फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 मई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:55 PM, 25-May-2026

Bihar: प्रेमी से मिलने गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म; वीडियो बनाकर दी धमकी, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

Bihar: पूर्वी चंपारण के में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने किशोरी को सुनसान खेत में ले जाकर गैंगरेप किया और घटना का वीडियो बनाकर धमकी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

10:35 PM, 25-May-2026

Bihar News : पटना में अचानक धू-धू जलने लगी चलती बाइक, युवक ने कूदकर बचाई खुद की जान

Bihar : अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया। धू-धूकर बीच सड़क पर आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। आग को देखकर सड़क पर जा रही गाड़ियां रुकने लगी और देखते ही देखते पूरी सड़क पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। और पढ़ें

09:28 PM, 25-May-2026

Bihar News : राजधानी में बड़ी बैंक डकैती नाकाम, कैश वैन लूटने आए अपराधी को पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा

Bihar : अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को कॉल कर सूचना दी। पुलिस भी त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधी को खदेड़कर पकड़ा।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:18 PM, 25-May-2026

Bihar: गया में रहस्यमयी मौत से सनसनी! युवक का हाथ उड़ा, गोली लगी या हुआ धमाका? जांच में उलझी पुलिस

Bihar: गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। युवक का दाहिना हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिला है। परिजन गोली लगने से मौत की बात कह रहे हैं, जबकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

08:29 PM, 25-May-2026

Bihar: पिता के कहने पर प्रेमी पर कराया दुष्कर्म का केस, थाने के शौचालय में युवती ने खुद को लगाई आग

Bihar: मधेपुरा के शंकरपुर थाना परिसर में एक युवती ने आत्मदाह का प्रयास कर सनसनी फैला दी। युवती ने आरोप लगाया कि उसके पिता और भाई ने प्रेमी को फंसाने के लिए उस पर दबाव बनाया और मारपीट की। गंभीर रूप से झुलसी युवती का इलाज जारी है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:07 PM, 25-May-2026

Bihar: 'पढ़ाई पूरी करता हूं, लेकिन परीक्षा में सब्जेक्ट बदल जाता है', विभाग बदलने पर छलका विजय सिन्हा का दर्द

Bihar: मुजफ्फरपुर के राष्ट्रीय लीची अनुसंधान संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विभाग बदलने को लेकर तंज भरे अंदाज में अपनी पीड़ा जाहिर की।   और पढ़ें

07:45 PM, 25-May-2026

Bihar: छेड़खानी का विरोध पड़ा भारी! जेल से बाहर आते ही आरोपियों ने दो भाइयों को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

Bihar: नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और छेड़खानी के विरोध को लेकर अपराधियों ने दो सगे भाइयों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। और पढ़ें

07:30 PM, 25-May-2026

Bihar Judicial Services: 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, BPSC ने ऐसा फैसला क्यों लिया?

BPSC Judicial Services PT Exam: बिहार लोक सेवा आयोग ने 33वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगिता की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सुप्रीम कोर्ट में लंबित रिट याचिका और 22 मई 2026 के पारित अंतरिम आदेश के आलोक में बीपीएससी ने यह फैसला लिया है। आयोग ने अभ्यर्थियों को आगे की सूचना का इंतजार करने को कहा है। और पढ़ें

07:19 PM, 25-May-2026

Bihar: मुंगेर में दर्दनाक हादसा: मिट्टी धंसने से 15 वर्षीय किशोर जिंदा दफन, गांव में पसरा मातम

Bihar: मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से 15 वर्षीय आदर्श कुमार की मौत हो गई। गड्ढे के पास खड़ा किशोर अचानक मिट्टी के नीचे दब गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। और पढ़ें

07:02 PM, 25-May-2026

Crime Data: एक महीने में 8651 बच्चे गायब, 85 फीसदी लड़कियां; किस राज्य के यह आंकड़े किसने जारी किए?

Bihar News : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने लाया है। तेजस्वी यादव ने बताया कि बिहार में 1 महीने के अंदर 8651 बच्चे गायब हुए हैं, इनमें 85 फ़ीसदी लड़कियां हैं। अब बिहार पुलिस को इन आंकड़ों पर जवाब देना है। और पढ़ें

06:52 PM, 25-May-2026

Bihar: सीवान में दर्दनाक हादसा; दोस्त को बचाने गया मासूम खुद डूबा, पोखरे में दो बच्चों की मौत से गांव में मातम

Bihar: सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र में एक निजी पोखरे में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एक बच्चा गहरे पानी में डूबने लगा तो दूसरा उसे बचाने पहुंचा, लेकिन दोनों की जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। और पढ़ें

06:28 PM, 25-May-2026

Bihar: एसएससी जीडी परीक्षा रद्द होने की घोषणा पर भड़के छात्र, मुजफ्फरपुर में परीक्षा केंद्र पर भारी बवाल

Bihar: मुजफ्फरपुर में एसएससी जीडी परीक्षा की दूसरी और तीसरी पाली अचानक स्थगित किए जाने की घोषणा के बाद परीक्षा केंद्र पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। अभ्यर्थियों ने अव्यवस्था, सूचना नहीं मिलने और धांधली के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। और पढ़ें

06:03 PM, 25-May-2026

Bihar News: पिता ने शादीशुदा बेटी की जान क्यों ली? गला घोंट कर हत्या, बोरे में भरकर नदी में फेंका

Bihar News: नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिता ने अपनी विवाहित बेटी नंदिनी कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पिता, मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच जारी है। और पढ़ें

05:52 PM, 25-May-2026

Bihar: खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर मासूम, पश्चिम चंपारण के इस सरकारी स्कूल की हालत देख करेंगे सवाल

Bihar: पश्चिम चंपारण के चनपटिया प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौधुर टोला में भवन और कमरों की भारी कमी के कारण बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। 1971 से संचालित इस विद्यालय में 146 नामांकित छात्र हैं, लेकिन पढ़ाई के लिए केवल तीन कमरे उपलब्ध हैं। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच और जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। और पढ़ें

05:49 PM, 25-May-2026

Petrol Diesel Price Hike: विपक्ष को जवाब देने में बिहार को भूली भाजपा; BJP Bihar के पेट्रो पोस्टर से सवाल उठा

Bihar News : बिहार भाजपा अचानक भूल गई कि राज्य में उसकी सरकार है। पेट्रो कीमतों पर विपक्ष को जवाब देने के क्रम में पार्टी जिस पोस्टर को शेयर कर रही है, उसमें वह भाजपा शासित राज्यों की सूची में दर को दिखाते हुए बिहार का नाम नहीं ले रही। पार्टी ने बैठे-बिठाये विपक्ष को फिर एक मुद्दा दे दिया है। और पढ़ें

05:03 PM, 25-May-2026

Bihar: वैशाली में छोटे भाई ने बड़े भाई का रेता गला, गांव में मचा हड़कंप; FSL टीम जांच में जुटी

Bihar: वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। छोटे भाई ने बड़े भाई आशुतोष कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस, एफएसएल टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं। और पढ़ें

04:38 PM, 25-May-2026

Bihar: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों चला ‘शोले’ स्टाइल हाई-वोल्टेज ड्रामा

Bihar: बिहार के गोपालगंज जिले में एक 15 वर्षीय किशोरी प्रेमी से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। किशोरी अपने प्रेमी को बुलाने और शादी कराने की मांग कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने घंटों मशक्कत और समझाइश के बाद किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

04:21 PM, 25-May-2026

Bihar: अब ग्रीन एनर्जी पर फोकस कर रही सरकार, 10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घर सोलर पैनल लगाने का निर्देश

Green Energy: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका सदस्यों को सौर ऊर्जा अपनाने हेतु प्रेरित करने तथा सोलर संयंत्रों के रखरखाव को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। और पढ़ें

04:15 PM, 25-May-2026

Bihar: बिहार विधान मंडल सचिवालय बस सेवा शुरू, अब कर्मचारियों और आम लोगों को मिलेगी आसान सफर की सुविधा

Bihar: बिहार में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की दिशा में बिहार विधान मंडल सचिवालय बस सेवा का विस्तार किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने नई बस सेवा का शुभारंभ करते हुए पांच अतिरिक्त बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।   और पढ़ें

04:09 PM, 25-May-2026

Bihar: पूर्णिया में अपराधियों पर बड़े एक्शन की तैयारी; 21 माफियाओं की संपत्ति होगी जब्त; कोर्ट से नोटिस जारी

Bihar: पूर्णिया में अवैध कारोबार और संगठित अपराध के जरिए संपत्ति अर्जित करने वाले 21 चिह्नित अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। कोर्ट ने इन आरोपियों को नोटिस जारी कर उनकी संपत्ति के स्रोत, आय और आईटीआर से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। और पढ़ें

03:47 PM, 25-May-2026

Bihar: भीषण गर्मी से परेशान बिहार! बारिश के लिए वैशाली में शुरू हुआ हवन-यज्ञ, भोलेनाथ से राहत की प्रार्थना

Bihar: बिहार के वैशाली जिले में भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत पाने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की गई है। भगवानपुर प्रखंड के रतनपुरा गांव में केदार प्रसाद यादव ने वर्षा और गर्मी से राहत की कामना को लेकर हवन-यज्ञ शुरू कराया है।  और पढ़ें

02:51 PM, 25-May-2026

Bihar: बिना बुकिंग और वैध कागजात के ट्रेन से जा रही थी विदेशी सुपारी, आरपीएफ ने किया भंडाफोड़

मुजफ्फरपुर स्टेशन पर आरपीएफ और कस्टम विभाग ने राजधानी एक्सप्रेस से 850 किलो विदेशी सुपारी जब्त की है। करीब तीन लाख रुपये कीमत की यह खेप फर्जी विवरण के साथ भेजी जा रही थी। मामले की जांच जारी है। और पढ़ें

02:17 PM, 25-May-2026

Bihar News : विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, नाप-तौल विभाग के क्लर्क को रंगे हाथ दबोचा

Bihar : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने आज फिर एक बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सहायक नियंत्रक मापतोल कार्यालय से हुई है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।  और पढ़ें

02:04 PM, 25-May-2026

CBSE: अब यह विषय भी सीबीएसई पाठ्यक्रम में शामिल; आठवीं अनुसूची में शामिल होने के 20 साल बाद मैथिली को सम्मान

Maithili Language : एक भाषा के रूप में मैथिली को संविधान की अष्टम सूची में शामिल हुए तकरीबन दो दशक से ज्यादा हो गए। अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मैथिली को पाठ्यक्रम में शामिल करने की सहमति दी है। बिहार में हर्ष है। और पढ़ें

01:51 PM, 25-May-2026

Bihar: गंगा दशहरा पर बख्तियारपुर पहुंचे नीतीश कुमार, सीढ़ी घाट पर की मां गंगा की पूजा-अर्चना

गंगा दशहरा पर नीतीश कुमार बख्तियारपुर पहुंचे और सीढ़ी घाट पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने शीलभद्र याजी स्मारक पर श्रद्धांजलि भी दी। वहीं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी संध्या गंगा आरती में शामिल होंगे। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

और पढ़ें

01:34 PM, 25-May-2026

Bihar: बिलख उठीं बेटियां, रात के अंधेरे में अपराधियों ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार; पिता की बेरहमी से हत्या

मधेपुरा के मंजौरा ओपी क्षेत्र में रविवार रात घर में घुसकर किसान कामेश्वर मेहता की हत्या कर दी गई। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। मामले की जांच जारी है। हत्या के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा।

और पढ़ें

12:51 PM, 25-May-2026

Bihar: यूपी-बिहार और नेपाल को जोड़ने वाले पुल में बढ़ा खतरा, खंभों के बीच 12 इंच का गैप; आवाजाही प्रभावित

गोपालगंज-बेतिया को जोड़ने वाले जादोपुर-मंगलपुर महासेतु में गंभीर दरारें मिलने के बाद प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी है। पुल के दो पायों के बीच 12 इंच का गैप मिला है। विशेषज्ञ टीम जांच और मरम्मत कार्य में जुटेगी। और पढ़ें

12:36 PM, 25-May-2026

Bihar: विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत, वायरल वीडियो मामले में गिरफ्तारी पर रोक; 29 मई को होगी अगली सुनवाई

मोकामा विधायक अनंत सिंह को गोपालगंज कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। वायरल वीडियो मामले में अदालत ने अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 29 मई को होगी। वीडियो में हथियार प्रदर्शन और अभद्रता के आरोप लगे थे।

और पढ़ें

11:30 AM, 25-May-2026

Bihar: मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया, बिजली के करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, गांव में मातम

गोपालगंज के पंडितहा गांव में घर की सफाई के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से 27 वर्षीय सुनीता देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। मृतका अपने पीछे दो मासूम बेटियों को छोड़ गई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

11:08 AM, 25-May-2026

Bihar: शॉर्ट सर्किट से लगी आग! बंद था एसबीआई का रीजनल ऑफिस, टला बड़ा हादसा; लाखों के नुकसान की आशंका

सिवान के राजेंद्र पथ स्थित एसबीआई रीजनल ऑफिस में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग से बैंक के दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलने की आशंका है। दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है।

और पढ़ें

10:33 AM, 25-May-2026

Bihar: मेडिसिन माफिया पर बड़ा एक्शन, पूर्व सांसद के घर से प्रतिबंधित दवाएं जब्त; हिरासत में पति-पत्नी

गया के पिपरपांती मोहल्ले में पूर्व सांसद रंजीत सिंह के मकान पर ड्रग विभाग और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकली और नशीली दवाओं की बरामदगी की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें

10:12 AM, 25-May-2026

Bihar: CCTV में कैद खाकी का खौफनाक चेहरा, गाली-गलौज का विरोध करने पर दिव्यांग युवक को बेरहमी से पीटा

वैशाली के बिदुपुर बाजार में डायल 112 पुलिसकर्मियों पर दिव्यांग युवक मनीष कुमार की पिटाई का आरोप लगा है। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी बढ़ गई है।

और पढ़ें

10:11 AM, 25-May-2026

Bihar AI Summit: बिहार के आतिश ने छोड़ा 70 लाख का पैकेज, अब करेंगे ये काम

Bihar AI Summit: बिहार के आतिश ने छोड़ा 70 लाख का पैकेज, अब करेंगे ये काम और पढ़ें

07:59 AM, 25-May-2026

Bihar: पेट्रो उत्पाद के दाम फिर बढ़े, पटना में कितने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल; सुधा दूध आज से इतने में मिलेगा

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रो उत्पादों की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हुई है। पटना में पेट्रोल का रेट  2.61 रुपये तक बढ़ाया गया है। बढ़े हुए दाम ने फिर से मध्यम वर्ग और रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस कारण दूध के दाम भी महंगे हो गए हैं। 
  और पढ़ें

07:52 AM, 25-May-2026

Bihar: तालाब में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

सारण के मशरक में तालाब में डूबने से केंद्रीय विद्यालय के 11 वर्षीय छात्र मनीष कुमार की मौत हो गई। इलाज के लिए सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टर नहीं मिले, जिससे ग्रामीण भड़क उठे। लोगों ने स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ सड़क जाम कर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया।

और पढ़ें

07:40 AM, 25-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 मई के मुख्य और ताजा समाचार

मुजफ्फरपुर पहुंचे प्रशांत किशोर ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता परेशान है, जबकि सरकार ‘विश्व गुरु’ के दावों में व्यस्त है। जन सुराज को उन्होंने डिजिटल बदलाव का अभियान बताया।

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें