किन नियमों का पालन जरूरी है।
  और पढ़ें

12:59 PM, 08-Jul-2026

Bihar : जमीन विवाद में खूनी खेल? ट्रक चालक की गला रेतकर हत्या, सुनसान रास्ते पर घात लगाए बैठे थे हमलावर

रोहतास के बकनौरा पंचायत में ट्रक चालक ददन यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डेहरी-बंजारी मार्ग जाम कर मुआवजे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस जमीन विवाद समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

और पढ़ें

12:34 PM, 08-Jul-2026

Bihar: अपहरण पर भड़का गुस्सा, सड़क पर सुलगे टायर; प्रशांत किशोर बोले- 'युवक नहीं मिला तो मैं धरने पर बैठूंगा'

पटना के न्यू करबिगहिया में युवक के कथित अपहरण के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने तीन घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशांत किशोर भी मौके पर पहुंचे और दो दिन में युवक की बरामदगी नहीं होने पर आंदोलन में शामिल होने की बात कही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

10:47 AM, 08-Jul-2026

Bihar: तेज रफ्तार बाइक बनी काल, ओवरब्रिज से नीचे गिरकर युवक की मौत; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सारण के श्यामचक रेलवे ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक सवार युवक पुल से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक की पीएमसीएच ले जाते समय मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया। हादसे के बाद ओवरब्रिज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। और पढ़ें

10:18 AM, 08-Jul-2026

Bihar: समस्तीपुर में गैंगवार से सनसनी, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो युवकों की बेरहमी से हत्या; भारी पुलिस बल तैनात

समस्तीपुर के नामापुर दरिया गांव में देर रात बदमाशों ने कथित शराब कारोबारी प्रभात चौधरी और उसके साथी सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस गैंगवार, पुरानी रंजिश और अवैध कारोबार समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। और पढ़ें

08:44 AM, 08-Jul-2026

Bihar : डीएम दफ्तर के सामने दो हजार की रिश्वत लेते धराया बाबू, फाइल बढ़ाने के लिए मांगी थी घूस

वैशाली समाहरणालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने अनुमंडल कार्यालय के लिपिक सुमन सौरभ को पीडीएस लाइसेंस बहाली की फाइल आगे बढ़ाने के बदले दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। और पढ़ें

08:38 AM, 08-Jul-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक और वज्रपात के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें, खेतों या खुले मैदान में न जाएं तथा मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें