फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 मई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:59 PM, 20-May-2026

Bihar: पति को जान से मारने की धमकी देकर करता रहा शोषण, विरोध करने पर विवाहिता को बेल्ट से पीटा

पश्चिम चंपारण के शिकारपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने गांव के युवक पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध करने पर बेल्ट से पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी तीन वर्षों से पति को मारने की धमकी देकर उसे परेशान कर रहा था।

और पढ़ें

10:49 PM, 20-May-2026

Bihar: मां का छूटा साथ, पिता कमाने गए बेंगलुरु, अब फंदे से झूलती मिली 15 साल की ‘नाजुक’; गांव में पसरा मातम

लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में 15 वर्षीय नाजुक कुमारी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। बचपन में मां को खो चुकी किशोरी को पिता के दोस्त ने पाला था। कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में थी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। और पढ़ें

10:36 PM, 20-May-2026

Bihar: ज्योति मांझी हमले के बाद वायरल वीडियो से बढ़ा बवाल, युवक ने जीतन राम मांझी और पुलिस को दी खुली चुनौती

गया में विधायक ज्योति मांझी पर कथित हमले के बाद एक धमकी भरा वीडियो वायरल होने से राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। वीडियो में युवक ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और पुलिस प्रशासन को चुनौती दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान शुरू कर दी है।

और पढ़ें

विज्ञापन
10:19 PM, 20-May-2026

Bihar Politics: ‘सीएम बदले, हालात नहीं’, दरभंगा में प्रशांत किशोर का हमला; बोले- 25 एकड़ बंगला भी पड़ रहा कम

दरभंगा में प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में सिर्फ सीएम और मंत्रियों के चेहरे बदले हैं, हालात नहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि बिहार के युवा रोजगार के लिए पलायन को मजबूर हैं।

और पढ़ें

10:06 PM, 20-May-2026

Bihar: मकई सुखाने को लेकर खूनी संघर्ष, दबंगों ने किसान को घेरकर चाकू से गोदा; मौके पर हुई दर्दनाक मौत

पूर्णिया के बीकोठी थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर मकई सुखाने को लेकर हुए विवाद में किसान मनोज मंडल की चाकू और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

और पढ़ें

विज्ञापन
09:58 PM, 20-May-2026

Bihar: बंगाल की करोड़ों की ज्वेलरी डकैती का भंडाफोड़, STF ने दो बदमाश दबोचे; भारी मात्रा में गहने बरामद

मुर्शिदाबाद के सेंको ज्वेलरी शॉप में हुई करोड़ों की डकैती मामले में STF और पश्चिम बंगाल पुलिस ने समस्तीपुर से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में लूटे गए सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।

 

और पढ़ें

09:47 PM, 20-May-2026

Bihar Police Constable Recruitment 2026 : सिपाही भर्ती परीक्षाओं की तिथि घोषित, 14 जून से शुरू होंगे एग्जाम

Bihar Police Constable Exam : सिपाही भर्ती परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। साथ ही यह भी बताया गया कि अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र कैसे मिलेंगे। फिर परीक्षा का समय से लेकर सबकुछ बताया गया है। और पढ़ें

09:42 PM, 20-May-2026

Bihar: उज्ज्वला योजना की आड़ में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 105 सिलेंडर जब्त; प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

औरंगाबाद में उज्ज्वला योजना की आड़ में गैस कालाबाजारी का बड़ा खुलासा हुआ है। प्रशासन ने छापेमारी कर 105 गैस सिलेंडर, 90 पासबुक और रिफिलिंग उपकरण जब्त किए। मामले में आरोपी विकास कुमार सिंह फरार है और पुलिस जांच में जुटी है।

और पढ़ें

09:33 PM, 20-May-2026

Bihar: डीएम के नाम पर साइबर ठगी! वियतनाम नंबर से बना फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

मुजफ्फरपुर में साइबर ठगों ने डीएम सुब्रत कुमार सेन के नाम और फोटो से फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बना लिया। वियतनाम नंबर से लोगों को मैसेज भेजे जा रहे थे। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से ओटीपी, बैंक डिटेल और पैसों से जुड़े मैसेज पर भरोसा नहीं करने की अपील की है।

और पढ़ें

09:02 PM, 20-May-2026

Bihar: खेलते-खेलते पसरा मातम, जर्जर सेप्टिक टैंक का ढक्कन टूटने से गिरे तीन मासूम; बच्ची की दम घुटने से मौत

सहरसा के सलखुआ में खेलते समय तीन बच्चे जर्जर सेप्टिक टैंक में गिर गए। ग्रामीणों ने दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन चार वर्षीय स्वीटी कुमारी की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

08:44 PM, 20-May-2026

Bihar: कारगिल के वीर सपूत नायक परमानंद सिंह का निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

कारगिल युद्ध के वीर योद्धा और भारतीय सेना के पूर्व नायक परमानंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। खगड़िया के पसराहा निवासी परमानंद सिंह को अगुवानी घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। इलाके में शोक की लहर है।

 

और पढ़ें

08:12 PM, 20-May-2026

Bihar: बिहार में हाईवे किनारे अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर बड़ा एक्शन, 20 दिन में हटेंगे ढाबे-होटल

बिहार सरकार ने राष्ट्रीय उच्च पथों पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। अवैध ढाबे और होटल 20 दिनों में हटाने होंगे। नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

08:02 PM, 20-May-2026

Bihar: बिहार में 'योगी मॉडल'! सीएम की चेतावनी के बाद एनकाउंटर, पुलिस पर फायरिंग करने वाले के पैर में लगी गोली

समस्तीपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में लूटकांड का आरोपी प्रिंस कुमार घायल हो गया। हथियार बरामदगी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली प्रिंस के पैर में लगी। बिहार में 48 घंटे के भीतर यह चौथा एनकाउंटर है। और पढ़ें

07:06 PM, 20-May-2026

Bihar News: विक्रमशिला सेतु पर कब से दौड़ेंगे वाहन? प्रशासन ने बताई बेली ब्रिज शुरू होने की तारीख

भागलपुर में क्षतिग्रस्त विक्रमशिला सेतु पर बनाए जा रहे बेली ब्रिज का निरीक्षण BRO और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और 7 जून तक पुल तैयार होने की उम्मीद है, जिससे भागलपुर-नवगछिया आवागमन सुचारू हो सकेगा। 

और पढ़ें

06:21 PM, 20-May-2026

Bihar: 16 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, रसीद काटने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

सहरसा के महिषी अंचल में विशेष निगरानी इकाई ने राजस्व कर्मचारी श्याम प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी फूलचंद साह को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों जमीन की रसीद काटने के बदले रिश्वत मांग रहे थे।

और पढ़ें

06:15 PM, 20-May-2026

Bihar : आठ डीएसपी और पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला, जानिए आदित्य कुमार के साथ और कौन हैं सूची में शामिल?

Bihar : बिहार में आठ डीएसपी और पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।    और पढ़ें

05:56 PM, 20-May-2026

Bihar: राहुल गांधी के बयान पर सियासी संग्राम तेज, पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर सम्राट चौधरी ने बोला हमला

रायबरेली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी, अमित शाह और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उनके बयान के बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की। मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। और पढ़ें

05:53 PM, 20-May-2026

Bihar Cabinet: बिहार में अब IG का नया पद, सीमा का जिम्मा; सम्राट चौधरी कैबिनेट ने 13 बड़े फैसलों पर लगाई मुहर

Bihar News : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार बनने के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने पांचवी बार कैबिनेट की बैठक की। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर सहमति दी गई। सभी मंत्रियों ने अपने-अपने प्रस्तावों की जानकारी दी। और पढ़ें

05:30 PM, 20-May-2026

Bihar Politics News : तेजस्वी यादव खुल कर मैदान में उतरे तो सत्ताधारी दलों का कहना है कि वह मुद्दाहीन हो गए है

Bihar Politics News : तेजस्वी यादव खुल कर मैदान में उतरे तो सत्ताधारी दलों का कहना है कि वह मुद्दाहीन हो गए हैं। चूंकि लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष का होना जरूरी है, इसलिए जानिए कि नई सरकार के गठन के बाद अब तक तेजस्वी ने क्या मुद्दे उठाए हैं? और पढ़ें

05:20 PM, 20-May-2026

Bihar: मासूमियत का सौदा! लग्जरी लाइफ का लालच देकर बच्ची को देह व्यापार में धकेला; तीन महिलाएं गिरफ्तार

नालंदा जिले में पुलिस ने मानव तस्करी और देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। स्कूल जाने के लिए घर से निकली एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर और अच्छे जीवन का लालच देकर देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया था। और पढ़ें

04:45 PM, 20-May-2026

Bihar News: तेज रफ्तार बाइक का कहर, बाजार से लौट रहे युवक को मारी टक्कर; इलाज के दौरान तोड़ा दम

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 22 वर्षीय युवक हिर्दया राम की मौत हो गई। घायल युवक को इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें

04:27 PM, 20-May-2026

Bihar: कैग रिपोर्ट से घिरे BAU सबौर के कुलपति, सांसद सुधाकर सिंह ने खोला मोर्चा; भ्रष्टाचार पर एक्शन की मांग

कैग रिपोर्ट में बिहार कृषि विश्वविद्यालय में नियुक्ति, खरीद, सीएएस प्रोन्नति और एमएससी-पीएचडी नामांकन में अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। सांसद सुधाकर सिंह ने कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री और कुलाधिपति को पत्र भेजा है। और पढ़ें

04:05 PM, 20-May-2026

Bihar: शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करतूत! मासूम छात्रा को कोल्ड ड्रिंक का झांसा देकर पिलाई पेशाब; मचा बवाल

पूर्णिया के सिंधिया पंचायत स्थित स्कूल में हेडमास्टर पर सात वर्षीय छात्रा को कोल्ड ड्रिंक बताकर पेशाब पिलाने का आरोप लगा है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और बोतल को जांच के लिए जब्त किया है।

और पढ़ें

04:04 PM, 20-May-2026

Bihar: जमीन मामलों की शिकायत के निपटारे के लिए सरकार ने कर दिया इंतजाम, राजस्व विभाग में मॉनिटरिंग सेल का गठन

मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि शिकायतों के त्वरित समाधान तथा आम नागरिकों को बेहतर राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जन शिकायत पोर्टल की मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है। इससे लोगों को बार बार दफ्तर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।  और पढ़ें

03:42 PM, 20-May-2026

Bihar: आनंद मोहन के बयान पर भड़कीं मंत्री शीला मंडल, बोलीं- ‘नीतीश कुमार विचार हैं, बरसात के बुलबुले नहीं’

प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने आनंद मोहन के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार बरसात के बुलबुले नहीं, बल्कि एक विचार हैं। उन्होंने सहयोग शिविर योजना को जनता के लिए राहतकारी बताते हुए कहा कि सरकार 30 दिनों में समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

और पढ़ें

03:17 PM, 20-May-2026

Bihar: अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

मोकामा विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर मामले में एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। बचाव पक्ष ने वीडियो को राजनीतिक साजिश बताया, जबकि अभियोजन ने हथियार प्रदर्शन और अश्लील डांस का आरोप लगाया है।

और पढ़ें

02:51 PM, 20-May-2026

Bihar: चलती गाड़ी पर काल बनकर आए बदमाश, रास्ता रोककर युवक पर दागीं गोलियां; इलाके में फैली दहशत

मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार युवक प्रभात कुमार मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने रोहुआ बाजार के पास वारदात को अंजाम दिया। शुरुआती जांच में जमीन विवाद की बात सामने आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

और पढ़ें

02:26 PM, 20-May-2026

Bihar: विक्रमशिला सेतु पर राहत की उम्मीद, सेना ने संभाला मोर्चा; 20 दिन में तैयार होगा राहत का बेली ब्रिज

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन, भारतीय सेना और बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने यातायात बहाल करने के लिए अस्थायी बेली ब्रिज निर्माण का काम शुरू कर दिया है। और पढ़ें

02:11 PM, 20-May-2026

Bihar Latest News: Patna में आज बारिश होने की संभावना, 33 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Latest News: Patna में आज बारिश होने की संभावना, 33 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट और पढ़ें

01:56 PM, 20-May-2026

Bihar: 'बड़े खिलाड़ी बिहार आकर देंगे ट्रेनिंग', मंत्री ने खेल विकास को नई गति देने के लिए क्या निर्देश दिया?

मंत्री श्रेयसी सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिहार के किसी भी खेल अवसंरचना का उपयोग किसी अन्य विभागीय या गैर-खेल गतिविधि के लिए नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी खेल परियोजनाओं को लेकर भुगतान एवं कार्य प्रगति किसी भी स्तर पर बाधित नहीं होनी चाहिए। और पढ़ें

01:21 PM, 20-May-2026

Bihar: मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी बच्चों की तबीयत, तीन दर्जन से ज्यादा छात्र अस्पताल में भर्ती; कई हुए बेहोश

नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय कला कैला में मिड-डे मील खाने के बाद तीन दर्जन से अधिक बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी, दस्त और चक्कर आने लगे, जबकि कई छात्र बेहोश होकर गिर पड़े। और पढ़ें

01:14 PM, 20-May-2026

Bihar: इंदौर की आग ने उजाड़ दिए सपने! पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बिहार के बेटों की मौत, गांवों में मातम

मध्य प्रदेश के इंदौर में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट और आग ने बिहार के अररिया जिले के कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। नरपतगंज प्रखंड के मानिकपुर पंचायत और गोखलापुर गांव के मजदूर इस हादसे का शिकार हुए, जिसमें अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं। और पढ़ें

01:10 PM, 20-May-2026

Bihar Latest News: Bailey Bridge निर्माण कार्य शुरू, फिर दौड़ेगा Vikramshila |Amar Ujala

Bihar Latest News: Bailey Bridge निर्माण कार्य शुरू, फिर दौड़ेगा Vikramshila |Amar Ujala और पढ़ें

12:17 PM, 20-May-2026

Bihar News: बिहार के कई जिलों में दवा दुकानें बंद, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की हड़ताल से मरीज परेशान

Chemist Druggist Association Strike: ई-फार्मेसी के विरोध में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को बिहार में करीब 35 हजार दवा दुकानों का शटर डाउन कर दिया गया है। दवा कारोबारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्यव्यापी हड़ताल और प्रदर्शन किया। राजधानी पटना समेत कई जिलों में सुबह से ही मेडिकल दुकानें बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
  और पढ़ें

11:30 AM, 20-May-2026

Bihar News :एक्शन में बिहार पुलिस, परीक्षा के नाम पर होटल में 'शराब पार्टी', मैनेजर हिरासत में

मुजफ्फरपुर में देर रात पुलिस ने शहर के कई होटलों और लॉज में सघन छापेमारी अभियान चलाया। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार स्थित एक होटल में शराब पार्टी करते महिला समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। और पढ़ें

10:26 AM, 20-May-2026

Bihar News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, एक युवक की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र में कोइनी मस्जिद के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दरभंगा निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला शेख की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

10:23 AM, 20-May-2026

Bihar : TRE-4 के आंदोलन से पहले बिहार पुलिस ने क्या हथकंडा अपनाया? पटना में फिर भी बड़े प्रदर्शन की तैयारी

Bihar : आज TRE-4 को लेकर छात्र सड़क पर उतर कर बड़ा आंदोलन करने  वाले थे, लेकिन इससे पहले ही बिहार पुलिस ने एक खेल कर दिया। प्रदर्शन में शामिल होने से पहले ही पुलिस ने अलग-अलग जगहों से छात्र नेताओं की गिरफ्तारी करनी शुरू कर दी।  और पढ़ें

09:53 AM, 20-May-2026

Bihar: बिहार में खाकी शर्मसार, BPSC छात्र को उठाकर पीटा, घूस लेकर छोड़ा; महिला सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड

सहरसा जिले में बीपीएससी अभ्यर्थी प्रवेश कुमार को आधी रात घर से उठाकर मारपीट करने और रिश्वत लेकर छोड़ने के मामले में महिला सब-इंस्पेक्टर शिल्पी कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। और पढ़ें

09:06 AM, 20-May-2026

Bihar News : लूट और छिनतई के लिए कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर; बिहार पुलिस ने पैर में मारी गोली

समस्तीपुर जिले में देर रात पुलिस और कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट और छिनतई की कई घटनाओं में शामिल प्रिंस कुमार अपने साथियों के साथ इलाके में मौजूद है। छापेमारी के दौरान खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। और पढ़ें

08:53 AM, 20-May-2026

Bihar: एक्स्ट्रा क्लास से लौट रहे पॉलिटेक्निक छात्रों पर जानलेवा हमला, बुलेट और सोने की चेन लूटने की कोशिश

बाढ़ थाना क्षेत्र में राणाबीघा पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र कन्हैया कुमार और उसके दोस्त पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। दोनों छात्र एक्स्ट्रा क्लास खत्म कर लौट रहे थे, तभी अगवानपुर गांव के पास दबंग युवकों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। और पढ़ें

08:50 AM, 20-May-2026

Bihar Weather: बिहार के 32 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटना में गर्मी से लोग परेशान; जानिए मौसम का हाल

Weather Forecast : मौसम विभाग ने कहा है कि 20 से 26 मई तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के आसार बने रहेंगे। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। और पढ़ें

07:54 AM, 20-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 मई के मुख्य और ताजा समाचार

नवादा जिले के ककोलत जलप्रपात के पास स्थित अमझर झरना में स्नान के दौरान आईआईटी रुड़की के छात्र धर्मराज की डूबने से मौत हो गई। धर्मराज वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बेलधा गांव का रहने वाला था और छुट्टी में घर आया हुआ था। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें