सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में 25 वर्षीय शहजाद अली की कथित तौर पर पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी मोबिना खातून ने आठ लोगों पर पति को घर से बुलाकर ले जाने और लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। और पढ़ें
Murder Case : परिवार के कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि उन्हीं लोगों ने उसके भाई की हत्या कर दी है। परिजनों ने पुलिस से आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। और पढ़ें
मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर डेहरू गांव में किसान कामेश्वर मेहता हत्याकांड का पुलिस ने छह दिन के भीतर खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी गीता देवी ने ही 75 हजार रुपये की सुपारी देकर पति की हत्या करवाई थी। और पढ़ें
Bihar : राबड़ी आवास को खाली कराने को लेकर हंगामा मचा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राबड़ी देवी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी सरकारी संपत्ति को अपनी निजी जागीर समझने की भूल बिल्कुल न करें।। और पढ़ें
समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर गांव में हुए चर्चित सूरज कुमार हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि मृतक के चचेरे भाई ने की थी। और पढ़ें
अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के भीठा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि दबंगों ने पहले पीड़ित परिवार के घर में आग लगा दी और फिर 60 वर्षीय बद्री ऋषिदेव का धारदार हथियार से गला रेत दिया। और पढ़ें
गया जिले के कोंच प्रखंड में प्रेम प्रसंग का एक मामला सुखद अंत तक पहुंच गया। कर्मा गांव की काजल कुमारी और सिंघड़ा मठिया गांव के कुंदन कुमार करीब एक सप्ताह पहले घर छोड़कर राजस्थान चले गए थे। दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी मिलने के बाद परिवारों ने नाराजगी के बजाय आपसी बातचीत और समझदारी का रास्ता चुना। और पढ़ें
Bihar : अचानक हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात हवाई अड्डा सुरक्षा समूह की टीम ने तुरंत हवाई अड्डा थाना कि पुलिस को बुलाया। फिर यात्री के बैग को खोला गया। बैग के खुलते ही सभी अवाक रह गये। और पढ़ें
पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के सात सदस्य पदों के लिए चुनाव कराया गया। कुल 73 वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में हुई मतदान प्रक्रिया के बाद सात सदस्यों का निर्वाचन घोषित किया गया। आइये जानते हैं कौन-कौन सदस्य बने? और पढ़ें
समस्तीपुर समाहरणालय में आयोजित जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री एवं परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, सिंचाई और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की। और पढ़ें
Bihar : भाजपा ने अपनी नई प्रदेश टीम की घोषणा की, जिसके बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई कि नारी शक्ति वंदन और महिला सशक्तिकरण सिर्फ उनके नारों तक ही सीमित है। अगर ऐसा नहीं है तो फिर 38 सदस्यीय टीम में मात्र 9 महिलाओं को जगह क्यों दी गई? और पढ़ें
मुजफ्फरपुर नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में बड़ा राजनीतिक फेरबदल देखने को मिला। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता विजेंद्र चौधरी समर्थित सभी सात उम्मीदवारों ने जीत दर्ज करते हुए समिति पर कब्जा जमा लिया, जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। और पढ़ें
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में साल 2018 में नौ महीने की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पोक्सो कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। एडीजे-6 अमित कुमार पांडेय की अदालत ने आरोपी सुनील मंडल (25) को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। और पढ़ें
गयाजी दौरे पर पहुंचे बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह ने राजद और लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी संपत्ति किसी की निजी संपत्ति नहीं होती और उसे नियमों के तहत खाली करना पड़ता है। और पढ़ें
भागलपुर के उत्पाद न्यायालय-2 ने अवैध शराब तस्करी के एक मामले में चालक सोनू कुमार को दोषी ठहराते हुए 8 वर्ष के कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला 17 अक्टूबर 2022 का है, जब सबौर-गोराडीह क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान एक कार से अवैध शराब बरामद की गई थी। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन पूर्वी चौड़ के पास एक ईंट भट्टे के गड्ढेनुमा तालाब में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चले गए थे। और पढ़ें
RJD News: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला खाली कराने के लिए पटना पुलिस की टीम पहुंची है। सचिवालय डीएसपी डॉ. अनु राबड़ी आवास पहुंचीं और बंगला खाली करने को लेकर बातचीत की। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र में फुचयाही पुल और बुढ़िया गोला कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरी टेंपो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में जदयू वार्ड अध्यक्ष की बेटी कृष्णा कुमारी मंडल और इंटर पास छात्र प्रिंस कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें
गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के मैरा गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर के पास पीपल के पेड़ के नीचे एक छोटी हड्डी मिलने से शनिवार को कुछ समय के लिए इलाके में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। और पढ़ें
खगड़िया के मोरकाही थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत से भागने के दौरान एक आरोपी सौरव कुमार की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस उसे एक अन्य आरोपी के साथ गिरफ्तार कर थाने ला रही थी, तभी वह पुलिसकर्मियों से हाथ छुड़ाकर भाग निकला और मालती धार तालाब में कूद गया। और पढ़ें
Bihar: दरभंगा के दोनार इंडस्ट्रियल एरिया में लोकप्रिय स्नैक्स ब्रांड "बॉस फूड" के नाम पर नकली उत्पाद बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। कंपनी की शिकायत पर पुलिस और विशेष टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली स्नैक्स, रैपर और पैकिंग सामग्री जब्त की। कंपनी ने इस फर्जीवाड़े से करीब 10 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया है। और पढ़ें
Money Laundering Case: बिहार के चर्चित ठेकेदार रिशु श्री की गिरफ्तारी के बाद अब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने दो आईएएस अधिकारी को निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारियों पर दोनों अधिकारियों पर रिशुश्री से जुड़े टेंडर घोटाले केस में संलिप्त होने के आरोप हैं। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच चल रही है। और पढ़ें
Bihar: पटना जिले के बख्तियारपुर में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार निर्माण की एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने नालंदा के चिकसौरा गांव के चार लोगों को गिरफ्तार कर हथियार, अर्धनिर्मित कट्टे और निर्माण उपकरण बरामद किए हैं। और पढ़ें
बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। आइये जानते हैं राबड़ी देवी ने क्या कहा... और पढ़ें
Bihar: महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का कहना है कि उसके पति का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और उसके पति की खोजबीन करे। और पढ़ें
Bihar: गोपालगंज की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने अवैध हथियार प्रदर्शन मामले में जदयू विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को 5 जून तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी है। अदालत में एफएसएल रिपोर्ट पेश नहीं होने पर सरकार ने समय मांगा, जबकि मामले की जांच अब बिहार सीआईडी को सौंप दी गई है। अगली सुनवाई 5 जून को होगी। और पढ़ें
Bihar: पूर्वी चंपारण के झरौखर थाना क्षेत्र में नए थाना भवन की बाउंड्री के अंदर स्थित करीब पांच कट्ठा जमीन की कथित रजिस्ट्री और कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि भू-माफियाओं ने थाना परिसर की भूमि को ही अपने कब्जे में लेने की साजिश रची है। और पढ़ें
Bihar: बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में कथित वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। सांसद सुधाकर सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कुलपति और अन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कैग की 186 पन्नों की रिपोर्ट में नियुक्तियों, खरीद प्रक्रियाओं, निविदाओं और निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। और पढ़ें
Bihar: म्यांमार के राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने शनिवार को बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। उनके दौरे को लेकर बोधगया में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। राष्ट्रपति ने महाबोधि मंदिर के अलावा बर्मीज बौद्ध मठ और सुजाता मंदिर का भी दौरा किया। प्रशासन की निगरानी में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। और पढ़ें
Bihar: वैशाली के सरसई गांव में मुखिया के खिलाफ गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। विरोध करने पर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और सीने में चाकू मार दिया। और पढ़ें
Sahayog Shivir: बिहार सरकार ने सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की निगरानी के लिए विशेष कोषांग का गठन किया है। सचिवालय स्तर के अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि जिलों से प्राप्त रिपोर्टों का नियमित विश्लेषण किया जाएगा। और पढ़ें
Bihar: मुजफ्फरपुर की एक महिला ने आरोप लगाया है कि फेसबुक पर दोस्ती करने वाले युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम की मांग की। पैसे नहीं मिलने पर आरोपी ने कथित तौर पर वीडियो महिला के पति और रिश्तेदारों को भेज दिया। और पढ़ें
Bihar: दरभंगा के डीएमसीएच अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती 25 वर्षीय गर्भवती महिला जयसूर्या कुमारी की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया और मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई तथा मुआवजे की मांग की है। और पढ़ें
Bihar: दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में शादी के महज 17 दिन बाद एक नवविवाहिता अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि महिला गहने-जेवर और 45 हजार रुपये नकद लेकर घर से भागी है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
Saran: सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के सालहा गांव में घरेलू विवाद के दौरान देवर सोनू महतो ने अपनी भाभी पुष्पा देवी की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुदाल बरामद कर ली है और एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। और पढ़ें
Weather Forecast : मौसम विभाग ने कहा है कि 30 मई से एक जून तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के आसार बने रहेंगे। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। और पढ़ें
Gopalganj: गोपालगंज के थावे-बंजारी बाईपास पर शनिवार तड़के पुलिस और 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी आकाश सिंह के बीच मुठभेड़ हुई। हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। दोनों पैरों में गोली लगने से घायल आकाश सिंह को पहले सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। और पढ़ें