फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 जून के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:12 PM, 24-Jun-2026

Bihar News: लखनऊ अग्निकांड के बाद पटना में एक्शन 80 नामचीन संस्थाओं को नोटिस

Bihar News: लखनऊ अग्निकांड के बाद पटना में एक्शन 80 नामचीन संस्थाओं को नोटिस और पढ़ें

10:50 PM, 24-Jun-2026

Muzaffarpur News: ताला बंद हॉल में वार्मर पर तड़पता मिला नवजात, दो अवैध अस्पताल सील

पूर्वी चंपारण के चकिया में प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित दो निजी अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। छापेमारी के दौरान एक ताला बंद हॉल में वार्मर पर नवजात शिशु मिला, जबकि अस्पतालों में कोई डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। प्रशासन ने बच्चों को सुरक्षित अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। और पढ़ें

09:47 PM, 24-Jun-2026

Bihar News: परीक्षा में बैठने से रोका तो टावर पर चढ़ गया नर्सिंग छात्र, DMCH में घंटों चला हाई-वोल्टेज

दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बीएससी नर्सिंग के एक छात्र ने परीक्षा में शामिल नहीं होने देने से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र का आरोप है कि माफीनामा जमा करने के बावजूद उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई। करीब दो घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस, प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटे रहे।
  और पढ़ें

विज्ञापन
09:26 PM, 24-Jun-2026

Bihar : विनोद कुमार सिन्हा आयोग का गठन, भरत तिवारी एनकाउंटर की जांच को कैबिनेट से भी स्वीकृति

Bihar : भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट के फैसले के मुताबिक, पटना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनोद कुमार सिन्हा को न्यायिक जांच आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। और पढ़ें

09:00 PM, 24-Jun-2026

Bihar News: '15 हजार रुपये लेकर FIR लिखी'- दुष्कर्म पीड़िता का आरोप, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए IG से फरियाद

किशनगंज जिले में एक दुष्कर्म पीड़िता ने महिला थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी पर एफआईआर दर्ज करने के बदले 15 हजार रुपये रिश्वत लेने के बावजूद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पूर्णिया आईजी विवेकानंद को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:12 PM, 24-Jun-2026

Bihar: पूर्णिया में दर्दनाक हादसा! पानी से भरे गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत, दो गंभीर

पूर्णिया के डगरुआ थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

07:42 PM, 24-Jun-2026

BPSC Auditor Exam 2026: बीपीएससी ऑडिटर प्रीलिम्स पांच जुलाई को, इस दिन से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

BPSC Auditor Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग अंकेक्षक (Auditor) प्रारंभिक परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित करेगा। परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड 28 जून से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। विस्तृत सेंटर डिटेल्स 2 जुलाई से डैशबोर्ड पर देखी जा सकेंगी।
  और पढ़ें

07:32 PM, 24-Jun-2026

Bihar: IPRD को मिला नया मुखिया! नवीन कुमार ने संभाली कमान, फेक न्यूज पर सख्ती और सोशल मीडिया पर रहेगा फोकस

आईएएस अधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को निवर्तमान सचिव चंद्रशेखर सिंह से सूचना एवं जन-संपर्क विभाग (आईपीआरडी) के सचिव पद का प्रभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और उपलब्धियों को विभाग के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रचारित किया जाएगा।
  और पढ़ें

07:15 PM, 24-Jun-2026

Bihar: मुंगेर में पुलिस को चकमा देकर भागे शराब तस्कर! कोर्ट ले जाते समय खोली हथकड़ी; एक दबोचा गया, दूसरा फरार

मुंगेर में बुधवार को उस समय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया जब 800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार दो आरोपी कोर्ट ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। इममें एक आरोपी को पकड़ लिया गया जबकि दूसरा आरोपी फरार है। और पढ़ें

06:19 PM, 24-Jun-2026

Bihar News: मोहर्रम से पहले कटिहार में बड़ा अलर्ट! कोल्ड ड्रिंक के कैरेट से निकले 5 देसी बम, मचा हड़कंप

कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के मधुरा गांव में एक किराना दुकान से पांच लो-इंटेंसिटी देसी बम बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बम कोल्ड ड्रिंक के कैरेट में रखे मिले। मोहर्रम से पहले हुई इस बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने बमों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
  और पढ़ें

06:07 PM, 24-Jun-2026

Bihar Cabinet : बिहार में अब पांच स्पेशल यूनिवर्सिटी; CM सम्राट चौधरी की कैबिनेट ने आज और क्या बड़े फैसले लिए?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैबिनेट में विकास, रोजगार, शिक्षा, कृषि, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित अधोसंरचना विकसित करने, शिक्षकों के स्थानांतरण नियम लागू करने और पर्यटन परियोजनाओं को बढ़ावा देने जैसे कई अहम फैसले लिए। और पढ़ें

05:45 PM, 24-Jun-2026

Bihar News: आईएएस अफसर सहित सात के खिलाफ चार्जशीट दाखिल; रिशुश्री के टेंडर घोटाले में क्या-क्या सामने आया?

बिहार टेंडर घोटाले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। रिशु श्री और संजीव हंस समेत सात लोगों पर नकेल कसी गई है। अब सबकी नजर अदालत की कार्रवाई और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर टिकी हुई है। और पढ़ें

05:38 PM, 24-Jun-2026

Bihar: गंगा नदी के ऊपर घंटों फंसी रही मौर्य एक्सप्रेस! राजेंद्र सेतु पर टूटा बिजली का तार, कई ट्रेनें प्रभावित

Bihar News: बाढ़ अनुमंडल के मोकामा स्थित राजेंद्र सेतु पर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब अचानक ओवरहेड बिजली का तार टूट गया। इस तकनीकी खराबी के कारण सोनपुर-किउल रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। और पढ़ें

05:16 PM, 24-Jun-2026

Bihar: बिहार में निवेश का धमाका! ₹1628 करोड़ की 36 परियोजनाओं को SIPB की मंजूरी, रोजगार और उद्योग पर जोर

बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड की 68वीं बैठक में ₹1,628.60 करोड़ की 36 परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लीयरेंस प्रदान की गई। इसके अलावा 7 परियोजनाओं को ₹44.89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति भी दी गई। सरकार का दावा है कि इन निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन से राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
  और पढ़ें

04:51 PM, 24-Jun-2026

Bihar : बेटी का नाम स्वाभिमानी रखा, स्वाभिमान को पहुंची ठेस तो दे दी जान; जानें मोबाइल से कैसे जुड़ा है मामला

पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र में कक्षा नौवीं की एक छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि छात्रा को मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल को लेकर समझाया और डांटा गया था। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
  और पढ़ें

04:22 PM, 24-Jun-2026

Bihar News: शराब जांच के लिए पहुंची पुलिस पर हमला! थानाध्यक्ष घायल, पार्षद की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बस स्टैंड मोहल्ले में छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, वार्ड पार्षद रुम्मी देवी ने पुलिस पर आधी रात को घर में घुसकर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई, तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

04:12 PM, 24-Jun-2026

Bihar News: Munger के गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा, छह लोग डूबे, एक ही परिवार की चार बेटियां खत्म !

Bihar News: Munger के गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा, छह लोग डूबे, एक ही परिवार की चार बेटियां खत्म ! और पढ़ें

04:03 PM, 24-Jun-2026

Bihar News: सिपाही भर्ती परीक्षा से ठीक पहले परीक्षा केंद्र में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, टला बड़ा हादसा

पूर्णिया के जिला स्कूल स्थित सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। बिजली बोर्ड से निकली चिंगारियों और धुएं के कारण कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि प्रशासन, सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों की तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। और पढ़ें

03:03 PM, 24-Jun-2026

Bihar: दिग्विजय सिंह को नमन करने जमुई पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, श्रद्धांजलि सभा में जुटे कई मंत्री

जमुई के गिद्धौर स्थित नागी-नकटी कटहरा नदी तट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में बिहार सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए तथा उनके योगदान को याद किया गया।

और पढ़ें

01:29 PM, 24-Jun-2026

Bihar: भीषण सड़क हादसा, पिकअप-टेंपो की आमने-सामने टक्कर में चार की मौत; आधा दर्जन घायल

सुगौली के छपवा-बेतिया रोड स्थित नायकाटोला के पास पिकअप और टेंपो की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने राहत कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

और पढ़ें

01:19 PM, 24-Jun-2026

Bihar: चार दिन बाद घर में बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले आंधी ने छीन ली पिता की जिंदगी; मची चीख-पुकार

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर तेज आंधी में उखड़े टीन शेड की चपेट में आने से 40 वर्षीय विनय कुमार ईश्वर की मौत हो गई। बेटे को सुरक्षित रखने के लिए खुद बाहर खड़े पिता हादसे का शिकार बन गए। घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे और जांच की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

और पढ़ें

12:20 PM, 24-Jun-2026

Bihar: रंगदारी का खौफनाक खेल! मुफ्त मछली नहीं देने पर मछुआरे की पीट-पीटकर हत्या, साथी गंभीर घायल

खगड़िया के कोठिया मधुआ घाट पर मुफ्त मछली नहीं देने से नाराज बदमाशों ने एक मछुआरे की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने रंगदारी मांगने वाले बदमाशों पर आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

और पढ़ें

12:11 PM, 24-Jun-2026

Bihar : सम्राट सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा को हटाकर पंकज मिश्रा को दी जिम्मेदारी

Bihar : भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सरकार और पुलिस प्रशासन की जमकर किरकिरी हो रही है। विपक्ष के साथ-साथ सरकार में बैठे लोग भी इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। ऐसे में आननफानन में सरकार ने एसडीपीओ के रूप में नए पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी है। और पढ़ें

11:46 AM, 24-Jun-2026

Bihar: गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तेज बहाव में बह गईं पांच बच्चियां, एक का शव बरामद; तलाश जारी

मुंगेर के श्यामपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान पांच बच्चियां गहरे पानी और तेज बहाव में डूब गईं। प्रशासन ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एक बच्ची का शव बरामद हो चुका है, जबकि अन्य चार की तलाश जारी है। और पढ़ें

11:31 AM, 24-Jun-2026

Bihar Police: 'पुलिस जनता की रक्षक है, भक्षक नहीं', भारत तिवारी एनकाउंटर मामले में रौशन आनंद किस पर बोला हमला?

Bharat Tiwari Encounter Case: भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस में अब चर्चित शिक्षक रौशन आनंद ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। आइये जानते हैं, उन्होंने क्या कहा? और पढ़ें

11:23 AM, 24-Jun-2026

Bihar: घर से काम पर निकला युवक अगले दिन बधार में मृत मिला, शराब कारोबारियों पर परिजनों का शक

नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय मजदूर राजन कुमार का शव बधार से बरामद हुआ। शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका है। घटनास्थल के पास शराब के पाउच मिलने के बाद परिजनों ने शराब कारोबारियों पर शक जताया है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है।

और पढ़ें

11:19 AM, 24-Jun-2026

Bihar : महापंचायत में सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम, भाई ने मंच से छोड़ी बिहार पुलिस की नौकरी; खुद करेंगे इंसाफ

Bihar : भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में आज महापंचायत से पहले  भाई ने ऐलान करते हुए बिहार पुलिस की नौकरी को तिलांजलि दे दी। साथ ही 7  दिनों का अल्टीमेटम भी दिया। कहा कि अगर 7 सात दिनों के अंदर न्याय नहीं मिला तो सरकार लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हो जाए। और पढ़ें

10:57 AM, 24-Jun-2026

Bihar News: इंजीनियर पवन कुमार के पटना, भागलपुर समेत छह ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 104% अधिक संपत्ति का आरोप

बिहार में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए बिहार पुलिस की एजेंसी काफी एक्टिव है। आज आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने एक और भ्रष्ट अफसर के खिलाफ कार्रवाई की है। पटना से दिल्ली तक आरोपी अफसर के ठिकाने पर छापेमारी चल रही है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

10:25 AM, 24-Jun-2026

Bihar: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बाबा बागेश्वर की एंट्री, आएंगे आरा; पूछा- सजा कोर्ट देगी या पुलिस?

Bihar : भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में अब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ़ बाबा बागेश्वर की एंट्री हो गई है। उन्होंने इस कथित पुलिस मुठभेड़ को लेकर बेहद तीखा और बड़ा बयान देते हुए कानून-व्यवस्था और पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। और पढ़ें

10:02 AM, 24-Jun-2026

Bihar: बगीचे से पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या?; फॉरेंसिक जांच के बाद खुलेगा मौत का राज

वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र स्थित मिश्रौलिया गांव में 35 वर्षीय कुंदन कुमार का शव आम के बगीचे में पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है। और पढ़ें

09:39 AM, 24-Jun-2026

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस के 83 पदों पर आज भर्ती परीक्षा, एक ही पाली में दो प्रश्न पत्रों को बनाना पड़ेगा

CSBC Exam: सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास भीड़ जुटाने या अनधिकृत गतिविधियों की अनुमति नहीं है। परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू की गई है।
  और पढ़ें

09:31 AM, 24-Jun-2026

Bihar News: Vaishali में मोहर्रम पर जबरदस्त बवाल! SHO समेत 4 को पीटा, Police से DJ भी छीनकर ले गए

Bihar News: Vaishali में मोहर्रम पर जबरदस्त बवाल! SHO समेत 4 को पीटा, Police से DJ भी छीनकर ले गए और पढ़ें

08:35 AM, 24-Jun-2026

Bihar: सिपाही भर्ती परीक्षा आज, 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल; नौ बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

मुजफ्फरपुर में बुधवार को सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 17 केंद्रों पर 10,854 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुबह 9 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, कड़ी फ्रिस्किंग और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने कदाचार पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

और पढ़ें

07:50 AM, 24-Jun-2026

Bihar: भीषण गर्मी के देखते हुए डीएम का बड़ा फैसला, कक्षा 8 तक स्कूल बंद; जानिए कब तक रहेगा लागू

मुजफ्फरपुर में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए डीएम कुमार गौरव ने 24 से 27 जून तक सभी सरकारी, निजी स्कूलों और प्री-स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां बंद करने का आदेश दिया है। कक्षा 8 से ऊपर की पढ़ाई सुबह 10 बजे तक होगी, जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

और पढ़ें

07:26 AM, 24-Jun-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 जून के मुख्य और ताजा समाचार

वैशाली के महनार बाजार में डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया। घटना में थानाध्यक्ष वेदानंद, एसआई अनिल कुमार पांडेय समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमलावर पुलिस की हिरासत से जब्त डीजे भी छुड़ाकर ले गए।

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें