Bihar : 12 दिन बाद रौशन आनंद जेल से हुए रिहा, खान सर पर लगाए बड़े आरोप, क्या है पूरा सच? और पढ़ें
पूर्णिया जीएमसीएच में प्रेम प्रसंग को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। युवती ने अस्पताल कर्मी पर शादी का झांसा देकर 10 लाख रुपये और जेवर लेने का आरोप लगाया। युवक ने आरोपों को खारिज किया। हंगामे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
और पढ़ेंसीवान के छपरा रोड पर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे करंट फैलने से करीब एक दर्जन लोग झुलस गए। छह घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
और पढ़ेंमुंगेर के किलकारी बिहार बाल भवन के दो युवा मुक्केबाज सुजीत कुमार और सुमन कुमारी का राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी 22 से 29 जून तक पंजाब में आयोजित प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
और पढ़ेंBihar : पूर्व सीएम राबड़ी देवी की सुरक्षा में कमी होने के बाद से ही राजद परिवार की तरफ से सुरक्षा लौटाने की बात कही जा रही है। आज तेज प्रताप यादव जैसे ही बिहार लौटे, उन्होंने अपनी पूरी सुरक्षा व्यवस्था वापस कर दी। साथ ही सरकार को चेतावनी भी दी। और पढ़ें
मधेपुरा में 102 बोरा मक्का लूट और ट्रैक्टर चालक शिवम कुमार की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसआईटी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक और लूटे गए दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
और पढ़ेंगया में भीषण गर्मी और लू के कारण जिला प्रशासन ने 16 से 20 जून तक कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थानों की कक्षाएं बंद करने का आदेश दिया है। वहीं नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं सुबह 11 बजे तक ही संचालित होंगी।
और पढ़ेंनवादा में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत को लेकर छात्रों और परिजनों ने कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाते हुए जांच जारी होने की बात कही है।
और पढ़ेंसारण के सोनपुर में इलाज कराकर घर लौट रहे 14 वर्षीय आयुष कुमार की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में उसका चचेरा भाई मनु साहनी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
और पढ़ेंभागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज से मिनी ट्रक गुजरने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने जांच कराई। मामले की पुष्टि होने पर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने एक अवर निरीक्षक, तीन सिपाहियों और एक होमगार्ड जवान समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
और पढ़ेंBihar News: सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिव्यांग की मौत हो गई। ट्राई साइकिल से घर लौट रहे अकलू सिंह को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अकलू सिंह ने पटना ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कराने वाले सॉल्वर गैंग का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो परीक्षार्थियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में पटना से जुड़े नेटवर्क के संकेत मिले हैं और अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
और पढ़ेंसिसवन थाना क्षेत्र में जून में हुई दो निर्मम हत्याओं का खुलासा हो दिया है। हरिहर छपरा में 2 जून को राकेश कुमार और 5 जून को साईपुर में सोहन की गला काटकर हत्या की गई थी। एसपी पुरन झा ने बताया कि दोनों मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। और पढ़ें
Head Teacher News: प्राथमिक विद्यालय में नई नौकरी पाने वाले प्रधान शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। शिक्षा विभाग ने उन्हें बड़ी राहत दी है। पटना मुख्यालय से आदेश भी जारी कर दिया गया है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
पूर्णिया के के. नगर सीडीपीओ कार्यालय में सेविका-सहायिका संघ की प्रखंड अध्यक्ष पुष्पा देवी ने सीडीपीओ अमृता वर्मा समेत तीन लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एससी/एसटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ेंBihar Latest News: 12 दिन बाद रौशन आनंद जेल से हुए रिहा, कहा- फैजल ने भाई को छीना और पढ़ें
तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए करियर शुरू करने का बड़ा मौका आया है। रोजगार शिविर के जरिए 200 रिक्त पदों पर भर्ती होगी और चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में की जाएगी। और पढ़ें
Bihar: मुजफ्फरपुर से एक अमानवीय तस्वीर सामने आई है, जहां सुपौल से आम की खेप लेकर आ रहे एक आम कारोबारी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। पिकअप वैन पर सवार आम व्यवसायी अजय पासवान की गाड़ी पलट गई। इसके बाद जो हुई वो मानवता को शर्मसार कर देने वाला था। और पढ़ें
Bihar : फैजल और मकान मालिक ने हमारे खिलाफ बड़ी साजिश की है। अब दोनों की पोल खोलूंगा। यह कहना है एक बड़े भाई का, जिसके सामने छोटे भाई की हत्या कर दी गई। इससे पहले फैजल खान ने एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। और पढ़ें
छपरा से नई दिल्ली (आनंद विहार) के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का शुभारंभ 19 जून को होगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उद्घाटन करेंगे। इससे सारण, सीवान और गोपालगंज के यात्रियों को दिल्ली तक सीधा और बेहतर रेल संपर्क मिलेगा।
और पढ़ेंगया के अतरी में 170 करोड़ रुपये के टेक्नोलॉजी सेंटर के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा, उद्योग और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का विजन सामने रखा। उन्होंने मॉडल स्कूलों को मजबूत बनाने, निवेश बढ़ाने और अपराध पर सख्ती से नियंत्रण की प्रतिबद्धता दोहराई।
और पढ़ेंBhagalpur: भागलपुर के बरारी ड्योढ़ी रोड में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान पूर्व विधायक गोपाल मंडल और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। एक पक्ष ने सार्वजनिक रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने जमीन को अपनी निजी संपत्ति बताया है। और पढ़ें
सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महाना गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। पंचायत और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों बालिगों की सहमति से रात में ही शादी करा दी गई। विवाह के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया।
Bihar Crime News Updates: ज्ञानबिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद जैसे ही जमानत पर बाहर निकले वैसे ही अपने प्रतिद्वंदी फैजल खान पर बड़ा आरोप लगा दिया। कहा कि जेल में मुझे भी मरवाने की साजिश रची गई। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से अपने भाई की संदिग्ध मौत की जांच करवाने की भी मांग की है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
सारण के मशरक थाना क्षेत्र स्थित दुमदुमा गांव में 21 वर्षीय सहाना खातून ने कथित रूप से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
और पढ़ेंSaran: भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महाना गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। मामले की जानकारी मिलने पर पंचायत और गांव के गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे। दोनों बालिगों की सहमति के बाद गांव में ही रीति-रिवाज से उनकी शादी करा दी गई। और पढ़ें
Gayaji: गया के खिजरसराय में एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को 30 दिनों में जनता के कार्य निपटाने की सख्त चेतावनी दी और भ्रष्टाचार व अपराध के खिलाफ कठोर कार्रवाई का संदेश दिया। वहीं केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने अतरी को भविष्य का एजुकेशनल और टेक्नोलॉजी हब बताते हुए फल्गु नदी पुनर्जीवन और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम निर्माण की मांग उठाई है। और पढ़ें
Bihar : राबड़ी आवास को खाली कराने की आज आखिरी तारीख है। यह तारीख आगे बढ़ाई जाएगी या आज कोई राजनीतिक घटनाक्रम होगा, इसपर सबकी नजर है। क्यों कि आवास खाली कराने को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बीच बयानबाजी भी हुई थी। और पढ़ें
Muzaffarpur: मलमास के अंतिम दिन और सोमवती अमावस्या के अवसर पर मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। और पढ़ें
Madhubani: मधुबनी में सोमवार सुबह एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आतंकी संगठन से जुड़े होने के संदेह में की गई इस कार्रवाई के बाद उससे गहन पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियों को कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। और पढ़ें
Gayaji: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में गया जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी और उपाध्यक्ष शीतल यादव को मुख्य मंच पर स्थान नहीं मिलने से विवाद खड़ा हो गया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने इसे प्रोटोकॉल की अनदेखी और जनता के जनादेश का अपमान बताते हुए जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं तथा मामले को उच्च स्तर तक ले जाने की बात कही है। और पढ़ें
Nalanda: नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र में झुनकिया बाबा मंदिर के पास चोरी के आरोप में उग्र भीड़ ने दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन पीएमसीएच, पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। और पढ़ें
Patna DM Order : लगातार बढ़ रही गर्मी और आगे लू के खतरे को देखते हुए पटना डीएम ने सरकार और निजी विद्यालयों के लिए नया आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि आदेश नहीं मानने वाले स्कूल संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने आम लोगों को भी भीषण गर्मी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। और पढ़ें
Gayaji: गया जिले के खिजरसराय में आयोजित टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग सेंटर के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत बजने पर अधिकांश लोग खड़े हो गए, लेकिन दो पूर्व सांसद और एक पूर्व विधायक अपनी सीट पर बैठे रहे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है। और पढ़ें
Bihar: सारण जिले के जवईनिया गांव की दिव्यांशी सिंह भारतीय वायुसेना की ग्राउंड ड्यूटी (लॉजिस्टिक्स) शाखा में कमीशन प्राप्त करने वाली पहली पूर्व NDA महिला कैडेट बनने जा रही हैं। भारतीय वायुसेना में कार्यरत पिता से प्रेरित होकर उन्होंने NDA में प्रवेश लिया और कठिन सैन्य प्रशिक्षण के बाद यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। और पढ़ें
Bihar: रौशन आनंद के भाई की मौत खान सर ने किया इमोशनल पोस्ट और पढ़ें
Patna: पटना के बरियारपुर गांव निवासी ललन मिश्रा की पत्नी निर्मला देवी शादी के छह महीने बाद मायके चली गई थीं और 48 वर्षों तक ससुराल नहीं लौटीं। नागपुर में नौकरी करते हुए उन्होंने अपना जीवन बिताया। हाल ही में वह बख्तियारपुर थाने की मदद से अपने पति तक पहुंचीं और 48 साल बाद दोनों का भावुक मिलन हुआ। और पढ़ें
Gayaji: गया जिले के खिजरसराय प्रखंड के देवांग में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर का आज भूमिपूजन होगा। इस परियोजना से मगध क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण, रोजगार, स्टार्टअप और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इसे क्षेत्र के विकास और पलायन रोकने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। और पढ़ें
Bihar : ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के संचालक रौशन आनंद के भाई की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बिहार में जानकारी मिलने के 24 घंटे बाद फैजल खान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट जारी किया है। लोग इसपर भी प्रतिक्रिया कर रहे हैं। और पढ़ें
Bihar: सीवान के दरौली के विसवानिया मकरी टोला गांव में 70 वर्षीय दुकानदार अमर सिंह की पेट्रोल को लेकर हुए विवाद के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। और पढ़ें
Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के रहने वाले आयुष झा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके सेवानिवृत्त सैनिक रंधीर झा के पुत्र आयुष ने एनडीए परीक्षा पास कर यह मुकाम हासिल किया। और पढ़ें
Bihar : खान इंस्टीट्यूट पर हुए हमले के मामले में गिरफ्तार होकर जेल गए रौशन आनंद को अदालत ने जमानत दे दी है। चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुए विवाद और कथित फायरिंग मामले में रौशन आनंद को आरोपी बनाया गया था। वह इसी मामले में जेल में बंद थे। और पढ़ें
Bihar: नेपाल में मृत पाए गए प्रिंस यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव धमसेना पहुंचने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। नेपाल पुलिस पांच संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। और पढ़ें
Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र मोहम्मद एहतेशाम रिजवी का चयन अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड के लिए भारतीय टीम में हुआ है। साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले एहतेशाम की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। और पढ़ें
Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बहुआरा बाजार स्थित खुशबू ज्वेलर्स में रविवार दोपहर तीन हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश करीब 25 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और 45 हजार नगद लूटकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। और पढ़ें