मुंगेर के पूरबसराय थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद का मामला सामने आया है। घायल पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। घायल का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले को पारिवारिक विवाद बताते हुए जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ेंBihar Latest News: बुरे फंसे खान सर! अब अस्पताल पर एक्शन की तैयारी और पढ़ें
Bihar Latest News: पटना में कॉकरोच जनता पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और पढ़ें
लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के जतकुटिया गांव में शनिवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से किसान गणेश यादव (48) की मौत हो गई। वह भैंस चराने गए थे और बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़े थे। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
और पढ़ेंमुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल अग्निकांड में छह मरीजों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 अवैध अस्पतालों और नर्सिंग होम्स को सील कर दिया है। जांच में फायर सेफ्टी, लाइसेंस और अन्य मानकों में गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। कई अन्य अस्पताल भी जांच के दायरे में हैं।
और पढ़ेंBihar : दिल्ली और बिहार के मुजफ्फरपुर में भयंकर अग्निकांड को देखते हुए बिहार का अग्निशमन विभाग सतर्क हो चुका है। आलम यह है कि विभाग ने खान हेल्थ केयर समेत 78 अस्पतालों को नोटिस भेजा है। साथ ही 15 दिनों की चेतावनी भी दी है। और पढ़ें
मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाले नितेश कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके घर से पुलिस वर्दी, टोपी, बेल्ट, चाकू और अन्य सामान बरामद हुए हैं। पूछताछ में कई सहयोगियों के नाम सामने आए हैं और पुलिस गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है।
पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र में तेज आंधी के दौरान गंडक नदी में नाव का संतुलन बिगड़ने से 23 वर्षीय साजन लाल चौधरी नदी में गिरकर लापता हो गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। युवक की नवंबर में शादी होने वाली थी।
और पढ़ेंमुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद मोतिहारी में फायर सेफ्टी जांच शुरू हुई है। इस बीच खुलासा हुआ कि जिला समाहरणालय का पिछले डेढ़-दो वर्षों से फायर ऑडिट नहीं हुआ है। सर्किट हाउस समेत कई सरकारी भवनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
और पढ़ेंगोपालगंज में 20 सूत्रीय समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने, दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने और खाद की कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया।
और पढ़ेंश्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बाबा गरीबनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। इस बार मुजफ्फरपुर-वैशाली सीमा पर भव्य तोरण द्वार, टेंट सिटी, महिला स्नानघर, शौचालय और कांवरियों के लिए विशेष सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
और पढ़ेंBihar : कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में आज आइसा ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में शामिल पटना विश्वविद्यालय की प्रोफेसर एवं भाकपा (माले) नेता के साथ दिल्ली से आई श्रृष्टि ने सरकार पर जमकर हमला किया। और पढ़ें
Giral Mines Factory Protest : रविंद्र भाटी ने की धरना समाप्ति की घोषणा, 24 मांगों पर बनी सहमति और पढ़ें
भागलपुर के रामनगर ममलखा गांव में टूटे बिजली तार को जोड़ने के दौरान 40 वर्षीय सोनू मंडल करंट की चपेट में आ गए। इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Bihar News: बिहार विधान परिषद् के लिए भाजपा और जदयू ने सीटें बांटीं, लेकिन इसमें नीतीश-सम्राट का सोशल इंजीनियरिंग नहीं दिखा। अब तेजस्वी यादव इस मौके का फायदा उठाते हैं या अपनों को तव्वजो देते हैं, देखना यही बाकी है। और पढ़ें
दरभंगा के बिशनपुर गांव से सिमरिया घाट गंगा स्नान के लिए गए परिवार की दो महिलाएं, ननद और भाभी, तेज आंधी-बारिश के दौरान गंगा में डूब गईं। 17 वर्षीय सुंदरी कुमारी का शव बरामद हो गया है, जबकि 24 वर्षीय मन्नू देवी की तलाश एसडीआरएफ की टीम कर रही है। और पढ़ें
वैशाली की पिंकी देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह चलती ट्रेन के गेट पर लटककर रील बनाती दिखाई दे रही हैं। वीडियो को लेकर लोगों ने चिंता जताई है। खतरनाक स्टंट को लेकर रेलवे प्रशासन की संभावित कार्रवाई पर भी नजर बनी हुई है। और पढ़ें
जमुई में 19 वर्षीय महावीर ठाकुर ने 45 वर्षीय सीमा परवीन से शादी कर ली। दोनों की मुलाकात दो साल पहले एक गलत नंबर पर हुई कॉल के जरिए हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने कोलकाता में विवाह कर लिया। और पढ़ें
समस्तीपुर के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन हो गया है। 15 साल 15 दिन की उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाकर उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बेटे की सफलता पर पिता संजीव सूर्यवंशी भावुक हो गए और इसे सपने के सच होने जैसा बताया।
और पढ़ेंपटना में 292.74 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। पथ निर्माण विभाग के सचिव ने निरीक्षण कर अधिकारियों को दिसंबर 2026 तक परियोजना पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ेंमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ओलंपिक स्तर की सुविधाएं विकसित करने का ऐलान किया है। राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 31 दिसंबर 2026 तक तैयार होगा। खिलाड़ियों को ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से प्रोत्साहन दिया जाएगा।
और पढ़ेंमुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल अग्निकांड में झुलसे 60 वर्षीय अंजनी कुमार सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
और पढ़ेंBihar News : नीतीश कुमार सरकार में मंत्री रहे भाजपा विधायक राजू सिंह को दोबारा कुर्सी नहीं मिली तो वजह पर सवाल उठ रहे थे। अब जवाब सामने आया है। मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज विधायक राजू सिंह पर्यटन मंत्री थे। और पढ़ें
गया के अनुग्रह मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन के कारण ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं। हॉस्टल, मेस और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन से सैकड़ों मरीज बिना इलाज लौट गए। प्रशासन और डॉक्टरों के बीच वार्ता जारी है।
और पढ़ेंप्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने वाले खान सर आज भी सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी तो नहीं हो पाई लेकिन उनके वकील कोर्ट पहुंचे और सरेंडर करने से इनकार कर दिया। इधर, खान सर के विरोधी उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। खान सर के समर्थक उन्हें निर्दोष बता रहे हैं। और पढ़ें
वैशाली जिले के हाजीपुर सहित कई अस्पतालों और नर्सिंग होम में अग्नि सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी सामने आई है। सदर अस्पताल के अधिकांश भवनों में फायर सेफ्टी उपकरण नहीं लगे हैं, सिर्फ एक भवन में व्यवस्था मौजूद है। और पढ़ें
पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव में विवाहिता राधा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राधा की शादी दो साल पहले नालंदा जिले के खरूआर गांव से हुई थी और उसका एक बच्चा भी है। परिजनों के अनुसार, घटना की रात 10 बजे राधा से वीडियो कॉल पर बात हुई थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत गंभीर होने और फिर मौत की सूचना मिली। और पढ़ें
Bihar : शुक्रवार की शाम यह बात लगभग तय मान ली गई थी कि आज खान सर की गिरफ्तारी हो जाएगी। फिर चर्चा इस बात की हुई कि छात्रों की भीड़ के बीच गिरफ्तारी होने से छात्रों के बीच की गुटबाजी हिंसात्मक हो सकती है। इस कारण समय बढ़ता गया और रात से सुबह हो गई। और पढ़ें
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने डॉ. अर्चना गुप्ता मौत मामले में मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें हिरासत में लेने का आदेश भी दिया है। और पढ़ें
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी विधान परिषद् की एक सीट मांग रही थी। चर्चा इस बात थी कि चिराग अपने परिवार से किसी को उम्मीदवार बनाएंगे लेकिन उन्होंने इस बात को गलत साबित कर दिया। चिराग ने अपनी पार्टी से एक मुस्लिम नेता को एमएलसी उम्मीदवार बनाया है। इससे महागठबंधन खेमे में टेंशन थोड़ बढ़ गई है। और पढ़ें
Lalu Family: बंगला विवाद के बाद अब सुरक्षा को लेकर घमासान जारी है। लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के सुरक्षा घेरे में कटौती के बाद राजद की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। तीनों ने अपनी सुरक्षा को लौटा दिया है। इतना ही नहीं राबड़ी देवी ने बंगले से सभी पुलिसकर्मियों को भी हटने का आदेश दे दिया है।
और पढ़ें
दरभंगा में जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। जिला परिषद सदस्य हबीबुल्लाह हाशमी पर हमला और बहेड़ी के पार्षद डॉ. सुभान को जबरन ले जाने के आरोपों ने विवाद खड़ा कर दिया है। और पढ़ें
भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के अंबाबाग में नशीले पदार्थों की तलाश में की गई पुलिस छापेमारी विवादों में घिर गई है। स्थानीय लोगों और महिलाओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने घरों में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की, जिससे आधा दर्जन से अधिक महिलाएं और युवतियां घायल हो गईं। और पढ़ें
पूर्वी चंपारण के शिकरगंज थाना क्षेत्र से लापता हुई चार नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने 36 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। मामले में असफाक नामक एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर लड़कियों को प्यार, शादी, बेहतर जिंदगी और विदेश यात्रा का लालच देकर अपने जाल में फंसाने का आरोप है। और पढ़ें
लालू यादव और राबड़ी देवी की जेड प्लस सुरक्षा हटाए जाने के बाद राबड़ी देवी ने अपने आवास से सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया। राजद ने इसे विपक्ष को अपमानित करने की साजिश बताते हुए सरकार पर निशाना साधा है। और पढ़ें
दरभंगा और मधुबनी के एक प्रेमी जोड़े की प्रेम कहानी दर्दनाक अंत तक पहुंच गई। फोन पर विवाद के बाद युवक ने दिल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने युवती को संदेश भेजा था कि दिल्ली पहुंचने के बाद उसे उसकी मौत की खबर मिलेगी। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड में 6 मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सिविल सर्जन ने अस्पताल का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है और प्रबंधन से कड़ा स्पष्टीकरण मांगा है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड के यजुआर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन एनएच-527सी पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दादी और चार वर्षीय पोती की मौत हो गई। दोनों सड़क किनारे बैठी थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। और पढ़ें
पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र में सहायता माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्जी कंपनी खोलकर दर्जनों महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 5,000 रुपये जमा करने पर 1.60 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया और बड़ी संख्या में महिलाओं से पैसे वसूल लिए। और पढ़ें