फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 जून के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:40 PM, 03-Jun-2026

Bihar: भारत-नेपाल मित्रता को नई मजबूती, रौतहट में करोड़ों की लागत से बनेगा आधुनिक विद्यालय व पुस्तकालय भवन

भारत और नेपाल के बीच विकास सहयोग को नई मजबूती मिली है। नेपाल के रौतहट जिले में भारत सरकार के सहयोग से आधुनिक विद्यालय एवं पुस्तकालय भवन के निर्माण का शिलान्यास किया गया। करीब 2.84 करोड़ रुपये की इस परियोजना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। और पढ़ें

10:39 PM, 03-Jun-2026

Bihar News: तालाब में पलटा ठेला पांच बच्चे बचे; नौ वर्षीय कुश की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातम

गया जी के परसावां गांव में खेल-खेल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाथ-ठेले पर सवार होकर तालाब किनारे खेल रहे छह बच्चों में से नौ वर्षीय कुश कुमार की ठेला तालाब में गिरने से डूबकर मौत हो गई, जबकि पांच बच्चों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचा लिया। और पढ़ें

10:06 PM, 03-Jun-2026

Bihar News: पशु तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 मवेशियों को कराया मुक्त; 22 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के फकुली चेकपोस्ट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रकों से 62 मवेशियों को बरामद किया है। इनमें दो मवेशियों की मौत हो चुकी थी, जबकि 60 को सुरक्षित मुक्त कराया गया। मामले में उत्तर प्रदेश के 22 कथित पशु तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:58 PM, 03-Jun-2026

Bihar Council Elections : AIMIM की मांग से तेजस्वी के सामने धर्मसंकट; तेज या रोहिणी किस पर लालू खेलेंगे दांव?

Bihar Council Elections : विधान परिषद् चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष की परेशानी बढ़ गई है। वजह इस बार एनडीए नहीं बल्कि एआईएमआईएम है। विधान परिषद् की एक सीट के लिए असदुद्दीन ओवैसी तेजस्वी पर दवाब बना रहे हैं।  और पढ़ें

09:25 PM, 03-Jun-2026

Bihar: बिहार को मिली बड़ी सौगात, खगड़िया-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग होगा फोरलेन; पीएम मोदी ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को बड़ी सड़क परियोजना की सौगात दी है। केंद्र सरकार ने एनएच 31 और एनएच-231 के खगड़िया-पूर्णिया सेक्शन को फोरलेन में अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है। इससे खगड़िया, भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया समेत पूरे क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। और पढ़ें

विज्ञापन
08:25 PM, 03-Jun-2026

Bihar News: सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी, विधायक के निरीक्षण में खुली पोल; जांच की मांग हुई तेज

पटना के बख्तियारपुर सीएचसी के निरीक्षण के दौरान विधायक अरुण कुमार साह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी। अस्पताल में अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि मरीजों और आशा कार्यकर्ताओं ने डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली, लापरवाही और नवजातों की मौत जैसे गंभीर आरोप लगाए। और पढ़ें

07:48 PM, 03-Jun-2026

Bihar News: कोई पानी में डूबा तो कोई सड़क हादसे का हुआ शिकार, रोहतास में दो किशोर समेत चार की मौत

रोहतास जिले में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए चार दर्दनाक हादसों में दो किशोरों समेत चार लोगों की मौत हो गई। सोन नदी में डूबने, सड़क दुर्घटनाओं और ड्यूटी के दौरान चौकीदार की मौत से जिले में शोक का माहौल है। और पढ़ें

07:21 PM, 03-Jun-2026

Patna Coaching War: खान सर के संस्थान पर पथराव मामले में सच आया सामने, छात्रों ने बताई यह बात

Patna Coaching War : खान सर के संस्थान पर पथराव मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मशहूर शिक्षक सहित कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना क्यों हुई और घटना का उन गिरफ्तार लोगों से संबंध है भी या नहीं इस मुद्दे पर चर्चा गरम है। और पढ़ें

07:21 PM, 03-Jun-2026

Bihar: शूटर गोविंद शर्मा हत्या मामले का खुलासा, आपसी रंजिश वर्चस्व को लेकर हुई हत्या; आरोपी ओमकार गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कुख्यात अपराधी और प्रॉपर्टी डीलर ओमकार सिंह को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के अनुसार, प्रॉपर्टी विवाद, वर्चस्व की लड़ाई और फॉर्च्यूनर वाहन को लेकर चल रहे विवाद के कारण हत्या की साजिश रची गई थी। और पढ़ें

07:00 PM, 03-Jun-2026

Bihar News: बिहार में 16 औद्योगिक इकाइयों और सात होटल परियोजनाओं को मंजूरी; 3200 से अधिक रोजगार सृजित होंगे

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) की परियोजना समाशोधन समिति (पीसीसी) ने 16 औद्योगिक इकाइयों और 7 होटल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। करीब 1000 करोड़ रुपये के निवेश वाली इन परियोजनाओं से 3,200 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

और पढ़ें

06:35 PM, 03-Jun-2026

Bihar News: खेत में भिंडी तोड़ने गई मां को बचाने दौड़ा बेटा, करंट की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत

भागलपुर के मदरौनी गांव में खेत में भिंडी तोड़ने गई महिला की बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से मौत हो गई। मां को बचाने दौड़ा बेटा भी करंट की जद में आ गया और दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। और पढ़ें

06:19 PM, 03-Jun-2026

Bihar News: निजी अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने की तोड़फोड़; समय पर ऑक्सीजन न मिलने का आरोप

सहरसा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। लापरवाही और समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

06:05 PM, 03-Jun-2026

Bihar Cabinet: कैबिनेट में सीएम सम्राट चौधरी ने किन 13 प्रस्तावों पर लगायी मुहर? जानिए आपके लिए क्या है खास

Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज राज्यवासियों को कैबिनेट की बैठक के बाद बड़ी सौगात दी है। बुधवार को हुई बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक में 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। आइये जानते हैं इस पर किन-किन प्रमुख प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी... और पढ़ें

05:33 PM, 03-Jun-2026

Bihar : एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत; जेसीबी से खोदे गड्ढे में सात बच्चे डूबे, बाकी दो को बचाने की कोशिश

मधुबनी में बड़ा हादसा हो गया है। एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई है। जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में सात बच्चे डूबे गए थे, बाकी दो को बचाने की कोशिश की गई। वहीं, मृतक के परिवारजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

04:40 PM, 03-Jun-2026

Bihar News: '11 मेगा पार्क और 38 फूड पार्क बनेंगे', सीएम सम्राट चौधरी ने यह घोषणा करते हुए क्या कहा?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए बड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने 11 मेगा पार्क और सभी 38 जिलों में फूड पार्क विकसित करने का आदेश दिया है। एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने और बिहार को 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' में अग्रणी राज्य बनाने पर जोर दिया। और पढ़ें

04:14 PM, 03-Jun-2026

Bihar: खान सर के कोचिंग पर फायरिंग मामले में शिक्षक रौशन आनंद बोले- रिजल्ट के बाद मुझे फंसाने की साजिश रची गई

पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुई तोड़फोड़ और हंगामे की घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिस कोचिंग संचालक पर आरोप लगाया था, उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

04:02 PM, 03-Jun-2026

Bihar News: भीषण गर्मी और लू को लेकर अलर्ट, हीटवेव एक्शन प्लान हुआ लागू; ये बेड किए गए रिजर्व

मुजफ्फरपुर में बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। हीटवेव एक्शन प्लान लागू कर सभी अस्पतालों में विशेष बेड, दवाएं और डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। और पढ़ें

03:18 PM, 03-Jun-2026

Patna News: करंट लगने से सात बर्षीय मासूम की मौत, खेत से लौटे परिजनों को दरवाजे के पास बेहोश पड़ा मिला

बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा थाना क्षेत्र के गोपाईचक गांव में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम सूरज कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय बच्चा घर में अकेला था, जबकि परिजन खेत में काम करने गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

02:56 PM, 03-Jun-2026

Bihar News: रोजी-रोटी की तलाश में मिली मौत की धूल, पांच श्रमिकों का दम टूटा, कई वेंटिलेटर पर

पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड के प्रवासी मजदूरों के साथ आंध्र प्रदेश में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पत्थर निर्माण कंपनी में काम करने के दौरान पत्थरों की बारीक धूल फेफड़ों में जमा होने से अब तक पांच मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से बीमार होकर जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती हैं। और पढ़ें

02:11 PM, 03-Jun-2026

Bihar News: पैक्स चुनाव में वोट से पहले बवाल, समर्थकों के बीच पथराव से रणक्षेत्र बना मतदान केंद्र; कई लोग घायल

गया जिले के शेरघाटी प्रखंड की चिताब कला पंचायत में पैक्स चुनाव के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मतदान केंद्र के बाहर शुरू हुई कहासुनी पहले मारपीट और फिर पथराव तक पहुंच गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। और पढ़ें

12:53 PM, 03-Jun-2026

Bihar: तीन दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी और फिर बिगड़ी तबीयत; जेल से अस्पताल पहुंचा बंदी, इलाज के दौरान मौत

समस्तीपुर मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी सुधीर कुमार उर्फ बाबा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह हलई थाना क्षेत्र के वाजितपुर करनैल गांव का रहने वाला था और अवैध शराब से जुड़े एक मामले में तीन दिन पहले उत्पाद विभाग ने उसे गिरफ्तार किया था। और पढ़ें

12:50 PM, 03-Jun-2026

Bihar News: नोट गिने जा रहे थे, तभी पहुंच गई टीम, 40 हजार की घूस लेते तिरहुत के अपर निदेशक गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत तिरहुत प्रमंडल के क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एक शिकायत के आधार पर निगरानी टीम ने गोपनीय जांच की, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। और पढ़ें

12:08 PM, 03-Jun-2026

Bihar News: अमर उजाला की खबर का असर, सिलौंजा पुल की मरम्मत शुरू; भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

बोधगया के सिलौंजा पुल में गंभीर तकनीकी खामियां सामने आने के बाद प्रशासन और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। जांच में पाया गया कि 16 में से 6 पिलरों के नीचे की मिट्टी और बालू बह जाने से उनकी स्थिति कमजोर हो गई थी। और पढ़ें

11:54 AM, 03-Jun-2026

Bihar News: गांव की सरकार से राष्ट्रीय मंच तक, गया की नैना कुमारी को आज मिलेगा देश का प्रतिष्ठित पंचायत सम्मान

गया जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी को पंचायत विकास, जनभागीदारी और प्रशासनिक दक्षता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए चुना गया है। भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित सम्मान को वह 3 जून को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में प्राप्त करेंगी। और पढ़ें

11:00 AM, 03-Jun-2026

Bihar News: बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, पांच अस्थायी दुकानें जलकर राख, 10 लाख से अधिक का नुकसान

पटना जिले के बख्तियारपुर में स्टेशन रोड स्थित सीएचसी के पास देर रात भीषण आग लगने से पांच अस्थायी दुकानें जलकर राख हो गईं। आग सबसे पहले एक कॉस्मेटिक दुकान से शुरू हुई और देखते ही देखते आसपास की दुकानों में फैल गई। और पढ़ें

11:00 AM, 03-Jun-2026

Bihar: नीतीश कुमार के नाम नया रिकॉर्ड; पूर्व मुख्यमंत्री की पार्टी जदयू के अब एक करोड़ से अधिक सदस्य

JDU Party News: जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि प्रगति, सुशासन और आत्मविश्वास आज बिहार की नई पहचान हैं। नीतीश कुमार ने अपने दो दशकों के सुशासन से बिहार की एक विशिष्ट छवि बनाई है। और पढ़ें

10:07 AM, 03-Jun-2026

Bihar News: गोलीबारी के बाद खान सर ने कोचिंग में पढ़ाने से किया इनकार, छात्रों से कहा- आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी

Khan Sir News: पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने वाले शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग के बाहर फायरिंग की घटना के बाद उन्होंने आज पढ़ाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन ने दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। आइये जानते हैं पूरा मामला... 
  और पढ़ें

09:50 AM, 03-Jun-2026

Bihar News: आईजी की फोटो, फर्जी पहचान और 1 लाख की ठगी; साइबर जाल में फंसा कारोबारी परिवार

गया में साइबर ठगों ने बिहार पुलिस के चर्चित अधिकारी आईजी विकास वैभव के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर एक कारोबारी परिवार से 1 लाख 1 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर पहले परिवार का भरोसा जीता और फिर एक अधिकारी के तबादले का हवाला देकर सस्ते घरेलू सामान बेचने का झांसा दिया। और पढ़ें

09:38 AM, 03-Jun-2026

Bihar News: रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, मौत बनी रहस्य; मची सनसनी

नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र में माहुरी हॉल्ट के पास बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर 27 वर्षीय अजय कुमार प्रसाद का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक भोजपुर जिले के आरा का रहने वाला था और दिल्ली में एक निजी कंपनी में मजदूरी करता था। और पढ़ें

09:01 AM, 03-Jun-2026

Bihar: गोविंद हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पत्नी ने खोले राज; महिला मित्र, जमीन कारोबारी ओंकार और बाबुल पर FIR

मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद हत्याकांड में मृतक की पत्नी रीना उर्फ अंजली ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। प्राथमिकी में महिला मित्र जैसमिन परवीन, जमीन कारोबारी ओंकार सिंह और कुख्यात बाबुल चौधरी को नामजद किया गया है। और पढ़ें

08:19 AM, 03-Jun-2026

Bihar: शिक्षा सुधार का रोडमैप, गुरुकुलम विद्यापीठ की तैयारी; संस्कृत विद्यालयों-मदरसों पर सरकार का बड़ा संदेश

सहरसा में आयोजित जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक के बाद बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए गुरुकुलम विद्यापीठ की स्थापना की तैयारी चल रही है। और पढ़ें

07:48 AM, 03-Jun-2026

Bihar: गरीबों के राशन पर डाका! एफसीआई गोदाम में 324 क्विंटल अनाज का खेल उजागर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

सीवान जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड स्थित बिंदबल एफसीआई गोदाम में सरकारी अनाज की कथित कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन ने छापेमारी कर एक ट्रक से 324 क्विंटल अतिरिक्त अनाज बरामद किया। और पढ़ें

07:36 AM, 03-Jun-2026

Bihar: मौसी-भांजे के प्रेम-प्रसंग को लेकर यहां हुई पंचायत, शादी की रस्में पूरी होने के बाद मामला हुआ शांत

बिहार के वैशाली जिले के रोहुआ गांव में रिश्तों की मर्यादा से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक को अपनी मौसी के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बताया गया कि दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। और पढ़ें

12:04 AM, 03-Jun-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Murder Case : अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज से पूरा मोहल्ला थर्रा उठा। मोहल्ले की गली खून से लाल हो गई। हालांकि, आसपास के लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें