फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 मई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:18 PM, 26-May-2026

Bihar: नई बाइक खरीदने गया था युवक, लौटते वक्त सड़क हादसे ने छीन ली जिंदगी, घर पहुंचा पहुंचा बेटे का शव

Bihar: मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र में नई बाइक खरीदकर लौट रहे 25 वर्षीय मनजीत शर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी बाइक स्टेट हाईवे-58 पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

10:12 PM, 26-May-2026

Bihar: जमीन बेचकर दिए पैसे, फिर भी नहीं बची बेटी; दो महीने पहले की थी लव मैरिज, अब कफन में मिली रूपा

Bihar: जहानाबाद के बाजितपुर गांव में दो महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली 22 वर्षीय रूपा देवी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिलीं। परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार पति की तलाश में छापेमारी कर रही है। और पढ़ें

09:33 PM, 26-May-2026

Ritu Jaiswal : कौन हैं भाजपा में आईं रितु जायसवाल? आते ही BJP का नाम बदल डाला, फिर खुद भी हंसने लगीं

Bihar : वह उस समय अति उत्साहित थीं या नर्वस, यह तो वाही समझें। लेकिन इस घटना के कारण सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है। हालांकि कुछ ही देर में वह मुखर रूप से अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मुझे डर नहीं लगता। और पढ़ें

विज्ञापन
09:01 PM, 26-May-2026

Bihar: एसकेएमसीएच में ट्रॉली कर्मियों का बवाल! इमरजेंसी सेवा ठप, बहाली में 20 हजार रुपये मांगने का आरोप

Bihar: मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में ट्रॉली कर्मियों ने बहाली प्रक्रिया में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जमकर हंगामा किया। कर्मियों ने इमरजेंसी वार्ड के सामने ट्रॉली लगाकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो गईं।  और पढ़ें

08:45 PM, 26-May-2026

Bihar : बिहार पुलिस के छह सीनियर आईपीएस अधिकारी केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, IG रैंक के लिए हुए चयनित

Bihar : बिहार पुलिस के छह सीनियर आईपीएस अधिकारी अब केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। आईजी रैंक के लिए इनका चयन किया गया है। इन अधिकारियों को बिहार सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही दिल्ली में पोस्टिंग दे दी जाएगी। और पढ़ें

विज्ञापन
08:42 PM, 26-May-2026

Bihar: RJD के मुस्लिम MLC ने खेला बड़ा दांव! गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की उठाई मांग, प्रधानमंत्री को लिखा खत

Bihar: समस्तीपुर से राजद के विधान पार्षद मोहम्मद सोहैब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है। सोहैब ने दावा किया कि इससे गौ-संरक्षण को मजबूती मिलेगी और लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। और पढ़ें

07:48 PM, 26-May-2026

Patna: सिर्फ 5 घंटे में खुल गया चोरी का राज! पुलिस ने दबोचा शातिर, दो नाबालिग भी पकड़े गए

Patna: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित भदौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक मामले का महज पांच घंटे में खुलासा कर दिया। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो नाबालिगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात और नगदी भी बरामद कर ली है। और पढ़ें

07:34 PM, 26-May-2026

Bihar: बिहार को मिली सौगात; पटना, दरभंगा और गया एयरपोर्ट के रनवे होंगे लंबे, दरभंगा बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Bihar: नई दिल्ली में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में पटना, दरभंगा और गया एयरपोर्ट के रनवे विस्तार, दरभंगा को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने, पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल निर्माण और राजगीर समेत कई शहरों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने पर चर्चा हुई। और पढ़ें

07:17 PM, 26-May-2026

Bihar: जमीन विवाद में खूनी खेल! सगे पाटीदारों ने तलवार से महिला को काट डाला, बहु समेत तीन घायल

Bihar: सीवान में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सगे पाटीदारों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में तलवार से हमला कर 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:14 PM, 26-May-2026

Bihar News: 211 डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करने की तारीख आई; सीएम सम्राट ने विक्रमशिला के लिए क्या बताया?

Bihar Degree College: लंबे समय से कई प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाने की मांग हो रही थी। अब बिहार सरकार ने इस मामले में बड़ा फैसला लिया है। साथ ही नए महाविद्यालयों की स्थापना, शिक्षकों की बहाली, रिसर्च सेंटरों के पुनर्गठन और विक्रमशिला विश्वविद्यालय के पुनर्स्थापन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

07:03 PM, 26-May-2026

Bihar: सड़क पर अचानक आए मवेशी, पलट गई पुलिस की गाड़ी! थानाध्यक्ष समेत 6 घायल, मचा हड़कंप

Bihar: जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार को शेखपुरा पुलिस की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। चौडीहा गांव के पास अचानक मवेशी आने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कसार थानाध्यक्ष समेत छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें

06:59 PM, 26-May-2026

Bihar: धूप में इंतजार करती रहीं मंत्री, नहीं खुला स्विमिंग पूल भवन का ताला, निरीक्षण के दौरान भड़कीं श्रेयसी

Bihar: बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्थित इंडोर और आउटडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान जिम उपकरणों पर धूल देखकर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। और पढ़ें

06:59 PM, 26-May-2026

Bihar: 'सभी जिला मुख्यालयों को फोर लेन से जोड़ें', सम्राट चौधरी ने सड़क नेटवर्क को मजबूत करने का दिया निर्देश

Bihar Highway Project: बिहार में सड़क नेटवर्क को और ज्यादा मजबूत करने के लिए बिहार सरकार ने बड़ी पहल की है।  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिए। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों को फोर लेन सड़क से जोड़ने का निर्देश दिया। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

06:52 PM, 26-May-2026

Bihar: पांच लाख रुपये वापस मांगना पड़ा भारी! दोस्त ने किन्नर को जहर देकर उतारा मौत के घाट, सोने की चेन भी लूटी

Bihar: भागलपुर में एक किन्नर की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। परिजनों का आरोप है कि उधार दिए गए 5 लाख रुपये वापस मांगने पर दोस्त ने खाने में जहर मिलाकर हत्या कर दी। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीड़ित की मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। और पढ़ें

06:45 PM, 26-May-2026

Bihar Election: बिहार में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया होगी हाईटेक, मल्टी पोस्ट EVM पर विशेष प्रशिक्षण शुरू

Bihar Municipal Election 2026: बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी नगरपालिका चुनाव 2026 को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में बड़ी पहल की है। पहली बार मल्टी पोस्ट S3 मॉडल EVM का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके सफल संचालन के लिए आयोग कार्यालय में मास्टर ट्रेनर्स को तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। और पढ़ें

06:28 PM, 26-May-2026

Bihar: परीक्षा देकर लौट रही छात्रा पर ‘एक्स बॉयफ्रेंड’ का खूनी हमला, समस्तीपुर में बीच सड़क चाकूबाजी से हड़कंप

Bihar: समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पीजी परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा पर उसके कथित एक्स बॉयफ्रेंड ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। घटना धुरलख चौक के पास हुई। छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। और पढ़ें

04:16 PM, 26-May-2026

Bihar: किशनगंज में बड़ा खेल! जिंदा महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मार दिया, बंद कर दी वृद्धा पेंशन

Bihar: किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड में एक जीवित बुजुर्ग महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया, जिसके कारण उनकी वृद्धा पेंशन बंद हो गई। महिला ने बीडीओ को आवेदन देकर पेंशन बहाल करने और रिकॉर्ड सुधारने की मांग की है। और पढ़ें

04:01 PM, 26-May-2026

Bihar: सहरसा में बदमाशों का तांडव; ट्रेन पकड़ने जा रहे परिवार को गन प्वाइंट पर लूटा, लाखों के गहने लेकर फरार

Bihar: बिहार के सहरसा जिले में तड़के सुबह ट्रेन पकड़ने जा रहे एक परिवार को हथियारबंद बदमाशों ने निशाना बनाया। अपराधियों ने ई-रिक्शा रोककर करीब 4 लाख रुपये के सोने के गहने, नकदी और मोबाइल लूट लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

03:52 PM, 26-May-2026

Ramkripal Yadav: पीएम मोदी के 12 साल कार्यकाल पूरा होने पर क्या बोले रामकृपाल यादव? | Bihar Politics

Ramkripal Yadav: पीएम मोदी के 12 साल कार्यकाल पूरा होने पर क्या बोले रामकृपाल यादव? | Bihar Politics और पढ़ें

03:41 PM, 26-May-2026

CSBC: बिहार कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती की परीक्षा तिथि बदली, नीट यूजी से हो रहा था टकराव; नोट करें नई तारीख

Bihar Constable Operator Exam 2026: बिहार पुलिस सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नीट यूजी परीक्षा से तारीख टकराने के कारण भर्ती परीक्षा को टाल दिया गया है। अब यह परीक्षा 21 जून की जगह 28 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
  और पढ़ें

03:39 PM, 26-May-2026

Jharkhand: तीन साल पहले जंगल से गायब हुआ था CRPF जवान; पत्नी बोली- या तो पति को खोजो या शहीद घोषित करो

Jharkhand: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के रहने वाले सीआरपीएफ जवान बादल मुर्मू पिछले तीन वर्षों से लापता हैं। परिवार ने सरकार से सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा है कि या तो जवान को खोजा जाए या उन्हें शहीद घोषित कर परिवार को मुआवजा और अन्य सुविधाएं दी जाएं। और पढ़ें

02:56 PM, 26-May-2026

Bihar: नेपाल में भारत का परचम लहराने निकले खिलाड़ी, इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में दिखेगा दम

नेपाल के काठमांडू में होने वाली 12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 के लिए 20 खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन हुआ है। टीम अनुभवी कोच ई. राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में नेपाल रवाना हो गई है।

और पढ़ें

02:44 PM, 26-May-2026

Bihar: अब कर्मचारियों को हर तीन महीने में करनी होगी फैमिली ट्रिप; बिजली-पेट्रोल बचत के लिए क्या निर्देश दिया?

बिहार सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकारी कर्मचारियों के लिए नई पहल शुरू की है। साथ ही सरकार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, कार पूलिंग और ऊर्जा संरक्षण को लेकर भी नई एडवाइजरी जारी की है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
  और पढ़ें

02:26 PM, 26-May-2026

Bihar: एनएच-327 पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रैक्टर में सोलर पैनल लदे ट्रक ने मारी टक्कर; छह बच्चों के पिता की मौत

किशनगंज में एनएच-327 पर खड़े ट्रैक्टर को सोलर पैनल लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर मालिक राजू यादव की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक और उपचालक घायल हो गए। मृतक छह बच्चों के पिता थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

01:31 PM, 26-May-2026

Bihar News: पटना में गंगा स्नान बना काल, चार युवक डूबे; तीन की मौत, एक की तलाश जारी

Patna News: पटना के गांधी घाट पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण चार युवक डूब गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक अब भी लापता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें

01:22 PM, 26-May-2026

Bihar: नकली सोने का बिस्कुट दिखाकर ठगी, महिला को झांसे में फंसाया; फिर बाली लेकर हुए रफूचक्कर

जहानाबाद में नकली सोने का बिस्कुट दिखाकर ठगों ने महिला से करीब एक लाख रुपये की सोने की बाली ठग ली। बैंक से लौटते समय ऑटो में महिला को झांसे में लेकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

01:22 PM, 26-May-2026

Bihar News: राजद की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल भाजपा में शामिल, बोलीं- 'ट्रोल से नहीं डरती'

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की पूर्व महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। और पढ़ें

12:45 PM, 26-May-2026

Bihar: भाई की आंखों के सामने हवा में उछला अमन, सुनामी झूले से गिरकर हुई दर्दनाक मौत

राजगीर मलमास मेले में ‘सुनामी झूले’ से गिरकर नवादा के 25 वर्षीय युवक अमन कुमार की मौत हो गई। युवक कथित तौर पर रील बना रहा था। हादसे के बाद प्रशासन ने सभी बड़े झूलों का संचालन बंद कर दिया और झूला संचालक पर एफआईआर दर्ज की गई है।

और पढ़ें

12:19 PM, 26-May-2026

Bihar: अमानवीयता की हदें पार, कथित छेड़खानी के आरोप में युवक को बेरहमी से पीटा; सरेआम जमीन पर थूक चटवाया

सीतामढ़ी में कथित छेड़खानी के आरोप में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। युवक को थूक चटवाने और पैर पकड़ने पर मजबूर करने का आरोप है। मामले में ‘राठौर सर’ नामक कोचिंग संचालक पर आरोप लगे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

12:05 PM, 26-May-2026

Bihar: अब खगड़िया में ऑपरेशन लंगड़ा, STF ने कुख्यात बुद्दीन मियां को मुठभेड़ के दौरान पैर में मारी गोली

खगड़िया में STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार का इनामी अपराधी मोहम्मद बद्दीन एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार हुआ। पुलिस पर फायरिंग के दौरान जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी कई गंभीर मामलों में फरार चल रहा था। और पढ़ें

12:05 PM, 26-May-2026

Giriraj Singh on Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत देश को समझ ही नहीं पाए हैं, बोले गिरिराज सिंह |Bihar

Giriraj Singh on Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत देश को समझ ही नहीं पाए हैं, बोले गिरिराज सिंह |Bihar और पढ़ें

12:04 PM, 26-May-2026

"चुनाव नहीं है इसलिए वसूला जा रहा Tax" Petrol-Diesel पर केंद्र सरकार पर गरजे Prashant Kishor | Bihar

"चुनाव नहीं है इसलिए वसूला जा रहा Tax" Petrol-Diesel पर केंद्र सरकार पर गरजे Prashant Kishor | Bihar और पढ़ें

11:59 AM, 26-May-2026

Bihar Vidhan Parishad: विधान परिषद् की नौ सीटों पर चुनाव की घोषणा, मतदान और मतगणना की तारीख क्या है?

Election News: बिहार विधान परिषद् की नौ सीटों पर मतदान के तारीख की घोषणा कर दी गई है। जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव होगा। यानी कुल 10 सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया होनी है।   और पढ़ें

11:39 AM, 26-May-2026

Bihar: पानी लेने निकली किशोरी का मुंह बांधकर खेत में ले गया आरोपी, परिजनों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा

वैशाली के लालगंज में बहन के घर आए युवक ने नाबालिग किशोरी को मक्के के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। और पढ़ें

11:18 AM, 26-May-2026

Bihar: खाकी सोई, खनन माफिया बेलगाम, मिट्टी लदे ट्रैक्टरों ने मचाया कोहराम; चार लोगों की मौत

मुजफ्फरपुर में अवैध खनन में लगे तेज रफ्तार ट्रैक्टरों का कहर जारी है। दो दिनों में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। लगातार हो रहे हादसों के बाद प्रशासनिक लापरवाही और अवैध खनन के नेटवर्क पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

और पढ़ें

10:58 AM, 26-May-2026

Bihar: ‘वेतन-भत्तों के लिए आए हैं तो पान की दुकान खोल लें’, पुलिस अकादमी में डीजीपी विनय कुमार का बड़ा संदेश

राजगीर बिहार पुलिस अकादमी में 69वें दीक्षांत समारोह में 19 नए डीएसपी ने शपथ ली। इस दौरान डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि पुलिस सेवा नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा है। उन्होंने अधिकारियों को ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ काम करने की सीख दी।

और पढ़ें

10:44 AM, 26-May-2026

Bihar: प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सरकार सख्त, एक्शन प्लान तैयार; आयोगों को मिले कड़े निर्देश

बिहार सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए नियुक्ति आयोगों के साथ समीक्षा बैठक की। अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने आयोगों को तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

09:05 AM, 26-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : रोहिणी आचार्या आज अहले सुबह जागते ही सोशल मीडिया पर आई और पीएम मोदी पर निशाना साधने लगी। वह सिर्फ वहीं तक सीमित नहीं रहीं बल्कि उन्होंने अपना गुस्सा मीडिया पर भी उतारा। उन्होंने मीडिया पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।   और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें