Bihar : पूर्व सीएम नीतीश कुमार की एक्टिविटी से चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगता है। राजनीतिक पंडित अटकलें लगाने लगते हैं। उक्त घटना के मायने निकालने लगते हैं। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ। अचानक संजय झा को कहा- मेरे आवास पर चले आईए। फिर समय भी बताया। और पढ़ें
पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड आवास को खाली कराए जाने की चर्चाओं के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पैतृक गांव फुलवरिया में ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। ग्रामीणों और राजद समर्थकों ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताते हुए भाजपा और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने राबड़ी देवी के सरकारी आवास परिवर्तन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार राबड़ी देवी को पहले से बेहतर और अधिक सुविधाओं वाला आवास दे रही है, इसलिए इस मुद्दे पर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है। और पढ़ें
Bihar : पूर्णिया सांसद के दावों ने राजनीतिक महकमा में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने रिशु श्री को लेकर ऐसे ऐसे दावे किये हैं जो होश उड़ाने वाले हैं। आज उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा भी है कि कई बड़े सफेदपोश और रसूखदार लोगों का वह पर्दाफाश करेंगे। और पढ़ें
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पटना जू द्वारा 5 जून को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष की थीम “प्रकृति से प्रेरित- जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” रखी गई है। इसी के तहत छात्रों और युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए ऑनलाइन चित्रकला एवं पोस्टर प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। और पढ़ें
गया के जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश के टॉप-100 आईएएस अधिकारियों की सूची में स्थान प्राप्त किया है। विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान मिला है। और पढ़ें
Bihar : बिहार की सियासत में सरकारी बंगलों के आवंटन को लेकर एक बार फिर तलवारें खिंच गई हैं। राजद ने वर्तमान सरकार पर भेदभाव और घटिया राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया है। और पढ़ें
गया जिले के कोठी थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर सच्चिदानंद राय पिछले 35 वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ, लावारिस और बेसहारा लोगों की मदद कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी सच्चिदानंद राय अब तक 200 से अधिक लोगों को सड़क से उठाकर अस्पताल, आश्रम और उनके परिवारों तक पहुंचा चुके हैं। और पढ़ें
समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले 24 घंटे तक बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बारिश वाले क्षेत्रों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में एसएच-74 स्थित नारायण चौक के पास ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 35 वर्षीय राजू राम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बैठनाथपुर खाप गांव का निवासी था और चेन्नई की एक लोहे की फैक्ट्री में काम करता था। और पढ़ें
ISRO YUVIKA 2026: पटना छात्र उज्ज्वल राज ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम में भाग लेकर बिहार का नाम रोशन किया है। उज्ज्वल राज ने अंतरिक्ष विज्ञान, रॉकेट तकनीक और उपग्रह निर्माण से जुड़ी आधुनिक जानकारियां हासिल कीं। आइये जानते हैं पटना आने के बाद उज्ज्वल ने क्या कहा? और पढ़ें
बिहार कांस्टेबल परीक्षा में चयनित छात्रों को Khan Sir ने किया सम्मानित | Bihar Constable Exam और पढ़ें
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने जब से सीएम सम्राट चौधरी सरकार को चुनौती दी है, तब से सियासत गरमा गई है। अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। आइये जानते हैं कुशवाहा ने क्या कहा? और पढ़ें
Bihar : पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ सीएनजी की बढ़ती कीमत का सीधा असर अब आपकी यात्राओं पर पड़ने वाली है। बस और ऑटो का बढ़ा हुआ किराया आपके पॉकेट का बोझ बढ़ाएंगे। और पढ़ें
गोपालगंज में गंडक नदी नाव हादसे के तीन दिन बाद एसडीआरएफ टीम ने 8 वर्षीय बच्ची अन्नया कुमारी का शव बरामद कर लिया है। हादसा उस समय हुआ था जब खेत जा रहा एक परिवार तेज हवा और खराब मौसम के कारण नाव पलटने से नदी में गिर गया था। और पढ़ें
वैशाली में BPSC शिक्षिका गुंजन कुमारी ने अपने पति अमन कुमार द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वे सभी आरोप बेबुनियाद हैं और उनका मामला न्यायालय में चल रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने मेहनत से शिक्षा प्राप्त कर BPSC शिक्षक की नौकरी हासिल की है। और पढ़ें
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने 203 करोड़ रुपये की 84 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। दौरे के दौरान उन्होंने विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण किया, बेली ब्रिज और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की तथा अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों पर उच्च स्तरीय बैठक भी की। और पढ़ें
Khan Sir on Paper Leak: गरीब घर के बच्चों का हक मारा जा रहा है, बोले खान सर | NEET Paper Leak Case और पढ़ें
फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव पांच दिन पुराने होने की आशंका जताई। एडीसीपी डॉ. अर्चना सिंह ने हेमलता से जानकारी करने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ नहीं बोलीं। पुलिस ने उनकी हालत देखते हुए उन्हें हैलट अस्पताल भेजा। और पढ़ें
बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी चुनचुन कुमार यादव ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करते हैं। तीन साल पहले ही उनकी शादी हुई थी तो उनकी पत्नी रूही उनके साथ दिल्ली में रहती थी। चुनचुन ने बताया कि रूही चार माह की गर्भवती थी। ऐसे में सही देखरेख और उपचार के लिए वह रूही को गांव छोड़ने जा रहे थे। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में 10 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से पीड़ित परिवार का आक्रोश फूट पड़ा। रविवार को पीड़ित पिता थाने के सामने बीच सड़क पर लेटकर विरोध जताने लगे। और पढ़ें
बिहार के मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत बेलारी थाना क्षेत्र में गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 'रेनबो साइंस सर्किट' नामक एक निजी कोचिंग संस्थान के संचालक शंकर कुमार ने पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। और पढ़ें
वैशाली जिले में STF, मद्य निषेध विभाग और नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पोखरा मोहल्ला स्थित विश्वधन पैलेस मैरिज हॉल से 308.07 ग्राम हेरोइन के साथ सात अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। और पढ़ें
Rabri Devi: बिहार में सरकारी आवास पर सियासी घमासान, राबड़ी देवी को आवास खाली करने का अल्टीमेटम और पढ़ें
पूर्णिया जिले के रूपौली प्रखंड के टीकापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकला बहियार में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी से दहशत फैल गई है। 26 मई से इलाके में डर का माहौल बना हुआ है, जबकि 27 मई को भीड़ द्वारा एक तेंदुए को मार गिराया गया था। और पढ़ें
Bihar Weather: 18 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, उत्तर और पूर्वी बिहार के अधिकांश जिलों में राहत और पढ़ें
Leshi Singh on Rabri Devi: राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का नोटिस, क्या बोलीं लेशी सिंह? Bihar News और पढ़ें
Bihar : रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर एआई जेनरेटेड तस्वीर को पोस्ट करते हुए सरकार पर जोरदार हमला किया है l उन्होंने अपनी मां के दिए गए कल के बयान को दुहराते हुए सरकार को प्रतिशोध मॉडल बताया है। इसके अलावे भी बहुत कुछ कहा। और पढ़ें
विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी जिस आवास में अपने परिवार के साथ रह रही हैं, उसको लेकर सियासी घमासान जारी है। एक दिन पहले उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी को खुली चुनौती दी थी। इसके बाद पटना पुलिस राबड़ी आवास पर गई थी। आज पटना जिला प्रशासन ने उन्हें अल्टीमेटम दे दिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
Bihar: गया के प्रसिद्ध रामशिला मंदिर में भीषण गर्मी और 43 डिग्री तापमान को देखते हुए भगवान के लिए 24 घंटे एसी, कूलर और पंखों की व्यवस्था की गई है। स्फटिक शिवलिंग पर लगातार जलाभिषेक कराया जा रहा है तथा भगवान को सूती वस्त्र और चंदन का लेप लगाया जा रहा है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि भगवान को जीवंत स्वरूप मानकर मौसम के अनुरूप उनकी सेवा की जाती है। और पढ़ें
Bihar : बिहार की सियासत में इन दिनों सरकारी बंगले को लेकर घमासान मचा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास को खाली कराने और नए मंत्री नंदकिशोर राम को उसे अलॉट किए जाने पर जमकर बयानबाजी हो रही है। और पढ़ें
Bihar: गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में दर्ज जमीन विवाद और कथित अवैध कब्जे के मामले की जांच बिहार सरकार ने सीआईडी को सौंप दी है। मामले में जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, उनके भाई और अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल आरोपी पक्ष को अंतरिम राहत देते हुए दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। और पढ़ें
Bihar: रोहतास के तिलौथू थाना चौक के पास शनिवार देर रात एक 18 वर्षीय युवक की तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक अपनी पान की दुकान बंद कर घर लौट रहा था। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। और पढ़ें
Bihar: जमुई जिले के गम्हरिया गांव में चार सहेलियों ने सड़क पर पड़ी सल्फास की गोली को चॉकलेट समझकर खा लिया। घटना में 12 वर्षीय संजना कुमारी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। और पढ़ें
Bihar: दरभंगा के पंडसराय में ऑर्केस्ट्रा टीम की लड़कियों ने एक युवक पर नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर गलत धंधा कराने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी राधेश्याम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। व और पढ़ें
Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों और आम लोगों को मौसम की गतिविधियों पर नजर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है। और पढ़ें
Bihar: दरभंगा के कमलपुर के पास स्टेट हाइवे-56 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों बाजार से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। और पढ़ें
Bihar: मोतिहारी में एनसीबी ने ड्रग्स और गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पानी टंकी रोड और चांदमारी इलाके में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। छापेमारी में 50 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। और पढ़ें
Bihar: सीवान के मैरवा-गुठनी मार्ग पर बभनौली गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 47 वर्षीय राजकुमार शर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस और अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
Bihar: दिल्ली से दरभंगा जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG495 तकनीकी खराबी के कारण अचानक रद्द कर दी गई। फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा किया और एयरलाइन पर समय पर जानकारी तथा वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया। यात्रियों को घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। और पढ़ें