फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 जून के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:02 PM, 14-Jun-2026

Bihar News: फ्लिपकार्ट के महंगे सामान बदलकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, पांच आरोपी किए गए गिरफ्तार

रोहतास पुलिस ने फ्लिपकार्ट के महंगे सामानों की अदला-बदली कर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में मुख्य सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। और पढ़ें

08:57 PM, 14-Jun-2026

Munger News: स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन से सामान उतारने के दौरान महिला की मौत; खरीदीकर लौट रही थी

मुंगेर जिले के धरहरा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन से उतरने के दौरान 40 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला साहेबगंज से आम खरीदकर लौट रही थी और सामान उतारने के दौरान हादसे का शिकार हो गई। और पढ़ें

08:36 PM, 14-Jun-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़, अलर्ट पर रही रेल पुलिस,वंदे भारत पर चढ़ने की रही होड़

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा की दोनों पालियों के समाप्त होने के बाद स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बावजूद लंबी दूरी और लोकल ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रही। वंदे भारत ट्रेन में चढ़ने की कोशिश को रेल पुलिस ने विफल कर दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
07:50 PM, 14-Jun-2026

Bihar News: भाजपा की रेणु देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, कहा- 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने समस्तीपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को देश के विकास का स्वर्णिम दौर बताया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छुआ है। और पढ़ें

06:59 PM, 14-Jun-2026

Bihar : खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर पुलिस ने चिपकाया नोटिस, तीन लोगों को किया तलब; कहा- नहीं आने पर कार्रवाई तय

Bihar : पटना पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर एक नोटिस चिपकाया है। इस नोटिस में तीन लोगों के नाम लिखे हुए हैं। नोटिस के अनुसार पुलिस ने इन तीनों को तीन लोगों को तलब किया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
06:53 PM, 14-Jun-2026

Bihar News: समस्तीपुर के पाणिनि का एमआईटी अमेरिका में हुआ चयन; परिवार में खुशी की लहर; माता-पिता हैं शिक्षक

बिहार के समस्तीपुर मूल निवासी पाणिनि ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर विश्व के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एमआईटी (MIT), अमेरिका में चयनित होकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। हाजीपुर से स्कूली शिक्षा और आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई कर रहे पाणिनि की यह उपलब्धि हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। और पढ़ें

06:21 PM, 14-Jun-2026

Bihar : कांग्रेस ने पीएम के 12 साल शासनकाल पर साधा निशाना, अमृतकाल को बताया विनाशकाल; मोदी सरकार पर जमकर बोला

Bihar : कांग्रेस पार्टी ने आज पीएम मोदी और उनके 12 साल के शासनकाल पर जमकर हमला किया। पीएम मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों के बीच कांग्रेस ने देश की आम जनता, छात्र, नौजवान, किसान और महिलाओं की समस्याओं की चर्चा करते हुए अमृतकाल को विनाशकाल बताया है। और पढ़ें

06:20 PM, 14-Jun-2026

Bihar: असम हादसे में शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

असम विमान हादसे में शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के पार्थिव शरीर के घोसी पहुंचते ही पूरा इलाका भावुक हो उठा। तिरंगे में लिपटे वीर सपूत को अंतिम सलाम देने के लिए हजारों लोग सड़क किनारे उमड़ पड़े और देशभक्ति के नारों के बीच नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। और पढ़ें

05:36 PM, 14-Jun-2026

Bihar News: आरोपी ने नाबालिग छात्रा के साथ की घिनौनी वारदात, शादी का दिया था झांसा; पीड़िता की हालत गंभीर

पूर्णिया की एक नाबालिग छात्रा के साथ घिनौना काम करने वाले आदतन आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है। वहीं, पीड़िता की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। और पढ़ें

04:50 PM, 14-Jun-2026

Bihar News: भीषण गर्मी में प्रशिक्षण के दौरान सात महिला सिपाहियों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में किया गया भर्ती

रोहतास के डेहरी स्थित बीएमपी-2 प्रशिक्षण केंद्र में 16 किलोमीटर की दौड़ के दौरान सात महिला प्रशिक्षु सिपाहियों की तबीयत बिगड़ गई। भीषण गर्मी और पानी की कमी के कारण बेहोश हुईं प्रशिक्षुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार को बेहतर इलाज के लिए सासाराम रेफर किया गया। और पढ़ें

04:15 PM, 14-Jun-2026

Bihar News: असम विमान हादसे में शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, आज गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

जहानाबाद के बनवरिया गांव के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार ने देश सेवा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। असम के जोरहाट वायुसेना स्टेशन पर हुए विमान हादसे में शहीद हुए युवा अधिकारी का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। और पढ़ें

04:13 PM, 14-Jun-2026

Bihar : देश के दिग्गज कार्डियोलॉजिस्ट पहुंचे पटना, हृदय रोग विशेषज्ञों ने साझा किए आधुनिक चिकित्सा के गुर

 पिछले दो दशकों में हृदय रोगियों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है और आज दुनिया के लगभग 30 से 40 प्रतिशत हृदय रोगी भारत में हैं। कैथेटर आधारित नवीन इंटरवेंशनल तकनीकों के आने से अब अधिकांश मरीजों को ओपन हार्ट सर्जरी की आवश्यकता नहीं पड़ती।  और पढ़ें

03:34 PM, 14-Jun-2026

Bihar News: नीट का फर्जी प्रश्नपत्र बेचकर लाखों की ठगी, जानें गिरोह का कैसे हुआ भंडाफोड़? चार आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने नीट परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र बेचने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टेलीग्राम के जरिए अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को झांसा देकर लाखों रुपये वसूलने वाले इस नेटवर्क में अब तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। और पढ़ें

02:29 PM, 14-Jun-2026

Bihar: मलमास मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं पर टूटा कहर, ट्रक-टेंपो की टक्कर में महिला और बच्चे समेत तीन की मौत

Nalanda: नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र में राजगीर से मलमास मेला देखकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे टेंपो की अनियंत्रित ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कोचरा गांव निवासी गुड्डू कुमार, गया जिले की रानी देवी और 6 वर्षीय शिवानी कुमारी की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।   और पढ़ें

02:19 PM, 14-Jun-2026

Bihar: बिहार के महाधिवक्ता का त्यागपत्र, नीतीश सरकार में मंत्री भी रहे थे पीके शाही; पद छोड़ने की क्या है वजह?

PK Shahi Resignation : बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार की नई सरकार के गठन के बाद यह एक बड़ा फैसला सामने आया है। और पढ़ें

02:04 PM, 14-Jun-2026

Rajasthan: माउंट आबू के होटल से युवक का अपहरण, ATS अधिकारी बनकर धमकाया; डेढ़ लाख लेकर छोड़ा

Sirohi: सिरोही जिले के एक युवक ने आरोप लगाया है कि माउंट आबू के एक होटल से उसका अपहरण कर बाड़मेर ले जाया गया, जहां उसे धमकाकर डेढ़ लाख रुपये वसूले गए।   और पढ़ें

01:52 PM, 14-Jun-2026

Bihar: रोहतास में फिल्मी अंदाज में ATM लूट! गैस कटर से मशीन काटकर 15 लाख लेकर फरार हुए चोर

Rohtas: रोहतास जिले के कोचस में चोरों ने एक्सिस बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर करीब 15 लाख रुपये चोरी कर लिए। घटना के दौरान सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से गैस कटर और मोहनिया से एक संदिग्ध वाहन बरामद किया है तथा बक्सर में हुई एटीएम चोरी से इसके संबंधों की जांच कर रही है। और पढ़ें

01:36 PM, 14-Jun-2026

Bihar: दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष, फिर भी बिहार में पहला स्थान; महादलित परिवार की बेटी ने किया कमाल

Gayaji: गया जिले के गोइनिया गांव की महादलित छात्रा ममता कुमारी ने पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा में अनुसूचित जाति वर्ग में बिहार में पहला स्थान और सामान्य वर्ग में आठवां रैंक हासिल किया है।   और पढ़ें

01:24 PM, 14-Jun-2026

Bihar Latest News: Patliputra Junction पर बवाल व Firing के बाद ये क्या बोल गए Rail IG? Ground Report

Bihar Latest News: Patliputra Junction पर बवाल व Firing के बाद ये क्या बोल गए Rail IG? Ground Report और पढ़ें

01:17 PM, 14-Jun-2026

Bihar: उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा शहर! निरीक्षण के बाद परड़िया में डिग्री कॉलेज की तैयारी तेज

Bihar: नवादा के परड़िया गांव में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज की स्थापना को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है। अधिकारियों ने चिह्नित भूमि का निरीक्षण कर उसकी उपयुक्तता, सड़क संपर्क और अन्य सुविधाओं का आकलन किया।  और पढ़ें

01:07 PM, 14-Jun-2026

Bihar News: सिपाही भर्ती परीक्षा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, देर से पहुंचे अभ्यर्थियों की नहीं मिली एंट्री

Bihar News: मुजफ्फरपुर में मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही पदों के लिए लिखित परीक्षा 22 केंद्रों पर शुरू हो गई है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। कदाचार रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा, फ्रिस्किंग, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है। और पढ़ें

12:29 PM, 14-Jun-2026

Bihar: मां से कहा था 'फ्री होकर बात करूंगा', किसे पता था यही होगी शुभम की आखिरी कॉल

Bihar: असम के जोरहाट एयर बेस पर एएन-32 विमान दुर्घटना में जहानाबाद के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार शहीद हो गए। हादसे से कुछ घंटे पहले उन्होंने अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात की थी और शादी की चर्चा को यह कहते हुए टाल दिया था कि अभी देश सेवा जरूरी है। उनके निधन से परिवार, गांव और पूरे जिले में शोक की लहर है। और पढ़ें

12:16 PM, 14-Jun-2026

Bihar: परीक्षा में गड़बड़ी की कोशिश पड़ेगी भारी, खुद मैदान में उतरे SSP; सुरक्षा का ऐसा पहरा कि नकलची हुए बेबस

Gayaji: गया में आयोजित बिहार पुलिस मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  और पढ़ें

12:03 PM, 14-Jun-2026

Bihar: पेट दर्द लेकर गई थी महिला, कुछ घंटों बाद हो गई मौत! परिजनों ने निजी नर्सिंग होम पर लगाए गंभीर आरोप

Saran: सारण जिले के मकेर में एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद हंगामा मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बिना जांच किए महिला को कई इंजेक्शन लगाए गए, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई।   और पढ़ें

11:53 AM, 14-Jun-2026

Bihar: बर्थडे पार्टी में अचानक चलीं गोलियां! 11 खोखे, शराब की बोतल और गिरफ्तारी से औरंगाबाद में मचा हड़कंप

 Aurangabad: औरंगाबाद शहर की पुरानी सब्जी मंडी परिसर के पास चल रही एक बर्थडे पार्टी के दौरान अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से 11 खोखे और शराब की एक खाली बोतल बरामद की है तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।   और पढ़ें

11:45 AM, 14-Jun-2026

Bihar: चार महीने से नहीं मिली सैलरी, अस्पताल में फूटा गार्डों का गुस्सा! प्रशासन ने नियुक्ति पर खड़े किए सवाल

Gayaji: गया शहर के प्रभावती अस्पताल में चार महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में सुरक्षा गार्डों ने हंगामा किया। गार्डों का आरोप है कि फरवरी से मई 2026 तक का भुगतान लंबित है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।   और पढ़ें

11:33 AM, 14-Jun-2026

Bihar: तेजस्वी यादव को भाजपा सांसद की दो टूक! बोले- समझ न हो तो नसीहत न दें, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर पहुंचे बीजेपी सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को विकास, जनकल्याण और गरीबों के उत्थान की यात्रा बताया। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें तथ्यों की जानकारी के बिना नसीहत नहीं देनी चाहिए। और पढ़ें

11:24 AM, 14-Jun-2026

Bihar: मोदी सरकार के 12 साल पर भाजपा का बड़ा दावा! करोड़ों लोगों की जिंदगी बदली, दुनिया में बढ़ा भारत का दबदबा

Lakhisarai: केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा लखीसराय ने प्रेस वार्ता आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।  और पढ़ें

11:14 AM, 14-Jun-2026

Bihar: समस्तीपुर में अधेड़ की रहस्यमयी मौत! परिजनों का आरोप- पहले पिलाई जहरीली शराब, फिर पीट-पीटकर मार डाला

Samastipur: समस्तीपुर में 50 वर्षीय रामप्रीत महतो उर्फ टिलटिल महतो की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उन्हें पहले जहरीली शराब पिलाई गई और बाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले की जांच जारी है। और पढ़ें

11:00 AM, 14-Jun-2026

Bihar: सोनपुर का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट, IMA की पासिंग आउट परेड में मिला कमीशन

Saran: सारण जिले के सोनपुर प्रखंड स्थित पहाड़ी चक गांव के युवा नवीन प्रकाश सिंह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। देहरादून की इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान उन्हें कमीशन प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है तथा लोग इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण मान रहे हैं। और पढ़ें

10:46 AM, 14-Jun-2026

Bihar: पारू के आदित्य ने रचा इतिहास, NDA से निकले और बने भारतीय सेना का अफसर; पिता हैं दवा कंपनी में मैनेजर

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले के आदित्य कुमार भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। NDA से चयनित होकर कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।   और पढ़ें

10:38 AM, 14-Jun-2026

Bihar: पति के अवैध संबंध से परेशान पत्नी टावर पर चढ़ी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, बोली- इंसाफ चाहिए

Gopalnaj: गोपालगंज में पति के कथित अवैध संबंध और घरेलू विवाद से परेशान एक विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तथा काफी समझाइश के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया।   और पढ़ें

10:11 AM, 14-Jun-2026

Bihar: खान सर के कोचिंग में तोड़फोड़ के आरोपी की होटल में संदिग्ध मौत; रौशन आनंद के भाई का शव नेपाल में मिला

Khan Sir Controvey: सोशल मीडिया स्टार फैजल खान सर के सिर पर नई मुसीबत आ सकती है। उनकी कोचिंग में तोड़फोड़ के आरोपी प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत की खबर नेपाल से सामने आई है। वह पटना के ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई थे। और पढ़ें

09:26 AM, 14-Jun-2026

Bihar: बाईपास पर मौत की रफ्तार! टक्कर के बाद युवक का पैर कटकर ग्रिल में फंसा, हालत नाजुक

Gayaji: गयाजी के हनुमान मंदिर बाईपास रोड पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार हर्ष कुमार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक का एक पैर शरीर से अलग होकर डिवाइडर की ग्रिल में फंस गया। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन और चालक की तलाश कर रही है। और पढ़ें

07:48 AM, 14-Jun-2026

Bihar: किन्नर की चलती गाड़ी को चोरों ने बनाया निशाना, 700 ग्राम सोना, चांदी और 8 लाख से अधिक का कैश उड़ाया

Vaishali: हाजीपुर स्टेशन रोड पर बदमाशों ने एक सुनियोजित साजिश के तहत किन्नर सपना कुमारी की XUV-700 को निशाना बनाया। केमिकल और धुएं का झांसा देकर उन्हें गाड़ी से बाहर उतारा गया और इसी दौरान 700 ग्राम सोना, 800 ग्राम चांदी तथा 8.75 लाख रुपये नकद से भरा बैग चोरी कर लिया गया। और पढ़ें

07:26 AM, 14-Jun-2026

Bihar : परीक्षार्थियों ने पाटलिपुत्र जंक्शन को तहसनहस किया; ट्रेन में देरी पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

Bihar : अभ्यर्थियों ने पहले हंगामा किया और फिर अचानक पथराव करने लगे। जमकर  तोड़फोड़ भी की। हंगामे की सूचना मिलने पर जब घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तब पुलिस पर भी हमला हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। और पढ़ें

07:01 AM, 14-Jun-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Patna Mango Festival: पांच साल पहले भाजपा सरकार ने गुजरात में 'ड्रैगन फ्रूट' का नाम बदलकर 'कमलम' कर दिया था। इसी तरह की तैयारी अब बिहार में है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने साफ कह दिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें