फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 मई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:16 PM, 23-May-2026

Bihar: फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मोकामा! सोनू-मोनू गैंग ने सरपंच पति को बनाया निशाना

Bihar: मोकामा में सुबह हुई फायरिंग की घटना के बाद शाम होते-होते एक और गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा जलालपुर गांव में कुख्यात सोनू-मोनू गैंग पर सरपंच प्रतिनिधि मुकेश सिंह पर कई राउंड फायरिंग करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि विवाद फेसबुक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ था। घटना के बाद कई थानों की पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। और पढ़ें

09:49 PM, 23-May-2026

Bihar: पटना मीटिंग में जा रहे दो फाइनेंस कर्मियों को ट्रक ने 100 मीटर तक घसीटा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Bihar: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र स्थित बलिया ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो फाइनेंस कर्मियों को पीछे से कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पढ़ें

09:12 PM, 23-May-2026

Bihar: सासाराम मंडलकारा में कैदी की मौत से हड़कंप! इलाज के दौरान टूटी सांस, परिजनों ने उठाए बड़े सवाल

Bihar: रोहतास के सासाराम मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी मिथिलेश भुइयां की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक शराब से जुड़े मामले में जेल में बंद था। परिजनों ने घटना को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होने की बात कह रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:01 PM, 23-May-2026

Bihar: बिहार में उद्योगों की बंपर एंट्री! 350 करोड़ निवेश से 2300 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के दरवाजे

Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बियाडा की पीसीसी बैठक में 20 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। करीब 30 एकड़ भूमि आवंटन के साथ ₹350 करोड़ निवेश और 2300 रोजगार सृजन का अनुमान है। खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य सेवाएँ, पाइप निर्माण, सॉफ्टवेयर विकास और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में नई इकाइयाँ स्थापित होंगी। और पढ़ें

08:46 PM, 23-May-2026

Bihar News : बिहार में पहली बार इस खास तरह के ईवीएम से होगा नगर निकाय चुनाव, जन जानिए पूरा डिटेल्स

Bihar : नगरपालिका और पंचायत चुनाव 2026 में पहली बार अत्याधुनिक मल्टी पोस्ट एस 3 मॉडल ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। पहले फेज में पांच जिलों को चुना गया है। इसको लेकर शुरुआती चरण में राज्य के 5 जिलों के अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:29 PM, 23-May-2026

Bihar: अब नहीं सूखेंगे खेत! मोरहर नदी पर बनेगा करोड़ों का बांध, तीन जिलों के किसानों की चमकेगी किस्मत

Bihar: गया जिले के टिकारी प्रखंड में मोरहर नदी पर 27 करोड़ रुपये की लागत से पक्का बांध और चेक डैम बनाया जाएगा। इस परियोजना से गया, अरवल और जहानाबाद जिले के हजारों किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी और खेती मानसून पर कम निर्भर होगी।

और पढ़ें

08:19 PM, 23-May-2026

Bihar: ससुराल वालों पर लगा था हत्या का आरोप, लेकिन मोबाइल ने खोल दिया प्रेमी का राज; लव ट्रायंगल का खौफनाक अंत

Bihar: पूर्णिया के बनमनखी में महिला की संदिग्ध मौत का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि मृतका की हत्या उसके प्रेमी ने पैसों के विवाद में की थी। एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और तकनीकी जांच की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। और पढ़ें

08:11 PM, 23-May-2026

Bihar : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ आगाज, कहा- अनुशासन ही भाजपा की ताकत

Bihar : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का दो दिवसीय एवं एक रात्रि का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस  प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दीप प्रज्वलित कर किया। और पढ़ें

08:04 PM, 23-May-2026

Bihar: 'दूसरी शादी की हो तो तलाक दो', सालभर से गायब पत्नी को ढूंढने ससुराल पहुंचा पति, किया हाई वोल्टेज ड्राम

Bihar: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी सालभर से लापता पत्नी की तलाश में ससुराल पहुंच गया और कचहरी चौक पर हंगामा करने लगा। सास ने दावा किया कि उसकी बेटी दूसरी शादी कर चुकी है, जबकि पति अब कानूनी तलाक की मांग कर रहा है। और पढ़ें

07:30 PM, 23-May-2026

Bihar: PM मोदी की अपील बेअसर? जहानाबाद में डिप्टी CM के 200 गाड़ियों वाले काफिले ने खड़े किए सवाल

Bihar: जहानाबाद में सिंचाई परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी का भारी काफिला चर्चा का विषय बन गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और सादगी अपनाने की अपील के बीच करीब 200 वाहनों का काफिला सवालों के घेरे में आ गया है। और पढ़ें

07:12 PM, 23-May-2026

Bihar News : बिहार एआई समिट कार्यक्रम में खूब हुआ हंगामा, युवाओं को इस बात से थी नाराजगी

Bihar : आज राजधानी पटना के  उर्जा ऑडिटोरियम में युवाओं की भीड़ थी। बिहार के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी युवा और युवतियां बिहार एआई समिट कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। तभी हंगामा होने लगा। सीएम के खिलाफ भी नारेबाजी खूब हुई। और पढ़ें

07:02 PM, 23-May-2026

Bihar: नहाने गए थे मासूम भाई-बहन, अचानक गहरे पानी में समा गए... गोपालगंज हादसे से गांव में मातम

Bihar: गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा गांव में नहाने के दौरान नदी में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों बच्चों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। और पढ़ें

06:39 PM, 23-May-2026

Bihar: 'मैं विजय सिन्हा नहीं, विजय बिहारी', भाजपा प्रशिक्षण शिविर में कृषि मंत्री के बयान ने बटोरी सुर्खियां

Bihar: लखीसराय में भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण महा अभियान का शुभारंभ हुआ, जिसमें कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण, बूथ सशक्तिकरण और संगठन मजबूती का मंत्र दिया। उन्होंने खुद को 'विजय बिहारी' बताते हुए बिहार की मिट्टी और संस्कृति के प्रति समर्पण की बात कही। और पढ़ें

06:21 PM, 23-May-2026

Bihar: बेतिया में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, प्रशासनिक टीम पर हमला; महिला पुलिसकर्मी समेत दो घायल

Bihar: बेतिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम पर हमला हो गया, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी और नगर निगम कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस बल की मदद से स्थिति को नियंत्रित कर दोबारा अभियान चलाया गया। और पढ़ें

05:55 PM, 23-May-2026

Bihar: थाने से 500 मीटर दूर युवती पर बरसी गोलियां! सीतामढ़ी में फायरिंग से मची दहशत, मौके से मिला बड़ा सुराग

Bihar: सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवती पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवती घायल हुई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से लोडेड मैगजीन बरामद की है और मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है। और पढ़ें

05:43 PM, 23-May-2026

Bihar: पासपोर्ट वेरिफिकेशन में हुई गलती! दो पुलिस अफसरों पर CJM कोर्ट में चलेगा मामला, JJ Board ने दिया आदेश

Bihar: औरंगाबाद के किशोर न्याय बोर्ड ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन रिपोर्ट में जेजे एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में दो पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर करने का आदेश दिया है। बोर्ड ने इसे किशोर न्याय अधिनियम की धारा 74(2) का गंभीर उल्लंघन माना है। और पढ़ें

05:26 PM, 23-May-2026

Bihar: 330 करोड़ के महासेतु में दरार से मचा हड़कंप! भारी वाहनों की एंट्री बंद, IIT पटना करेगी जांच

Bihar: गोपालगंज-बेतिया महासेतु के मुख्य स्पाइन जॉइंट में दरार आने के बाद प्रशासन ने एहतियातन भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। पुल की तकनीकी जांच के लिए आईआईटी पटना की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल छोटे वाहनों का परिचालन जारी है। और पढ़ें

05:15 PM, 23-May-2026

Bihar News: पटना विश्वविद्यालय में छात्रों ने किया बवाल, सीनेट की बैठक के दौरान ताला तोड़कर कैंपस में घुसे

पटना विश्वविद्यालय में आज सीनेट की वार्षिक बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और अन्य संगठनों से जुड़े छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। पटना पुलिस की ओर से विश्वविद्यालय गेट बंद किए जाने के बाद छात्रों ने ताला तोड़कर कैंपस में प्रवेश कर लिया। हंगामे के बीच सीनेट बैठक में बजट पास किया गया। और पढ़ें

04:50 PM, 23-May-2026

Bihar: 22 बीघे जमीन के लिए दीदारगंज बना रणक्षेत्र! गाड़ियों में लगाई आग, पुलिस पर बरसे पत्थर, रातभर मचा तांडव

Bihar: पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र में 22 बीघे जमीन की घेराबंदी को लेकर ग्रामीणों और दूसरे पक्ष के बीच हिंसक झड़प हो गई। उग्र भीड़ ने कई गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस पर भी पथराव किया। इलाके में भारी तनाव के बीच पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। और पढ़ें

04:40 PM, 23-May-2026

Bihar Board Result: बिहार बोर्ड की इंटर-मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट, कितने परीक्षार्थी पास हुए?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज 23 मई 2026 को इंटरमीडिएट और मैट्रिक विशेष तथा कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी शाम को बिहार बोर्ड कार्यालय, पटना से परीक्षाफल जारी किया।  और पढ़ें

04:40 PM, 23-May-2026

Bihar: चलती नाव से गंगा में लगाई थी छलांग, 3 दिन बाद पानी में ऊपर आया युवक का शव, बरारी घाट पर मचा हड़कंप

Bihar: भागलपुर के बरारी पुल घाट पर 20 मई को नाव से गंगा में कूदे युवक का शव शनिवार सुबह बरामद किया गया। आपदा मित्रों और एसडीआरएफ टीम की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। और पढ़ें

04:32 PM, 23-May-2026

Bihar: देश सेवा का सपना देख रहा था नवनीत, तेज रफ्तार कार ने छीन ली जिंदगी, सड़क हादसे से गांव में मातम

Bihar: गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वैगनआर कार की टक्कर से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 26 वर्षीय नवनीत कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम छा गया। पुलिस ने कार जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

04:09 PM, 23-May-2026

Bihar: आधी रात घर से निकले शंभू राय, सुबह मिली लाश; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जमीन विवाद की बात आई सामने

Bihar: मुजफ्फरपुर के कथैया थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय शंभू राय का शव खेत में संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और जमीन विवाद को वजह बताया है। पुलिस एफएसएल टीम के साथ मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

03:32 PM, 23-May-2026

Bihar: खेत में माता-पिता कर रहे थे काम, घर के पास गड्ढे ने ले ली मासूमों की जान; सहरसा में हुआ दर्दनाक हादसा

Bihar: सहरसा के पतरघट इलाके में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो चचेरे भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे घर के पास खेलते समय हादसे का शिकार हो गए, जिससे पूरे गांव में शोक फैल गया। और पढ़ें

02:46 PM, 23-May-2026

Bihar News: बिहार में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, तेजस्वी यादव बोले- जनता की जेब काट रही मोदी सरकार

Petrol-Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। राजधानी पटना में पेट्रोल 111.11 रुपये और डीजल 97.14 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। बढ़ती कीमतों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे जनविरोधी फैसला बताया है। और पढ़ें

02:13 PM, 23-May-2026

Bihar AI Summit: 'बिहार सरकार जल्द ही लाने जा रही है एआई पॉलिसी', सीएम सम्राट चौधरी ने समिट में और क्या कहा?

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने का कि संचार क्रांति के इस युग में एआई का रोल काफी अहम है। उन्होंने सभी विभागों से एआई का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। आइये जानते हैं मुख्यमंत्री ने एआई समिट में क्या कहा? और पढ़ें

01:46 PM, 23-May-2026

AI सम्मिट में आए युवाओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ जमकर हंगामा किया

AI सम्मिट में आए युवाओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ जमकर हंगामा किया और पढ़ें

01:17 PM, 23-May-2026

Bihar: बिहार से बड़ी साजिश का खुलासा! पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में था युवक, एटीएस ने समय रहते दबोचा

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रतनपुरा गांव निवासी मो. मुस्तफा को बिहार एटीएस ने देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि वह पाकिस्तान के हथियार तस्करों और हैंडलरों के संपर्क में था तथा एसएसबी कैंप सहित संवेदनशील स्थलों की तस्वीरें, वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान भेज रहा था। और पढ़ें

12:38 PM, 23-May-2026

Bihar:नीट परीक्षार्थियों को बिहार सरकार से राहत, सरकारी बसों में मुफ्त सफर; महावीर मंदिर पिलाएगा सत्तू का शरबत

बिहार सरकार ने 21 जून को होने वाली NEET UG पुनर्परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की सभी सरकारी बसों में NEET अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। वहीं पटना के महावीर मंदिर ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए ठंडा चने के सत्तू का शरबत पिलाने की व्यवस्था करने का फैसला लिया है। और पढ़ें

12:07 PM, 23-May-2026

Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

बिहार के किशनगंज जिले में बहादुरगंज-किशनगंज मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेहरू कॉलेज के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें साहब बाबू और नूर दिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें

09:58 AM, 23-May-2026

Bihar: क्लासरूम में ताला, ऑफिस में हंगामा! स्कूल में 'कुर्सी' के लिए भिड़े शिक्षक; छात्राओं से बदसलूकी के आरोप

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के दहौर गांव स्थित हाई स्कूल में शिक्षकों के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। ऑफिस में बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब वीडियो वायरल, आपसी झगड़े और छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोपों तक पहुंच गया है। और पढ़ें

09:03 AM, 23-May-2026

Bihar: दुबई से गांव पहुंचा बेटे का शव, चीख-पुकार से गूंज उठा घर; तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बिहार के गोपालगंज जिले के लकठहां गांव निवासी विजय कुमार गिरी की दुबई में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। वह परिवार के भरण-पोषण के लिए दुबई में मजदूरी करते थे। 14 मई को काम से लौटते समय ऊंचाई से भारी ताबूक उनके ऊपर गिर गया, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। और पढ़ें

08:33 AM, 23-May-2026

Bihar: अब 30वां या सातवां नंबर किसका? बिहार में कैसे अपराध के लिए पुलिस ऑन स्पॉट कैसी सजा दे रही

Bihar Police: बिहार में 30वां नंबर वाला कहीं सातवां तो नहीं होगा! बिहार पुलिस के कामकाज में पर अब अपराधियों से लेकर आम आदमी के बीच इसी पहेली पर सवाल-जवाब चल रहा है। आइए, जानते हैं कि पुलिस ने किसे मारने के लिए मारा और किसे गिराने के लिए? और पढ़ें

07:25 AM, 23-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 मई के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शादी समारोह के दौरान जनरेटर का डीजल खत्म हो गया। घरवालों ने युवक को डब्बे में डीजल लाने पेट्रोल पंप भेजा, लेकिन सुरक्षा नियमों का हवाला देकर कर्मचारियों ने खुला डीजल देने से मना कर दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें