फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 जून के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:58 PM, 13-Jun-2026

Bihar: सात मौतों के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि फिर डूबा एक और किसान, 13 दिनों में नौ मौतें; चेतावनी भी बेअसर

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित उमानाथ बिंद टोली में गंगा नदी में डूबने से 40 वर्षीय विजय महतो की मौत हो गई। खेत से लौटने के बाद स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चले गए। पिछले 13 दिनों में गंगा में डूबने से नौ लोगों की जान जा चुकी है।

और पढ़ें

10:33 PM, 13-Jun-2026

Bihar: बकरीद मनाने बेंगलुरु से आया था घर, दो दिन बाद थी वापसी; हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा

छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर फुलवरिया मस्जिद के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से बेंगलुरु से बकरीद मनाने घर आए 55 वर्षीय मजदूर मजहर अली की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

और पढ़ें

10:03 PM, 13-Jun-2026

Bihar: असम विमान क्रैश में बिहार का बेटा शहीद, हादसे से दो घंटे पहले मां से हुई थी बात; गांव में पसरा मातम

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना के AN-32 विमान हादसे में जहानाबाद के वायुसैनिक शुभम कुमार शहीद हो गए। घटना से बनवरिया गांव में मातम पसरा है। हादसे से कुछ घंटे पहले ही शुभम ने अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात की थी।

और पढ़ें

विज्ञापन
10:03 PM, 13-Jun-2026

Bihar Politics: Deepak Prakash पर सस्पेंस खत्म, उपेन्द्र कुशवाहा को मिल गया आश्वासन!

Bihar Politics: Deepak Prakash पर सस्पेंस खत्म, उपेन्द्र कुशवाहा को मिल गया आश्वासन! और पढ़ें

09:35 PM, 13-Jun-2026

Bihar : नगरपालिका निर्वाचन में बिहार रचेगा नया इतिहास, मतगणना में पहली बार होगा टोटलाइजर का लाइव इस्तेमाल

Bihar : नगरपालिका निर्वाचन को पूरी तरह सुरक्षित और  पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोग युद्ध स्तर पर तैयारी रही हैं। बिहार के निर्वाचन इतिहास में पहली बार में अत्याधुनिक ई.वी.एम. और टोटलाइजर मशीन का उपयोग किया जाएगा।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:31 PM, 13-Jun-2026

Bihar: कोचिंग जा रहे छात्र का अपहरण, डिक्की में बंधक बनाया; एनएच पर घेराबंदी कर तीन घंटे में छुड़ाया

औरंगाबाद में कोचिंग जा रहे छात्र मुकेश कुमार का अपहरण कर अपराधियों ने उसे कार की डिक्की में बंधक बना लिया था। पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए छात्र को सकुशल बरामद कर लिया।

और पढ़ें

09:16 PM, 13-Jun-2026

Mango Fest: पटना में शुरू हुआ आम महोत्सव, प्रदर्शनी में एक लाख रुपये प्रति किलो तक के आम

Mango Fest: पटना में शुरू हुआ आम महोत्सव, प्रदर्शनी में एक लाख रुपये प्रति किलो तक के आम और पढ़ें

08:54 PM, 13-Jun-2026

Bihar: लाखों का टैक्स भरने वाले भी ले रहे थे अनाज, एक झटके में राशन कार्ड से कट गए 18 हजार नाम; मची खलबली

अरवल जिले में राशन कार्ड और आधार सत्यापन के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में आयकरदाता, वाहन मालिक और संपन्न लोगों द्वारा मुफ्त राशन योजना का लाभ लेने का खुलासा हुआ। प्रशासन ने करीब 18 हजार राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं, जबकि हजारों मामलों की जांच जारी है।

और पढ़ें

08:17 PM, 13-Jun-2026

Bihar News : तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह को MLC बनने पर दी बधाई, फैजल खान को लेकर कही बड़ी बात

Bihar : तेज प्रताप यादव ने आज पवन सिंह को बधाई दी। लेकिन साथ ही फैजल खान और खेसारी लाल यादव का नाम सुनते ही तेज प्रताप भड़क गए। फिर उन्होंने जो कहा उसे देखकर फैजल खान के समर्थकों को अच्छा नहीं लगेगा।   और पढ़ें

08:09 PM, 13-Jun-2026

Bihar: दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से कांपा इलाका! सरेराह व्यवसायी पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

समस्तीपुर-वैशाली सीमा पर बाइक सवार बदमाशों ने कीटनाशक कारोबारी आदित्य कुमार को दिनदहाड़े गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल कारोबारी को पहले समस्तीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। और पढ़ें

07:55 PM, 13-Jun-2026

Bihar: नौकरी से निकाला तो बन गया कातिल! एजेंसी मैनेजर पर बाइक के शॉकर से हमला कर ली जान, आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा में यामाहा एजेंसी के मैनेजर मोहम्मद फैज़ अहमद की हत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व कर्मचारी सोनू पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। नौकरी से निकाले जाने की रंजिश और पैसों के विवाद में उसने मोटरसाइकिल के शॉकर से हमला कर हत्या कर दी थी। और पढ़ें

07:37 PM, 13-Jun-2026

Bihar: 'बिहार में जब तक NDA सरकार रहेगी दीपक प्रकाश मंत्री रहेंगे', उपेंद्र कुशवाहा किससे और कहां ऐसा बोले?

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर सारी बातें उनके पिता उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि कोई किसी भ्रम में नहीं रहें। दीपक प्रकाश को लेकर चल रही अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। आइये जानते हैं, उन्होंने क्या कहा? और पढ़ें

07:22 PM, 13-Jun-2026

Bihar: दो घंटे की बारिश से बदला मौसम, 44 डिग्री की गर्मी से राहत; शहर की सड़कों और सरकारी दफ्तरों में जलजमाव

सासाराम में शनिवार शाम करीब दो घंटे हुई तेज बारिश से 44 डिग्री की भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। वहीं शहर के कई इलाकों, सरकारी दफ्तरों और सदर अस्पताल में जलजमाव हो गया। किसानों ने बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया है।

और पढ़ें

07:10 PM, 13-Jun-2026

Bihar: सड़क हादसों ने छीन ली दो जिंदगियां, ट्रक से कुचलकर मासूम की मौत; ट्रैक्टर की चपेट में आए बुजुर्ग

रोहतास जिले में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन वर्षीय मासूम और 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। अमझोर में ट्रक ने खेल रहे बच्चे को कुचल दिया, जबकि दिनारा में ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग की जान चली गई। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

और पढ़ें

07:02 PM, 13-Jun-2026

Bihar News: 90 दिनों बाद बिहार क्यों आ रहे राहुल गांधी? Gen Z को एकजुट कर मोदी सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अब बिहार की राजनीति एक्टिव होने की तैयारी में है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार से बड़े अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके लिए अभी से बिहार प्रदेश कांग्रेस की टीम तैयारी में जुट गई है।   और पढ़ें

06:04 PM, 13-Jun-2026

Bihar: शिक्षा के मंदिर में 'वसूली' का खेल?, मार्कशीट के बदले पैसे लेते शिक्षक का वीडियो वायरल; मचा हड़कंप

पूर्वी चंपारण के ढाका स्थित एक हाई स्कूल के शिक्षक का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में शिक्षक छात्रों से पैसे लेते नजर आ रहे हैं। दावा है कि मार्कशीट वितरण के नाम पर राशि ली जा रही थी। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच का भरोसा दिया है।

और पढ़ें

05:41 PM, 13-Jun-2026

Bihar News: रेलवे ट्रैक में फंसा भैंस का पैर, बचाने दौड़े बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत; मवेशी ने भी तोड़ा दम

पूर्णिया के दीवानगंज यादव टोला के पास कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर भैंस को बचाने की कोशिश में 60 वर्षीय पशुपालक बासुदेव यादव ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में पशुपालक और उनकी भैंस दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है।

और पढ़ें

05:37 PM, 13-Jun-2026

Bihar: एनडीए में सब कुछ 'ऑल इज वेल', दीपक प्रकाश को लेकर सबकुछ स्पष्ट; उपेंद्र कुशवाहा को क्या आश्वासन मिला?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे कोई पहले शख्स नहीं है जो बिना किसी सदन के सदस्य रहे, मंत्री बना दिए गए। उनसे पहले भी कुछ लोगों को मंत्री बनाया गया। दीपक प्रकाश को लेकर जो अटकलें सियासी गलियारे में चल रही थी, अब उस पर विराम लग गया। वह मंत्री बने रहेंगे या नहीं? इस सवाल का जवाब भी मिल गया। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

05:21 PM, 13-Jun-2026

Bihar: तड़पती रही गर्भवती, डॉक्टर के बिना नर्स ने कराई डिलीवरी; जन्म के चंद मिनटों बाद ही नवजात ने तोड़ा दम

भागलपुर के नाथनगर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत पर विवाद खड़ा हो गया। परिजनों ने डॉक्टर की अनुपस्थिति और अस्पताल की लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने आरोपों से इनकार किया है। मामले को लेकर जांच की मांग उठ रही है।

और पढ़ें

05:10 PM, 13-Jun-2026

Bihar: राजगीर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार, हाईवा और कार की भिड़ंत में पूर्व मुखिया की मौत; तीन की हालत नाजुक

खगड़िया के महेशखुंट थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर हाईवा और कार की भीषण टक्कर में कटिहार की पूर्व मुखिया साधना देवी की मौत हो गई। राजगीर से लौट रहे परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया है।

और पढ़ें

04:52 PM, 13-Jun-2026

Bihar: खाकी पर भारी पड़ी भीड़! छापेमारी करने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने पीटा, हिरासत से आरोपी फरार

अररिया के फारबिसगंज में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमले के दौरान ग्रामीण आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर फरार करा ले गए। मामले में 17 नामजद और 100 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ है।

और पढ़ें

04:12 PM, 13-Jun-2026

Bihar: गाड़ी में प्रेशर हॉर्न है तो खैर नहीं, बिहार में गाड़ियां भी होंगी जब्त; परिवहन विभाग का सख्त निर्देश

राज्य में प्रेशर हॉर्न और मल्टी-ट्यून्ड हॉर्न के खिलाफ विशेष अभियान शुरू होगा। परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों के साथ-साथ ऐसे हॉर्न बेचने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जांच में पकड़े जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई होगी।

और पढ़ें

03:53 PM, 13-Jun-2026

Bihar: कमाऊ पूत लापता! आबू धाबी में गायब हुआ बिहार का युवक; रो-रोकर मां का बुरा हाल, लगाई मदद की गुहार

सारण जिले के बरेजा गांव निवासी विवेक ठाकुर आबू धाबी में रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। रोजगार के लिए आठ माह पहले यूएई गए विवेक का पिछले 20 दिनों से परिवार से कोई संपर्क नहीं हुआ है। और पढ़ें

03:32 PM, 13-Jun-2026

Bihar: स्मैक तस्कर से सेटिंग करना दारोगा को भारी पड़ा, आईजी ने सेवा से किया बर्खास्त; दूसरे की वेतन वृद्धि रोकी

पूर्णिया आईजी विवेकानंद ने भ्रष्टाचार और कर्तव्यहीनता के मामलों में दो दारोगाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। स्मैक तस्कर से बरामद नकदी के दुरुपयोग के आरोप में एक दारोगा को बर्खास्त किया गया, जबकि दूसरे की संदिग्ध सांठगांठ और लापरवाही पर एक वेतन वृद्धि रोक दी गई। और पढ़ें

02:16 PM, 13-Jun-2026

Bihar: संतोष डॉन पर ED का एक्शन मोड ऑन; 25 जगहों पर एक साथ छापे, साड़ी पहनकर फरार होने का किस्सा फिर वायरल

Patna: पटना के खुशरूपुर और बाढ़ क्षेत्र में ईडी ने कुख्यात अपराधी संतोष डॉन के 25 ठिकानों पर छापेमारी की है। अवैध संपत्ति और वित्तीय लेनदेन की जांच के साथ उसके नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। और पढ़ें

01:13 PM, 13-Jun-2026

Bihar: गांव में बहस के कुछ घंटों बाद महिला की मौत, सल्फास की पन्नी मिलने से गहराया रहस्य

Gayaji: गया के रामदोहर गांव में बहस के कुछ घंटों बाद महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। घर से सल्फास की पन्नी मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। और पढ़ें

12:59 PM, 13-Jun-2026

Bihar: क्या राबड़ी ने छोटू छलिया को लालू के जन्मदिन पर दिया हीरे का कंगन? जदयू ने उठाए सवाल, ED से शिकायत

Bihar : पूर्व सीएम राबड़ी देवी के कंगन पर उठाया गया सवाल अब राजनीतिक महकमा में कई सवालों को जन्म दे रहा है। राजनीतिक जानकार कहते हैं कि राबड़ी देवी से की गई शुरुआत  अब हर तबके के महिला के मंगलसूत्र तक जाएगा। यह राजनीति नहीं, बल्कि कुछ और है।  और पढ़ें

12:28 PM, 13-Jun-2026

Bihar: प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में गांव वालों ने पकड़ा; फिर मंदिर में करा दी शादी, पुलिस ने शुरू की जांच

Bihar: पश्चिम चम्पारण के केहुनिया गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल को कथित आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर मंदिर में जबरन शादी करा दी। मामला वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

12:03 PM, 13-Jun-2026

Bihar: तेज रफ्तार बाइक ने छीनी मजदूर की जिंदगी, नेत्रहीन पत्नी और मासूम बच्चे पर टूटा दुखों का पहाड़

Bihar: गोपालगंज में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। वह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। हादसे में बाइक सवार दो युवक भी घायल हुए हैं। युवकों के नशे में होने के आरोप लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

11:28 AM, 13-Jun-2026

Katihar Road Accident: कार से टक्कर के बाद पलटी मजदूरों से भरी बस, 25 घायल, 15 की हालत गंभीर | Bihar

Katihar Road Accident: कार से टक्कर के बाद पलटी मजदूरों से भरी बस, 25 घायल, 15 की हालत गंभीर | Bihar और पढ़ें

11:27 AM, 13-Jun-2026

Bihar: गोपालगंज में गन्ने के खेत में मिला सिरकटा शव, बाइक बरामद; हत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुटी पुलिस

Bihar: गोपालगंज के विशंभरपुर इलाके में गन्ने के खेत से एक युवक का सिरकटा शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मुस्तफा के रूप में हुई है। पास से लावारिस बाइक भी मिली है और पुलिस FSL जांच व कॉल डिटेल्स के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। और पढ़ें

10:45 AM, 13-Jun-2026

Bihar Latest News: धूं-धूं कर जल उठी Biscomaun Bhawan की 13वीं मंजिल, हड़कंप! Patna Fire News

Bihar Latest News: धूं-धूं कर जल उठी Biscomaun Bhawan की 13वीं मंजिल, हड़कंप! Patna Fire News और पढ़ें

10:38 AM, 13-Jun-2026

Bihar: बुआ ने भतीजे से की लव मैरिज, फिर गांव में मचा बवाल: माता-पिता ने बेटी को घसीट-घसीटकर पीटा

Madhepura: मधेपुरा में प्रेम विवाह करने वाली युवती के साथ उसके माता-पिता द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। पंचायत में रिश्ते को लेकर विवाद और जुर्माने का फैसला भी हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। और पढ़ें

10:06 AM, 13-Jun-2026

Bihar Weather: बिहार के कितने जिलों में आज बारिश का अलर्ट? पटना में उमस से राहत नहीं; मानसून कहां-कहां एक्टिव?

Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। यदि बाहर हों तो तुरंत किसी पक्के भवन में शरण लें। पेड़ों के नीचे खड़े न हों और बिजली के खंभों व खुले मैदानों से दूरी बनाए रखें। आपदा विभाग की ओर से बताए गए दिशा-निर्देशों का हर हाल में पालन करें।  और पढ़ें

09:51 AM, 13-Jun-2026

Bihar: एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल; अगवा हुए युवक को पटना पुलिस ने बचाया

Patna Police: पटना पुलिस की टीम अगवा किए गए युवक को बचाने गई थी। पुलिस को देखते ही अपराधी गोलीबारी करने लगे। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अपराधी को गोली मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई।  और पढ़ें

09:50 AM, 13-Jun-2026

Bihar: कार को बचाने की कोशिश बनी हादसे की वजह! मजदूरों से भरी बस पलटी, 25 घायल, 15 की हालत नाजुक

Katihar: शनिवार की सुबह कटिहार के जुराबगंज के पास एक बस कार को बचाने के प्रयास में पलट गई, जिसमें 25 मजदूर घायल हो गए और 15 की हालत गंभीर है। सभी गंभीर घायलों को पूर्णिया रेफर किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

09:12 AM, 13-Jun-2026

Bihar: पटरी पार करना पड़ा भारी! मालगाड़ी की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत; परिजनों का पोस्टमार्टम से इनकार

Bihar: मुंगेर जिले के जमालपुर-किऊल रेलखंड पर लहिया गुमटी के समीप रेल पटरी पार करने के दौरान 45 वर्षीय कारी देवी मालगाड़ी की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने जांच शुरू की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।  और पढ़ें

08:19 AM, 13-Jun-2026

Bihar: यामाहा एजेंसी में मैनेजर की खौफनाक हत्या, CCTV में कैद हुई घटना; पहले रॉड से पीटा, फिर कैंची से किए वार

Darbhanga: दरभंगा के चंदन पट्टी चौक स्थित यामाहा एजेंसी में प्रबंधक मोहम्मद फ़ैज़ अहमद की लोहे की रॉड और कैंची से हमला कर हत्या कर दी गई। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका है और आरोपी पहले उसी एजेंसी में काम कर चुका है।  और पढ़ें

08:06 AM, 13-Jun-2026

Bihar: क्रिकेटर आकाशदीप के घर बजेगी शहनाई, शादी में CM सम्राट समेत कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की संभावना

Rohtas: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप 24 जून को अक्षिता राज के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से जुड़े कार्यक्रम 21 जून से उनके पैतृक गांव बड्डी में शुरू होंगे, जबकि मुख्य विवाह समारोह वाराणसी के एक पांच सितारा होटल में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। और पढ़ें

07:51 AM, 13-Jun-2026

Bihar: बिहार में शराबबंदी की खुली पोल! नशे में धुत मिले पीएचसी प्रभारी, कमरे से बरामद हुईं शराब की बोतलें

Rohtas: रोहतास जिले के शिवसागर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुंदन को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। उनके कमरे से कई शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन के औचक निरीक्षण के दौरान यह मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:30 AM, 13-Jun-2026

Bihar: पटना के बिस्कोमान भवन में आग, 13वें तल्ले पर मची अफरातफरी; ऊंचाई के कारण अग्निशमन यंत्र भी परेशान

Patna: पटना के बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल पर स्थित बेल्ट्रॉन कार्यालय में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही 5 हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और 12 वॉटर बाउजर के साथ दमकल की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।   और पढ़ें

06:52 AM, 13-Jun-2026

Explainer: वज्रपात या ऐसी अन्य आपदाओं में मौत पर सरकार देती है कितना मुआवजा, कैसे मिलता है और किसे?

बिहार में हर साल आपदा के कारण हजारों लोगों की जान जाती है। आंधी, वज्रपात, बारिश के कारण पिछले 52 दिनों में 55 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इतना ही नहीं बड़े सड़क हादसे ( एक बार में तीन या इससे अधिक लोगों की मौत) में करीब 30 से अधिक लोगों ने जान गंवाई है। अब ऐसे हादसों के बाद अक्सर यह सवाल उठता है कि मृतक के परिजनों को सरकार से कितनी आर्थिक सहायता मिलती है, राहत राशि किसे दी जाती है और इसके लिए क्या प्रक्रिया अपनानी होती है। और पढ़ें

06:00 AM, 13-Jun-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : अपने पति से बहुत प्यार करती थी। लेकिन उसे यह नहीं पता था कि जिसके प्यार में  अपना सबकुछ अर्पण कर दिया, वह अपनी पत्नी की जान ले लेगा। अब एक मां अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें